273001
गोरखपुर: नगर निगम की सड़कों पर लगेंगे 10 डिजिटल यूनिपोल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:नगर निगम ने महानगर की सड़कों पर 10 डिजिटल यूनिपोल लगाने का निर्णय लिया है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से फर्म का चयन कर लिया गया है। यह यूनिपोल गुरुग तिराहा, पंडित मदन मोहन मालवीय रोड, राजघाट फ्लाईओवर, नौसड़ चौकी, लखनऊ रोड, विश्वविद्यालय चौक, मोहद्दीपुर चौक, कर्मल तिराहा, और धर्मशाला यातायात चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। फर्म के साथ 10 साल का अनुबंध किया गया है, जिससे नगर निगम को हर साल आय प्राप्त होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिले के छह नगर निकायों में भाजपा ने चार बोर्ड बनाए, कांग्रेस को दो जीत
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिले में नगर निकायों के चेयरमैन पद के चुनावों में भाजपा तथा कांग्रेस दोनों पार्टियों के ही दिग्गज अपने-अपने क्षेत्र में अपनी अपनी साख नही बचा पाए। भाजपा जिला अध्यक्ष एंव पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर जहां अपने गृह नगर गंगापुर सिटी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में असफल रहे ,वही बामनवास विधायक एंव कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा अपने गृह नगर बौंली नगर पालिका में कॉंग्रेस का बोर्ड बनाने में असफल रही , हालांकि इंदिरा मीणा अपने विधानसभा क्षेत्र बामनवास में बामनवास नगर पालिका में कॉंग्रेस का बोर्ड बनाने में सफल हो गई । गंगापुर सिटी नगर परिषद में 60 वार्ड है जिनमे से 27 सीटों पर कॉंग्रेस , 17 सीटों पर भाजपा और 16 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी । ऐसे में कांग्रेस ने निर्दलीयो के सहयोग से गंगापुर सिटी में अपना बोर्ड बना लिया और कृष्ण कुमार गोयल को कांग्रेस का नया सभापति बना दिया गया, गंगापुरसिटी नगर परिषद में भाजपा का पिछले 15 सालों से कब्जा था, ऐसे में कॉंग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने निर्दलीयों के सहियोग से नगर परिषद में कॉंग्रेस का बोर्ड बनाकर भाजपा को पटखनी दे दी ,गंगापुरसिटी नगर परिषद सभापति के चुनावों में कॉंग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल को 37 मत मिले ,जबकि भाजपा के विजय गुप्ता को महज 23 ही मत मिले , ऐसे में गंगापुरसिटी में कॉंग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल सभापति पद का चुनाव जीत गए । वही दूसरी ओर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास की विधायक इंदिरा मीणा अपने ही गृह नगर बोलीं में मात खा गई। बौंली नगर पालिका की 25 सीटो में से कॉंग्रेस 11 एंव भाजपा ने 12 सीटो पर जीती दर्ज की थी, जबकि दो सीटो पर निर्दलीयो ने जीत दर्ज की थी ,जिनमे से एक निर्दलीय कॉंग्रेस के साथ ओर दूसरा निर्दलीय भाजपा के साथ हो गया ,ऐसे में बौंली नगर पालिका में भाजपा ने एक निर्दलीय के सहियोग से कॉंग्रेस को मात देकर अपना बोर्ड बना लिया , बौंली में भाजपा प्रत्याशी रतन पोसवाल 13 और कॉंग्रेस प्रत्याशी उम्मेद शाह को 12 मत मिले , ऐसे में बौंली नगर पालिका में भाजपा के रतन लाल पोषवाल ने एक मत से जीत दर्ज कर नगर पालिका अध्यक्ष बन गए । इसके अतिरिक्त सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत था भाजपा ने नगर परिषद के 60 वार्डो में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की थी ,वही कॉंग्रेस ने 18 और 9 सीटो पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी , ऐसे में सवाई माधोपुर नगर परिषद में सभापति के चुनाव में भाजपा ने निर्दलीयों के सहियोग से 43 मत हासिल कर अपना बोर्ड बना लिया ,यहाँ भाजपा की मेवा चौधरी नगर परिषद सभापति चुनी गई,जबकि कांग्रेस के शेलेंद्र चौधरी को महज 15 मत ही मिल सके ,वही कॉंग्रेस के दो पार्षदों ने मतदान ही नहीं किया । इसी तरह वजीरपुर नगर पालिका में भी भाजपा ने अपना कब्जा जमाते हुए जगनी देवी को नगर पालिका अध्यक्ष चुन लिया। वजीरपुर में 25 वार्डो में से 9 सीटो पर भाजपा और 10 सीटों पर कॉंग्रेस तथा 6 सीटो पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी ,ऐसे में वजीरपुर में भाजपा ने निर्दलीयों के सहियोग से नगर पालिका में अपना बोर्ड बना लिया ,यहाँ भाजपा की जगनी देवी को 13 मत मिले वही, कॉंग्रेस की प्रत्याशी दुलारी देवी को 12 मत मिले ,ऐसे में वजीरपुर नगर पालिका में भाजपा ने एक मत से कॉंग्रेस को मात देकर पालिका बोर्ड पर कब्ज़ा कर लिया । इसी तरह बामनवास नगर पालिका में कॉंग्रेस ने कब्जा किया है ,बामनवास नगर पालिका की 20 सीटों में से कॉंग्रेस ने ओर भाजपा ने 7 तथा 4 सीटो पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी ,ऐसे में यहाँ कॉंग्रेस ने निर्दलीयों के सहियोग से अपना बोर्ड बना लिया ,यहाँ कॉंग्रेस की रेखा मीणा 12 और भाजपा की संतरा मीणा को सिर्फ 8 ही मत मिले ,ऐसे में बामनवास नगर पालिका में कॉंग्रेस की रेखा मीणा अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई , वही खंडार नगर पालिका में भी भाजपा का कब्जा हो गया ,खंडार की 25 सीटों में से भाजपा ने 12 ,कॉंग्रेस ने 10 और 3 सीटों पर निर्दलीयों ने चुनाव जीता था ,ऐसे में खंडार में अध्यक्ष पद के लिए हुवे चुनावो में भाजपा के राजेश कुमार खटीक को 13 मत मिले , जबकि कांग्रेस के हंसराज बैरवा को केवल 11 मत ही हासिल हो सके , वही एक पार्षद ने अपना मतदान नहीं किया। ऐसे में खंडार में भाजपा के राजेश कुमार खटीक अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत गए और खंडार नगर पालिका में भाजपा ने अपना बोर्ड बना लिया , कुल मिलाकर जिले के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने बाजी मारते हुए 6 में 4 नगर निकाय में अपना कब्जा जमा लिया , जबकि कांग्रेस केवल दो ही नगर निकाय में जीत सकी। सभापति एंव अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपाइयों में जबरदस्त जश्न का माहौल है ओर जीते हुवे प्रत्याशियों के ढोल नगाड़ों ओर आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाले गए ,जबकि गंगापुरसिटी और बामनवास में कॉंग्रेस जनों द्वारा भी जश्न मनाया गया ।0
0
Report
हरियालो राजस्थान: छह करोड़ पौधे लगाकर जीवितता की जियो‑टैगिंग से रिकॉर्ड बनाएंगे सरकार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान को हराभरा बनाने के लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ के तहत प्रदेशभर में छह करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। वहीं 28 जुलाई 2025 को हरियाली तीज के अवसर पर प्रदेश के विद्यालयों में करीब 17 लाख दुर्लभ, विलुप्तप्राय और संकटग्रस्त प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अब अभियान की असली परीक्षा पौधों की संख्या नहीं, बल्कि उनकी जीवितता से होगी। सरकार ने पौधारोपण को केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रखने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2025-26 में लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी कर उनकी जीवितता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके तहत हर चार मास में पौधों की जियो-टैगिंग करने और उनकी फोटो ‘हरियालो ऐप’ पर अपलोड करने के निर्देश हैं। इससे पौधारोपण के साथ पौधों की मौजूदा स्थिति का रिकॉर्ड भी तैयार किया जा सकेगा। विद्यालयों में पौधारोपण के दौरान राजस्थान की स्थानीय और दुर्लभ प्रजातियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इनमें खेजड़ी, जाल, फोग और रोहिड़ा जैसी प्रजातियां शामिल हैं। शुष्क और गर्म जलवायु वाले राजस्थान में इन प्रजातियों का संरक्षण स्थानीय जैव-विविधता के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। बड़ी संख्या में पौधे लगाने के बाद उनकी सिंचाई, सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। राजस्थान जैसे गर्म और कम वर्षा वाले प्रदेश में पौधों को पेड़ बनने तक लगातार संरक्षण की जरूरत होती है। ऐसे में छह करोड़ से अधिक पौधों के साथ उनकी जीवितता का आंकड़ा भी सामने आना जरूरी है। कितने पौधे जीवित हैं, कितने सूख चुके हैं और कितने पौधों की जियो-टैगिंग व फोटो अपलोड हुई—इन्हीं आंकड़ों से अभियान के वास्तविक असर का आकलन हो सकेगा.0
0
Report
सब्जी बेचने वाली महिला से लूट का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:सब्जी बेचने वाली महिला से लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार डूंगीपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने बीजावाडा में एक सब्जी बेचने वाली महिला से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा सीआई मनीष कुमार ने बताया कि प्रार्थिया मंजू डामोर निवासी डोला, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पिछले करीब 2 वर्षों से घर-घर और आसपास के गांवों में घूमकर सब्जी बेचने का धंधा करती है। 14 सितंबर 2026 को वह सुबह टोप्ले में सब्जी लेकर ठाकरडा गई थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार, जिसके पीछे एक महिला बैठी थी, उसके पास आया और घर के वास्तु का बहाना बनाकर पूरी टोकरी भरकर सब्जी मांगी तथा घर जाकर पैसे देने की बात कही। प्रार्थिया जब उनकी बात मानकर मोटरसाइकिल पर बैठी, तो वे उसे ठाकरडा से बीजावाडा की तरफ ले गए। एक सुनसान गली में ले जाने पर जब उसने जाने से मना किया, तो मोटरसाइकिल चालक ने गाड़ी रोककर उसका मुंह दबा दिया और साथ वाली औरत ने उसके दोनों पैर से करीब 20 तोले वजनी चांदी के पायजेब निकाल लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों बीजावाडा की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टीम ने लगातार करीब 45 सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए तकनीकी आधार पर अनुसंधान किया और मुख्य आरोपी भुवेश रोत निवासी फावटा को डिटेन कर थाने लाया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने यह वारदात अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी भुवेश रोत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटा थाने में SI केसरिया पर मारपीट का आरोप, मेडिकल और जांच की मांग
Kota, Rajasthan:कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी मजहर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर एसआई केसरिया पर थाने ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मजहर अली ने बताया कि 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे वह अपनी एक्टिवा से कंसुआ स्थित अपनी मां के घर से चंद्रशेखर कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। चंद्रशेखर कॉलोनी के बाहर मेन रोड पर भीड़ जमा थी। भीड़ देखकर मजहर भी वहां रुक गए और मामला देखने लगे। पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद एसआई केसरिया ने उनसे पूछा कि यहां क्यों रुके हो और नेतागिरी करने की बात कही। मजहर का कहना है कि उन्होंने पुलिस अधिकारी को बताया कि भीड़ देखकर सिर्फ यह देखने के लिए रुके हैं कि मामला क्या है। इसके बाद एसआई केसरिया ने मारपीट की साथ ही उन्हें थाने ले गए, जहां उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। पीड़ित के मुताबिक मारपीट में उनकी आंख में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा सिर, हाथ, पैर और गर्दन पर भी चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल करवाने, मुकदमा दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
बीकानेर के पूगल में धरना: टावर पर चढ़े दो किसान, पानी मांग तेज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के पूगल से भारी खबर, मोबाइल टावर पर चढ़े दो किसान, दन्तोर ब्रांच में सिंचाई पानी की मांग, पूगल SDM कार्यालय के आगे दो दिनों से बैठे हैं धरने पर, धरने के दूसरे दिन आक्रोशित किसानों ने टावर पर चढ़ाई, आत्मदाह की चेतावनी दी किसानों ने, IGNP के प्रथम चरण में सिंचाई पानी की मांग तेज, कल घड़साना में भी पानी की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन, किसानों के आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला मंडी कल बंद रहेगी0
0
Report
छतरपुर में महिला के खिलाफ एक दूसरी महिला से डंडे मारपीट वायरल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर से दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला ने दूसरी विधवा महिला की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड स्थित एक कॉलोनी का है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला दूसरी महिला पर ताबड़तोड़ डंडे बरसा रही है। पीड़ित महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन दबंग महिला लगातार उस पर हमला कर रही है। महिला के महिला द्वारा मारपीट के दौरान कुछ लोग दिखाई दे रहे है लेकिन कोई भी उस महिला को बचाने की जगह बीडीओ बनाते रहे ,वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और कॉलोनी में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि मारपीट की वजह पीडित महिला का पीटने वाली महिला के पति से संपर्क था इसलिए महिला नाराज हो गई और यह घटना कर डाली बायरल बीडीओ0
0
Report
Advertisement
मैहर के बिगौड़ी में हत्या के बाद तनाव, घरों के बाहर 'घर बिकाऊ'
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में एक युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल होने की बात सामने आई है। 16 सितंबर की रात भैयालाल कोल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। बताया गया है कि भैयालाल को गांव में कुएं के पास बुलाया गया था। परिजनों और पुलिस के जांच से सामने आई जानकारी के मुताबिक उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बिगौड़ी गांव पहले भी एक हत्या के मामले को लेकर चर्चा में रहा है। वर्ष 2025 में यहां शिवनारायण तिवारी की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बनी थी। उस मामले को लेकर गांव में महापंचायत भी हुई थी और बाद में आगजनी की घटना सामने आई थी परिजन घर गिराने की लगातार माँग कर रहे थे। अब एक बार फिर हत्या के बाद गांव के माहौल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के एक वर्ग का दावा है कि उन्हें डर और असुरक्षा महसूस हो रही है। हत्या के बाद कुछ ग्रामीण परिवारों द्वारा अपने घरों के बाहर ‘घर बिकाऊ है’ लिख दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है और इसी वजह से कुछ परिवार गांव छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उनको जिहादियों द्वारा धमकियाँ दी जाती हैं। भैयालाल हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब ग्रामीणों की माँग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और गांव में सुरक्षा का भरोसा कायम किया जाए। बिगौड़ी में पहले हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव और अब एक बार फिर हुई हत्या के बाद उठ रहे सवालों को देखते हुए प्रशासन के सामने चुनौती गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है।0
0
Report
झारखंड के राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर में दर्शन किए; विकास पर बातचीत के संकेत
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विश्व प्रसिद्ध श्रीबंशीधर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। 32 मन शुद्ध सोने से बनी भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की अद्भुत प्रतिमाओं का दर्शन कर राज्यपाल ने करीब आधे घंटे तक विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास को लेकर स्थानीय लोगों ने जो मांगें रखी हैं, उन्हें लिखित रूप में दें। वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने श्रीबंशीधर नगर स्थित प्रसिद्ध श्रीबंशीधर मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की प्रतिमाओं का दर्शन किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर प्रबंधन समिति की ओर से राज्यपाल का बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की 32 मन शुद्ध सोने की प्रतिमा और चरण पादुका का दर्शन किया। करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान मंदिरों से भी है। स्थानीय लोगों ने मंदिर और क्षेत्र के विकास को लेकर जो मांगें रखी हैं, उन्हें लिखित रूप में दें। वे इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे.0
0
Report
बलरामपुर में गणपति महोत्सव का शानदार विसर्जन शोभायात्रा के साथ सम्पन्न
Balrampur, Uttar Pradesh:गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा बलरामपुर शहर, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सिसई घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन बलरामपुर। गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में सोमवार को 10वें वार्षिक गणपति महोत्सव का समापन भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान पूरा शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए गणपति प्रतिमाओं को अंतिम विदाई दी। युवाओं के साथ महिलाएं भी शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल रहीं。 विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ वीर विनय चौराहे पर आयोजित समारोह से हुआ। मुख्य अतिथि गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महाराज तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पल्टू राम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति की ओर से अतिथियों का बैज लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया。 समिति अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने किया। सीओ सिटी अभिषेक सिंह, नगर कोतवाल संतोष मिश्रा, भाजपा महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ और डीपी सिंह का भी समिति की ओर से स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया。 हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई शोभायात्रा अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा वीर विनय चौराहे से मेन चौक, ठठेरी बाजार, गर्ल्स कॉलेज, देवीदयाल तिराहा और बड़े पुल होते हुए पुनः मेन चौक पहुंची। इसके बाद मेजर चौराहा और कालीथान मार्ग से होते हुए प्रतिमाओं को राप्ती नदी के सिसई घाट ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया。 शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। समिति के संरक्षक कमलेश त्रिपाठी, संजय शर्मा, पप्पू गुप्ता, महामंत्री मनोज साहू, उपाध्यक्ष अंबरीष शुक्ला, मनीष तिवारी, श्याम कसौधन, बंटी साहू, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, मंत्री भानु तिवारी, अक्षय शुक्ला, शौर्य मिश्रा, निशांत चौहान, गौरव मिश्रा, जय प्रकाश श्रीवास्तव, हेमांक मिश्रा, अजीत ओझा, राम गोपाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।0
0
Report
Advertisement
जालौन की सड़कों पर गड्ढा मुक्ति अभियान शुरू, 63 किलोमीटर मरम्मत शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए सोमवार से गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चिन्हित मार्गों पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। अभियान के पहले चरण में उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्गों को शामिल करते हुए कुल 63 किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत कोंच-पहाड़गांव-कमतरलरी मार्ग के 15 किलोमीटर और बंगरा रेडर-लगामपुरा मार्ग के 15 किलोमीटर हिस्से में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किलोमीटर, आटा-चुर्खी मार्ग से नूरपुर संपर्क मार्ग के तीन किलोमीटर तथा जालौन-चुर्की मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से को भी दुरुस्त किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संबंधित खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने चिन्हित मार्गों पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें हमीरपुर-कालपी मार्ग एसएच-91 श्रेणी का है, जबकि अन्य मार्ग ओडीआर और ग्रामीण संपर्क मार्गों की श्रेणी में आते हैं। गड्ढामुक्ति अभियान का उद्देश्य सड़क की खराब सतह को सुधारने के साथ राहगीरों और वाहन चालकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा हो, जिससे सड़कों की स्थिति में स्थायी सुधार दिखाई दे। प्रशासन के अनुसार अभियान के आगामी चरणों में आवश्यकता के आधार पर अन्य खराब मार्गों को भी शामिल किया जा सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों समेत विभिन्न स्थानों के बीच आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
यमुनानगर मंदिर से तीन लाख की चोरी, CCTV फुटेज में आरोपी
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। शहर के बीचों-बीच हाईवे के किनारे और गांधीनगर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित श्री दयाल जी हनुमान मंदिर, सरोजनी कॉलोनी में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि तड़के करीब चार बजे एक युवक मंदिर में दाखिल हुआ। उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। मंदिर में पहुंचकर आरोपी ने दानपात्र को तोड़ा और उसमें रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी निकाल ली। वारदात का पता चलते ही मंदिर के पुजारी ने चोर का पीछा किया, लेकिन आरोपी आसपास की गलियों से होकर फरार हो गया। पुजारी ने बताया कि चोरी हुई रकम लोगों के सहयोग से इकट्ठी की गई थी और इसे एक गरीब लड़की की शादी में खर्च किया जाना था। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यमुनानगर हाईवे पर स्थित इस मंदिर के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। मंदिर खुलने से कुछ मिनट पहले ही चोर ने वारदात को अंजाम दिया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में जुटी है।0
0
Report
1 अक्टूबर से बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:वाहन चालकों को 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा. जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वह 30 सितंबर से पहले अपने वाहनों की प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता जांच करा लें. यदि प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है याSoon समाप्त होने वाला है तो समय रहते उसका नवीनीकरण करा लें. जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि एक अक्टूबर से जिन वाहनों की प्रदूषण सर्टिफिकेट वैध नहीं होगी उन्हें पेट्रोल पंप से ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर एक विशेष ऐप डाउनलोड कराया गया है पेट्रोल पंप पर वाहन का नंबर स्कैन करने के बाद ऐप के माध्यम से तत्काल यह जानकारी मिल जाएगी कि संबंधित वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध है या नहीं. उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी 30 सितंबर तक अपने दस्तावेजों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर लें ताकि एक अक्टूबर से पेट्रोल या डीजल लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट के वाहन चलाने पर केवल पेट्रोल डीजल नहीं मिलने की समस्या ही नहीं होगी, बल्कि वाहनों के चालान की कार्रवाई भी की जाएगी इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि एक अक्टूबर से बिना वैध प्रदषण सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए. गाजियाबाद जिला पूर्ति विभाग की इस व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण रखना और वाहन स्वामियों को अपने वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र समय से बनवाने के लिए जागरूक करना है।0
0
Report
Advertisement
द्वारका में विदेशी नागरिकों के दस्तावेज़ जाँच के लिए 25 टीमों का बड़ा अभियान
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे और वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस की 25 टीमों ने जिले में 43 अलग-अलग जगहों पर जांच की। इस दौरान पुलिस ने 40 विदेशी नागरिकों का सत्यापन किया। इनमें 31 नाइजीरियाई, 4 युगांडा, 3 तंजानिया और 2 आइवरी कोस्ट के नागरिक शामिल हैं। इनमें 30 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान 10 विदेशी नागरिक ऐसे मिले, जिनके खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें 5 नाइजीरियाई, 4 युगांडा और 1 तंजानिया का नागरिक शामिल है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद विदेशी नागरिकों के दस्तावेज और भारत में रहने की स्थिति की जांच करना है। साथ ही आपराधिक मामलों में शामिल विदेशी नागरिकों की भी पहचान की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
नीरज कुमार ने NDA उम्मीदवार के लिए एकता और कदम उठाने का संकेत दिया
Pariaunna, Bihar:एंकर: रहुई में जेडीयू एमएलसी एवं एनडीए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार ने चुनावी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान जेडीयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार और प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान नीरज कुमार ने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बंटोगे तो कटोगे वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भटकिए नहीं तो खटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लव-कुश की एकता का उदाहरण बिहार में देखने को मिलता है। वहीजमुई की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर सरकार की नजर है। घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का नतीजा जल्द देखने को मिलेगा। बिहार में इस तरह की लंपटई की इजाजत किसी को नहीं है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां की मिमिक्री करना राजनीति में शुचिता का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मनभेद और मतभेद हो सकता है, लेकिन अपने पुरखों पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का सम्मान करने वालों को भी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है, इसका मतलब यह नहीं कि उनकी दिवंगत मां को लेकर टिप्पणी की जाए।वहीं आनंद सिंह प्रकरण और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि अभी तक एनडीए गठबंधन की ओर से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म भी अनंत चतुर्दशी के दिन हुआ है, इसलिए चिंता मुक्त रहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता हैं। उनके पास न धनबल है और न बाहुबल, बल्कि कार्यकर्ता बल है और इसी के आधार पर वे चुनाव लड़ते हैं। बाइट:नीरज कुमार एमएलसी जेडीयू ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
रोहतास: डेहरी में ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता प्रवीण दुबे की मौत
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में National Highway-19 पर ट्रक की चपेट में आने से एक अधिवक्ता की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रवीण दुबे था। बताया जाता है कि वह सासाराम कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही प्रवीण दुबे की मौत हो गई। वह लाला कॉलोनी के रहने वाले थे। उनकी मौत से अधिवक्ताओं में घोर निराशा छा गई। अधिवक्ता की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि वह डेहरी से बाइक से सासाराम कोर्ट आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
