273165
Gorakhpur - चोरी की 2 मोटरसाइकिल के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
Peppeganj, Uttar Pradesh:गोरखपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में उ0नि0 नितिन श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त समीर यादव को चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल को साथ गिरफ्तार किया गया व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दानापुर के आशोपुर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या; शव बाउंड्री के भीतर मिला
Danapur, Bihar:पटना के दानापुर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या से सनसनी, बाउंड्री के अंदर मिला शव। शनिवार की सुबह लखनी बीघा पुलिस चौकी से महज सौ गज की दूरी पर आशोपुर स्थित एक बाउंड्री के अंदर शव बरामद किया गया। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला दानापुर के आशोपुर स्थित लखनी बीघा पुलिस चौकी के पास का है, जहां शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के सिर और चेहरे पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि ईंट-पत्थरों से वार कर व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को बाउंड्री के अंदर फेंका गया है। सूचना मिलते ही एएसपी अजीत कुमार और थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय hospital भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
लखनऊ में रहीमाबाद: तेजाब हमला आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजन गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ की रहीमाबाद पुलिस ने तेजाब डालकर व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले मे आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजन कों गिरफ्तार किया,बीती 16अक्टूबर को पीड़ित के पिता ने पुलिस कों उनके बेटे पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने की घटना कों लेकर मामला दर्ज़ कराया था, पुलिस मे मामला दर्ज़ कर कार्यवाही शुरू की0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में मास्टर चाबी से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस (मास्टर चाबी) और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद और हरियाणा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी करते थे।पुलिस को स्थानीय सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को सेक्टर गामा-1 की ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। मास्टर चाबी से चोरी, चेसिस नंबर मिटाकर लगाते थे फर्जी प्लेट। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे और फिर मास्टर चाबी की मदद से उन्हें चोरी कर लेते थे। पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिलों के चेसिस नंबर घिस दिए जाते थे और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी जाती थी। बरामद मोटरसाइकिलों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर हैं, जबकि एक बजाज पल्सर एनएस 125 भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में से एक हीरो स्प्लेंडर के संबंध में थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर और दूसरी के संबंध में संभल के थाना गुन्नौर में मुकदमा दर्ज है। एक अन्य मोटरसाइकिल हरियाणा के फरीदाबाद स्थित थाना मुजेसर में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। बाकी मोटरसाइकिलें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी करने की बात आरोपियों ने बताई है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास गिरप्तार आरोपियों की पहचान प्रबल यादव उर्फ प्रदीप निवासी फिरोजाबाद, हाल निवासी बिसरख जलालपुर, गौतमबुद्धनगर और सोहिल निवासी डींग, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रबल के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सोहिल का नाम भी चोरी के मामलों में सामने आया है। पुलिस इनके अन्य साथी की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
ठाणे जिले के मुरबाड़ में सबसे बड़ा भोंडाई उत्सव, 5000 से अधिक आदिवासी महिलाएं शामिल
Ambernath, Maharashtra:मुरबाडमध्ये रंगला ठाणे जिल्ह्यातला सर्वात मोठा भोंडाई महोत्सव 5000 आदिवासी महिलांचा सहभाग नवरात्र उत्सवानिमित्त घडलं आदिवासी संस्कृतीचं दर्शन0
0
Report
जयपुर-सरिस्का में बाघिन ST-26 के दो शावक दिखे; कैमरा ट्रैप में पहली बार तस्वीर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-सरिस्का से खुशखबरी,दो शावकों का जन्म सरिस्का में बाघिन ST-26 के दो शावक दिखे पहली बार कैमरा ट्रैप में कैद हुई तस्वीर 6-7 साल की है बाघिन ST-26 बाघिन ST-14 की संतान है ST-26 पहली बार मां बनी है बाघिन ST-26 सरिस्का में बढ़ा बाघों का कुनबा वन मंत्री संजय शर्मा ने दी खुशखबरी वन विभाग की टीम को दी बधाई0
0
Report
भाजपा 2027 में प्रचंड बहुमत से वापसी करेगी; 2029 लोकसभा पर भी भाजपा का दावा
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, 2029 पर भी नजर; ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस-सपा को घेरा अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। शनिवार को डीएस कॉलेज में आयोजित एमएलसी चुनाव प्रचार बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत का भरोसा जताया। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल पर्दे के पीछे राजनीतिक गतिविधियों के जरिए अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। ब्रजेश पाठक ने आपातकाल का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मजबूत संगठन बताते हुए आगामी चुनावों में जीत का विश्वास जताया। बाइट बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
कानपुर: कंटेनर ने बाइक सवार दंपत्ति और बच्ची को कुचल दिया, दोनों की मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग पणकी में कंटेनर ने बाइक को रौंदा, मां और 8 महीने की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार दंपती और उनकी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी भीषण हादसे में 25 वर्षीया संजना और उनकी 8 महीने की बेटी अनन्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बाइक चला रहे पति सुमित राठौर टक्कर लगने से दूर जा गिरे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया सुमित अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने और कपड़े खरीदने मार्केट जा रहा था हादसे के बाद चालक अपना कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया, जिसे पुलिस समझाने का प्रयास में जुटी0
0
Report
66 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार; बुढ़ाना पुलिस की बड़ी सफलता
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:गांजा तस्कर गिरफ्तार मुजफ्फरनगर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत बुढ़ाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 66 किलो अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद की गई है। बरामद गांजे कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी बुढ़ाना सुभाष अत्रि की अगुवाई में पुलिस टीम ने तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है。 मुरादाबाद निवासी दोनों आरोपियों अभिषेक और प्रेम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी से तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं。 बुढ़ाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का अभियान नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम है।0
0
Report
हाटा समाधान दिवस: छहवीं क्लास की खदीजा फातिमा और काजल गुप्ता ने प्रशासनिक भूमिकाएं निभाईं
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर के हाटा तहसील में आयोजित समाधान दिवस इस बार खास रहा, यहां फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ बेटियों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का एहसास भी कराया गया, मिशन शक्ति के तहत कक्षा छह की छात्रा खदीजा फातिमा एक दिन की एसडीएम बनीं, तो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा काजल गुप्ता ने तहसीलदार की भूमिका निभाई। वहीं समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें आईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी 33 शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। देखिए हाटा से यह खास रिपोर्ट। हाटा तहसील समाधान दिवस में शनिवार को मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तीकरण की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जूनियर हाईस्कूल की कक्षा छह की छात्रा खदीजा फातिमा को एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा काजल गुप्ता एक दिन की तहसीलदार बनीं। दोनों छात्राओं ने अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर प्रशासनिक कामकाज को समझा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद किया और शासन-प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार रखे। इस पहल का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बड़े पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरित करना रहा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन डॉ. अंबु सिंह छात्राओं के साथ तहसील पहुंचीं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय हाटा के प्रधानाध्यापक विजय श्रीवास्तव भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी आईएएस मयंक त्रिपाठी ने बच्चों को डॉक्टर, आईएएस अधिकारी, पुलिस अधिकारी और क्रिकेटर बनने के लिए मेहनत, लगन और सही दिशा में तैयारी करने की प्रेरणा दी। तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया भी जारी रही। इस दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 33 शिकायतें लंबित रहीं, जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, प्रशासन की ओर से शेष शिकायताओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।0
0
Report
Advertisement
जालौन के कोच तहसील सभागार में वन दरोगा राजेश अस्थाना सोते, शिकायतें तेज़
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कोंच तहसील सभागार में सोते दिखे वन दरियोगा राजेश अस्थाना, सम्पूर्ण समाधान दिवस चलता रहा और सोते रहे दरोगा जी, सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान वन दरोगा का सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फरियादी सुनाते रहे अपनी शिकायतें, एसडीएम करते रहे समस्याओं का निस्तारण, वन दरोगा की कार्यशैली पर उठे सवाल, जालौन के कोंच तहसील सभागार का मामला。0
0
Report
पतझड़ के रंगों में लोमड़ी बिलकुल घुल-सी गई
Noida, Uttar Pradesh:The fox perfectly blends in the autumn's colors.0
0
Report
FSSAI ने Priyagold, Dodla Dairy और Ueir Organic Foods पर अभियोजन शुरू कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:FSSAI has initiated legal proceedings for prosecution against M/s Surya Food & Agro Ltd. (Priyagold Biscuits), M/s Dodla Dairy Limited, and M/s Ueir Organic Foods Pvt Ltd for serious food safety violations. 1(2) #FSSAINotice0
0
Report
Advertisement
कोटा एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टक्कर में पिकअप चालक त्रिलोक बंजारा की मौत
Noida, Uttar Pradesh:कोटा कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक त्रिलोक बंजारा की मौत टनल के पास पंचर पिकअप का टायर बदल रहा था चालक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर टक्कर के बाद ट्रक में भरे सरिए सड़क पर बिखरे अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित किया चेचट थाना पुलिस ने ट्रक चालक को डिटेन किया आज सुबह ही सिमलिया के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत0
0
Report
फाजिल्का रेलवे अंडरब्रिज डिग्गी में गिरा युवक बचाव टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
Fazilka, Punjab:फाजिल्का में रेलवे अंडरब्रिज के पास एक युवक को गहरी डिग्गी से बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाना पड़ा। करीब 50 फुट गहरी इस डिग्गी में युवक ढक्कन समेत गिर गया था। घटना का पता चलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को सूचित किया। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए फायर ब्रिगेड की सहायता ली और युवक तक पहुंचने के लिए डिग्गी में सीढ़ी उतारी। काफी गहराई में गिरे युवक को इसी रास्ते से बाहर लाया गया। उसकी बाजू पर चोट लगी थी, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद रोहित कटारिया के मुताबिक, युवक रेलवे अंडरब्रिज के आसपास पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह पानी की निकासी के लिए बनाई गई डिग्गी के ऊपर पहुंचा और अचानक उसका ढक्कन समेत नीचे जा गिरा। घटना को देखकर वहां मौजूद यात्री घबरा गए। उन्होंने तुरंत जीआरपी को सूचना दी, ताकि युवक को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी प्रगट सिंह और उनकी टीम ने बचाव कार्य शुरू करवाया। डिग्गी की गहराई को देखते हुए फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। युवक को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी का सहारा लिया गया। सफल बचाव के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जीआरपी प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता थी। उसकी पहचान और घटना की परिस्थितियों के बारे में उपचार के बाद जानकारी जुटाई जाएगी।0
0
Report
कल्याण बाजारपेठ पुलिस ने 50 गुमे मोबाइल लौटाकर नागरिकों को दिलासा दिया
Kalyan, Maharashtra:कल्याणमध्ये बाजारपेठ पोलिसांची दमदार कामगिरी; गहाळ आणि चोरीला गेलेले जवळपास ५० मोबाईल फोन शोधून काढण्यात यश मिळवले आहे. शोधून काढलेले हे मोबाईल संबंधित नागरिकांना परत सुपूर्द करण्यात आले. पोलिसांच्या या कामगिरीमुळे नागरिकांना मोठा दिलासा मिळाला आहे. कल्याणचे सहाय्यक पोलीस आयुक्त (एसीपी) अशोक होनमाने आणि बाजारपेठ पोलीस ठाण्याचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक गणेश न्यायदे यांच्या उपस्थितीत मोबाईल फोन संबंधित नागरिकांकडे सुपूर्द करण्यात आले. अनेक दिवसांपासून आपला हरवलेला किंवा चोरीला गेलेला मोबाईल पुन्हा मिळण्याच्या प्रतीक्षेत असलेल्या नागरिकांना मोबाईल परत मिळाल्याने मोठा आनंद झाला. अनेकांसाठी महत्त्वाचा असलेला मोबाईल पुन्हा हातात आल्याने नागरिकांनी समाधान व्यक्त करत बाजारपेठ पोलिसांचे आभार मानले. गहाळ आणि चोरीला गेलेले मोबाईल शोधून ते मूळ मालकांना परत मिळवून देण्याच्या या कामगिरीमुळे बाजारपेठ पोलिसांप्रती नागरिकांनी कृतज्ञता व्यक्त केली.0
0
Report
Advertisement
