Gorakhpur - जंगल कौड़ियां में महाकुंभ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत
Peppeganj, Uttar Pradesh:गोरखपुर जिले केे जंगल कौड़ियां ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महाकुंभ यात्रा में रथ का भव्य स्वागत किया।इस मौके पर स्कूली बच्चों ने फूल माला,बैंड बाजा से स्वागत किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में लोगों ने महाकुंभ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता के एन सिंह वी एन सिंह भी मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
