icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर बीजेपी कार्यालय में दिनभर बैठकों में CM भजनलाल शर्मा की चर्चा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बैठक शुरू आज दिन भर चलेगा बैठकों का दौर बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ले रहे बैठक 11 बजे से 2 बजे तक होगी मीटिंग चुनाव संचालन समिति, केंद्र से निकाय चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं की लेंगे बैठक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नहीं होंगी मीटिंग 4 बजे से 8 बजे तक लगातार चलेगा बैठकों का दौर 6 से 8 बजे की बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा का शामिल होना प्रस्तावित 4 से 6 बजे मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया की होगी मीटिंग बैठकों में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल रहेंगे मौजूद बी.एल. संतोष का रात्रि 9:30 बजे दिल्ली वापसी का है कार्यक्रम
0
0
Report

सवाई माधोपुर में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, मार्ग अवरुद्ध

Sawai Madhopur, Rajasthan:बारिश के इस मौसम में कई दिनों की बेरुखी के बाद आज आखिरकार सवाई माधोपुर पर इंद्रदेव की खासी मेहरबानी हुई और अचानक मौसम के मिज़ाज़ में बदलाव आया और जिला मुख्यालय सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई । जिससे जहाँ किसानों के चहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है , वही भीषण उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया । अल सुबह से ही हो रही रुक रुक कर जारी कभी तेज तो कभी मध्यम तो कभी हल्की बारिश के चलते पुराने शहर के मुख्य बाजार में पानी का सैलाब बहता नजर आया ,बारिश के कारण रणथम्भौर के पहाड़ों से अपनी आने से पुराने शहर का मुख्य बाजार दरिया में तब्दील हो गया ,वही जिला मुख्यालय के मध्य बहने वाले लटिया नाले का बहाव भी तेज हो गया । अलसुबह से ही रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर को जाने वाले मार्ग भी बंद हो गया है। मिश्रदरा गेट पर पानी का तेज बहाव चल रहा है । बारिश के चलते अमरेश्वर महादेव सहित रणथंभौर के अन्य झरने पूरे वेग के साथ बहने लगे है ,वही रणथंभौर के नालों में भी तेज प्रवाह के साथ पानी बह रहा है , बारिश के कारण रणथंभौर से निकलने वाला झरेटी नाला उफान पर है और झरेटी रपट पर पानी आ गया , जिसके कारण सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय को कुंडेरा से जोड़ने वाला सड़क मार्ग बाधित हो गया । इस दौरान झरेटी रपट के दोनों ओर वाहनों एंव आने जाने वाले लोगो की भीड़ लग गई । पानी के तेज बहाव को देखते हुवे किसी भी वाहन ने झरेटी रपट पार करने की कोशिश नही की है , लोगो की सुरक्षा के मध्यनजर मौके पर पुलिसबल तैनात है। गौरतलब है कि इस मानसून सत्र में सवाई माधोपुर में औसत से भी कम बारिश दर्ज की गई है । कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद आज सुबह से ही लगातार रुक रुक कर जारी बारिश के चलते जहाँ रणथंभौर के झरने ओर नाले उफान पर है वहीं मुख्य बाज़ार ओर निचले इलाकों में भी लगातार पानी का बहाव बना हुवा है ,कई दिनों बाद हुई बारिश से लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है ।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ: हस्तिनापुर में नकली सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़, लाखों की नकली ब्रांडेड सिगरेट बरामद

नकली सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़-लाखों की कीमत की नकली ब्रांडेड बनी और अधबनी सिगरेट के कच्चा माल सहित सिगरेट बनाने की मशीन और उपकरण बरामद मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में दूधली गांव में नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक बड़े ब्रांड की लाखो रुपये की नकली सिगरेट, अधबनी सिगरेट और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री समेत कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, यह अवैध फैक्टरी दिल्ली निवासी रवि की बताई जा रही है। पुलिस अब रवि की तलाश में जुटी है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने दूधली गांव में ग्राम पंचायत की सरकारी गौशाला के पास स्थित एक भवन में छापा मारा। सिगरेट बनाने वाली कंपनी के मैनेजर रेश् मिश्रा की सूचना पर उन्हें साथ लेकर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। फैक्टरि के अंदर बड़ी मात्रा में तैयार और अधबनी सिगरेट के साथ ही सिगरेट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद हुई। रात के समय पुलिस को मौके पर केवल चार कर्मचारी मिले। बताया जा रहा है कि दिन के समय यहां काफी संख्या में कर्मचारी काम करते थे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बरामद माल की वास्तविक कीमत का आकलन जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। साथ ही भवन के संचालन और नकली सिगरेट के निर्माण से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

रीवा के बिछिया में दंपति बेटी की हत्या; आरोपी ने फांसी का प्रयास किया

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठी में देर रात दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी समेत बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और खुद भी फांसी लगाकर जान देने की तैयारी में था। इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और मृतकों की पहचान समेत अन्य जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

पंकज चौधरी: 2027 में यूपी में भाजपा जीत का दावा, जमीनी सेवा ही आधार

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति पर कहा, "विपक्ष ने पहले कहा कि इसमें कमेटी बननी चाहिए, ट्रस्ट की व्यवस्था बदलनी चाहिए...अब नए CEO बने हैं और उसपर भी उंगली उठाना इनकी(विपक्ष की) आदत बन गई है..." उन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर कहा, "उत्तर प्रदेश में भाजपा का हर कार्यकर्ता 365 दिन जनता की सेवा करता है...जब चुनाव आते हैं तो निश्चित तौर से उसकी गतिविधियां और बढ़ जाती हैं। भाजपा संगठन के आधार पर चुनाव लड़ती है...हम जमीनी स्तर तक तैयार हैं...हमारी सरकार ने जो उत्तर प्रदेश का चेहरा बदलने का काम किया है, प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक करने का काम किया है और धरातल तक विकास को पहुंचाने का काम किया है, उसके आधार पर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2027 में 2022 से बड़ी जीत हम दर्ज करेंगे..."
0
0
Report

इमरान मसूद के बयान पर राहुल गांधी की टिप्पणी: डर खत्म, लड़ाई जारी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा, "राहुल गांधी तो पूरे देश में छात्रों की गूंज कर ही रहे हैं। जो बच्चों के साथ यहां व्यवहार किया गया, वो सबके सामने है और अब तो सच सबके सामने भी आ गया, एक व्यक्ति ने अपना कबूलनामा भी कर लिया... सारे वीडियो फुटेज मौजूद हैं लेकिन कार्रवाई होती नहीं। जो देश के अंदर डर का माहौल बनाया गया, डर तो लोगों के अंदर से निकल गया। अब इन लोगों से कोई डर नहीं रहा है। ये लड़ाई लंबी है जो राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ी जा रही है और इसके नतीजे निर्णायक होंगे।"
0
0
Report
Advertisement

AAIB की प्रारम्भिक रिपोर्ट: AI-2379 में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, पायलट टेस्ट पर चिंता

Noida, Uttar Pradesh:AI-2379 पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट AI-2379 में उड़ान के दौरान तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम लगभग एक साथ फेल हुए 4 अगस्त 2026: फुकेट से दिल्ली आ रही Air India की A320-251N VT-EXO में घटना विमान में 145 लोग सवार थे—137 यात्री, 6 केबिन क्रू और 2 पायलट 36,000 फीट की ऊंचाई पर ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम का प्रेशर गया कुछ ही सेकेंड में ब्लू और येलो हाइड्रोलिक सिस्टम भी प्रभावित हाइड्रोलिक सिस्टम प्रभावित होते ही ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट, लगातार चेतावनी चाइम शुरू करीब 2 सेकंड के लिए स्टॉल वार्निंग भी सक्रिय हुई विमान ने पहले 372 फीट की चढ़ाई, फिर 292 फीट की गिरावट दर्ज की बाद में ब्लू, येलो और ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम क्रमशः रिकवर हुए फ्लाइट कंट्रोल सतहें सामान्य हुईं और विमान ने उड़ान जारी रखी सीट-बेल्ट साइन बंद होने से यात्रियों और केबिन क्रू को चोटें आईं क्रू ने नजदीकी एयरपोर्ट डायवर्ट करने के बजाय दिल्ली जाने का फैसला किया दिल्ली ATC से मेडिकल प्रायोरिटी मांगी गई, विमान सुरक्षित IGI एयरपोर्ट पर उतरा 24 लोगों को मेडिकल सहायता मिली—20 यात्री और 4 केबिन क्रू 20 लोगों को मामूली चोटों के इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया, 4 गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती विमान के केबिन में ओवरहेड बिन, सीलिंग पैनल, हैंडरेल, इमरजेंसी एग्जिट हैंडल और क्रू सीटिंग को नुकसान A320 में ग्रीन, ब्लू और येलो तीन स्वतंत्र हाइड्रोलिक सिस्टम होते हैं विमान PTU से जुड़े MEL आइटम के तहत पहले से डिस्पैच किया गया था, जिसे 28 जुलाई को लागू किया गया था पोस्ट-फ्लाइट रिकॉर्ड में ग्रीन लो प्रेशर के बाद ब्लू-येलो सिस्टम की चेतावनियां दर्ज हुईं तकनीकी कारण अभी तय नहीं: हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण की जांच जारी हाइड्रोलिक कंपोनेंट्स और सैंपल आगे की जांच के लिए हटाए गए पायलट पर बड़ा खुलासा: दोनों के ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट संतोषजनक रहे लेकिन PIC का psycho-active substance detection test non-negative आया PIC के कन्फर्मेटरी ब्लड टेस्ट में भी नॉन-नेगेटिव रिजल्ट, को-पायलट का टेस्ट निगेटिव AAIB ने इसे “गंभीर चिंता” बताया और DGCA से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश की CVR और DFDR डेटा डाउनलोड कर जांचकर्ताओं को उपलब्ध हैं Airbus के BEA-फ्रांस विशेषज्ञों ने 13–15 अगस्त को विमान का निरीक्षण किया मेंटेनेंस, ऑपरेशनल, फ्यूल, ऑयल और ATC रिकॉर्ड की जांच जारी घटना के दौरान खराब मौसम की सूचना नहीं थी AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट अंतिम निष्कर्ष नहीं, तकनीकी कारण और अन्य पहलुओं की जांच जारी है
0
0
Report

निकाय चुनाव: कांग्रेस के दिग्गज प्रचार, बीकानेर में बीजेपी पर विकास-खामियों का निशाना

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से राजनीतिक खबर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला भी चुनाव प्रचार में जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुँच रहे बीजेपी के पूर्व बोर्ड और पूर्व मेयर पर साधा निशाना, शहर की बदहाल सड़कों, नालियों और सफाई व्यवस्था को बनाया मुद्दा बीड़ कल्ला बोले-बीजेपी के पांच साल के बोर्ड में शहर के विकास को लेकर नहीं हुआ पर्याप्त काम राज्य सरकार की योजनाओं और महंगाई को लेकर भी बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा- कांग्रेस ने गरीब, किसान, मजदूर और आम आदमी के हित में काम किया, जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी टिकट वितरण के बाद नाराजगी को लेकर बोले- सर्वे के आधार पर टिकट दिए गए, कार्यकर्ताओं को पार्टी के फैसले का सम्मान करना चाहिए बीडी कल्ला ने दावा किया- निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनेंगे, पार्टी के बड़े चेहरों की सक्रियता से चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प
0
0
Report
Advertisement

गंगा के कटाव पर मंत्री इम्तेहान ले रहे, रेल तटबंध बचाने का बड़ा प्रयास

Naya Chak, Bihar:एंकर - राघोपुर में गंगा नदी ग्रामीणों के साथ साथ अधिकारियों एवं दो दो मंत्रियों का इम्तेहान ले रही है। ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का यहां आवास है तो वहीं यह क्षेत्र पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र का विधानसभा क्षेत्र है पिछले कई दिनों से इंजीनियर शैलेंद्र कटावस्थल पर डेरा डाले हुए हैं। बड़े जहाज के माध्यम से अब यहाँ कटावरोधी कार्य करवाया जा रहा है ताकि पुरानी रेल लाइन तटबंध बच सके। इस बीच जब सांसद अजय मंडल ने कटावस्थल का बीते दिनों निरीक्षण किया था तो उन्होंने पैसे की लूट समेत कई गम्भीर आरोप लगाए थे। इस पूरे मसले पर zee media संवाददाता अश्वनी ने पथ निर्माण मंत्री से बात की है उन्होंने कटावरोधी को प्रभावी बताया है साथ ही सम्राट सरकार की तारीफ की है वहीं उन्होंने सांसद अजय मंडल को खूब खरी खोटी सुनाई है उन्होंने कहा कि वह यहां फेक नरेटिव सेट करने आये थे उन्होंने यहां जनता को उकसाया इसके पीछे उनका स्वार्थसिद्धि का मकसद होगा इसलिए वह इस तरह हरकत कर रहे हैं....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top