गोरखपुर में आबकारी टीम की कच्ची शराब पर छापेमारी, 2 मामले दर्ज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में आबकारी इंस्पेक्टर पूंकेश सिंह के नेतृत्व में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया और वे अपना ठिकाना छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी में लगभग 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दो मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 300 किग्रा लहन, भट्ठियों और शराब बनाने के उपकरण को मौके पर नष्ट किया गया। इस अभियान में आबकारी टीम के अलावा पुलिस टीम भी शामिल थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
