Gorakhpur
संतकबीरनगर में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ का कहर
Sant Kabir Nagar, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी और बंधे के बीच बसे कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। गांव के रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण गांवों के स्कूल भी पानी से घिर गए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलें डूब गई हैं और पशुओं के लिए चारे की कमी हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर: घूस वीडियो वायरल, पियर थानेदार के अपर थानाध्यक्ष निलंबित
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में घुस लेने वाले पियर थाना के अपर थानेदार हुए निलंबित, एसएसपी ने घुस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद किया निलंबित, जी मीडिया के खबर का हुआ असर दिन में चली खबर और शाम में अपर थानेदार हो गए निलंबित. मुजफ्फरपुर में एक केस के सिलसिले में दलाल के माध्यम से पियर थाना के अपर थानेदार का घूस लेने का वीडियो सामने आने के बाद सबसे पहले जी मीडिया ने खबर दिखाई थी, जिससे एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने अपर थानेदार अभिनंदन कुमार को निलंबित कर दिया है. घूस लेने का सामने आया वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक दलाल के माध्यम से ₹5000 का रिश्वत लेकर अपर थानेदार से दे रहा है. दरअसल मुजफ्फरपुर जिला के पियर थाना क्षेत्र के नूनफारा गांव के रहने वाले शत्रुधन राम नाम के एक व्यक्ति ने अपने किसी मामले में दलाल राम कुमार राय के माध्यम से पीयर थाना के अपर थानाध्यक्ष एस०आई० अभिनंदन कुमार को पांच हजार रूपये घुस दिया, जो घुस की राशी पांच पांच सौ के नोट में था और घुस देने का वीडियो बना लिया, जो वीडियो जी मीडिया को हाथ लग गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि घूस देने वाला व्यक्ति अपर थानेदार से मिलने से पहले उसके साथ वाले व्यक्ति को मोबाइल का कैमरा ऑन करने की बात करते हुए सुना जा सकता है और वह साथ वाला व्यक्ति मोबाइल का कैमरा ऑन करके फिर अपर थानेदार अभिनंदन कुमार के पास जाता है, जहां पहले से ही बैठा राम कुमार राय नामक व्यक्ति के हाथ में 500 के नोट वाला ₹5000 की राशी देता है और वह व्यक्ति उस पैसे को गंजी पैंट पहने अपर थानेदार अभिनंदन कुमार को दे देता है और कल 2:00 बजे कोर्ट में जाने की बात कहता है. जिसके एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए एसडीपीओ को नियुक्त किया और एसडीपीओ ने जांच में मामला सत्य पाते हुए अपना जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दिया है. अब एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से पियर थाना के अपर थानेदार अभिनंदन कुमार को निलंबित कर दिया है.0
0
Report
JNUSU ने VC के विरोधी बयान पर DCP से शिकायत दर्ज कराने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:JNUSU ने DCP को लिखकर JNU के Vice-ChancellorSantishree D Pandit के खिलाफ मीडिया रिपोर्टों के आधार पर शिकायतों के पंजीकरण के लिए action की मांग की है क्योंकि उनके बयान वायरल हुए थे। शिकायतों के अनुसार podcast के 46:20 से 47:14 मिनट के बीच VC ने Dalits, अन्य oppressed समुदायों की तरह, 'स्थायी Victimhood' और 'victim card खेलना' जैसी बात कही और ऐसे सामाजिक यथार्थ को 'अस्थायी प्रकार की ड्रग' के समान बताया, साथ ही कहा कि such oppression एक 'imaginary' construct है। विश्वविद्यालय के सर्वोच्च अधिकारी के ऐसे बयानों से Dalit समुदाय के सम्मान और उनके अनुभवों को ठेस पहुंची है और यह शब्दहीन नहीं बल्कि भेदभावपूर्ण हैं, जिससे campus पर prejudice और hostility बढ़े। campus के democratically elected प्रतिनिधियों के रूप में JNUSU ने पुलिस से इन alleged violations की investigation तेज करने और Bharatiya Nyaya Sanhita तथा Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Act, 1989 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। JNUSU ने complainants की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। 6 अप्रैल 2025 को इस मामले पर एक बैठक की भी मांग की गई थी, जिसका कोई उत्तर नहीं मिला। 11 मार्च को Jawaharlal Nehru University के छात्रों ने administration के भ्रष्टाचार और VC के casteist बयानों के خلاف protest किया, जिसमें कहा गया कि 'Dalits और Blacks victimhood से drugged हैं'। इन बयानों ने campus में व्यापक नाराजगी पैदा की और विश्वविद्यालय के सर्वोच्च पद के आचरण पर गंभीर सवाल उठाए। School Faculty Committees (SFCs), councillors, student organisations और व्यापक छात्र समुदाय के सहयोग से JNUSU ने एक सतत protest आंदोलन चलाया; strike से lockdowns तक के चरण आये। प्रशासन ने दमन किया और GBMs में निर्णय लेने वाले कई छात्र-OBs के खिलाफ FIR दर्ज किए गए। MoE के पास UGC नियमों के क्रियान्वयन, विश्वविद्यालय के वित्त के पर्याप्त प्रावधान और उनके casteist बयानों के लिए वाइस चांसलर के इस्तीफे की मांग के साथ प्रदर्शन किए गए। 50 से अधिक छात्रों को detained किया गया और 14 को arrest किया गया; JNU-14 के लिए Tihar Jail में तीन दिन रहा custody.0
0
Report
दौसा एसीबी ने रिश्वत मामले में सत्यापन अधिकारी और दलाल गिरफ्तार, एक लाख रुपये की मांग का खुलासा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा समाज कल्याण विभाग में एसीबी की कार्रवाई सत्यापन अधिकारी रितेश शर्मा को किया ट्रेप दलाल राजू नट को भी पकड़ा एसीबी ने तीस हजार रुपए की रिश्वत राशि के साथ किया ट्रेप चालीस हजार रिश्वत के पूर्व में लेने की बात आ रही सामने आरोपियों ने परिवादी से एक लाख रुपए की की थी मांग एसीबी डीआईजी अनिल कयाल के निर्देशन में कार्रवाई दौसा एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के सत्यापन अधिकारी रितेश शर्मा और दलाल राजू नट को तीस हजार रुपए की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है वहीं एक अन्य दलाल बलवान गुर्जर की एसीबी तलाश कर रही है एसीबी के डीआईजी अनिल कयाल ने बताया अंतरजातीय विवाह अनुदान राशि रिलीज करने की एवज में आरोपी ने परिवादी से एक लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की की थी सत्तर हजार रुपए में सौदा तय हुआ चालीस हजार रुपए आरोपी ने सत्यापन के दौरान परिवादी से लिए और आज तीस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए दौसा एसीबी के डिप्टी एसपी रविंद्र सिंह शेखावत ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच दिया फिलहाल लालसोट थाने में एसीबी की कार्रवाई जारी है पूर्व में परिवादी को ढाई लाख रुपये रिलीज कर दिए गए थे और ढाई लाख रुपए की राशि और पांच लाख रुपए की एफडी और देनी थी जिसकी एवज में रिश्वत की मांग की गई थी ।0
0
Report
Advertisement
जैतपुर जलदाय विभाग के औचक निरीक्षण में कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी ने हाइडेंट वाल्व लगाने के निर्देश दिए
Pali, Rajasthan:नवनियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी का जैतपुर जलदाय विभाग का औचक निरीक्षण, टैंकरों की लंबी कतार देख अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, टैंकर चालकों ने कहा - सप्ताह में सिर्फ 3 दिन भरते हैं टैंकर, एक हाइडेंट वाल्व से टैंकर भरने से चालकों को करना पड़ता है घंटों इंतजार, कलेक्टर ने PHED के अधिकारियों को 3 हाइडेंट वाल्व लगाने के दिए निर्देश, जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने पर प्रशासन गंभीर, SDM पूरणकुमार, Axen कानसिंह राणावत सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
कोटा: 5 साल से वांछित गांजा तस्कर अयूब खान गिरफ्तार, आंध्र से नेटवर्क चला रहा था
Kota, Rajasthan:KOTA कोटा शहर की RK पुरम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साल से वांछित इनामी गांजा तस्कर अयूब खान गिरफ्तार, विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश में पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी, वही से चला रहा था तस्करी का नेटवर्क, लग्जरी लाइफ जीने व अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था तस्करी, 165किलोगाम गांजा तस्करी में मुख्य आरोपी था, साथ ही 8आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP मनीष शर्मा के सुपरविजन में हुई कार्रवाई, ट्रेनी IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव के गठित विशेष टीम की कारवाई,0
0
Report
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी ने किया क्रॉप कटिंग
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के सदर तहसील क्षेत्र के सोनवल गांव में आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली,जब जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन अचानक खेतों में पहुंच गए। आमतौर पर दफ्तरों और बैठकों तक सीमित रहने वाला प्रशासन आज खेतों में किसानों के बीच नजर आया जिलाधिकारी ने खुद हाथ में हंसिया लेकर गेहूं की फसल की कटाई की और क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में भाग लिया। उनका यह कदम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। जिलाधिकारी के अचानक खेत में पहुंचने से गांव में हलचल मच गई।किसानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । इस दौरान जिलाधिकारी ने खेत में खड़े होकर किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने फसल की गुणवत्ता,पैदावार,मौसम के प्रभाव और सरकारी योजनाओं के जमीनी हकीकत की जानकारी मौजूद सदर तहसीलदार व कर्मचारियों से ली। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि आज हमारे द्वारा यहाँ पर क्रॉप कटिंग की गई है। इस बार की फसल की बहुत अच्छी है। पिछले कुछ दिनों हुई बारिश से यहाँ पर बहुत प्रभाव नही पड़ा है ये किसानों के लिए अच्छी खबर है। हम लोग गेहूं की खरीद का कार्य भी किया जा रहा है इस बार इसमें 160 रुपये की बढ़ोत्री भी किया गया है और हम आपके द्वारा किसानों से अपील भी करेंगे की वह जितने हमारे क्रय केंद्र बने हैं उनका उपयोग करें।0
0
Report
Advertisement
डीडवाना भाजपा स्थापना दिवस: किसानों के हितों की राहत और 2047 तक विकसित भारत का आह्वान
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हूआ आयोजन मालियान सूर्य मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन मंत्री चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत सरकार किसानों के हितों के लिए कटीबद्ध फसल खराबे की गिरदावरी करवाकर जल्द किसानों को राहत दी जाएगी और आगामी सीजन में डी ए पी खाद की कमी ना हो इसके लिए सरकार कदम उठा रही है यह कहना था केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी का जो आज भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम मे शिरकत करने डीडवाना पहुंचे थे। डीडवाना के मालियान सूर्य मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, जनसंघ काल से अब तक के संघर्ष और दिग्गज नेताओं के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला ताकि कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहें और भविष्य की कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। फिर मीडिया से रुबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आर्थिक मोर्चे पर ऐतिहासिक छलांग लगा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जो भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, वह निरंतर प्रयासों से आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है और बहुत जल्द भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की राह पर है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों के हितों पर चर्चा करते हुए राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार अन्नदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीडवाना और नागौर सहित राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त होते ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता पर जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय ने यूरिया और डीएपी की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
उज्जैन में चौड़ीकरण के लिए चार मंजिला मकान गिरा, नहीं हुआ नुकसान
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, ताश के पत्तो की तरह गिरा चार मंजिला मकान, सिंहस्थ के लिए चौड़ीकरण का मामला, ढाबा रोड पर चौड़ीकरण के तहत मकान को गिराया, नगर पालिक निगम की कार्यवाही, मार्ग को बन्द कर आवाजाही रोकी गई, नगर निगम की सतर्कता के चलते कोई जन हानि नahi0
0
Report
सोनभद्र में विदाई विवाद हत्या; 24 घंटे में तीन गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पत्नी की विदाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हत्या में बदल गया, जहां ससुराल पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हलचल मच गई थी, लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा था, इसी दौरान कहासुनी इतनी बढ़ी कि उसे बांधकर पीटा गया और गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। दरअसल मामला रायपुर थाना क्षेत्र के पसवनिया टोला बलियारी गांव का है, जहां सुनील पासवान नाम के 35 वर्षीय युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीनों आरोपियों को दरमा पहाड़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की फिराक में थे और किसी साधन का इंतजार कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दशरथ पासवान, फुलवंती देवी और जनती देवी शामिल हैं, जो मृतक के ससुराल पक्ष के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के हर पहलू को खंगालने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: गरीबों के लिए योजनाओं को तेज बनाने का संकल्प
Dholpur, Rajasthan:भाजपाने मनाया 47 वा स्थापना दिवस मनाया धौलपुर जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शिवचरण कुशवाहा मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को माला साफा पहना कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि भाजपा आज अपना 47 वा स्थापना दिवस मना रही है आज भाजपा विश्व की नंबर पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत से ही है भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रेमी एवं राष्ट्रभक्ति है भाजपा की विचारधारा में राष्ट्र सर्वोपरि है भाजपा का मजबूत संगठन आज कार्यकर्ताओं की ताकत पर ही है, प्रदेश से आए प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की संभावना है, पहली बार जीता हुआ विधायक मुख्यमंत्री बन सकता है अंतिम छोर पर बैठा हुआ व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है यह भाजपा की पहचान है, भाजपा की विचारधारा में कोई परिवर्तन नहीं होता इसलिए देश की जनता भाजपा पर भरोसा करती है, प्रदेश प्रवक्ता एवं धौलपुर की मीडिया प्रभारी रानू पाराशर ने कहा कि भाजपा में सबका साथ सबका विकास होता है भाजपा अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में पहले सोचती है और उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ती है, भाजपा देश हित में निर्णय लेने मे कोई संकोच नहीं करती है, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा ने बोलते हुए कहा कि हम सच्चा स्थापना दिवस उसी को कहेंगे कि अधिक से अधिक गरीब लोगों के काम आ सके, अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें और हमारे मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं, नीरजा शर्मा ने कहा कि भाजपा देश को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ रही है भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए देश सर्वोपरि है,0
0
Report
23 वर्षीय लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के बिठूड़ा गांव की रहने वाली और भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात 23 वर्षीय अंशु राठौड़ का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया。 रविवार को गुजरात के जामनगर में ड्यूटी पर जाते समय हुए एक सड़क हादसे में उनका दुखद निधन हो गया था। सोमवार को जब उनकी पार्थिव देह डीडवाना पहुंची, तो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से बिठूड़ा तक करीब 14 किमी लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण और परिजन शामिल हुए。 मुक्तिधाम में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान नौसेना के अधिकारियों ने शोक संतप्त पिता किशन सिंह को तिरंगा सौंपा और अंशु के छोटे भाई भूपेश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंशु के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने साल 2024 में अपने पहले ही प्रयास में नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था और वह उनके परिवार की पांच पीढ़ियों में सेना में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली लड़की थी। अंशु पुणे में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपनी अगली ड्यूटी के लिए आईएनएस वलसुरा जा रही थी, तभी रास्ते में उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में उनके साथ मौजूद दो अन्य अधिकारी तो सुरक्षित बच गए, लेकिन अंशु को गंभीर चोटें आई जो जानलेवा साबित हुई। महज़ 23 साल की उम्र में देश की सेवा का सपना देखने वाली अंशु भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर राजनीति के जरिए जनता की सेवा करना चाहती थी। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।0
0
Report
बंगाल में धामी का धाकड़ Road शो, भाजपा के पक्ष में भारी भीड़
Dehradun, Uttarakhand:बंगाल विधानसभा के चुनाव में धाकड़ धामी का दिखा जलवा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में पहुंची भीड़। सीएम धामी ने बंगाल में भाजपा सरकार बनने का जताया भरोसा। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी के साथ भाजपा ने अपने धाकड़ और धुरंधर स्टार प्रचारक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनगांव पहुंचे, जहां उन्होंने बनगांव दक्षिण सीट से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर सीट से अशोक कीर्तनिया, बगदा सीट से सोमा ठाकुर और गैघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने भव्य रोड शो और जनसभा के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो और जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि धामी की लोकप्रियता अब उत्तराखंड की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। लोग उन्हें एक निर्णायक और जननेता के रूप में देख रहे हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय हो, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान, नकल विरोधी कानून या भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई—इन फैसलों ने उन्हें एक मजबूत प्रशासक के रूप में स्थापित किया है। उत्तराखंड में लिए गए इन साहसिक निर्णयों के चलते कई लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान और मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही कारण है कि कर्नाटक, ओडिशा, बिहार, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी चुनावों के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री धामी का नाम प्रमुखता से शामिल रहा है। अब पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने अपने धुरंधर प्रचारक को चुनावी रण में उतारा है, जहां उनके कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ उनकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत मानी जा रही है। बनगांव की जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने टीएमसी और ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक “सिंडिकेट” के रूप में काम कर रही है। कट और कमीशन इस सरकार की पहचान बन चुके हैं। लोगों को डराना, धमकाना और लूटना इनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है。0
0
Report
Advertisement
नवादा गेट के पास दो बाइक टक्कर, पांच घायल; चार को पीएमसीएच रेफर
Barh, Bihar:बाढ अनुमंडल में एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा गेट के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी युवकों का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार युवकों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। एक बाइक पर सवार दो युवक बाढ की तरफ से जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक मोकामा अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। सभी युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक बाइक पर सवार दोनों युवक आदमपुर गांव के रहनेवाले हैं। वही तीन युवक गुलाब बाग बिंद टोली के हैं, जो अपने ससुराल मोकामा जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच लगी और घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुँची। बाइट स्थानीय लोग और घायल युवक0
0
Report
अंतरराज्यीय मोबाइल झपटमारी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कई लूट के मामले दर्ज
Sidhi, Madhya Pradesh:कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन! राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश। 2 झपटमार गिरफ्तार सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले सक्रिय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी: 4 मोबाइल फोन (कीमत ≈ ₹46,000) 2 मोटरसाइकिलें (हीरो स्प्लेंडर प्लस एवं होंडा शाइन, कीमत ≈ ₹1,50,000) कुल बरामद माल: ₹1,96,000 आरोपियों ने पूछताछ में कई झपटमारी की वारदातों का गुनाह कबूल लिया है। गिरोह के 2 अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सीसीटीवी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी मदद से हुई इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का सख्त संदेश: जिले में संपत्ति अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।0
0
Report
अज़ाजगढ़ के हलपुर घोड़सहना में गेहूं के खेत आग, 20 बीघा फसल राख
Azamgarh, Uttar Pradesh:गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, जबतक फायर ब्रिगेड पहुँचती तबतक करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख। जनपद आजमगढ़ में लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हालेपुर घोड़सहना अकबालपुर सहना में गेहूं के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और राधे तिवारी, संतोष, कांता, चंद्रजीत, राजाराम, लाल बहादुर, अमित, हनुमान, प्रेम बहादुर, महावीर, विजय बहादुर, अमर बहादुर, सहित लगभग दो दर्जनों किसानों की 20 बीघा खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, वहीं जबतक फायर ब्रिगेड पहुँचती तबतक करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर पीआरबी की 112 नंबर पुलिस व संबंधित लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों के अनुसार फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन लगभग एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। तबतक अधिकांश नुकसान हो चुका था, बाद में दमकल कर्मियों ने बची हुई आग और धुएं को पूरी तरह नियंत्रित किया।0
0
Report
Advertisement
