देव दीपावली पर सजी नावों में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू
Haldwani, Uttar Pradesh:देव दीपावली के मौके पर सजी हुई नावों में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। नाविक श्रद्धालुओं का स्वागत डमरू बजाकर कर रहे हैं और उन्हें नाव में सवार किया जा रहा है। इस दौरान नावों पर दीपों की रौशनी से एक अद्भुत दृश्य नजर आ रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर में चौथा बिकाणा मुद्रा महोत्सव: दुर्लभ सिक्कों का इतिहास सामने
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में सजेगी सिक्कों की अनूठी दुनिया, ऐतिहासिक मुद्राओं का बनेगा गवाह तीन दिवसीय चौथा बिकाणा मुद्रा महोत्सव होगा आयोजित देशभर के मुद्रा संग्रहकर्ता और पुरातन वस्तुओं के जानकार जुटेंगे बीकानेर देश-विदेश के करीब 100 विशेषज्ञों के शामिल होने का दावा दुर्लभ सिक्कों, पुराने नोटों और ऐतिहासिक करेंसी का दिखेगा अनूठा संग्रह स्कूली बच्चों को इतिहास से जोड़ने के साथ ऑनलाइन ठगी को लेकर भी किया जाएगा जागरूक कभी राजा-महाराजाओं के दौर में चलने वाले सिक्के कभी आजादी से पहले की दुर्लभ मुद्राएं और कभी ऐसे नोट, जिन्हें देखना भी किसी के लिए खास अनुभव हो सकता है बीकानेर में अब इतिहास की यही अनमोल दुनिया सजने जा रही है मौका होगा तीन दिवसीय चौथे बिकाणा मुद्रा महोत्सव का जहां देशभर के मुद्रा संग्रहकर्ता और पुरातन वस्तुओं के जानकार जुटेंगे करीब 100 विशेषज्ञों की मौजूदगी में बीकानेर इतिहास विरासत और दुर्लभ करेंसी का खास केंद्र बनेगा सिक्के सिर्फ लेन-देन का माध्यम नहीं होते ये अपने दौर के इतिहास शासन व्यवस्था, संस्कृति और आर्थिक हालात की कहानी भी बयां करते हैं किसी सिक्के पर दर्ज राजा का नाम, किसी मुद्रा पर बनी आकृति और किसी पुराने नोट की डिजाइन अपने समय की पहचान समेटे होती है बीकानेर में आयोजित होने जा रहा चौथा बिकाणा मुद्रा महोत्सव इसी ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने और समझने का अवसर लेकर आ रहा है तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर के मुद्रा संग्रहकर्ता, पुरातन वस्तुओं के जानकार और विशेषज्ञ शामिल होंगे आयोजकों के मुताबिक देश-विदेश से करीब 100 एक्सपर्ट्स के पहुंचने की उम्मीद है महोत्सव में पुराने सिक्कों, दुर्लभ नोटों और अलग-अलग दौर की करेंसी का संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा यहां आने वाले लोगों को ऐसी मुद्राएं देखने का मौका मिलेगा, जो इतिहास के कई अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएंगी इस आयोजन का उद्देश्य केवल संग्रह दिखाना ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना है खासतौर पर स्कूली बच्चों को पुराने सिक्कों और नोटों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी उन्हें बताया जाएगा कि समय के साथ मुद्रा का स्वरूप कैसे बदला और सिक्के इतिहास को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम कैसे बने इसके साथ ही पुराने सिक्कों और नोटों के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि संग्रह करने के Shौक को सुरक्षित और सही जानकारी के साथ आगे बढ़ाया जा सके बाईट - जसवंत सिंह (आयोजनकर्ता) बाईट - संग्रहणकर्ताचलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत, यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
(जी न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट)
