icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

90 किलो चांदी से सजे मां बड़ी बिजासन मंदिर में नवरात्रि का शुभारंभ

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-90 किलो चांदी से दमका मां बड़ी बिजासन का गर्भगृह लगभग 2 करोड़ से अधिक की लागत का अनुमान। सुबह से मंदिर में लग रहा है श्रद्धालुओं का तांता। मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल हाईवे-52 स्थित मां बड़ी बिजासन माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। मंदिर के गर्भगृह को करीब 90 किलो चांदी से भव्य रूप दिया गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। दीवारों, स्तंभों और माता के सिंहासन पर ॐ, त्रिशूल, स्वस्तिक, गदा और खड्ग जैसे सनातन प्रतीकों की बारीक नक्काशी आकर्षण का केंद्र है। मंदिर समिति के अनुसार, 14 कारीगरों ने करीब छह महीने में यह कार्य पूरा किया है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ होगा। 19 अक्टूबर को महाअष्टमी हवन और 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति, कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
0
0
Report

बोकारो दुग्दा में 11kV तार की चपेट में दो घायल, एक की हालत गंभीर

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के दुग्दा में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर। बताते चले कि बोकारो चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत प्रेमनगर पहाड़ी के पास बिजली की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। घायलों में प्रेमनगर पहाड़ी निवासी महावीर डोम का 15 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार तथा बजरंगी साहू का 32 वर्षाय पुत्र दीपक कुमार शामिल है। राजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमनगर पहाड़ी के समीप झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से 11 हजार वोल्ट का नया विद्युत तार और पोल लगाया गया है। ट्रांसफॉर्मर से प्रेमनगर पहाड़ी तक नए विद्युत कनेक्शन का कार्य किया जा रहा था। आरोप है कि दो दिन पूर्व विद्युत विभाग के कर्मचारियों और विद्युतीकरण कार्य में लगे ठेकेदारों ने पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्व सूचना दिए बिना अचानक ट्रांसफॉर्मर का स्विच चालू कर दिया। इसी दौरान राजीव कुमार अपना विद्युत तार उतार रहा था। तभी वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल बीजीएच पहुंचाया गया। घटना के बाद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर पहुंचे एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता अमन सहरावत, 2028 ओलंपिक पर नजर

Jhajjar, Haryana:एशियन गोल्ड विजेता अमन सहरावत झज्जर पहुंचे। गांव बिरोहड़ में होगा भव्य स्वागत। ओलंपिक-2028 में गोल्ड जीतने पर नजर, गुरु सतपाल के साथ मीडिया से रूबरू। दोनों ने बताया अगला निशाना 2028 का ओलंपिक। अमन बोले, सुशील पहलवान से मिली थी प्रेरणा उसके बाद किया खेलों की तरफ रुख। कहा: बचपन में खो गए थे माता-पिता, लेकिन गुरु सतपाल का मिला माता-पिता से भी ज्यादा प्यार। युवाओं से किया नशे को छोड़ खेलों की तरफ ध्यान देने का आवाहन। अमन बोले, जीवन में हर किसी के आता है उतार-चढ़ाव, कभी नहीं माननी चाहिए हार। युवाओं को करना चाहिए टारगेट पर फोकस। गुरु सतपाल बोले, अमन ने वह कर दिखाया जिसकी थी उन्हें उम्मीद, खेलों में है भविष्य। घी - दूध को बताया शाकाहारी और प्रोटीन युक्त, फास्ट फूड को बताया बीमारी। अमन सहरावत रावत को बताया युवाओं का आइकॉन, इसी से ले प्रेरणा, युवा करें अखाड़े की तरफ रुख। शीतला वाइन ग्रुप के खली पहलवान ने भी दी Amन सहरावत को बधाई कहा: अमन सहरावत से युवा ले प्रेरणा और खेलों की तरफ दे ध्यान।
0
0
Report

झाझा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर पकड़कर यात्रियों ने पिटाई की; आरोपी भेजा गया

Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में सो रहे एक यात्री की जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को रेल पुलिस और यात्रियों ने पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित यात्रियों की भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आरोपी को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार अहले सुबह झाझा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में एक यात्री सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और वहाँ से भागने लगा। नींद खुलने पर यात्री को मोबाइल चोरी होने का पता चला, जिसके बाद उसने शोर मचाया। लिहाजा, ड्यूटी पर तैनात सिपाही और आसपास मौजूद यात्री सतर्क हो गए तथा आरोपी का पीछा करने लगे। प्लेटफॉर्म के पास पकड़ाया आरोपी शोर सुनकर यात्रियों ने आरोपी को खदेड़कर प्लेटफॉर्म के पास पकड़ लिया। इस दौरान वहाँ भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि, रेल थानाध्यक्ष ने वायरल वीडियो की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। चोरी का मोबाइल बरामद, आरोपी जेल भेजा गया रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान के अनुसार, पीड़ित यात्री के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के निवासी गोलू गुजराती माली (26), पिता राजेश गुजराती माली के रूप में हुई है। रेल पुलिस की यात्रियों से अपील बहरहाल, रेल पुलिस ने यात्रियों से यात्रा के दौरान मोबाइल और अन्य सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल रेल पुलिस या सुरक्षा कर्मियों को सूचित करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आरोपी के साथ मारपीट करने के बजाय उसे कानून के हवाले करना चाहिए। (वायरल वीडियो)
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि में 700 ज्योतियों से जगमगाया करेला भवानी मंदिर, 250 साल का इतिहास

Khairgarh, Uttar Pradesh:700 मनोकामना ज्योतियां, करीब 250 साल पुराना इतिहास और मिट्टी में बिना बीज करेले उगने की अनोखी मान्यता! छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में मैकाल पर्वत की वादियों के बीच स्थित मां करेला भवानी का सिद्धपीठ नवरात्रि में आस्था का केंद्र बना हुआ है। माता के जयकारों से गूंजते इस दरबार में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। आखिर क्या है इस मंदिर की खासियत? खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम करेला में मां करेला भवानी का प्रसिद्ध मंदिर है। नवरात्रि में यहां 700 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं। ज्योतियों की रोशनी के बीच श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। हर ज्योति किसी भक्त की उम्मीद और माता पर अटूट विश्वास की कहानी कहती है। मंदिर का इतिहास करीब 250 साल पुराना माना जाता है। जनश्रुति के अनुसार, एक दिन 13 साल की बालिका गांव के जमींदार दाऊ उमेंद सिंह कंवर के पास पहुंची और रहने के लिए जगह मांगी। जमींदार ने उसे आश्रय देने की बात स्वीकार की, लेकिन कुछ ही देर बाद बालिका अचानक गायब हो गई। ग्रामीणों ने पहाड़ी और आसपास के क्षेत्र में दिनभर तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। कहा जाता है कि उसी रात बालिका जमींदार के सपने में आई और पहाड़ पर मंदिर बनवाने का आदेश दिया। अगले दिन ग्रामीणों को पहाड़ी पर प्राकृतिक पाषाण प्रतिमा मिली। मान्यता है कि बालिका स्वयं मां भवानी का स्वरूप थीं। इसके बाद यहां मंदिर बना और यह स्थान आस्था का बड़ा केंद्र बन गया। इस धाम की सबसे अनोखी मान्यता है कि पहाड़ी की मिट्टी में बिना बीज बोए करेले के पौधे उगते हैं। इसी वजह से माता को मां करेला भवानी कहा जाता है। माता के दो स्वरूप हैं एक तलहटी में और दूसरा चोटी पर स्थित मुख्य मंदिर में। श्रद्धालु सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करते हैं। 700 ज्योतियों का उजियारा, पहाड़ों की सुंदरता और सदियों पुरानी आस्था मां करेला भवानी धाम नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन ही नहीं, बल्कि विश्वास, उम्मीद और चमत्कार का जीवंत केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

उधम सिंह नगर में तेंदुए का शिकार, सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bahara Boj, Uttarakhand:슬ग– तेंदुए की चहलकदमी स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर–रुद्रपुर के गणेशपुर गांव में एक तेंदुए ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया वही तेंदुए का एक शावक भी खेत में चहल कदमी करते हुए दिखाई दिया है । तेंदुए द्वारा कुत्ते का शिकार करने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो कुत्ते एक खेत में मौजूद है कि दबे पांव एक तेंदुआ खेत में पहुंचता है और फिर एक कुत्ते को झपट्टा मारकर अपना शिकार बना लेता है, जबकि दूसरा कुत्ता भागकर अपनी जान बचाता है वही एक दूसरी वीडियो में तेंदुए का शावक एक खेत में चहल कदमी करता दिखाई दे रहा है। इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद लोगो में डर का माहौल है।
0
0
Report

ड्रोन से अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश; 2040 पौधे, 1.04 करोड़ जब्त, दो गिरफ्तार

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन; ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 1 करोड़ 4 लाख रुपए के 2040 पौधे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार। आलीराजपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की निगरानी के जरिए अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का खुलासा करते हुए लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए कीमत के 2040 हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। ​इस कार्रवाई की विशेषता यह रही कि दुर्गम इलाकों और खेतों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में चार थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। ​पुलिस ने इस अवैध खेती के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों— मुकाम और जगन को हिरासत में ले लिया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। आलीराजपुर पुलिस की इस बड़ी सफलता से अवैध नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

नाशिक के कोटमागांव जगदंबा मंदिर में नवरात्र उत्सव की जोरदार शुरुआत

Yeola, Maharashtra:साडेतीन शक्तीपीठांचा दर्जा असलेल्या नाशिकच्या येवला तालुक्यातील श्रीक्षेत्र जगदंबा माता देवस्थान कोटमगाव येथे आज पासून शारदीय नवरात्र उत्सवाला मोठ्या सुरुवात झाली संत जनार्दन स्वामी यांचे परमशिष्य महंत रमेश गिरी महाराज यांच्या शुभहस्ते घटस्थापना करून नवरात्र उत्सवाला सुरुवात करण्यात आली याप्रसंगी नाशिकचे माजी खासदार समीर भुजबळ यांनी सपत्नीक जगदंबा मातेची आरती केली राज्या कानाकोपऱ्यातून सुमारे पाच लाखाहून अधिक भाविक यात्रा उत्सवला भेट देणार असल्याने देवस्थान ट्रस्टच्या वतीने चूक व्यवस्था ठेवण्यात आली असून सुरक्षेच्या दृष्टीने पोलिसांचा मोठा बंदोबस्त तैनात करण्यात आला आहे दुष्काळाच्या छायेत सुद्धा यात्रा उत्सव मोठ्या प्रमाणात भरल्याने आनंदाचा वातावरण असून महाराष्ट्राला दुष्काळाच्या छायेतून बाहेर काढावे अशी प्रार्थना याप्रसंगी करण्यात आली
0
0
Report
Advertisement

होटल CG-05 में युवती की आत्महत्या: कथित प्रेमी टिकेश्वर साहू गिरफ्तार

Dhamtari, Chhattisgarh:होटल CG-05 में 22 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है..... मृतका की पहचान कवर्धा जिले की रहने वाली पिंकी मानिकपुरी के रूप में हुई है..... पुलिस के मुताबिक पिंकी मानिकपुरी और टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है..... बताया जा रहा है दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था..... आरोप है इसी दौरान टिकेश्वर ने पिंकी के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की थी.... इसके बाद पिंकी ने धमतरी के होटल CG-05 के एक कमरे में आत्महत्या कर ली.... घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की..... जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया..... पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है..... वही फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है
0
0
Report

फरीदाबाद में इंस्टाग्राम पोस्ट पर तकरार, बाउंसर की हत्या का बड़ा खुलासा

Faridabad, Haryana:सुक्खी शूटर’ लिखने पर हुई बाउंसर की हत्या:इंस्टा पर लाफिंग इमोजी भेजा; फरीदाबाद में आरोपी की 2 हफ्ते पहले चुनौती-हिसाब करेंगे फरीदाबाद के तिलपत गांव में बाउंसर वली की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि झगड़े की शुरुआत 2 हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पोस्ट पर इमोजी कमेंट और सुक्खी शूटर लिखने पर हुई। हमलावर पक्ष के साकिर नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक गाने के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी। इस पर वली पक्ष के साहिर उर्फ गुड्डू (17) ने लाफिंग इमोजी कमेंट किया था। इसके बाद साकिर और साहिर के बीच फोन पर बहस हुई। बताया जा रहा है कि साकिर ने साहिर को चुनौती दी थी कि जब भी वह घर आएगा, तो उससे पूरा हिसाब करेगा। साहिर मूल रूप से तिलपत गांव का है, लेकिन नूंह के गांव बीसरू में अपनी बुआ के घर रहकर 12वीं की पढ़ाई करता है। 8 अक्टूबर को वह बुआ के लड़के बाउंसर वली के साथ अपने गांव आया था। दोनों साहिर के ताऊ के नए घर के प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान हुए झगड़े में वली बीच-बाचव करने गया था, मगर उसकी ही हत्या कर दी गई। चार साल बाद मामा के घर आया वली: इस झगड़े में मारे गए वली मोहम्मद 8 अक्टूबर को अपनी मां जुनैदा, छोटे भाई आदिल, पत्नी, तीन बेटियों और इकलौते बेटे के साथ गांव तिलपत आया था। वह 4 साल बाद अपने मामा के घर पहुंचा था। साहिर उर्फ गुड्डू भी उसके परिवार के साथ आया था। सभी 9 अक्टूबर को वापस नूंह के गांव बीसरू लौटने वाले थे। साहिर को देख बोले- टारगेट याद है: साहिर के मुताबिक, वह 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अपने घर पहुंचा था। करीब 3 बजे वह गली से गुजर रहा था। उसका घर आरोपियों के घर से करीब 150 मीटर दूर है। आरोप है कि उसे देखकर आरोपी साकिर ने अपने साथियों से कहा, 'टारगेट याद है।’ बाइक की टक्कर के बाद विवाद: आरोप है कि शाम के समय साहिर घर के बाहर गली में खड़ा था। तभी साकिर तेज रफ्तार से बाइक लेकर आया और उसे टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गुड्डू के पिता तैय्यब और बुआ के बेटे वली मोहम्मद ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए。 साहिर को मारने की थी प्लानिंग: परिजन साबिर के मुताबिक, आरोपियों ने साहिर को मारने की योजना बनाई थी। बाइक टक्कर की घटना के बाद साकिर ने अपने साथियों और परिवार के लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद साहिर के ताऊ के घर के बाहर मौजूद तैय्यब और वली मोहम्मद पर तलवार, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया。 वली पर सड़क पर गिराकर हमला: हमले में तैय्यब गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि साकिर पक्ष के साहिल ने वली को जमीन पर गिराकर लोहे की रॉड से लगातार वार किए। परिजनों के मुताबिक, साहिल तब तक वार करता रहा, जब तक वली बेहोश नहीं हो गया। इस हमले में वली मोहम्मद की मौत हो गई。 बचाव करने आए लोगों पर बरसाईं ईंटें वली के चचेरे भाई साबिर का कहना है कि ईंटें बरसाए जाने के कारण कोई भी तैय्यब और वली मोहम्मद को बचाने के लिए आगे नहीं आ पाया। पड़ोस में बने घर की छत से लगातार ईंटें फेंकी जा रही थीं。 जब आरोपियों को लगा कि दोनों की मौत हो गई है, तो वे मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वली मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। घायल तैय्यब का अस्पताल में इलाज चल रहा है。 थाना प्रभारी बोले- 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के मुताबिक, मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि 4 को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कुल 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top