273401
UP में कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका
Haldwani, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर, कचहरी चौराहे पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका गया। यह कार्रवाई संसद में राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए जातीय सूचक बयान के विरोध में की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि संसद में इस तरह के शब्दों का प्रयोग अशोभनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर से माफी मांगने की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर की गौशालाओं से 3.62 करोड़ की वसूली की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गौशालाओं में अनियमितताओं के मामले में पशुपालन विभाग ने वसूली शुरू कर दी है। जयपुर की श्री पिंजरापोल गौशाला सांगानेर और गो पुनर्वास केंद्र हिंगोनिया से 3 करोड़ 62 लाख 75 हजार 920 रुपए की वसूली की जाएगी। महालेखापरीक्षा-द्वितीय, राजस्थान, जयपुर की ऑडिट में अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने नोटिस जारी किया है और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संयुक्त निदेशक कार्यालय ने 18 अगस्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। पिंजरापोल गौशाला से 2 करोड़ 21 लाख 55 हजार 820 रुपए और गो पुनर्वास केंद्र से 1 करोड़ 41 लाख 20 हजार 100 रुपए की वसूली होगी। गौशालाओं में वर्ष 2022-23 और 2023-24 के भुगतान में गड़बड़ी पाई गई, आवेदित गौवंश के अनुसार वास्तविक गौवंश की संख्या में अंतर रहा, जिले स्तर की कमेटी ने सत्यापन किए बिना भुगतान किया। पिंजरापोल गौशाला में 2021-22 से 2024-25 की अवधि में गड़बड़ी पाई गई, 93 गौवंश के टैग रिपीटेशन और 1307 मृत गौवंश के टैग भी भुगतान के साथ जुड़ गए थे, जबकि 4858 टैग भारत पशुधन एप पर पंजीकृत नहीं थे, फिर भी अनुदान लिया गया गया। अब यह राशि 3 माह की अवधि में राजकोष में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं; यदि समय पर जमा या सहमति पत्र नहीं दिया गया तो गौशालाओं पर कार्रवाई होगी।0
0
Report
आसाम के दामुगांव में तालाब डूबने से चार बच्चों की मौत, SDRF खोज जारी
Guwahati, Assam:असम के पानबारी मुस्लिम इलाके के दामुगांव में तालाब में डूबने से 4 Muslim बच्चों की मौत असम के चिरांग जिले के पानबाड़ी थाना क्षेत्र के दामुगांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। स्कूल से घर लौटने के बाद तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मासुमा खातून (8), राकिबा खातून (9), संजुमा खातून (8) और सुहाना परवीन (10) के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने तालाब से चारों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, तालाब के किनारे पांच पत्तों से बने बैग मिलने के बाद एक और बच्चे के तालाब में होने की आशंका जताई जा रही है। आशंका के आधार पर SDRF की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर चिरांग के पुलिस अधीक्षक ध्रुव बोरा भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दामुगांव इलाके में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
नोएडा-कालिंदी कुंज मार्ग पर भीषण जाम, असुविधा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-कालिंदी कुंज मार्ग पर भीषण जाम नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को भीषण जाम देखने को मिला। सेक्टर-37 फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज होते हुए दिल्ली जाने वाले रास्ते पर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। सड़क पर सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। वाहन चालकों को चंद किलोमीटर का सफर तय करने में काफी समय लग रहा है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग नौकरी, कारोबार और जरूरी कामों के लिए दिल्ली आते-जाते हैं। जाम की वजह से लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कई लोग अस्पताल और जरूरी कामों के लिए भी इस मार्ग से सफर करते हैं। ऐसे में जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन लंबा जाम लगता है। लोगों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और जाम से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट सुरक्षा कवच
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है...44 नेताओं को पहली बार बुलेट प्रूफ जैकेट का सुरक्षा कवच दिया गया है...जिनमें बड़े नेताओं के साथ कैबिनेट मंत्री तक शामिल हैं... 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इतने बड़े स्तर पर सुरक्षा कवच दिए जाने से सियासी हलकों में चर्चा तेज है...क्योंकि यूपी में चुनावी रण शुरू होने के साथ-साथ नेताओं की सुरक्षा का कवच भी तैयार हो गया है...0
0
Report
अनिल विज ने राहुल गांधी के धरने पर हमला, कहा छपास और चिपकू रोग
Ambala, Haryana:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धरने को लेकर तीखा हमला बोला है। विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें “छपास और चिपकू रोग” हो गया है। विज के मुताबिक, राहुल गांधी चाहते हैं कि वह रोज अखबारों में छपते रहें और टीवी स्क्रीन पर चिपके रहें। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी जिस मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे हैं, उसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट पहले ही पांच सदस्यों की उच्चस्तरीय टीम गठित कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस टीम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। अनिल विज ने कहा कि अगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है, तो कानून में कोर्ट जाने का प्रावधान है। लेकिन कांग्रेस सीधे कानूनी रास्ता अपनाने के बजाय मामले को धरने और प्रदर्शन के जरिए तमाशा बनाने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 21.58 किग्रा गांजे के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:ब BILLASPUR रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से पहुंचे एक महिला और पुरुष को गांजे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। दोनों के पास मौजूद दो बैग से 21 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी पश्चिम चंपारण, बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जीआरपी बिलासपुर को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 के हावड़ा छोर स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक महिला और पुरुष गांजा लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान 43 वर्षीय संगीता मिश्रा और 45 वर्षीय सुशील मिश्रा, निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद काले रंग के बैग और लाल ट्रॉली बैग से 10 पैकेट गांजा बरामद किया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर कुल वजन 21 किलो 58 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने से तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिलासपुर के रास्ते कहां पहुंचाया जाना था।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली संसद मार्ग धरने के समर्थन में बैतूल कांग्रेस ने एफआईआर की मांग की
Betul, Madhya Pradesh:कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में संसद मार्ग थाने के बाहर दिए गए धरने के समर्थन में बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी भी सड़क पर उतर आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के दिल बहार चौक पर धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्र साहिल लोहबच की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाते हुए केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। दिल्ली में संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी द्वारा पेलेट गन पीड़ित छात्र साहिल लोहबच और उसकी मां के साथ करीब पांच घंटे तक दिए गए धरने के समर्थन में बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी ने दिल बहार चौक पर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पीड़ित छात्र को न्याय मिलना चाहिए और उसकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कुछ देर तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया।0
0
Report
श्रावण पर्व में रुक्मिणी मंदिर में सोने के पारंपरिक अलंकार ने भक्तों को मोहा
Pandharpur, Maharashtra:PPR_SHRAVAN_ALNKAR Anchor - श्रावण शुक्रवार पर्वानुमित्त श्री. विठ्ठल व रुक्मिणी मंदिरात रुक्मिणी मातेस आकर्षक, पारंपरिक सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आले. या पारंपरिक अलंकारांमुळे रुक्मिणी मातेचे विलोभनीय रूप पाहण्यासाठी व दर्शन घेण्यासाठी महिला भाविकांची मोठ्या प्रमाणात गर्दी होत आहे. श्री रुक्मिणी मातेस सोन्याचा मुकुट, वाक्या जोड, तोडे जोड, ताणवड जोड, चिंचपेटी तांबडी, जवा मनी पदक, जवेच्या माळा,लक्ष्मी हार, मोहरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, हायकोल, सरी, कंबरपट्टा इत्यादी पारंपरिक अलंकार परिधान करण्यात आले.0
0
Report
सीजेपी के दिपके के निर्देशों से स्कूल सुधार अभियान तेज, शिक्षा विभाग आश्वस्त
Nashik, Maharashtra:मालेगाव (नाशिक) शाळांमध्ये काही त्रुटी असतील शिक्षण विभाग हे मान्य करतो. राज्यभर शिक्षणाचा दर्जा उंचावण्याचे आमचे काम सुरूच आहे, मंत्री दादा भुसे यांनी सांगितले. अभिजीत दिपके यांनी सध्या शाळा सुधार आंदोलन सुरू केले असून या आंदोलनादरम्यान शाळेच्या दुरावस्था व इतर त्रुटी निदर्शनास आणल्या जाणार्या स्थितीबद्दल शिक्षण विभागाला ते धारेवर धरताना दिसत आहेत. दीपके यांच्या आरोपांना शालेय शिक्षण मंत्री दादा भुसे यांनी उत्तर देताना म्हटले की, अभिजीत दिपके विविध शाळांना भेट देत असल्यामुळे ज्या काही दुरावस्था आणि त्रुटी निदर्शनास येत आहेत, त्या सूचना स्वीकारल्या जात आहेत आणि त्यावर योग्य उपाय केला जाईल. काही शाळांमध्ये त्रुटी असतीलच असे मान्य करतो; राज्यभरात शिक्षण विभाग गुणवत्ता वाढवण्यासाठी २४x७ मेहनत घेत आहे ज्यायोगे एक आदर्श विद्यार्थी व राष्ट्रभक्त घडू.0
0
Report
Advertisement
डीडीओ की बैठक में जगह पड़ी कम तो पेड़ के नीचे खड़े रहे प्रधान, सचिव और शिक्षक
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकासखंड भदौरा में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में प्रधान, सचिव और शिक्षक पहुंच गए, जिसके चलते विकासखंड सभागार में जगह कम पड़ गई। स्थिति यह रही कि कई लोगों को सभागार के बाहर पेड़ के नीचे बैठक में शामिल होना पड़ा। वहीं पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, सचिव और शिक्षक खड़े होकर ही बैठक में भाग लेते नजर आए। बैठक के दौरान क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह भी विकासखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधानों और शिक्षकों से संवाद करते हुए गांवों के विकास के लिए आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की सलाह दी। विधायक ने कहा कि गांवों के विकास में ग्राम प्रधान, सचिव और शिक्षक सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपसी तालमेल से कार्य करने पर विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक बेहतर ढंग से पहुंचाया जा सकता है। वहीं जिला विकास अधिकारी ने क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों की स्थिति की जानकारी प्रधानाध्यापकों से ली। विद्यालयों में भवन, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, फर्श, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्यों को चिह्नित करने का निर्देश दिए गए। डीडीओ ने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में जिन कार्यों की आवश्यकता है, उनका प्राथमिकता के आधार पर चयन कराकर विकास कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर से उपलब्ध संसाधनों का नियमानुसार उपयोग करते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, विद्यालयों की व्यवस्थाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों ने प्रधानों और सचिवों को शासन की योजनाओं का पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सभागार में जगह और कुर्सियों की कमी को लेकर प्रधानों, सचिवों एवं शिक्षकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बाहर पेड़ के नीचे और खड़े होकर बैठक में शामिल हुए। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधानाध्यापक सहित विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बता दे कि विकासखंड भदौरा के सभी आवासीय और अनावासीय भवन वर्षों से जर्जर पड़े होने के कारण एकमात्र सभागार कक्ष किसी भी बड़ी बैठक के लिए पर्याप्त नहीं है ऐसे में कई बार खंडविकास अधिकारी द्वारा बार-बार कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव भेजा गया लेकिन लगभग दो दशक बीत जाने के बावजूद भी अब तक धन अवमुक्त नहीं होने के कारण विकासखंड कर्मचारियों व फरियादियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।0
0
Report
MP में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम, पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में फिर एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट 16 जिलों में हैवी रेन अलर्ट 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश की संभावना0
0
Report
बनासकांठा में देसी-विदेशी शराब के अड्डे बंद, पुलिस ने सभी शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी
Palanpur, Gujarat:બરાસકાંઠા .... ભાવનગરમાં થયેલ લઠ્ઠા કાંડના પડઘા બનાસકાંઠા માં પડ્યા બનાસકાંઠામાં ચાલતા દેશી અને વિદેશી દારૂના અડ્ડાઓ થયા બંધ પોલીસ દ્વારા તમામ દારૂ વેચનારાઓને દારૂ ના વેચવા સૂચનાઓ અપાઈ દારૂના અડ્ડાઓ પરથી દારૂ પીનાર અને દારૂ વેચનાર થયા ગાયબ ધાનેરાના ઓસ્પાળિયા તળાવ પાસે દેશી દારૂની ખાલી પોટલીઓના ઢગ જોવા મળ્યા0
0
Report
Advertisement
Sant Kabir Nagar: 4 गिरफ्तार in 90 lakh fraud case
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में पुलिस ने गरीबों को आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी और ठगी करने वाले गिरोह का फंडाफोड़ करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्तों का यह गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर धन की हेराफेरी करता था। पकड़े गए अभियुक्त बलिया, फतेहगढ़, बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं। यह गिरोह जिले के नाथनगर स्थित एक फाइनेंस कम्पनी और ट्रस्ट के माध्यम से लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए का गबन कर लेता था। शिकायत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच-पड़ताल और अभियुक़तों की तलाश में जुटी थी। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही अभियुक्तों के खातों को सीज कर इनके द्वारा आर्थिक अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति की जांच कर उसे कुर्क करने की कार्यवाई की जाएगी।0
0
Report
बलिया में ज्वेलर्स लूट: पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में ज्वेलर्स लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 अभियुक्तों सहित चोरी का सामान बरामद बलिया पुलिस ने ज्वेलर्स से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दरसअल नरही थाना अंतर्गत 15 अगस्त को आभूषण व्यवसाई अपने बेटे के साथ दुकान बंद कर भरौली से गाजीपुर जाने वाले रास्ते पर जा रहा था तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका ज्वेलरी और कैश से भरा बैग लूट लिया। पीड़ितों से मिली जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने बघोना मोड़ के पास 6 बदमाशों को अवैध असलहा और लूट के आभूषण और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि एक सोनार के कहने पर ही उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस तीन अन्य अभियुक्तों की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिल, मोबाइल, सिम, दो तमंचा, कैश 86000, चाकू सहित कुछ ज्वेलरी भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा लूट का अनावरण करने वाली टीम को ₹25000 का इनाम भी दिया गया है।0
0
Report
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला पकड़ा गया
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की स्थित मजार के निकट आती जाती महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फबतियां कसने वाले मनचले को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह हमराहियों के साथ टुमुर्की मेला ड्यूटी पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आती जाती लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील फबतियां कसने वाले टुमुर्की गांव निवासी निजामुद्दीन पुत्र शाहिद खां को मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है।0
0
Report
Advertisement
