गोरखपुर में बढ़ी ठंड, आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में ठंड बढ़ने के साथ सर्दी और गलन से बीमारियों का प्रकोप तेज हो गया है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज कराने पहुंचे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। आज 280 मरीजों ने मेले में इलाज कराया। डॉक्टरों की टीम ने सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार, दमा, वायरल ब्रोंकाइटिस, गठिया, वात रोग, चर्मरोग और आंखों की समस्याओं से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें मुफ्त दवाएं दीं। बन्हैता उप स्वास्थ्य केंद्र पर 146 और भैंसा बाजार में 134 मरीज पहुंचे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
