273001
गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दरबार, 300 लोगों की समस्याएं सुनीं
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजय नाथ सभागार के सामने जनता दरबार लगाया, जहां उन्होंने 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर अधिकतर मामलों में भूमि कब्जा करने और बीमारियों के लिए सहायता राशि की मांग की गई। सीएम योगी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इन मामलों का त्वरित निस्तारण करने और पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा घाट पर मिला 200 साल पुराना शिवलिंग, मल्लाहों ने निकाला
Varanasi, Uttar Pradesh:नमो घाट के उस पार रात में गंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान भारी वस्तु अटकने पर मल्लाहों ने लगाई डुबकी बाहर निकाला तो हर-हर महादेव के नारों से गूंजा घाट. करीब 2 क्विंटल वजनी इस शिवलिंग को नदी की तलहटी से बाहर निकालने में डेढ़ दर्जन मछुआरों को लगा 1 घंटे से ज्यादा का समय. चमकदार काले पत्थर नेपाल व आसपास के क्षेत्रों में पाए जाने वाले पत्थर से बना है शिवलिंग. इसके निचले हिस्से में अरघा और चार तरफ सांप की नक्काशी उकेरी हुई है. 200 साल पुराना होने का काशी के स्थानीय लोगों ने किया दावा. जानकारों के मुताबिक यह शैली मौर्यकालीन हो सकती है, जो करीब 200 वर्ष पुरानी है. कुछ स्रोतों के अनुसार, इसकी प्राचीनता 9वीं या 1000 ईस्वी पुरानी भी बताई जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अतीत में किसी प्राकृतिक आपदा या बाढ़ के कारण गंगा पार वाला कोई प्राचीन मंदिर ढह गया होगा, जिससे यह शिवलिंग नदी में समा गया. वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व का सटीक पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को आधिकारिक सूचना दे दी गई है. सूजाबाद स्थित मां गंगा मंदिर के सदस्य व चंदौली में परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने इसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया. शिवलिंग को फिलहाल मंदिर परिसर में चबूतरे पर स्थापित कर दिया गया है, जहां श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. जब हम सूजाबाद घटनास्थल पर पहुंचे तो कुछ मछुआरों से मुलाकात हुई. मछुआरों ने बताया कि इतना वजनी शिवलिंग को 20 लोगों ने रस्सियों के सहारे खींच कर ऊपर घाट पर पहुंचाया. वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने इस पूरी कहानी को झूठा बताया और पैसे के लिए षड्यंत्र रचने की बात कही. स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि शिवलिंग को लाकर पेंट कर दिया गया और अब यहाँ धंधा शुरू किया जाएगा. यह सब बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हुआ और हमने उनसे पूछा कि इससे पहले भी कोई शिवलिंग यहां पर मिला था तो उन्होंने बताया कि हां पहले चांदी की कुछ मूर्तियां भी मिल चुकी हैं लेकिन इतना बड़ा शिवलिंग पहली बार देखने को मिला.0
0
Report
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड में श्रद्धांजलि रैली और इतिहास की यादें
Ranchi, Jharkhand:RNC BIRSA के नाम से भी फीड( विजुअल्स) गई है भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर आज राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक कल्पना सोरेन ने पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि है यह हमारे राज्य की विशेषता है कि आजादी के लिए हमारे लोगों ने जो संघर्ष किया है सारे देशवासी उन्हें याद करते हैं निश्चित रूप से भगवान बिरसा मुंडा को देश भर में और देश के बाहर भी याद करते हैं वह अपने आप में स्मृति है इनका इतिहास पढ़ने से समझ में आता है इनका संघर्ष कैसा रहा था इस राज्य का कितना महत्व है इसे ही पता चलता है। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा भगवान बिरसा मुंडा का आज पुण्यतिथि है लगभग सवा सौ साल लंबा इतिहास है। पूरे देश में आदिवासी समुदाय अन्य धर्म के बीच प्रेरणा के स्रोत रहे हैं और आज उनको याद किया जा रहा है निश्चित रूप से इतने लंबे वर्षों तक किसी को सम्मान देना उनको याद रखना उसे व्यक्ति में जरूर कुछ ऐसे गुण रहे हैं ऐसे उन्होंने इतिहास रचा है जिनको लोग सदियों से याद करते आ रहे हैं आज उनकी पुण्यतिथि है हर साल की भांति इस बार भी हम लोग यहां उनका सरदार सुमन अर्पित करने आए हैं उनके इस समाधि स्तर पर से झुकाने आए हैं और आगे भी आएंगे झारखंड की स्पीड भूमि के एक ऐसे योद्धा जो कभी नहीं भुलाये जाएंगे0
0
Report
झुंझुनूं के टमकोर में जल निकासी की मांग पर लोगों ने जाम लगाया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 18 महीने से जलभराव से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा टमकोर गांव के मुख्य सड़क पर लगाया जाम प्रशासन को चेतावनी— आज एक रास्ता बंद किया, कल पूरे गांव के रास्ते कर देंगे बंद 15 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर पत्थर डालकर रोका आवागमन रास्ता रोकने के बाद लोगों को हुई परेशानी ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बोले— अब कोरे आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए бар-बार शिकायतों, अधिकारियों के आश्वासनों और प्रशासनिक अनदेखी से परेशान झुंझुनूं जिले के टमकोर के ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने टमकोर बस स्टैंड स्थित मुख्य सड़क पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कल तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो गांव के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 18 महीनों से सड़क किनारे का नाला जाम पड़ा हुआ है, जिसके कारण गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा रहता है। इससे आमजन का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिस सड़क को ग्रामीणों ने बंद किया है, वह जाबासर होते हुए मलसीसर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। करीब 15 गांवों के लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। सड़क बंद होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। समस्या जस की तस बनी हुई है। लगातार उपेक्षा से नाराज होकर अब ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता चुना है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से पिछले डेढ़ साल से उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। गर्मी में बदबू और बरसात में बढ़ते जलभराव ने हालात और भी खराब कर दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि झुंझुनूं से आने वाली बसें भी गांव के बस स्टैंड तक नहीं पहुंच पा रही हैं, यात्रियों को काफी दूर पैदल चलकर बसों तक पहुंचना पड़ता है। प्रशासन की लगातार अनदेखी के कारण ग्रामीणों को मजबूर होकर सड़क जाम करनी पड़ी। यदि अब भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे सहायक विकास अधिकारी विमल जांगिड़ ने ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अब वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर काम देखना चाहते हैं।0
0
Report
Advertisement
STF का बड़ा एक्शन: नशीला कफ सिरप कारोबार के मुख्य आरोपी अर्जुन मालवीय गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल -STF की बड़ी कार्रवाई नशीले कफ सिरप मामले में फरार मुख्य आरोपी अर्जुन मालवीय गिऱफ्तार अर्जुन मालवीय पर STF ने घोषित किया था 30 हजार का ईनाम घोषित एसटीएफ ने बैतूल के भैंसदेही से किया गिरफ्तार अर्जुन मालवीय,सुरेंद्र पैलेस,बागसेबनिया अर्जुन ट्रेडर्स के नाम से एक डमी दुकान खोलकर बेचता था नशीला कफ सिरप0
0
Report
पटना समेत कई जिलों में अगले तीन दिनों में मौसम बदलेगा, तेज हवा-बिजली गिरने संभावना
Patna, Bihar: राजधानी पटना समेत राज्य के लगभग सभी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी वहीं राज्य भर में बिजली गिरने की भी संभावना है.... अगले 24 घंटे के बाद राज्य के सभी हिस्सों में तीन से चार डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी..... पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आनंद शंकर का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून को लेकर विशेष अपडेट आएगी लेकिन अब तक फ्री मानसून की बारिश लगभग राज्य के सभी हिस्सों में हुई है.. 12 जून तक राज्य के मौसम में विशेष बदलाव के संकेत हैं तेज हवा के साथ संभावना है मौसम सामान्य होगा0
0
Report
2Maharashtra has approved 65 railway infrastructure projects in the first phase of a larger rail con
Noida, Uttar Pradesh:2Maharashtra has approved 65 railway infrastructure projects in the first phase of a larger rail connectivity plan, with Chief Minister Devendra Fadnavis directing officials to work towards eliminating railway level crossings across the state through overbridges, underpasses and pedestrian bridges.0
0
Report
Advertisement
बांदा में खेत के पेड़ पर 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या; जांच जारी
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक 25 वर्षीय युवक ने खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर के खुदकुशी कर ली है घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो वही सूचना पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि कमासिन थाना क्षेत्र के कटहार गांव निवासी विकास उम्र 25 वर्ष ने अज्ञात कारणो के चलते घर से लगभग 300 मीटर दूरी पर खेत में लगे एक पेड़ पर फांसी लगाकर के खुदकुशी कर ली। परिजनों और ग्रामीणों की माने तो मृतक विकास कुछ मंदबुद्धि का था और शराब भी पीता था। फिलहाल अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला है। फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
UP BJP: क्षेत्रीय अध्यक्षों के जातीय समीकरण तय, 15 जून तक घोषणा संभव
Noida, Uttar Pradesh:मिशन 2027 के लिए यूपी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्षों का जातीय समीकरण लगभग तय कर लिया गया है। 15 जून तक घोषणा की संभावना है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में चेहरे और कुछ में जातीय कार्ड बदले जाएंगे। भाजपा ने मिशन 2027 के लिए उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय अध्यक्षों के जातीय समीकरण लगभग तय कर लिए हैं। 15 जून तक घोषणा की संभावना है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में चेहरे और कुछ में जातीय समीकरण बदले जाने की चर्चा है। विधान सभा चुनाव को नाक का सवाल बन चुकी भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्षों की भूमिका कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। पार्टी चेहरों के चयन में सभी पहलुओं पर चिंतन-मंथन करते हुए जातीय समीकरणों को तकरीबन तय कर चुकी है। पश्चिम, ब्रज एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में जातीय कार्ड बदलने की तैयारी है, जबकि अवध, गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र में जातीय समीकरण पूर्ववत रखते हुए चेहरे बदलने की चर्चा है। प्रदेश संगठन एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा 15 जून के आसपास की जा सकती है। फिलहाल सूची को लेकर दिल्ली से हरी झंडी की प्रतीक्षा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी की वजह से 71 विधान सभा सीटों वाले काशी क्षेत्र पर राजनीतिक पंडितों की दृष्टि बनी हुई है। वर्तमान में ओबीसी चेहरा दिलीप पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं, जिनके विकल्प के रूप में ओबीसी समाज से किसी दूसरी जाति के हाथ कमान दी जा सकती है। सर्वाधिक 82 विधान सभा सीटों वाले अवध क्षेत्र की कमान युवा कमलेश मिश्र के हाथ में है, जहां इस बार विकल्प के रूप में दो अन्य ब्राह्मण चेहरों का नाम चर्चा में है। अवध क्षेत्र के अंतर्गत प्रदेश सरकार एवं संगठन का मुख्यालय होने से इस क्षेत्र का राजनीतिक महत्व अधिक रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दोनों 62 विधान सभा सीटों वाले गोरखपुर क्षेत्र से आते हैं, जहां सहजानंद राय अध्यक्ष हैं। यहां पर जातीय समीकरण पहले की तरह रखते हुए दो अन्य भूमिहार चेहरों के बीच मुकाबला है। 71 विधान सभा सीटों वाले पश्चिम क्षेत्र में क्षत्रिय चेहरा सतेंद्र शिशौदिया की जगह इस बार गुर्जर एवं वैश्य में से किसी एक फैक्टर पर दांव खेलने की तैयारी है। 52 विधान सभा सीटों वाले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कमान प्रकाश पाल के हाथ में है, जिनकी जगह इस बार क्षत्रिय चेहरे को भूमिका देने की तैयारी है। 65 विधान सभा सीटों वाले ब्रज क्षेत्र में दुर्गविजय शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं, जिनके विकल्प के रूप में दो लोडro चेहरों के बीच समीकरण बनाया जा रहा है। यह क्षेत्र पार्टी के हार्डकोर हिन्दुत्व का बड़ा गढ़ है। चुनावी तैयारी की दृष्टि से नए क्षेत्रीय अध्यक्षों के पास सिर्फ छह माह का समय होगा। 2024 लोकसभा चुनाव में सभी क्षेत्रों का प्रदर्शन निराशाजनक था, ऐसे में विधान सभा चुनाव में पार्टी नई रणनीति एवं बदलाव के साथ आगे बढ़ेगी。0
0
Report
खेतड़ी के लूणा की ढाणी में पैंथर ने तीन बकरियों पर हमला, एक की मौत
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी के लूणा की ढाणी क्षेत्र में पैंथर ने एक पशुपालक की तीन बकरियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक बकरी की मौत हो गई, एक बकरी को पैंथर उठा ले गया तथा एक अन्य बकरी घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारियों के अनुसार लूणा की ढाणी निवासी पशुपालक प्रभुदयाल गुर्जर की बकरियां घर के पास बंधी हुई थीं। इसी दौरान पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में एक बकरी को मार डाला, जबकि दूसरी बकरी को उठाकर जंगल की तरफ ले गया। वहीं तीसरी बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान पशुपालक और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर पवन सिंह शेखावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने आसपास क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट के निशान भी देखे। वहीं पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अशोक जांगिड़ तथा खेतड़ी पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने की अपील की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र में मुस्लिम विरोधी माहौल पर मुस्लिम समुदाय की अहम बैठक—क्या होगी रणनीति?
Mumbai, Maharashtra:آج اسلام جمخانہ میں فیڈرآفمہاراشٹر مسلمس کی جانب سے ریاست میں پنپ رہی فرقہ پرستی اور ریاستی عدم مساوات کی پالیسی کیخلاف ایک مشاورتی اجلاس کا انعقاد ہوا ۔ جس میں مسلم ایم ایل اے ، ججز ، وکلا اور سماجی کارکنان سمیت ائمہ مساجد نے شرکت کی ۔ اجلاس میں مسلمانوں کو درپیش سنگین مسائل پر گفتگو ہوئی ۔ اجلا سکے شروع میں ہیں جماعت اسلامی ہند مہاراشٹر کے امیر مولانا الیاس خان فلاحی نے کہا آ ج کا اجلاس حکومت کیخلاف یا کسی سیاسی پارٹی کیخلاف نہیں ہے بلکہ یہ مسلمانوں کے مسائل کا حل ڈھونڈنے کی کوشش ہے ۔ مولانا الیاس خان فلاحی نے مزید کہا ریاست میں ہورہے مسلم مخالف بیانیہ نے مسلم نوجوانوں میں اضطراب پیدا کردیا ہے ۔ سب سے بڑی کمزوری یہ ہے کہ صرف ردعمل ظاہر کیا جائے لیکن ہم اب اس کا لائحہ عمل بنائیں گے ۔ سوشل میڈیا پر ہی بیانات دینا کافی نہیں کچھ عملی قدم کی بھی ضرورت ہے ۔ انہوں نے یہ سوال بھی کیا کہ ہماری قیادت کے پاس قوم کیلئے دس سال کا کوئی منصوبہ ہے ؟ دنیا میں صرف جذبات سے مسائل حل نہیں ہوتے ۔ اجلاس کا مقصد مسائل کی فہرست سازی نہیں ہے ۔ مسائل کے ساتھ ہی ہم اس کا عملی حل پیش کریں ۔ اجلاس میں ریٹائر جج ابھے تھپسے ، ایم ایل اے امین پٹیل ، ساجد پٹھان ، ہارون خان ،ابو عاصم اعظمی سابق ایم پی راجیہ سبھا عبید اللہ خان اعظمی اور رئیس شیخ شامل ہوئے ۔ اس کے علاوہ جماعت اسلامی ہند مہاراشٹر کے امیر مولانا الیاس خان ، جمعیتہ العلما مہاراشٹر کے صدر مولانا حلیم اللہ خان ، اے پی سی آر مہاراشٹر کے سکریٹری شاکر شیخ ، ایم پی جے کے مہاراشٹر کے سراج احمد ، امن کمیٹی کے فرید شیخ ، مسلم پرسنل لا بورڈ کے ترجمان عمرین محفوظ رحمانی ، شبیر بھوپال والا ، مولانا ظہیر عباس رضوی سمیت بہت سے کمیونٹی لیڈر شامل ہوئے اور انہوں نے دستور کے دائرے میں رہتے ہوئے مسلمانوں کے حقوق کی لڑائی لڑنے کا عزم کیا ۔0
0
Report
CAF जवान ने कैंप में खुद को गोली मारी, आत्महत्या की आशंका
Kondagaon, Chhattisgarh:मृत जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है, जो CAF की 5वीं बटालियन में पदस्थ था। वह कैंप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपनी INSAS सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होना बताया है। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत तनाव या निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने जवान के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद पुलिस और CAF अधिकारी जवान की मानसिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके。0
0
Report
राष्ट्रपति से शौर्य चक्र प्राप्त रायपुर के दो अफसर सम्मानित
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस के दो अफसर लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र से किया सम्मानित. डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इन दोनों जवानों को दी बधाई. कहा- हर्ष की बात है. हमारे दो जवानों को राष्ट्रपति के हाथों शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया. बस्तर में जिस तरह जवानों ने काम किया.. वह अनेक पुरस्कार से सम्मानित होने के पात्र हैं. प्रदेश के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए.. शौर्य चक्र से सम्मानित जवानों के प्रमोशन पर कहा- शौर्य चक्र से सम्मानित होना अपने आप मे बड़ी बात. आगे प्रक्रिया की जाएगी.. टीटी- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम और गृहमंत्री0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक ने कहा: इंडिया गठबंधन नकारे हुए लोगों का समूह है
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "वह(INDIA गठबंधन) नकारे हुए लोगों का समूह है।"0
0
Report
शाहपुरा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या: मौत के कारण घटनास्थल पर नहीं मिल सके स्पष्ट संकेत
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) – शेरपुरा की कूड़ावतों की ढाणी निवासी चिंटू यादव नामक युवक ने अपने कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक विवरण के अनुसार मृतक अपने कमरे के छत के कड़े में फंदा लगाकर चला गया। पुलिस परिजनों के सहयोग से शव नीचे उतारकर अस्पताल भेज दी है और जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शाहपुरा थाना इलाके का मामला है。0
0
Report
Advertisement
