पति पर मारपीट का दर्ज कराया मुकदमा
Campirganj, Uttar Pradesh:कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर केवटलिया गांव की प्रमिला देवी ने पति पर टागां से मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे पति जवाहिर शराब के नशे में मुझे गांव के बाहर ले जाकर टांगा से मारने जा रहा था इससे बाएं हाथ में गभीर चोट लगी है।मेरे शोर मचाने पर गांव के लोगों ने पहुंच पर बीच बचाव किया
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, चंदवा में खुशी की लहर
Latehar, Jharkhand:एंकर :- लातेहार उड़ीसा के राज्यपाल बनाये जाने के बाद लातेहार जिला में उत्साह देखा जा रहा है । चंदवा से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता की नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल, परिजनों और शुभचिंतकों ने जताई खुशी जताई है । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर से लातेहार जिले के चंदवा क्षेत्र में खुशी की लहर है। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, ब्रजमोहन राम को ओडिशा के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। चंदवा गाँव से ताल्लुक रखने वाले ब्रजमोहन राम की इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उनके परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ब्रजमोहन राम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। वे पलामू लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। साथ ही, वे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी राज्यपाल पद पर नियुक्ति से चंदवा सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय लोगों और उनके शुभचिंतकों को उम्मीद है कि यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का अवसर साबित होगी。 बाइट :- अमित राम ( पुत्र ) उड़ीसा के राज्यपाल बाइट :- मंटू केशरी चंदवा संजीव कुमार गिरी लातेहारबरगी केनाल में 11 वर्षीय आशीष ठाकुर लापता, SDRF-पुलिस रेस्क्यू जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग बरगी केनाल में हुआ हादसा केनाल में नहाने गया 11 वर्षीय बालक हुआ लापਤਾ मौके पर पहुची एसडीआरएफ और पुलिस चला रही रेस्क्यू अभियान थाना खमरिया क्षेत्र का रहने वाला था 11 वर्षीय बालक आशीष ठाकुर थाना खमरिया क्षेत्र की बरगी केनाल का मामलाNH-19 पर भीषण ट्रक टक्कर, चालक केबिन में दबकर मौत
Khajuria Khurd, Bihar:कुदरा थाना के पास रुके ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। वियो - कुदरा थाना के समीप सासाराम से मोहनिया की ओर जा रही दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। कूदरा थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी के अनुसार, खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाली ट्रक का अगला केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और कड़ी जद्दोजहद के बाद लोहे के कल-पुर्जों को काटकर चालक को बाहर निकाला जा सका। हालांकि, तब तक अत्यधिक चोट लगने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक चालक की पहचान हजारीबाग (झारखंड) निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को जब्त कर लिया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।बिलासपुर में भाजपा- कांग्रेस टकराव तेज, राजीव भवन घेराव और आरोपों पर जाँच मांग
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा की शहर और ग्रामीण इकाइयों ने कांग्रेस के राजीव भवन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोप बताए गए। भाजपा महिला मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप साबित होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यालय के भीतर भाजपा महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति और पूर्व सूचना के पार्टी कार्यालय में प्रवेश कर नारेबाजी की तथा बैनर, पोस्टर और तख्तियां लगाईं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय के भीतर इस तरह प्रवेश कर हंगामा और नारेबाजी करना अनुचित है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।मदन नगर हिंसा बनाम विस्थापन: आदिवासियों के हक और प्रशासन के बीच जंग
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर का शांत मदन नगर गांव पिछले कुछ समय से हिंसा का पर्याय बन गया है, जमीन के सीने में दबे काले सोने को निकालने की तैयारी और उसी जमीन को अपनी मां मानकर सींचने वाले आदिवासी ग्रामीणों की आस्था के बीच बड़ा टकराव पैदा हो चुका है, एसईसीएल की प्रस्तावित महान-4 कोयला खदान को लेकर शुरू हुआ विरोध अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुका है, यह पूरा इलाका आदिवासी बहुल है, जहां के बाशिंदे अपनी सादगी, सीधेपन और बेहद शांतिप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी सहजता और शांति के लिए पहचानी जाने वाली यह जनजाति आखिर क्यों बार-बार हिंसक होने पर मजबूर हो रही है? धारदार हथियार, लाठियों की गूंज, खाकी पर हमले और प्रशासनिक दावों के बीच यह मामला अब गंभीर कानूनी और सामाजिक पेच में उलझ चुका है, जी मीडिया पहला चैनल है जो गांव में हुए हिंसा के बाद मदननगर पहुंचा है, जहां सभी चैनल इस गांव में जाने से डरते हैं वहां हम पहुंचे और ग्रामीणों का पक्ष लिया, आखिर क्यों यहां के ग्रामीण बार बार हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं ? क्या है SECL और जिला प्रशासन का पक्ष, देखिए हमारी यह खास रिपोर्टग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्तिथ कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गयी हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
