icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में छह शराब दुकानों को सील, पाँच दुकानों पर 7.11 लाख का जुर्माना

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में शराब कारोबार पर बड़ी कार्यवाही: जिले भर में छह शराब दुकानों को सस्पेंड कर सील किया गया है और पांच दुकानों पर सात लाख 11 हजार 906 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जिले में शराब कारोबार को लेकर बड़ी कार्यवाही के बाद हड़कंप मचा हुआ है. एक दिन में एक साथ जांच होने के बाद उसी दिन हुई यह कार्रवाई सबको चौंका देती है. जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को लगातार लाइसेंसधारी शराब दुकानों में गड़बड़ी और नियमों का पालन न करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद DM ने एक साथ शराब दुकानों की जांच के लिए आबकारी टीम और राजस्व के अफसरों को भेजा. जिन दुकानों को सस्पेंड किया गया है उन पर लाइसेंस स्थगित कर सील किया गया है, जबकि जिले की पाँच दुकानों पर मिली अनियमितताओं के बाद सात लाख 11 हजार 906 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. कलेक्टर के अनुसार जिले में गांव-गांव में अवैध शराब बिक रही है, और इन दुकानों का अहम किरदार है जहाँ से शराब अवैध रूप से सप्लाय हो रही है, जिससे युवा पीढ़ी बिगड़ रही है. डीएम ने बताया कि जिन दुकानों को सस्पेंड किया गया है वो सरकार द्वारा चिन्हित स्थान से अलग जगहों पर खोली गईं, मतलब नियमों को ताक पर रखा गया है. प्रचार प्रसार के लिए बड़े बड़े बोर्ड लगाए गए हैं जो सही नहीं हैं. कई दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक या कम कीमत पर शराब की बिक्री हो रही है, जो आबकारी नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने शराब कारोबारियों को आगाह किया है कि जांच जारी रहेगी और नियमों के खिलाफ किसी दुकान के संचालन पर कड़ी कार्यवाही होगी.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में महिलाओं के लिए 56 इलेक्ट्रिक बसें, पीक आवर में स्पेशल सेवाएं शुरू

New Delhi, Delhi:दिल्ली के ज़्यादा भीड़-भाड़ वाले 28 रूटों पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से महिला स्पेशल 56 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी。 •पीक आवर्स के दौरान कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को लाभ पहुंचाने के लिए 30 लेडीज स्पेशल और 26 यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस सेवाएं शुरू की जाएंगी 30 'लेडीज़ स्पेशल' बसें ऑफिस के व्यस्त समय (पीक आवर्स) के दौरान दोनों दिशाओं में चलेंगी। सुबह की सेवाएं प्रात: 7 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह के 9 बजे के बीच चलेंगी और वापसी की सेवाएं शाम को 4 बजकर 32 मिनट से लेकर 6 बजकर 15 मिनट के बीच संचालित होंगी। ये बसें राजधानी दिल्ली के प्रमुख रोज़गार केंद्रों, कमर्शियल इलाकों, इंस्टीट्यूशनल हब और प्रमुख मेट्रो इंटरचेंज स्टेशनों को जोड़ेंगी, जिससे कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी। हर महिला को सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा करने का अधिकार है। महिलाओं के लिए समर्पित यह बस नेटवर्क दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और अधिक सुरक्षित, सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है- परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC), दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के मकसद से सिर्फ़ महिलाओं के लिए समर्पित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करने का महत्वपूर्ण फ़ैसला किया है। यह पहल कामकाजी महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के दैनिक यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि उन्हें शहर के सबसे व्यस्त रास्तों पर सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान बिना किसी रुकावट के आरामदायक सफर की सुविधा मिल सके।
0
0
Report

बिहार सरकार के फैसलों की मंजूरी: AMRUT 2.0 और जल योजनाओं को बड़ा बजट

Patna, Bihar:प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं पश्चिम चंपारण के समेकित थरूहट विकास अभिकरण की योजनाओं की अवधि वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक बढ़ाने और बजट व्यय की स्वीकृति। बिहार खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी। बिहार की जेलों में अनुबंध पर कार्यरत भूतपूर्व सैनिक-सह-कक्षपालों का मासिक मानदेय ₹19,800 से बढ़ाकर ₹30,000 किया गया। जेलों में मृत बंदियों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान के लिए नई नीति को मंजूरी। AMRUT 2.0 के तहत हाजीपुर सीवरेज नेटवर्क एवं STP परियोजना के लिए ₹232.90 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति। AMRUT 2.0 के तहत खगड़िया जलापूर्ति परियोजना के लिए ₹170.86 करोड़ की मंजूरी। सीतामढ़ी जलापूर्ति परियोजना के लिए ₹197.12 करोड़ की स्वीकृति। समस्तीपुर जलापूर्ति परियोजना के लिए ₹228.45 करोड़ की मंजूरी। बिहार मोटरयान कराधान अधिनियम, 1994 की अनुसूचियों में संशोधन को स्वीकृति। कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर धर्मशाला के संचालन की जिम्मेदारी मंदिर न्यास समिति को देने की मंजूरी। पुनौराधाम (सीतामढ़ी) के समग्र विकास, ट्रस्ट डीड अनुमोदन और 50.8925 एकड़ भूमि नि:शुल्क हस्तांतरण को मंजूरी। बिहार ग्राम पंचायत (कर, दर एवं शुल्क) नियमावली, 2026 को स्वीकृति। मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना और ''सहारा'' योजना के एकीकरण को मंजूरी। बिहार स्टेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (AI CoE) के गठन को मंजूरी। बिहार पर्यटन सेवा नियमावली, 2026 को स्वीकृति। बिहार स्टेट रोपवेज कंपनी लिमिटेड के गठन का निर्णय। बिहार पर्यटन अवर सेवा संवर्ग नियमावली, 2026 को मंजूरी। उपचारित अपशिष्ट जल के सुरक्षित पुनः उपयोग हेतु बिहार नीति-2026 को स्वीकृति। भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए लगभग 3145 एकड़ भूमि अधिग्रहण और ₹1329.58 करोड़ के अनुमानित मुआवजे को मंजूरी। राजगीर, रोहतास और कैमूर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण के लिए भारत सरकार के साथ एमओयू को मंजूरी। बिहार उड़ान संस्थान के प्रशिक्षण हेतु Beechcraft Baron G58 विमान सेवा लेने की स्वीकृति। महिला सुरक्षा के लिए 1500 स्कूटर (1000 पेट्रोल, 500 इलेक्ट्रिक) तथा पुलिस कर्मियों के लिए संशोधित वाहन खरीद प्रस्ताव को मंजूरी। सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक रामाकांत प्रसाद की संविदा सेवा अवधि 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक बढ़ाई गई ''सात निश्चय-3'' के तहत अतिरिक्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में विकसित करने की मंजूरी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों के गठन एवं परिसीमन के प्रारूप को मंजूरी。
0
0
Report
Advertisement

रांची के जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा आज भक्तों के लिए खुली; नेत्रदान आरती

Ranchi, Jharkhand:रांची के जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा की पहले आज जगन्नाथ मंदिर में नेत्र दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भ्राता बलभद्र भक्तों के दर्शन के लिए सर्व सुलभ हुए। नेत्रदान कार्यक्रम के बाद मंगल आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को रथ यात्रा के दिन सुबह पांच बजे से दो बजे तक भक्तगण पूजा कर सकेंगे और उसके बाद भगवान को रथ पर सवार किया जाएगा और पांच बजे से रथ खींचने का कार्यक्रम आयोजित होगा और श्रद्धालु रथ खींच कर भगवान को मौसбиाड़ी तक ले जाएंगे
0
0
Report

अनूपपुर में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम थोड़ीपानी में खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर खाई में गिर गया और चालक के ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के अनुसार खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर का स्टियरिंग न मोड़ने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। घटना में ट्रैक्टर चालक अमन सिंह कोल पुत्र राजकुमार कोल की मौत हो गई। मौके पर जैतहरी थाना पुलिस पहुँच गई और पता चला कि ट्रैक्टर मालिक पुरन सिंह राठौड़ निवासी थोड़ीपानी हैं। शव को जेसीबी एवं ग्रामीणों की मदद से निकालकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेजा जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

मूंग MSP पर 100% खरीद की मांग से किसानों का प्रदर्शन तेज, दबाव बढ़ा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर किसानों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। भारतीय किसान यूनियन (मध्यप्रदेश) के बैनर तले नर्मदापुरम जिले की डोलरिया तहसील के ग्राम बगवाड़ा में किसानों ने क्षेत्रीय विधायक के निजी निवास के सामने हरदा रोड पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा। किसानों का आरोप है कि सरकार की खरीदी नीति किसान विरोधी है। उनका कहना है कि मूंग की कुल उपज का केवल 25 प्रतिशत ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जा रहा है, जबकि प्रति एकड़ महज 1 क्विंटल 20 किलो खरीदी की सीमा तय होने से किसानों को अपनी अधिकांश उपज खुले बाजार में औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। विओं01- किसानों के मुताबिक मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,768 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन मंडियों में उन्हें केवल 6,000 से 6,500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन ने सरकार से मूंग की शत-प्रतिशत MSP पर खरीदी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। विओं02- प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय विधायक ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आशासन दिया। हालांकि भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें विधायक की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संगठन ने जिले में चल रहे अपने अन्य आंदोलनों को फिलहाल स्थगित करते हुए ऐलान किया कि अब आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है किसानों का कहना है कि जब तक मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी MSP पर सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बाइट(A1)- राकेश गौर ( सदस्य ) बाइट(A2)- राजेश जाट ( संघ सदस्य )
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में बीच रात गोलीबारी, घायल युवक की हालत गंभीर; अपराधियों की तलाश जारी

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक बार फिर बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैला दी। नगर थाना क्षेत्र के अलका सिनेमा हॉल के पीछे नागदह मोहल्ला स्थित गली में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस सनसनीखेज वारदात में युवक के मुंह में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देर रात गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम, नगर थाना पुलिस, सदर-1 डीएसपी और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उसे आईसीयू में रखकर इलाज कर रही है। घायल की पहचान देवराज उर्फ देवा (27 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी जवाहर साह का पुत्र है। वर्तमान में वह सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह मोहल्ला में किराये के मकान में रहकर व्यवसाय करता है। रात डेढ़ बजे लौट रहा था घर, पहले मारपीट फिर बेहद करीब से मारी गोली।परिजनों के अनुसार देवराज मंगलवार की देर रात अपना काम समाप्त कर करीब 1:30 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह अलका सिनेमा हॉल के पीछे स्थित गली में पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर एक आरोपी ने बेहद करीब से गोली चला दी, जो सीधे उसके मुंह में जा लगी। गोली लगने के बावजूद देवराज ने हिम्मत नहीं हारी, वह घटनास्थल से भागकर मुख्य सड़क तक पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। लोगों के जुटते ही हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी जानकारी दी। एसपी ने कहा कि सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, सदर-1 डीएसपी आनंद कुमार पांडे एवं एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कराया गया तथा सभी आवश्यक साक्ष्य सुरक्षित किए गए। घायल देवराज ने अपने फर्द बयान में राजा कुमार, मंटू यादव एवं विपुल कुमार को घटना का आरोपी बताया है। घायल ने पुलिस को बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर तीनों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके बाद मंटू यादव ने गोली चला दी। इसके बाद वह जान बचाकर भाग निकला, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा खून के नमूने सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए ताकि घटना की हर कड़ी को तकनीकी रूप से जोड़ा जा सके।सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस। सदर-1 डीएसपी आनंद कुमार पांडे और नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने स्वयं घटनास्थल पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन, डिजिटल इनपुट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।प्राथमिक जांच से संकेत मिला है कि घटना के पीछे पुराना विवाद या आपसी रंजिश कारण हो सकती है। पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान जारी है और व्यक्तिगत विवाद, आपराधिक प्रतिद्वंद्विता समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।कांड दर्ज, कई धाराओं में मामला. नगर थाना कांड संख्या-323/2026 दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा-27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विशेष टीम का गठन किया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित सभी ठिकानों पर छापेमारी जारी है। spektраль साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। रिहायशी इलाके में देर रात खुलेआम गोलीबारी से स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है। नागरिकों के अनुसार अपराधियों ने बेखौफ अंदाज से वारदात को अंजाम दिया, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से अनुसंधान कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report

पंकज लुथरा बने शाहदरा नॉर्थ MCD के चेयरमैन, शपथ ग्रहण के साथ कार्यकाल शुरू

New Delhi, Delhi:एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के चेयरमैन बने पंकज लूथरा, सिविक सेंटर में ली शपथ....... दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शाहदरा नॉर्थ जोन में झिलमिल वार्ड के पार्षद पंकज लूथरा को नया चेयरमैन चुना गया। उनके चेयरमैन बनने से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सिविक सेंटर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में मेयर प्रवेश वाही, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न वार्डों के पार्षद तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद शाहदरा नॉर्थ जोन कार्यालय पहुंचने पर नवनिर्वाचित चेयरमैन पंकज लूथरा का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद पुनीत शर्मा ने सबसे पहले उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर पार्षदों, अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित चेयरमैन पंकज लूथरा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि शाहदरा नॉर्थ जोन के सभी वार्डों का संतुलित एवं समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, कूड़ा निस्तारण प्रणाली को सुदृढ़ करना, पार्कों का बेहतर रखरखाव, सड़कों और नालियों की समयबद्ध मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनके प्रमुख लक्ष्य होंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सभी पार्षदों और निगम अधिकारियों के साथ बेहतर कार्य किया जाएगा। ........ पंकज लूथरा ने झिलमिल वार्ड की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय_STATE मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पार्टी नेतृत्व तथा सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके विश्वास और समर्थन के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा करते हुए इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पंकज लूथरा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शाहदरा नॉर्थ जोन में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और निगम की सेवाएं अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनेंगी। शाहदरा नॉर्थ जोन कार्यालय में दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर नवनिर्वाचित चेयरमैन पंकज लूथरा को बधाई दी बाइट - पंकज लूथरा जॉन चेयरमैन राकेश चावला उत्तर पूर्वी जिला
0
0
Report

अयोध्या: पत्नी और प्रेमी की जमीन हड़पने की साजिश से हत्या, गिरफ्तारी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। रूदौली कोतवाली क्षेत्र में कूढ़ा-सादात लिंक मार्ग पर मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बाराबंकी निवासी 48 वर्षीय देवेन्द्र कुमार वर्मा के रूप में हुई है। आरोप है कि पत्नी शुभांगिनी ने अपने कथित प्रेमी विपिन वर्मा के साथ मिलकर जमीन हड़पने की साजिश रची। 11 जुलाई को देवेन्द्र को अयोध्या घूमाने के बहाने बुलाया गया और सुनसान स्थान पर ले जाकर हथौड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया ताकि पहचान न हो सके। मामले की जांच में जुटी रूदौली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है. एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top