273005
गोरखपुर-गोरखनाथ थाने के पास बाइक फिसली,बाइक सवार घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखनाथ मंदिर के पास एक ओवरटेक के चक्कर में बाइक से फिसला युवक मौके पर स्थानीय लोगों ने लड़के को गोरखनाथ चिकित्सालय पहुंचाया। ट्रैफिक का एक कांस्टेबल राज कुमार ने शीघ्रता दिखाते हुए ऑटो के माध्यम से अस्पताल लेकर पहुंचा राजकुमार ने एक मानवीय कार्य किया।पूछताछ में पता चला कि यह युवक नौतनवा का रहने वाला है। ओवरटेक के दौरान गाड़ी स्लिप करने के कारण युवक के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमोली में स्वदेशी ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड अलर्ट सिस्टम स्थापित
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली भारत में पहली बार किसी ग्लेशियल झील पर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया गया केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान CBRI रुड़की के वैज्ञानिकों ने यह काम बेहद कठिन परिस्थितियों में पूरा किया. यह सिस्टम चमोली की वसुधारा ताल में स्थापित किया गया है. इस सिस्टम के जरिए पानी, बर्फ, मौसम, कंपन और जल प्रवाह में बदलाव की जानकारी सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी.इन उपकरणों का उद्देश्य सिर्फ यह पता लगाना नहीं है कि झील में पानी कितना है. बल्कि इनसे झील और उसके आसपास होने वाले अलग-अलग बदलावों को एक साथ समझने की कोशिश होगी. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ये पूरा सिस्टम पानी के स्तर, मौसम, बर्फ, जल प्रवाह और आसपास की गतिविधियों में असामान्य बदलाव पकड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है.GLOF की सबसे बड़ी चुनौती इसकी अचानक बदलने वाली प्रकृति है. अगर झील में पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही आसपास की बर्फ या मलबे में असामान्य हलचल हो रही है. इसके अलावा पानी के बहाव में अचानक बदलाव आ रहा हो तो यह बहुत की खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए समय रहते इन संकेतों को पकड़ना महत्वपूर्ण हो जाता है. इसी वजह से अब सिर्फ समय-समय पर जाकर झील देखने के बजाय सेंसर आधारित लगातार निगरानी की दिशा में कदम बढ़ाया गया है0
0
Report
हनुमानगढ़ जेल में बंद सुखदीप सिंह की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिला जेल में बंद बंदी सुखदीप सिंह की इलाज के दौरान मौत, संगरिया में दर्ज NDPS मामले में 12 अगस्त से जेल में बंद था बंदी सुखदीप सिंह, तबीयत बिगड़ने पर 10 अक्टूबर को उपचार के लिए कराया गया था भर्ती, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जंक्शन सिटी थाने में मर्ग दर्ज, बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू0
0
Report
सिरोही में नाबालिग की संदिग्ध मौत: परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर जांच की मांग
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में नाबालिग बालिका की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; उच्चस्तरीय जांच की मांग पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की लगाई गुहार सिरोही जिले में 05 अक्टूबर को एक नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके पिता रमेश कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों ने बालिका की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कराने की मांग की। परिवाद ने आरोप लगाए कि 5 अक्टूबर को परिवादी की 13 वर्षीय पुत्री घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली थी। पिता ने एक युवक पर बालिका के साथ दुष्कर्म करने, उसे धमकाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक ने बालिका को काम सिखाने के बहाने अपने संपर्क में रखा तथा उसे मोबाइल फोन दिया था। पिता के अनुसार, घटना से पहले बालिका भयभीत रहने लगी थी। उन्होंने दावा किया कि स्कूल की अन्य बालिकाओं से बातचीत के दौरान भी इस मामले से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, बालिका की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि परिवार को न्याय मिल सके。0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 16 अक्टूबर तक दाखिले होंगे
Karauli, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 16 अक्टूबर तक दाखिल होंगे आवेदन। जिला करौली पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय के दौरान अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक मुकेश कुमार के अनुसार, जिला परिषद के वार्ड संख्या 34 से एक अभ्यर्थी ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, नादौती पंचायत समिति के वार्ड संख्या 21 से भी एक अभ्यर्थी ने दो नामांकन पत्र जमा कराए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 16 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम के अगले चरणों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और प्रक्रिया के अनुसार नामांकन दाखिल करने की सलाह दी गई है।0
0
Report
हाईकोर्ट में दायर मामला: सीपीआईएम ने दुर्गा पूजा के लिए बुक स्टॉल आवेदन किया
Barrackpore, West Bengal:सीपीआईएम द्वारा दायर मामले में न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की टिप्पणी। सीपीआईएम ने बोंगांव और नैहाटी में दुर्गा पूजा के दौरान दो बुक स्टॉल लगाने के लिए आवेदन दिया था। दावा है कि पुलिस ने अनुमति नहीं दी। हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया। भाजपा नेता अर्जुन सिंह का दावा है, सीपीएम अगर दुर्गा पूजा लिखकर स्टॉल लगाए तो करने दूंगा, नहीं तो नहीं करने दूंगा। वामपंथी अगर दुर्गा पूजा बैनर लगाए हम करने देंगे , लेकिन अगर शारदीय उत्सव का बैनर लगाएंगे तो यह नहीं होने देंगे0
0
Report
जोबनेर में अवैध ब्लास्टिंग से मजदूरों के दबने का मामला, राहत अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:जोबनेर में अवैध ब्लास्टिंग से बड़ा हादसा होने का मामला आया सामने। पत्थर की खान में 3 मजदूरों के दबने की सूचना। महेशवास पहाड़ी पर हादसे की सूचना से मचा हड़कंप, अवैध खनन का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। हादसे के करीब दो घंटे बाद पुलिस-प्रशासन को मिली सूचना। सांभर SDM ऋषिराज कपिल और जोबनेर SHO मोतीलाल शर्मा मौके पर पहुंचे। JCB और कई पोकलेन मशीनों से राहत एवं बचाव कार्य जारी। SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें भी पहुंच रही हैं मौके पर। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश.0
0
Report
Advertisement
जोबनेर में अवैध ब्लास्टिंग से बड़ा हादसा, तीन मजदूर दबे
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) जयपुर के जोबनेर से बड़ी खबर जोबनेर में अवैध ब्लास्टिंग से बड़ा हादसा होने का मामला आया सामने। पत्थर की खान में 3 मजदूरों के दबने की सूचना। महेशवास पहाड़ी पर हादसे की सूचना से मचा हड़कंप, अवैध खनन का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। hादसे के करीब दो घंटे बाद पुलिस-प्रशासन को मिली सूचना। सांभर SDM ऋषिराज कपिल और जोबनेर SHO मोतीलाल शर्मा मौके पर पहुंचे। JCB और कई पोकलेन मशीनों से राहत एवं बचाव कार्य जारी SDRF और सिविल डिफेन्स की टीमें भी पहुंच रही है मौके पर। hादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश।0
0
Report
मेवाड़ के सांवलिया सेठ मंदिर दान में रिकॉर्ड, कुल 21.40 करोड़ पर पहुँच
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया से मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ के मंदिर से बड़ी खबर है। मंदिर के भंडार में दानराशि की गिनती लगातार जारी है। मंगलवार को तीसरे चरण की गिनती पूरी हुई, जिसमें 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपए की दानराशि सामने आई। इसके साथ ही तीन चरणों में अब तक कुल 21 करोड़ 40 लाख 13 हजार 100 रुपए की गिनती हो चुकी है। इससे पहले पहले चरण में 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए और दूसरे चरण में 5 करोड़ 94 लाख 35 हजार रुपए मिले थे। मंदिर मंडल के अनुसार बुधवार को चौथे चरण की गिनती होगी। अभी यह तय नहीं है कि गिनती कितने चरणों तक चलेगी। अंतिम चरण में सोने-चांदी का तौल और ऑनलाइन राशि का हिसाब भी किया जाएगा।0
0
Report
माजी मंत्री सुधीर मुनगntiवार ने चंद्रपुर में सूखा समीक्षा बैठक कर तैयारी बताई
Chandrapur, Chhattisgarh:माजी मंत्री आ. सुधीर मुनगंटीवार यांनी दुष्काळासंदर्भात चंद्रपूर जिल्ह्यातील परिस्थितीविषयी जिल्हाधिकारी कार्यालयात आढावा बैठक घेतली. राज्य शासनाने केलेल्या उपाययोजनांची माहिती आणि शेतकऱ्यांची मागणी याविषयी महिनाभराचा कार्यक्रम आखणार असल्याची माहिती त्यांनी दिली. रोजगार हमी योजनेत शिथिलता म्हणजे काय याविषयीची संदिग्धता दूर करण्याच्या सूचना त्यांनी केल्या. पाणीपुरवठा योजना बिल भरले नसल्याने बंद आहे याशिवाय चा-याच्या संदर्भात शेतकऱ्यांना मार्गदर्शन हवे आहे असे सांगत धानाला एक पाणी हवे आहे मात्र वीज पंप जप्त केले जात असल्याचे त्यांनी लक्षात आणून दिले. 50 पाणी पुरवठा योजना केवळ तांत्रिक कारणामुळे बंद आहेत याची माहिती देत मुनगंटीवार यांनी संवेदनशीलतेने सामान्य माणसाला मदत करा असे मत मांडले. शेतीविषयक कर्ज बळजबरीने वसुल करू नका, प्रादेशिक। पाणीपुरवठा योजना सुरू व्हाव्यात अशी मागणी त्यांनी मुख्य सचिवाकडे केली.0
0
Report
Advertisement
डोंबिवली में सूखे के कारण गरबा रद्द, सांसद श्रीकांत शिंदे ने जनता दरबार लगाया
Kalyan, Maharashtra:दुष्काळामुळे गरबा रद्द करत डोंबिवलीत खासदार श्रीकांत शिंदेंनी भरवला जनता दरबार! शेकडो नागरिकांनी मांडल्या विविध समस्या; आमदार संतोष बांगर देखील जनता दरबारात उपस्थिती. परभणी मधील वसमतमध्ये शिवसेनेच्या रुग्णवाहिका सेवेच्या उद्घाटनासाठी संतोष बांगर उपस्थित असल्याची माहिती महाराष्ट्रातील दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांच्या मदतीसाठी यंदा डोंबिवलीतील प्रसिद्ध रासरंग गरबा-दांडिया उत्सव रद्द करण्याचा निर्णय खासदार डॉ. श्रीकांत शिंदे यांनी घेतला आहे. मात्र, नवरात्रीच्या उत्सवात नागरिकांशी संवाद साधण्याची परंपरा कायम ठेवत त्यांनी डोंबिवलीतील डीएनसी मैदानावर जनता दरबार आयोजित केला.नवरात्रीच्या तिसऱ्या दिवशी आयोजित या जनता दरबारात कल्याण लोकसभा मतदारसंघातील शेकडो नागरिकांनी आपल्या विविध समस्या मांडल्या. यावेळी हिंगोलीचे शिवसेना शिंदे गटाचे आमदार संतोष बांगर हेदेखील उपस्थित होते. परभणी मधील संतोष बांगर यांच्या मतदार संघातील शिवसेनेच्या पदाधिकाऱ्यांनी वसमतमध्ये शिवसेनेच्या रुग्णवाहिका सेवेच्या उद्घाटन खासदार श्रीकांत शिंदे आणि संतोष बांगर यांच्या हस्ते एकत्र ठेवले असल्याने आज या या ठिकाणी संतोष बांगर उपस्थित होते दरम्यान, दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांना मदत करण्यासाठी शिवसेनेच्या माध्यमातून विविध उपक्रम राबवण्यात येत असल्याची माहिती खासदार श्रीकांत शिंदे यांनी दिली. त्याचबरोबर डोंबिवलीतील ठाकूरनगर क्लस्टर पुनर्विकासाच्या माध्यमातून नागरिकांना हक्काची घरे आणि विविध नागरी सुविधाही उपलब्ध करून देण्याचा मानस त्यांनी व्यक्त केला है.0
0
Report
जहानाबाद में श्रद्धांजलि सभा: मीसा भारती ने दिवंगत सच्चिदानंद यादव को श्रद्धांजलि दी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के पूर्व राजद विधायक स्वर्गीय प्रो0 सच्चिदानंद यादव के निधन के बाद उनके पैतृक गांव इमालियाचक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती शामिल हुईं। जहां उन्होंने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सांसद मीसा भारती ने शोकाकुल परिजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए ढाढ़स बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव और स्थानीय विधायक राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। बताते चले कि प्रो सच्चिदानंद यादव कड़ौना थाना क्षेत्र के इमालियाचक गांव के रहने वाले थे। करीब एक माह पूर्व उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। पटना में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें 9 सितंबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों के परामर्श के बाद जब उन्हें एंबुलेंस से जहानाबाद लाया जा रहा था, तब 1 अक्टूबर को रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रो सच्चिदानंद यादव ने राजनीतिक और शैक्षणिक दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट पहचान बनाई थी। वर्ष 2001 में पहली बार जिला पार्षद चुनकर जनसेवा की शुरुआत की। इसके बाद फिर 2005 फरवरी और अक्टूबर दोनों विधानसभा चुनावों में लगातार दो बार जहानाबाद से राजद के विधायक निर्वाचित हुए। वे मगध विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) पद पर भी रहे। वही सांसद मीसा भारती के आगमन को लेकर कड़ौना क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। श्रद्धांजलि सभा के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गईं। सभा में मौजूद पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रो0 सच्चिदानंद यादव का जाना न केवल राजद परिवार, बल्कि जहानाबाद के विकास और बिहार के शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।0
0
Report
रेलवे तार चोरी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार; 63 किलो तांबा बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर रेलवे से तांबे के तार की चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को चोरी के तार के साथ दबोचा। एसएसपी शुभांक मिश्रा द्वारा गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई गोरौल थाना क्षेत्र के गोरोळ गाँव में की। इस बारे में एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गोरोळ गाँव निवासी सुबोध चौधरी अपने दो पुत्र राजन और रोहित के अलावा अन्य अपराधियों के साथ मिलकर रेलवे से तांबे के तार की चोरी करता है और केबल से तांबा निकालने के लिए घर में आग जला रखे है जिसका धुंआ आस पास फैल रहा है। एसएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही एक टीम गठित की गई और सुबोध चौधरी के घर पर टीम ने छापेमारी की। हालाँकि पुलिस टीम को देख कर वहाँ मौजूद लोग भागने लगे जिन्हें खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधी गोरोळ थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और मौके से पुलिस ने 51 इंसोलेटेड तार बरामद किया जिसका वजन 63 किलो जबकि 109 पीस अर्ध जला इंसुलेटेड तार जिसका वजन लगभग 82 किलो है। वहीं पुलिस ने मौके से 1 तार कटर मशीन भी बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर इस गिरोह के बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
वैशाली में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण बंदोबस्त के साथ पुलिस-प्रशासन मुस्तैद
Hajipur, Bihar:दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए वैशाली जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और अलर्ट मोड पर है। इसके तहत डीएम और एसएसपी ने जिले भर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की और संयुक्त जारी कर दिया गया। खास बात यह है कि बार 450 जगहों पर पुलिस प्रशासन की टीम को तैनात किया गया है ताकि कहीं से भी किसी व्यक्ति को कोई असुविधा न हो और इस पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जा सके। संयुक्त ब्रीफिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और इसी ब्रीफिंग में अधिकारियों को बताया गया है कि कैसे विधि व्यवस्था बनाये रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा को सम्पन्न कराना है। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया गया है और जो लोग इसका उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ लाउडस्पीकर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीएम ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को देखते रूट चार्ट बना लिया गया है साथ विसर्जन को लेकर भी रणनीति बना ली गई है।0
0
Report
रोहतास के कछवा में लोडेड पिस्तौल के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां कछवा थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे 3 अपराधियों को लोडेड पिस्तौल के साथ बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया कुश यादव के अलावा पटना का फतुहा के रहने वाला निखिल कुमार एवं काराकाट का रहने वाला लव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से एक पिस्टल तथा पांच कारतूस भी बराबर हुए है। रोहतास के एसपी मिस्टर राज ने बताया कि यह सभी अपराधी शातिर है तथा एक वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। वही धड़पकड़ के दौरान दो अपराधी भाग निकले। जबकि तीन अपराधी को हथियार तथा बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों के पास से एक बाइक भी मिली है। उसका नंबर प्लेट भी बदला हुआ है। एसपी का कहना है कि इन सभी अपराधियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।0
0
Report
झारखंड: दुमका में दुष्कर्म, IIIT छात्र आदित्य की मौत पर AISA का प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:दुमका में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और खेलगांव स्थित IIIT के छात्र आदित्य की मौत को लेकर AISA ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार और प्रशासन से जवाबदेही की मांग की। झारखंड समेत देशभर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दुमका में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुमका की घटना के खिलाफ उनका विरोध है और सरकार को ऐसी घटनाओं की जवाबदेही लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। वहीं, IIIT के छात्र आदित्य की मौत को लेकर AISA ने संस्थान की व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अगर संस्थान में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और समय पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होती, तो छात्र की जान बचाई जा सकती थी.0
0
Report
Advertisement
