icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Gorakhpur
Chandra Shekhar SoniChandra Shekhar SoniFollow11 Jan 2025, 04:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नागौर के डीडवाणा-बाइपास पर मिनी बस में शॉर्ट सर्किट से आग, यात्री सुरक्षित बाहर निकाले

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर के बीकानेर डीडवाना बाइपास पर एक मिनी बस में अचानक शोर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। इस दौरान बस में सवार 13 यात्रियों को चालक ने अपनी सूझबूझ से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया । बताया जा रहा है कि मिनी बस सवार यात्री रामदेवरा से दर्शन कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान नागौर के बीकानेर डीडवाना बाइपास पर अचानक बस में शोर्ट सर्किट की वजह से धूंआ उठता देख बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला । वहीं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया । सूचना मिलते ही नगरपरिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
0
0
Report

धमकी भरे वीडियो वायरल: धरियावद के दो युवक गिरफ्तार, माफीनामा पोस्ट करवाया गया

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए धमकी भरा वीडियो बनाकर वायरल करना दो युवकों के लिए भारी पड़ गया. इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाथूलाल मीणा और प्रकाश मीणा को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों से माफीनामा वाला वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाया, ताकि अन्य युवाओं को भी इस तरह की हरकत से बचाया जा सके. थाना प्रभारी हजारीलाल मीणा ने कहा कि धमकी भरे वीडियो बनाकर वायरल करना कानूनी अपराध है. पुलिस और साइबर सेल निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी. नगरवासियों ने धरियावद पुलिस की सराहना की.
0
0
Report

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना दिल्ली पहुंचीं, नवरात्रि समारोह में पदभार ग्रहण की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना दिल्ली पहुंची हैं, पदभार ग्रहण से पहले आराधना मिश्रा दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने पहुंची हैं, पदभार ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए दिल्ली पहुंची हैं आराधना मिश्रा मोना, कल दिल्ली में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला और अमेठी सांसद केएल शर्मा से मुलाकात की, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से भी दिल्ली में आराधना मिश्रा मोना की मुलाकात हुई, आज भी कई बड़े कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगी आराधना मिश्रा मोना, नवरात्रि में प्रस्तावित पदभार ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए दिल्ली पहुंची हैं आराधना मिश्रा, आराधना मिश्रा के साथ उनके पिता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी मौजूद हैं, लखनऊ में नवरात्रि में आयोजित होना है आराधना मिश्रा मोना का पदभार ग्रहण समारोह。
0
0
Report
Advertisement

नवसारी में लगातार तीसरी हिट-एंड-रन: नशे में कार चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर दी

Navsari, Gujarat:નવસારી શહેરમાં વધુ એક હિટ એન્ડ રનની ઘટના શ્વહેરના તીધારા જકાતનાકા પાસે ગત મોડી રાતે ફૂલ સ્પીડમાં કાર હંકારી ચાલકે બે બાઈકને ટક્કર મારી કારની ટક્કરમાથી બાઈક ચાલકોને થઈ સામાન્ય ઈજા મોડી રાતે ફૂલ સ્પીડમાં કાર હાંકનાર ચાલક નશાની હાલતમાં હોવાનું અનુમાન અકસ્માત સર્જીને ભાગવાનો પ્રયાસ કરતા કાર ચાલકને સ્થાનિકોએ પકડી પાડ્યો હતો પોલીસને ઘટનાની જાણ થતા ઘટના સ્થળે પહોહરી ચાલકનો કબ્જો લઈને તપાસ શરૂ કરી હતી નવસારીમાં એક અઠવાડિયામાં નશામાં ફૂલ સ્પીડમાં લોકોને જીવ જોખમમાં મૂકી કાર હાંકવાની ત્રીજી ઘટના એક અક્શમતમાં તો એક આરાધે જીવ પણ ગુમાવવા પડ્યો હતો
0
0
Report

मोकामा-बरौनी डबल लाइन पुल से ट्रेनों की आवाजाही आज शुरू

Patna, Bihar:मोकामा में गंगा नदी पर राजेंद्र पुल के समानांतर बने डबल लाइन नए रेल पुल से परिचालन शुरू हो गया है.... रविवार को रेल सुरक्षा आयुक्त ने डबल लाइन रेल पुल का CRS निरीक्षण किया.... इससे मोकामा बरौनी के बीच रेल यातायात आसान हो गया है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि डबल लाइन रेल पुल का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो गया. आज से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. मोकामा बरौनी रेल लाइन पर फिलहाल मेन लाइन पर ट्रेन 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से और लूप लाइन पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी. आज से मोकामा नए पुल पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू
0
0
Report

कैथल में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी घुटने में गोली लगने से काबू

Kaithal, Haryana:कैथल में पुलिस मुठभेड़, चोरी-छीनाझपटी के वांछित आरोपी को लगी गोली कैथल के गुहला क्षेत्र में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के घुटने में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान पंजाब के अलीपुर निवासी कृपाल उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी सुशील प्रकाश के अनुसार, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ की टीम गुहला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गांव बाबकपुर के पास पुलिस को सूचना मिली कि चोरी और छीनाझपटी के कई मामलों में वांछित कृपाल उर्फ बल्लू बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर जंगल के पास किसी वारदात की फिराक में है। उसके पास अवैध हथियार होने की भी सूचना थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी की गोली एएसआई अजीत सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के घुटने में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चार फायर किए, जबकि पुलिस की तरफ से भी चार फायर किए गए। घायल आरोपी को पहले सीएचसी गुहला ले जाया गया, जहां से उसे कैथल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का अवैध हथियार बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट और छीनाझपटी के कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।
0
0
Report
Advertisement

कोठगी की महिलाओं ने बांज का जंगल बनाकर जल संरक्षित किया

Routhiya, Uttarakhand:जहां कभी लैटिना घास की झाड़ियां थीं, वहां आज बांज के एक हजार से ज्यादा पेड़ खड़े हैं। यह किसी बड़ी सरकारी योजना की कहानी नहीं, बल्कि रुद्रप्रयाग के कोठगी गांव की महिलाओं के श्रम, संकल्प और प्रकृति के प्रति आस्था की कहानी है। पिछले तीन वर्षों से महिलाएं यहां सिर्फ पौधे नहीं लगा रहीं, बल्कि एक पूरा जंगल तैयार कर रही हैं। इस जंगल को नाम दिया गया है—पित्र वन। श्राद्ध पक्ष में यहां लगाया जाने वाला हर बांज का पौधा किसी पूर्वज की स्मृति और आने वाली पीढ़ियों की सांसों से जुड़ रहा है। वीओ-1 :कोठगी गांव के इस हिस्से में कभी सिर्फ लैटिना घास की झाड़ियां हुआ करती थीं। महिलाओं ने इस जमीन पर बाँज का जंगल खड़ा करने का संकल्प लिया। इसके पीछे मकसद सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाना भी था। इसके लिए न कोई बड़ा बजट था, न मशीनें और न ही सरकारी तामझाम। था तो सिर्फ महिलाओं का श्रम, हाथों में मिट्टी और आंखों में जंगल का सपना। तीन साल पहले यहां बाँज के पौधे लगाए गए और उसके बाद लगातार उनकी देखभाल की गई। महिलाओं की इसी मेहनत का नतीजा है कि आज यहां एक हजार से ज्यादा बांज के पेड़ आकार ले चुके हैं। बाइट : सत्येंद्र भण्डारी, पर्यावरण विद, शिक्षक वीओ-2 : यह जंगल इन महिलाओं के लिए सिर्फ पेड़ों का समूह नहीं है। यह उनके पितरों की स्मृति, उनकी आस्था और आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ी जा रही विरासत है। इसी भावना से इसका नाम रखा गया—पित्र वन। श्राद्ध पक्ष में महिलाएं यहां अपने पितरों के नाम पर बांज के पौधे लगा रही हैं। पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का यह एक अलग तरीका है—जहां तर्पण सिर्फ जल से नहीं, बल्कि जंगल खड़ा करके किया जा रहा है। बाइट : महिलाओं की बाईट वीओ-3 : तीन वर्षों की इस मेहनत का असर अब जमीन पर भी दिखाई देने लगा है। महिलाओं के मुताबिक, गर्मियों के दौरान पित्र वन के नीचे मौजूद करीब एक दर्जन प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी की उपलब्धता बढ़ी है। बांज की जड़ें मिट्टी को थामने में मदद कर रही हैं और जंगल जमीन में नमी बनाए रखने में सहायक बन रहा है। यानी तीन साल पहले जिन महिलाओं ने यहां पौधे लगाए थे, उन्होंने अनजाने में आने वाले कल के लिए पानी बचाने की नींव भी रख दी। बाइट : सविता भण्डारी, पूर्व ग्राम प्रधान कोठगी वीओ-4 : कोठगी के पित्र वन की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि यह जंगल करीब 850 मीटर की ऊंचाई पर तैयार हुआ है। आमतौर पर बाँज के प्राकृतिक वन इससे कहीं अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। लेकिन यहां महिलाओं ने प्रकृति से संघर्ष करने के बजाय उसे समझा और लगातार मेहनत के साथ पौधों को पाला। 850 मीटर की इस धरती पर खड़ा यह जंगल सिर्फ पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि उन महिलाओं के श्रम और संकल्प की कहानी है, जिन्होंने अपनी हथेलियों से मिट्टी को थामा, पौधों को सींचा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली की विरासत तैयार की। कोठगी का पित्र वन यह संदेश देता है कि जंगल सिर्फ पेड़ों से नहीं बनता—जंगल बनता है विश्वास से, धैर्य से और उस सोच से, जो आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचती है। इन महिलाओं ने अपने पितरों को सिर्फ याद नहीं किया... उनकी स्मृति में एक जंगल खड़ा कर दिया।
0
0
Report

नाशिक से मुंबई तक उलगुलान मोर्चा भिवंडी पहुंचा; राजभवन घेरने की तैयारी

Thane, Maharashtra:नाशिक ते मुंबई उलगुलान मोर्चा भिवंडीत दाखल.. आज राजभवनावर धडकणार... अँकर .... नाशिकहून निघालेला उलगुलान मोर्चा रात्री भिवंडीमध्ये दाखल झाला आहे. भिवंडीतील साईबाबा मंदिर परिसरात हा मोर्चा थांबला होता. सात दिवसांपासून हा मोर्चा पायी मुंबईच्या दिशेने निघाला आहे. शेकडो मोर्चे तरुण, तरुणी व नागरीक या मोर्चात सहभागी झाले आहेत. आज हा मोर्चा मुंबईतील राजभवनावर पोहोचणार आहे. आदिवासी विकास मंत्री यांचा राजीनामा घ्यावा, सर्पदंशाने मृत्यू झालेल्या विद्यार्थ्यांच्या पालकांना एक कोटीची भरपाई द्यावी आणि सेंट्रल किचन बंद करून आश्रमशाळेतच जेवण बनवावे या मागण्यांसाठी हा उलगुलान मोर्चा निघाला आहे. BITE 1 - अरुण पावरा BITE 2 - धनश्री पराडके
0
0
Report

नए सोयाबीन का भाव छह हजार प्रति क्विंटल, किसानों को राहत

Amravati, Maharashtra:नव्या सोयाबीनला पहिल्यांदा तब्बल सहा हजार रुपये क्विंटलपर्यंतचा दर मिळाला आहे. केंद्र सरकारचा हमीभाव ५ हजार ३२८ रुपये असताना बाजारात त्यापेक्षा सुमारे ९०० रुपये अधिक दर मिळत आहे. त्यामुळे शेतकऱ्यांना दिलासा मिळाला आहे. मात्र यंदा पावसाच्या लहरीपणामुळे सोयाबीनच्या उत्पादनावर मोठा परिणाम झाला आहे. काही भागात एकरी १० ते २० क्विंटलपर्यंत नुकसान झाल्याने बाजारातील आवक सध्या कमी आहे. त्यामुळे दर वाढत असले तरी शेतकऱ्यांकडे विक्रीसाठी सोयाबीनच कमी असल्याची स्थिती आहे. पितृपक्ष संपल्यानंतर आवक वाढल्यास बाजारभावाची दिशा काय राहणार याकडे आता शेतकऱ्यांचे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में गंगा जलस्तर बढ़ा; हॉस्टल में बाढ़ से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। चेतावनी स्तर से नीचे जाने के बाद गंगा फिर उफनाई और अब खतरे के निशान को पार कर गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर पहले दियारा इलाके में दिखा और अब शहरी क्षेत्र भी इसकी चपेट में आने लगा है। भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी गर्ल्स छात्रावास में एक बार फिर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। हॉस्टल परिसर में पानी जमा होने के बाद छात्राओं को हॉस्टल खाली करना पड़ा है। बाढ़ के पानी के कारण छात्राओं के सामने एक बार फिर रहने और सुरक्षा की समस्या खड़ी हो गई है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाढ़ के पानी के साथ जहरीले सांप और दूसरे जंगली जीवों के हॉस्टल परिसर तक पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। इसे लेकर छात्राओं में डर का माहौल है। छात्राओं का कहना है कि हर साल बाढ़ के दौरान हॉस्टल में पानी घुसता है, लेकिन समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि बार-बार की इस परेशानी से बचाने के लिए सिर्फ अस्थायी इंतजाम नहीं, बल्कि स्थायी समाधान जरूरी है। छात्राओं ने सरकार और जिला प्रशासन से हॉस्टल के पीछे गंगा किनारे मजबूत तटबंध का निर्माण कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि अगर समय रहते तटबंध का निर्माण कराया जाए तो हर साल बाढ़ का पानी हॉस्टल परिसर तक पहुंचने से रोका जा सकता है।
0
0
Report

उमेश पाल हत्याकांड: अरमान बिहारी को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर, बिहार जेल में बंद शूटर अरमान बिहारी को लाया गया प्रयागराज, कड़ी सुरक्षा के बीच कल शाम को गया जेल से लेकर निकली थी पुलिस, सुबह तड़के अरमान बिहारी को प्रयागराज लेकर पहुंची पुलिस, बी वारंट पर बिहार से अरमान बिहारी को लाया गया है प्रयागराज, अरमान बिहारी को दोपहर के आस पास प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा, उमेश पाल हत्याकांड में अरमान बिहारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, प्रयागराज पुलिस कोर्ट से अरमान बिहारी का कस्टडी रिमांड भी मांग सकती है, उमेश पाल Hत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांग सकती है, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या के बाद फरार हो गया था अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ घटनास्थल पर बाइक से पहुंचा था अरमान, उमेश पाल और उनके गनर पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा गया था अरमान बिहारी, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बिहार भाग गया था अरमान, पुराने मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर करके गया जेल में बंद था अरमान, इधर उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने अरमान की गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया था, हालांकि अरमान के जेल में होने की जानकारी के बाद अब पुलिस गया जेल जेल से प्रयागराज लेकर पहुंची है।
0
0
Report

VHP ने अय्यर के बयान पर पाकिस्तानी फंडिंग के शक में तीखी टिप्पणी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता मणी शंकर अय्यर के बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "मुझे लगता है कि या तो उन्हें पाकिस्तान से भारी फ़ंडिंग मिली है, या फिर वे असल में पाकिस्तान के अघोषित एजेंट हैं—एक ऐसा मामला जिस पर कांग्रेस ने अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। या फिर, कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में इसलिए बनाए रखा है ताकि उनकी पाकिस्तान-समर्थक सोच और भारत-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब भी वे बोलते हैं, तो ऐसा लगता है कि वे बस पाकिस्तान की ही बातें दोहरा रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

जालौन में किराए को लेकर दबंगों ने ई-रिक्शा चालक पर की मारपीट; वीडियो वायरल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दबंगों ने ई-रिक्शा चालक से की जमकर मारपीट, ई-रिक्शा चालक द्वारा किराया मांगने पर दबंगों ने की मारपीट, ई-रिक्शा के किराए के लेनदेन को लेकर चालक और दूसरे पक्ष में हुआ विवाद, dोनो पक्षों के बीच चौराहे पर हुई मारपीट में ई-रिक्शा चालक के फटे कपड़े, पुलिस के सामने ई-रिक्शा के साथ होती रही हाथापाई व मारपीट, हाथापाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, स्थानीय लोगों ने पहुंचकर कराया बीच बचाव, यातायात भी हुआ बाधित, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।
0
0
Report

इलाहाबाद HC में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 पर सुनवाई, कुंजी विवाद और मेरिट संशोधन

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई, परीक्षा भर्ती बोर्ड को हाईकोर्ट के सामने आज दाखिल करना होगा जवाब, फिलहाल के लिए हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगा रखी है रोक, अभ्यर्थियों की तरफ से भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को हाईकोर्ट में दी गई है चुनौती, यूपी पुलिस में 4345 पदों पर दरोगा की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था, भर्ती परीक्षा में उतर कुंजी में चार विवादित सवालों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, याचिका में उत्तर कुंजी को रद्द कर विवादित प्रश्नों के सही उत्तर जारी करने की मांग की गई है, साथ ही नए सिरे से मूल्यांकन करके पुनः संशोधित मेरिट जारी करने की मांग की गई है, संशोधित मेरिट सूची के आधार पर ही पात्र अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग याचिका में की गई है, अलीगढ़ के श्याम सुंदर, कमलेश कुमार यादव समेत अन्य की तरफ से दाखिल की गई है याचिका।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top