icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महावन के लाल ने बढ़ाया मथुरा का मान, मानवेंद्र सिंह बने बदायूं के एडीएम प्रशासन

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow6m ago
Mathura, Uttar Pradesh:महावन के लाल ने बढ़ाया मथुरा का मान, मानवेंद्र सिंह बने बदायूं के एडीएम प्रशासन मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला गुखरौली मगना (नाहर घड़ी) निवासी एवं 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी मानवेंद्र सिंह को बदायूं जिले का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानवेंद्र सिंह पिछले करीब चार वर्षों से सहारनपुर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अपनी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार के चलते उन्होंने प्रशासनिक सेवा में अलग पहचान बनाई है। यूपी में हासिल की सातवीं रैंक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले मानवेंद्र सिंह ने शुरू से ही शिक्षा और मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाया। उन्होंने 2018 में बलदेव ब्लॉक प्रथम से UPPCS परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद यूपीपीसीएस की परीक्षा में उन्होंने उत्तर प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक मसूरी में हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई कानपुर से यूपी बोर्ड के तहत की। इंटरमीडिएट में उन्होंने यूपी बोर्ड टॉपर्स में स्थान बनाया। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। लोगों की सेवा को बनाया लक्ष्य मानवेंद्र सिंह का कहना है कि वह शुरू से ही लोगों की सेवा करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रशासनिक सेवा को अपना करियर बनाया। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की और अब बदायूं में एडीएम प्रशासन के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। पिता रेलवे में 39 वर्ष रहे सेवारत मानवेंद्र सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह रेलवे में टीटी के पद पर करीब 39 वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। वह इलाहाबाद रेलवे यूनियन के मंडल अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी माता श्रीमती राजकुमारी गृहणी हैं। माता-पिता ने बच्चों को हमेशा ईमानदारी, मेहनत और समाजसेवा के रास्ते पर चलने की सीख दी। मानवेंद्र सिंह के बड़े भाई गिरेन्द्र सिंह भी न्यायिक सेवा में हैं और वर्तमान में कासगंज में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में शिक्षा, अनुशासन और सेवा की इस परंपरा का प्रभाव मानवेंद्र सिंह के व्यक्तित्व में भी स्पष्ट दिखाई देता है। गांव में खुशी का माहौल मानवेंद्र सिंह के बदायूं का एडीएम प्रशासन बनाए जाने की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। लोगों का कहना है कि गांव के बेटे ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर प्रशासनिक सेवा में नई पहचान बनाई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मानवेंद्र सिंह बदायूं में भी अपनी ईमानदार और जनहितकारी कार्यशैली से आमजन का विश्वास जीतेंगे तथा प्रशासनिक दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
0
0
Report

धनबाद में विधायक जयराम महतो को अग्रिम जमानत: कोर्ट ने राहत दी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद MP-MLA विशेष अदालत ने विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत दी है। विधायक के अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर लिया है। इसके पहले गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत के पिछले आदेश के आलोक में केस डायरी प्रस्तुत किया था। जयराम महतो के अलावा अन्य आरोपियों और सरकार का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। फैसले की तारीख 14 सितम्बर तय की गई थी। बतादे कि इसके पहले कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केस डायरी की मांग की थी। कोर्ट ने पहले की सुनवाई में गिरफ्तारी पर रोक से भी इंकार कर दिया था। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में विधायक जयराम महतो सहित अन्य द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवাজ ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की प्रार्थना की थी, जिसका विरोध अपर लोक अभियोजक सतेंद्र नाथ राय ने किया था। दलील सुनने के बाद अदालत ने केस डायरी की मांग की थी। बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर बरवाअड्डा थाने में विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद जयराम महतो सहित अन्य ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे सुनवाई के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया था। 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना प्रभारी और विधायक के बीच विवाद हुआ था। मुखिया के शिकायत पर गिरफ्तार युवक की पैरवी करने विधायक जयरराम महतो समर्थकों के साथ पहुंचे थे, जहाँ भारी बवाल विवाद हो गया था। इस दौरान एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें विधायक जयराम महतो और थाना प्रभारी के बीच बातचीत थी। उस बातचीत में विधायक जयराम महतो थाना प्रभारी को गाली गलौज थी। थाना प्रभारी ने विधायक जयराम महतो सहित 8 के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया था।
0
0
Report

कतर्नियाघाट रामसहायपुरवा में पिंजड़े में फंसा तेंदुआ; 8 साल के बच्चे पर हमला

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: कतर्नियाघाट के रामसहायपुरवा में पिंजड़े में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस,8 साल के मासूम पर किया था हमला, ख़बर बहराइच से है,जहां कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज क्षेत्र के रामसहायपुरवा में एक तेंदुआ वन विभाग के लगाए पिंजड़े में कैद हो गया। पिंजरे में बंधी बकरी के शिकार के लिये जैसे ही तेंदुआ पिंजड़े में घुसा फौरन पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में इसी क्षेत्र में तेंदुए ने एक 8 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिससे इलाके में दहशत का माहौल छाया हुआ था,
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के निकाय चुनाव: कांग्रेस ने मेयर सीट पर मंथन तेज

Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से बड़ी खबर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस का मेयर पद को लेकर मंथन तेज नतीजों के तुरंत बाद कांग्रेस ने विजयी पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू की कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देते हुए सभी विजयी पार्षदों के साथ खिंचवाई तस्वीर Zee Media के पास मौजूद है कांग्रेस की बाड़ेबंदी की एक्सक्लूसिव तस्वीर कांग्रेस नेता बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान आरिफ और बिशनाराम सियाग भी मौजूद अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल-किसे मिलेगी मेयर की कुर्सी? हाईकमान के फैसले से पहले पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद, सियासी मंथन तेज
0
0
Report

हांसी के न्यू सुभाष कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी

Hansi, Haryana:हांसी के न्यू सुभाष कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय रचना के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिली। कमरे से बदबू आने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि मृतका की मां ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। मौके से एक नाबालिग लड़की अंजली भी बेहोशी की हालत में मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात सामने आई है। मृतका का बेटा भी गायब बताया जा रहा है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतिका रचना की मां शिला ने बताया कि रचना के दो लड़कियां और एक लड़का हैं। वह अपने पति सोनू से अलग रहती थी। चांदी नामक व्यक्ति के महिला के साथ रहने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इन तमाम पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। चांदी शादी की करने के लिए मेरी बेटी पर दबाव बना रहा था। डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। महिला के सिर पर चोट भी लगी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
0
0
Report

जोधपुर नगरपालिका चुनाव: जीत के जश्न में आतिशबाजी से नुकसान, आरोपों की जांच

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव में जीत के बाद प्रत्याशियों में उत्साह नजर आ रहा है तो वही जीत के जश्न में आतिशबाजी कर नुकसान पहुंचानें के आरोप भी लग रहे है। शहर के भदवासिया क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी किरन चौहान के पति महेश चौहान ने आरोप लगाया कि उनके विरोधी पार्टी की ओर से चुनाव परिणाम के बाद जुलूस के दौरान आतिशबाजी की। कांग्रेस की प्रत्याशी के जीतने के बाद उसके समर्थकों ने आतिशाबाजी की और इसी वजह से उनकी टैक्सी में आतिशबाजी की वजह से नुकसान हुआ है। प्रत्याशी के पति से इसको लेकर माता का थान पुलिस थाने में शिकायत भी पेश की है। वही दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली थी मौके पर चेतक को भेजा गया था मामले की जॉच करवाई जा रही है उसके बाद ही कुछ जा सकता है। वही किरन चौहान के पति महेश चौहान ने आरोप लगाया कि विरोधी समर्थकों ने उनके घर के बाहर नारेबाजी करते हुए धमकिया भी दी है।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर नगरपालिका चुनाव: भाजपा सातवीं बार बोर्ड बना गई

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए लगातार सातवीं बार बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। युवा प्रत्याशीाओं के दम पर चुनाव लडने उतरी कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं निर्दलीयों के खाते में तीन और माकपा के खाते में एक सीट आई है। वहीं अब भाजपा के अंदर महापौर और उपमहापौर के लिए लॉबिंग शुरू हो गए है। जिससे पार पाना पार्टी आलाकमान के लिए चुनाव जीतने से भी बड़ी चुनौती बन सकता है। हालाकि पार्टी ने सभी जीते हुए नवनिर्वाचित पार्षदों को फिर से बाडेबंदी में ले लिया है।
0
0
Report

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारी पर समीक्षा बैठक सम्पन्न

Greater Noida, Uttar Pradesh:आगे 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले 'यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026' के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों को लेकर सोमवार को इंडिया एक्सपो मार्ट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने की। इसमें संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक एवं उद्यमिता क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है। इसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों, निवेशकों, खरीदारों और आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए उनकी सुविधा और सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान यातायात और वीआईपी मूवमेंट के प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन, दिशा-सूचक संकेतक और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। इसके साथ ही, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के पर्याप्त प्रबंध करने को कहा गया। व्यापारिक साझेदारियों, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शकों, खरीदारों और निवेशकों के बीच प्रभावी संवाद के अवसर उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया गया। साथ ही, आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल, सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों के अनुसार जनपद में ट्रेड शो की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएंगी।
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनता की भागीदारी से सफल

Greater Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' को सफल बनाने के लिए सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग (उ.प्र.) के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर जनप्रतिनिधियों के समन्वय और सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी से व्यापक 'जनअभियान' का रूप दिया जाए। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिताएं और रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं तथा 'विकसित भारत-2047' के संकल्प का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैठक में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया। ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की सफलता की कहानियों को डिजिटल, फोटो व वीडियो माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। वहीं, व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान के पूर्व और पश्चात की तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। अभियान का समापन जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रमों के साथ होगा। बैठक में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, विधायक दादरी तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, तीनों प्राधिकरणों के एसीईओ और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम हिट एंड रन: स्पोर्ट्स बाइक सवार शिवानी चौहान की सुरक्षा पर सवाल

New Delhi, Delhi:गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हालिया हिट एंड रन मामले में यह बात सामने आई है कि पीड़ित महिला स्पोर्ट्स बाइकर (सिया) दिल्ली की रहने वाली हैं। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला स्पोर्ट्स बाइकर (सिया) को एक तेज रफ्तार कार ने जानबूझकर पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और उनकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। हालांकि इस घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस के द्वारा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. वही दिल्ली की रहने वाली सिया की पहचान कालकाजी में रहने वाली शिवानी चौहान के रूप में हुई है जो नगर निगम दिल्ली के चुनाव में कालकाजी वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रही है. वही सिया यानी कि शिवानी चौहान के पिता रोशन चौहान ने इस पूरे मामले में मीडिया से बात करते हुए बताया कि देखिए यह घटना बीते रविवार के दिन का है अब मुझे पता लगा है इस घटना के बारे में इसके बारे में मेरी बिटिया ने कुछ नहीं बताया लेकिन वह जब कुछ लंगड़ा कर चल रही थी तब मैंने उससे पूछा था हालांकि उसे समय वह नहीं बताई लेकिन अभी जानकारी मिली है कि उसको किसी कार ने गुरुग्राम के सड़क पर हिट कर दिया था जिसमें वह सड़क पर ही गिर गई थी वह गनीमत रहा की वह स्पोर्ट्स बाइक चलाने के दौरान पूरी तरह खुद को भारत सूट पहन कर और हेलमेट लगाकर राइड कर रही थी जिसके वजह से उसकी जान बच गई है अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था उसके हाथ पैर टूट सकते थे मैं शुक्रिया करूँगा गुड़गांव की पुलिस की जो उन्होंने आरोपियों की पहचान कर FIR दर्ज कर लिया है और अब हम अपने वकील के साथ गुडगांव जा रहे हैं जहां हम लिखित शिकायत देंगे और अपने طرف से भी कंप्लेंट दर्ज करवाएंगे. एक महिला के साथ इस तरह की हिट एंड रन का घटना बेहद निंदनीय है. रोशन चौहान (पीड़िता के पिता) वही हम आपको बता दे पीड़ित महिला राइडर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ('rebelwheels_sia_') पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कार में सवार लोग शराब के नशे में थे और काफी दूर से उनका पीछा कर रहे थे। जब उन्होंने दूरी बनाए रखने को कहा, तो गुस्से में आकर कार ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. फिलहाल पीड़िता शिवानी चौहान के पिता रोशन चौहान अपनी वकील के साथ गुड़गांव के लिए निकल गए हैं जहां वह पुलिस से मिलकर इस घटना को लेकर कम्प्लेंट दर्ज करवेंगे.
0
0
Report

पंचकूला में नमो सेवा पोर्टल से 25 सेवाओं का नागरिक जुड़ाव शुरू

Panchkula, Haryana:पंचकूला में भाजपा हरियाणा की ओर से ‘नमो सेवा पोर्टल’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए आमजन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और स्वयंसेवकों को विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ‘नमो सेवा पोर्टल’ लॉन्च किया。 सेवा संकल्प अभियान के दौरान शुरू किया गया यह पोर्टल सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल माध्यम के तौर पर काम करेगा。 पोर्टल के जरिए इच्छुक नागरिक अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सेवा गतिविधियों से जुड़ सकते हैं। पोर्टल पर अभियान के 12 प्रमुख कार्यक्रमों और 25 सेवा कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। नागरिक अपनी सुविधा और उपलब्धता के अनुसार किसी भी सेवा कार्य में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद स्वयंसेवकों को कार्यक्रमों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट भी मिलते रहेंगे। वहीं, स्वयंसेवक अपनी पसंद के कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दे सकेंगे और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद क्यूआर कोड के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। पोर्टल पर स्वयंसेवक अपनी प्रोफाइल, सेवा कार्यों में भागीदारी, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी देख सकेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद उन्हें सहभागिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रेफरल सुविधा के जरिए स्वयंसेवक और अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ सकेंगे। भाजपा आईटी विभाग हरियाणा की ओर से तैयार किया गया यह पोर्टल सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के साथ-साथ सेवा गतिविधियों की जानकारी, सहभागिता और संवाद को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास है。 भाजपा आईटी प्रमुख आदित्य चावला ने बताया कि नमो सेवा पोर्टल वेबसाइट के साथ-साथ जल्द ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल पोर्टल के जरिए लोग सेवा कार्यों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पसंद के कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। भाजपा का दावा है कि डिजिटल माध्यम से सेवा गतिविधियों में आमजन की भागीदारी को और व्यापक बनाने में मदद मिलेगी।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में बिल्डर द्वारा जहर देकर आत्महत्या की कोशिश; वीडियो वायरल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की पाम ओलंपिया सोसायटी में एक बिल्डर द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में पीड़ित को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहर खाने से पहले पीड़ित ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित नीरज चौहान ने वीडियो में कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. नीरज ने वीडियो में कहा, मैंने अपने कुछ पार्टनर्स के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा के ईटा सेक्टर में एक प्लॉट लिया था. इसमें निशान चौबे, आशीष श्रीवास्तव और कैलाश बजाज पार्टनर्स थे. आशीष श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से कुछ समय पहले मौत हो गई. उनकी मृत्यु के बाद और उससे पहले निशान चौबे और कैलाश बजाज से लगातार लड़ाई चल रही थी. नीरज ने आगे कहा, कैलाश बजाज निशान चौबे का जानने वाला था। अब निशान चौबे बारी-बारी सबको ठिकाने लगा रहा है. अब वह मुझे ठिकाना लगाना चाहता है. जब मैं उससे इस चीज के लिए बात करता हूं कि मेरे साथ क्यों ऐसा हो रहा है, बेईमानी क्यों हो रही है, तो वह मुझे लगातार धमकी देता है. पीड़ित ने आरोप लगाया, एक हफ्ते से उसने मुझे दो लोगों से धमकी दिलवाई. फिर 11 सितंबर 2026 को मुझे कहीं बुलाया गया. मैं वहां जाता हूं तो निशान ने वहां भी मुझे धमकी दी. अब निशान चौबे मुझे मानसिक प्रताड़ना दे रहा है. नीरज ने वीडियो में जमीन को लेकर भी आरोप लगाए. उसने कहा, अब उसने जमीन एक बिल्डर को दे दी है, जिसने उसके साथ मिलकर जमीन को हथिया लिया है. अब वह मुझे टॉर्चर कर रहा है. इसके साथ कुछ ऐसे पावरफुल लोग हैं, जिनका मैं कुछ नहीं कर सकता. वीडियो में नीरज चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से अपने परिवार को बचाने और मामले में मदद करने की अपील की. वहीं, बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पीड़ित का इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है. थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित के जहर खाने की बात मेडिकल जांच में पुष्टि हो पाएगी. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP का जनभागीदारी सेवा संकल्प अभियान

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी BJP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और 25 वर्षों के सेवाकाल को भारतीय जनता पार्टी जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। हरदा में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा की यात्रा शुरू की थी और आगामी 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक सेवाकाल के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा देशभर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित करेगी। अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल में किए गए जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को रैली, नुक्कड़ नाटक, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बड़नगर के हाटकेश्वर महादेव से जल लेकर काशीविश्वनाथ में जलाभिषेक किया जाएगा देशभर में प्रस्तावित 20 यात्राओं में से 13 यात्राएं मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगी
0
0
Report

रायगढ़ में 41वां चक्रधर समारोह शुरू, राज्यपाल डेका ने किया उद्घाटन

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, 41 वे चक्रधर सामारोह का राज्यपाल रमन डेका ने किया शुभारंभ, आज से दस दिनों तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में चलेगा आयोजन, राजा चक्रधर सिंह की याद में आयोजित किया जाता है चक्रधर समारोह, मुख्य अतिथि राज्यपाल का स्वागत कर रहे समिति के सदस्य, 41 वे समारोह में शिरकत करेंगे देश भर के कलाकार, आज वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना, पद्मश्री डॉ. उषा बारले की पंडवानी और पद्मश्री अनुज शर्मा की लोककला एवं संगीत की प्रस्तुति होगी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमन डेका, लोक सभा सांसद राधे श्याम राठिया, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्षा शिखा रविंद्र गवेल मौजूद।
0
0
Report

बारिश से मोक्षधाम तक सड़क नहीं, शवयात्रा कीचड़ में फिसलती रही

Chhindwara, Madhya Pradesh:विकास के दावों को खोखला साबित करती तस्वीरें . शव यात्रा में सड़क के अभाव में डेढ़ से दो किलो मीटर कीचड और दलदल भरे कच्चे रास्ते से होकर पहुंचे मोक्षधाम छिंदवाड़ा के बिछुआ क्षेत्र के बंधान माल गांव की तस्वीरें ऐसी की शर्मसार करदे. बारिश के दिनों में मोक्षधाम तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब एक से 2 किलोमीटर तक कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है. अंतिम संस्कार के लिए जाने वाली शवयात्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण मुश्किल हालात में कीचड़ से होकर शवयात्रा को मोक्षधाम तक के जाते नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि पिछले कई वर्षों से बनी हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक बंधन माल की आबादी करीब 800 है और गांव में एक ही मोक्षधाम है. यहां पहुंचने के रास्ते की हालत बारिश में इतनी खराब हो जाती है कि शवयात्रा में शामिल लोगों को भी फिसलते और कीचड़ में चलते हुए जाना पड़ता है. हाल ही में सामने आए वीडियो ने गांव की इस समस्या को फिर उजागर कर दिया है.ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम तक सड़क बनाने को लेकर कई बार सरपंच और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है. इसके बावजूद अब तक रास्ते का स्थायी समाधान नहीं हो सका. बारिश आते ही रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को भी इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है. वही जनपद सीईओ का कहना है कि यह एरिया फॉरेस्ट क्षेत्र में है जिसके लिए पेंच नेशनल पार्क को प्रस्ताव बनाकर 6 माह पूर्व भेज दिया गया है जिसका जवाब अभी तक नहीं आया है .
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top