icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273401
JAVED KHANJAVED KHANFollow19 Jul 2024, 01:23 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोंक के उनियारा में किसान की ज्वार की कड़बी पुलिया पर भीषण आग

Tonk, Rajasthan:टोंक | उनियारा में किसान की ज्वार की कड़बी की पुलिया में लगी भीषण आग किसान कन्हैया लाल गुर्जर के घर के बाहर रखी ज्वार की कड़बी की पुलिया में अचानक लगी आग। आग की लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आगजनी की घटना में किसान को काफी नुकसान हुआ। नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि रामसिंह चौधरी मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य में जुटे। सूचना मिलते ही बनेठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASI रतीराम सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। ग्रामीण टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर ग्रामीणों और पुलिस की मशक्कत जारी है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ जंक्शन पटाखा बाजार में सुरक्षा नियम कड़ाई से लागू होंगे

Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं, दीपावली के अवसर पर पटाखा बिक्री के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जांच के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार पुलिस टीम के साथ पटाखा बाजार पहुंचे। उन्होंने अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया और व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर बात की। सुथार ने दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक जरूरी सुरक्षा संसाधन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर दुकान पर अग्निशमन यंत्र, पर्याप्त पानी और रेत से भरी बाल्टियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग पटाखे खरीदने बाजार पहुंचते हैं। दुकानदार सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन से मदद लें। व्यापारियों ने निर्देशों का पालन करने और दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, पानी व रेत रखने का भरोसा दिया। पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजार में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ये निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report

धौलपुर: खिड़की तोड़कर फरार 25 हजार इनामी मादक तस्कर टी. श्रीनिवास नागपुर से गिरफ्तार

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हवालात की खिड़की तोड़ फरार 25 हजार का इनामी तस्कर नागपुर से गिरफ्तार धौलपुर। धौलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार रुपये के इनामी अवैध मादक पदार्थ तस्कर टी. श्रीनिवास को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से धर-दबोचा है। आरोपी पुलिस थाना दिहौली की खिड़की तोड़कर फरार हुआ था और पिछले दिनों से फरार चल रहा था。 पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं आंध्रप्रदेश में 6 दिनों तक सघन अंतरराज्यीय सर्च ऑपरेशन चलाकर तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी को पकड़ा。 25 अक्टूबर 2026 की रात को आरोपी टी. श्रीनिवास पुलिस थाना दिहौली की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना दिहौली पर मुकदमा नंबर 195/2026 धारा 262 BNS में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार होकर पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था。 पुलिस को चकमा देने के लिए 10-12 किमी खेतों के रास्ते पैदल चला:- पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरार होने के बाद उसने मुख्य सड़क का उपयोग नहीं किया। वह पुलिस को चकमा देने के लिए राजाखेड़ा की तरफ 10-12 किलोमीटर तक खेतों एवं ग्रामीण रास्तों से पैदल चलता हुआ गया। राजाखेड़ा के पास उसे एक टेंपो मिला, जिसके चालक से 500 रुपये में आगरा जाने की बात तय की। आरोपी को अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर याद था, इसलिए उसने टेंपो चालक के फोन से पत्नी से संपर्क कर 500 रुपये ऑनलाइन भुगतान करवाया。 उसी दिन सुबह करीब 7:30 बजे वह आगरा से वाराणसी जाने वाली ट्रेन में सवार होकर शाम को वाराणसी पहुंचा। अगले दिन वाराणसी से विशाखापट्टनम चला गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह तिरुपति बालाजी भी गया और अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर और मूंछों के बाल मुंडवाकर हुलिया बदल लिया。 एसपी सांगवान के निर्देश पर थानाधिकारी दिहौली शैतान सिंह के नेतृत्व में विशिष्ट टीम गठित की गई थी। इस कार्रवाई में साइबर सेल एवं जिला स्पेशल टीम और यातायात पुलिस की अहम भूमिका रही। बाइट 1 शैतान सिंह थाना प्रभारी दिहोली
0
0
Report

हरदोई के बाबरपुर में पेट्रोल खत्म पर विवाद ने की गोलीबारी, एक घायल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नौटंकी के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मारपीट में तीन अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बाबरपुर गांव निवासी अभिषेक अपने चचेरे भाई राज बाबू के साथ शुक्रवार शाम को नई गाड़ी लेकर आया था। इसी दौरान गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। आरोप है कि इस पर दूसरे पक्ष के राजेश उर्फ टमटम और अंशुल ने उनका मजाक उड़ाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद रात को गांव में चल रही नौटंकी के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच गोली चलने से अभिषेक के पेट में दाहिनी तरफ गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मारपीट में राजा बाबू और उसके पिता रावेश व एक अन्य को भी चोटें आईं। अभिषेक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पाली ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने गोली चलने की बात को नहीं स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि अभिषेक पक्ष की तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top