273401
वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी का आरोप
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने आरोप लगाया है कि मलदहिया स्थित एक नामचीन होटल में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर लगी सेल रक्षाबंधन के त्योहार पर आम जनता को ठग रही है। जब उन्होंने ब्रांडेड कंपनी का नाम पूछा तो सेल के कर्मचारी भड़क गए। सुनीता सोनी ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया और इसका वीडियो भी साझा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा में मानसून की पहली बारिश से किसानों की उम्मीद जगी, गर्मी बीच राहत
Kota, Rajasthan:कोटा जिले में शुरू हुई मानसून की पहली बारिश किसानों की उम्मीद जगी तेज उमस भरी गर्मी से मिली राहत कोटा शहर सहित पूरे जिले में मानसून की पहली बारिश मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गयी जो दिन में भी जारी है कभी धूप कभी बारिश चलते किसानों की उम्मीद परवान चढ़ गई। वहीं इन दिनों पड़ रही उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। कोटा जिले के मानसून की बरसात आज शुरू हुई इस बरसात सोयाबीन से लेकर उड़द धान तीली मूंगफली की फसल की बुवाई में यह कारगर साबित होगी। आपको बतादे की धान की फसल में इन दिनों पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे है जिनको इससे राहत मिलेगी। वही तेज गर्मी से लोगों का इन दिनों हाल बेहाल था।0
0
Report
दूदू नगरपालिका स्मार्ट सुविधाओं से शहर बन गया तेज़ विकास का केंद्र
Dudu, Rajasthan:AV दूदू नगरपालिका : जयपुर जिले में स्थित दूदू नगर पालिका क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। व्यापार, शिक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान रखने वाला दूदू आज तेजी से आधुनिक शहरी स्वरूप की ओर अग्रसर है। नगर पालिका का संचालन अधिशासी अधिकारी मोनिका सोलंकी के नेतृत्व में प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी की मेहनत और सकारात्मक सोच के चलते क्षेत्र में सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है, जिससे आवागमन सुविधाजनक हुआ है। इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, ठोस कचरा प्रबंधन, नालियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइटों के विस्तार, पेयजल उपलब्धता और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर निरंतर कार्य हो रहे हैं। पार्कों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के प्रयास जारी हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र होने के कारण दूदू क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण आधार बनकर उभर रहा है।0
0
Report
बैतूल में सोयाबीन बीज घोटाला: किसानों के बोरे से मिट्टी मिली, बीज घोटाले की आशंका
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में किसानों के साथ एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है और इस बार आरोप सीधे बीज निगम पर लग रहे हैं। मामला सोयाबीन के घटिया बीज सप्लाई का है,जहां किसानों ने बीज निगम बैतूल बाज़ार से बोवनी के लिए बीज खरीदा,लेकिन जैसे ही बोरी खोली गई,किसान हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि सोयाबीन बीज की बोरियों में भारी मात्रा में मिट्टी मिली हुई थी। हैरानी की बात यह है कि बीज की बोरी पर लगे टैग में भौतिक शुद्धता 98 प्रतिशत लिखी हुई है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। किसानों का आरोप है कि 30 किलो की एक बोरी में करीब 5 किलो से ज्यादा मिट्टी मिली हुई थी। इसके बावजूद किसानों से करीब 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज बेचा गया। इधर मानसून की देरी के चलते पहले ही बोवनी लेट हो चुकी थी। ऐसे में किसानों के पास ना तो बीज बदलने का समय था और ना ही शिकायत करने का। मजबूरी में किसानों ने यही घटिया बीज खेतों में बो दिया। इससे उन्हें ज्यादा मात्रा में बीज का उपयोग करना पड़ा। मामला बीज निगम के अधिकारियों सफाई दे रहे हैं कि यह बीज गोविंदपुरा से बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत आया था,जिसे धार जिले के मनावर से सप्लाई किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर कुछ किसानों के बीज बदले गए और कुछ के बीज वापस लिए गए लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिन किसानों ने मजबूरी में बीज बो दिया उनका क्या। अब यह पूरा मामला किसानों के साथ धोखाधड़ी का है या लापरवाही का यह जांच का विषय है,लेकिन फिलहाल किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
देवघर के रंगदारी गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
Deoghar, Jharkhand:श्रावणी मेला में व्यवसाईयों को डरा धमका कर रंगदारी और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को देवघर पुलिस ने धर दबोचा है और उनके पास से एक देशी पिस्तौल के साथ तीन जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद की है यह तीनों अपराधी सौरभ पलिवार के गुर्गे हैं देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन अपराधी किस्म के लोग देसी कट्टा लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाने और रंगदारी की मांग कर रहे हैं इसके बाद देवघर एसपी के द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें 3 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा इनके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं इस बाबत देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की गुप्त सूचना मिली थी कि सौरभ पलिवार के तीन गुर्गे इलाके में दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने को लेकर कट्टा लहरा रहे थे और इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कट्टा को लहराकर लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे थे इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और हरि शरणम कुटिया के पास से तीनों के गिरफ्तारी हुई है तीनों का पूर्व में भी कई अपराध इतिहास है जिसमें लूट रंगदारी हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं।0
0
Report
एटा साइबर क्राइम ने नाबालिग यौन शोषण से जुड़े डिजिटल कंटेंट का भंडाफोड़ किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिली बड़ी सफलता... नाबालिग बच्चों के यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट के मामले का पुलिस ने किया भंडाफोड़, जलेसर से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, डिजिटल जांच में 1000 से अधिक न्यूड और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले, NCMEC साइबर टिपलाइन के आधार पर साइबर पुलिस ने की सटीक कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद, डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, एटा SSP डॉ. इलामारन G के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम और साइबर सेल एटा की संयुक्त टीम ने की बड़ी सफलता हासिल, बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन अपराधों पर एटा पुलिस का कड़ा प्रहार... डिजिटल अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी है सख्त अभियान।0
0
Report
अमरोहा में शादी समारोह से लौटते युवक पर फिल्मी स्टाइल हमला
Baghpat, Uttar Pradesh:अमरोहा में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।0
0
Report
Advertisement
मौलाना शहाबुद्दीन ने योगी के बयान पर असहमति जताई, वक्फ बोर्ड पर लूट के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ में दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बाबরি मस्जिद, सपा और कांग्रेस के सम्बन्ध मे जो बातें कहीं है उससे मे पूरी तरह से सहमत नहीं हूं। मगर उन्होंने जो वक्फ बोर्ड के संबंध में बातें कही है उससे मैं सौ फीसद सहमत हूं। मौलाना ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड के जिम्मेदारो ने वक्फ की जमीनों की खूब बेचने का काम किया है, जो व्यक्ति भी सदस्य या पदाधिकारी बना अपने अपने क्षेत्रों मे लखनऊ की रेवड़ी की तरह जमीन के बटवारे का काम किया। मौलाना ने कहा कि हमारे बुजुर्गो ने लाखो जमीने इसलिए वक्फ की थी कि इससे होने वाली आमदनी गरीब, कमजोर, लाचार और यतीम लोगो के लिए खर्च किया जाये। मगर ऐसा न करके सिर्फ वक्फ बोर्ड के जिम्मेदारो ने लूट व खसोट का काम किया। हमारे बुजुर्गो के जमीन व जायदाद को वक्फ करने का मकसद था कि इन जमीनों पर स्कूल, कालेज, हास्पिटल और मदरसें बनाये जाये। मगर वक्फ माफिया लोगों ने बुजुर्गो के असली मकसद पर पानी फेर दिया।0
0
Report
पूर्व केयरटेकर ने बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट की, 24 घंटे में गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:दर्ग जिले में बुजुर्ग दंपती से लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया हैरानी की बात यह है कि घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट करने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं बल्कि दंपती का पूर्व केयरटेकर निकला आरोपी ने तीन महीने पहले नौकरी से हटाए जाने का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. रीटायर्ड बीएसपी कर्मी और उनकी पत्नी घर पर अकेले थे इसी दौरान आरोपी विभान्शु महोबिया मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुस गया उसने धारदार हथियार दिखाकर बुजुर्ग दंपती को डराया और सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी की मांग करने लगा। डर के माहौल में आरोपी महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईघटना की सूचना मिलने के बाद नेवई थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह पहले किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं.0
0
Report
नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद
Noida, Uttar Pradesh:39 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के एक बाल अपचारी साथी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों मिलकर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक चोरी की कार, एक चोरी की बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। बरामद वाहनों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है कि वे किन-किन मामलों में चोरी किए गए थे। मामले का खुलासा करते हुए नोएडा एडीसीपी मनीषा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सेक्टर-39 थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही इससे जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है0
0
Report
Advertisement
मौसम ने की करवट उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत।
New Delhi, Delhi:मौसम ने की करवट उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत। लेकिन चन घंटों की बारिश ने खोली नोएडा प्राधिकरण के झूठे दावों की पोल। जरा सी बारिश ने सड़कों को किया जलमग्न। जगह-जगहपानी भरने से लोगों को हुई काफी समस्या गौतम बुध नगर वासियों के मन मे एक ही सवाल क्या गौतम बुध नगर क विकास सिर्फ़ कागज़ों में।0
0
Report
फसल नुकसान के विवाद में किसान ने जहरीला पदार्थ खाया; धार में मामला दर्ज
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के कानवन में एक किसान द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। किसान का आरोप है कि खरीदी गई कृषि दवा के इस्तेमाल से उसकी सोयाबीन की फसल खराब हो गई किसान का आरोप है कि लगभग 10 बीघा ज़मीन में सोयाबीन अंकुरित करने वाली दवाई मिलाई थी जिससे सोयाबीन उग ही नहीं पाई और मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल किसान का इलाज धार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दत्तीगारा निवासी किसान प्रहलाद सिंह राजपूत, पिता बालू सिंह राजपूत, ने कानवन स्थित महावीर इंटरप्राइजेस से सोयाबीन को अंकुरित करने की कृषि दवा खरीदी थी। किसान का आरोप है कि दवा के उपयोग के बाद उसकी सोयाबीन की फसल खराब हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। किसान का कहना है कि उसने खेत मुनाफे पर लेकर खेती की थी और इसके लिए आभूषण भी गिरवी रखे थे। नुकसान के बाद वह कई बार दवा विक्रेता से हर्जाने की मांग करने पहुंचा, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई। इसी से आहत होकर उसने कथित रूप से दुकान पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को तत्काल उपचार के लिए धार के पाटीदार अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। इधर, किसान के परिजनों ने दवा की गुणवत्ता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
नेशनल हाईवे पर डकैती: रस्सी काटकर माल चुराने वाले गैंग के इनामी बदमाश राजेंद्र कंजर गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के सदर थाना पुलिस ने बीते दिनों नेशनल हाईवे पर ट्रकों की रस्सियां काटकर माल चुराने व लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में सक्रिय गैंग के सदस्य इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र कंजर रलायती कंजर डेरे का निवासी है, जिस पर पुलिस द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि बीते दिनों झालावाड़ के नेशनल हाईवे 52 के फोरलेन बाईपास पर ट्रकों व अन्य वाहन चालकों से लूट की वारदातों की शिकायत मिली थी। एक ट्रक चालक द्वारा सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया था कि कुछ बदमाशों द्वारा नेशनल हाईवे फोरलेन पर मिट्टी के कट्टे रखकर ट्रकों को डाइवर्ट किया गया था। ट्रक चालक ने वाहन को नीचे उतरा तो बदमाश ट्रक पर चढ़ गए और रस्सी काटकर माल चुराने लगे। ट्रक चालक ने केबिन से बाहर निकलने का प्रयास किया, तो हथियार दिखाकर धमका दिया और माल लूटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस की टीम द्वारा रात्रि गश्त शुरू की गई। इस दौरान लुटेरी गैंग के सदस्य मिट्टी के कट्टों को ले जाते नजर आए। पुलिस टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र कंजर मौके से फरार हो गया था। मामले में सदर थाना पुलिस ने टीम गठित की और आरोपी ईनामी बदमाश राजेंद्र कंजर को रलायती के जंगल से गिरफ्तार कर लिया एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि आरोपी राजेंद्र कंजर सदर थाने के टॉप टेन हार्डकोर अपराधियों में शामिल है। आरोपी द्वारा नेशनल हाईवे पर लूट के अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बाइक चोरी का भी आरोप है। इसके साथ ही फोरलेन पर ही एक बाइक चालक को चाकू मारकर लूट लेने के मामले में भी आरोपी वांछित था। ऐसे में पुलिस द्वारा हार्डकोर अपराधी राजेंद्र कंजर पर 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी रेलवे स्टेशन में बारिश से पानी, अजय राय ने सरकार पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बारिश में पानी गिरने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर कसा तंज ये है देश के सबसे वीआईपी संसदीय क्षेत्र 'वाराणसी' के रेलवे स्टेशन का हाल! पहली ही बारिश ने तथाकथित 'विकास' की पोल खोलकर रख दी है। यात्रियों को राहत देने के लिए लगे पंखे अब पानी बरसा रहे हैं। करोड़ों के बजट और कागजी दावों की हकीकत इस वीडियो में साफ देखी जा सकती है। जब प्रधान संसदीय क्षेत्र का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जनता सब देख रही है!0
0
Report
दहमी के किसान परिवार की HOK AGRICHEM ने किसानों की पहली पसंद बना दी
Dudu, Rajasthan:जयपुर के दहमी गांव से किसान परिवार से निकले ओम प्रकाश चौधरी और केदार चौधरी ने पिता के कारोबार को बढ़ाते हुए HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED किसानों की पहली पसंद बनाने में सफल हुए है। कंपनी द्वारा किसानों की फसलों के लिए कीटनाशक दवाई बनाकर उचित मूल्य में सप्लाई करने में देश में ही नहीं बल्कि एशिया में अपना नाम स्थापित किया है। HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED द्वारा बनाई गई कीटनाशक दवा किसानों के लिए कारगर साबित हो रही है। HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा किसानों के लिए सभी प्रकार की फसलों और सब्जियों के लिए कीटनाशक दवाई बनाई जाती है। किसानों का मानना है कि HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा बनाई गई कीटनाशक दवा से जमीन की गुणवत्ता बनी रहती है और फसल में से खरपतवार पूरी तरह से नष्ट होती है साथ ही फसल और सब्जियों में ग्रोथ अच्छी होने से किसानों को दोहरा लाभ मिलता है।0
0
Report
गराजिया गांव में शेर ने माल्धारी पर हमला किया, इलाके में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:भावनगर जिले के पालीताणा तालुका के गराजिया गांव में एक शेर द्वारा माल्धारी पर हमला किए जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल माल्धारी को पहले पालीताणा सरकारी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए भावनगर के सर टी. अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और शेर को पिंजरे में कैद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भावनगर जिले के पालीतાણા तालुका के गराजिया गांव में शेर ने माल्धारी कालूभाई बोघाभाई गमारा पर हमला कर दिया। माल्धारी जब सिम (खेत) इलाके में अपने घर पर थे, तब पीछे के बाड़े में जाते समय अचानक शेर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गराजिया गांव और आसपास के इलाकों में शेरों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है, लेकिन मवेशियों के बजाय इंसानों पर हुए हमले से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हमले के दौरान शेर ने माल्धारी के पैर और हाथ को पकड़ लिया था, तभी आसपास के लोग दौड़कर आए और काफी मशक्कत के बाद उन्हें शेर के चंगुल से छुड़ाया। घायल माल्धारी को तुरंत इलाज के लिए पालीताणा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें आगे के इलाज के लिए भावनगर के सर टी. अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हमले के कारणों की जांच के साथ ही इंसान पर हमला करने वाले शेर को पिंजरे में कैद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
