273401
रजिस्टार स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ अधिवक्ता ने निकाला जुलूस
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के कचहरी अधिवक्ताओं ने रजिस्टार स्टैंप मंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ जुलूस निकाला । सर्किट हाउस का घेराव करने जा रहे थे तभी पुलिस ने अधिवक्ताओं को रोकने का प्रयास किया इसी बीच पुलिस और अधिवक्ताओं से धक्का मुक्की हुई डीसीपी विद्युत सक्सेना मौके पर मौजूद रहे और अधिवक्ताओं को समझाया और ज्ञापन अधिवक्ताओं से बताते चले की मानवीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में आ रहे हैं कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, सर्किट हाउस में अधिकारियों से वार्ता करेंगे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑटो सब्सक्रिप्शन से पैसे कैसे कटते हैं? सावधानी जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:आज कल ऑटो सब्सक्रिप्शन से पैसा कटना एक आम बात हो गयी है कई बार ऐसा होता है की आपको जानकारी नहीं रहती और आपके मोबाइल से पैसे कट जाते हैं दरसल मुंबई में एक ऐसी घटना आई जिसमें एक महिला के पैसे कट रहे थे उसके बेटे ने जब इसकी जानकारी दी तो महिला को जानकारी नहीं थी कि उसके पैसे कट रहे हैं साइबर एक्सपर्ट साक्षर दुग्गल का कहना है कि ऐप्स में 7 दिन या 14 दिन का फ्री ट्रायल रहता है और उसके बाद आपने यदि मैंडेट दिया रहता है तो आपके पैसे काटना शुरू हो जाते हैं और नोटिफिकेशन भी पैसे कटने के बाद आता है लेकिन इसमें ऐप को परमिशन आप अपनी तरफ से दिए रहते हैं क्योंकि आप उसमें अपना क्रेडिट कार्ड नंबर डालते हैं या डेबिट कार्ड नंबर डालते हैं या यूपीआई के जरिए आप उसकी लिंक करते हैं तब जाकर के आपके पैसे काटना शुरू हो जाते हैं साक्षर दुग्गल साइबर expert अब इस को ही ले लीजिए आयुषी पैसे से वकील है उन्होंने एक अप का सब्सक्रिप्शन लिया था और उसके बाद वह भूल गयी थी इसके बाद उनके पैसे काटने शुरू हो गए 3 महीने बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके पैसे कट रहे हैं फिर उसके बाद वह प्ले स्टोर में जाकर के और उसका सब्सक्रिप्शन बंद की बाइट : आयुषी ( केस study)0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी Alluri Sitarama Raju हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे; North Andhra में स्वागत
Hyderabad, Telangana:Vizianagaram: The Andhra Pradesh government has made elaborate arrangements for the grand inauguration of the Alluri Sitarama Raju International Airport, with Prime Minister Narendra Modi set to inaugurate the facility on Saturday. In a unique cultural gesture, nearly 13,500 tribal women will welcome the Prime Minister with the traditional Dhimsa dance, showcasing the rich tribal heritage of North Andhra. The airport has been extensively decorated to reflect Andhra Pradesh's rich culture, traditions, and history. A giant Etikoppaka artwork has been installed at the entrance, while the interiors feature displays of Tholu Bommalata (shadow puppetry), Bobbili Veena, and artistic representations of the state's geographical heritage, including the famous Banganapalli mango. As part of the celebrations, the state government has planned a series of cultural events under the theme "Wings to North Andhra's Dreams." A spectacular drone show will be held on Visakhapatnam Beach Road on Friday evening. Meanwhile, Air India has announced its flight schedule for services from the newly inaugurated Alluri Sitarama Raju International Airport, marking the beginning of commercial operations.0
0
Report
मुज़फ्फरनगर पुलिस के AI वीडियो संदेश से कांवड़ यात्रा सुरक्षित और आसान
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुसफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा व कांवड़ मार्ग को सरल व शुलभ बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है. कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना आये इसको लेकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने एक नया तरीका ईजाद किया है. एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा AI की दर्जनों वीडियो जारी की गयी है जोकि हर वीडियो यात्रियों को अलग अलग संदेश दे रही है. आम जनमानस को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना colouring पड़े इसको लेकर रूट डायवृट की वीडियो जारी की गयी है. कांवड़ लाने वाले यात्रियों के लिए सेलेन्सर हट कर बाइक ना चलाये समेत अलग अलग वीडियो जारी की गयी है जोकि इस बार कांवड़ यात्रा को सरल बनाने का कार्य कर रही है.0
0
Report
Advertisement
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, 9 वाहन बरामद
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना देहात पुलिस ने श्रीजी पेट्रोल पंप के पास से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे और निशांदेही से चोरी के 9 दोपहिया वाहन (8 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी), एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान ज़ीशान (निवासी अमरोहा, हाल निवासी मेरठ) और मोनू उर्फ बब्बन (निवासी अमरोहा) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ दिल्ली, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और हापुड़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट सहित लगभग तीन दर्जन (36 से अधिक) मामले दर्ज हैं. आरोपी ज़ीशान पहले भी आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था. मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर 9 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. बरामद वाहनों में से 5 जनपद हापुड़ से, 2 अमरोहा से और 2 दिल्ली के कल्याणपुरी से चोरी हुए थे. ये आरोपी वाहन चोरी करके उन्हें दिल्ली-एनसीआर व अन्य क्षेत्रों में कम दामों पर और फर्जी कागजात तैयार कराकर बेच दिया करते थे. दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है और पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों व ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है. बाइट- विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़0
0
Report
झांसी नगर निगम में सफाईकर्मियों के शव यात्रा पर हड़कंप, नौकरी वापसी की मांग तेज
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी नगर निगम परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब सैकड़ों सफाई कर्मचारी एक व्यक्ति का शव लेकर नगर निगम पहुंचने की सूचना मिली। यह सुनते ही नगर निगम के अफसरों के हाथ-पांव फूल गए, आनन फानन गेट पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लेकिन शव यात्रा के साथ चलते चलते सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी रामवीर सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को सम्मान के साथ अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट भिजवाया गया। इसके बाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। वी/ओ.1- झांसी के ओरछा गेट निवासी राजकुमार प्याल नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। कुछ दिन पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया था। आज राजकुमार के पिता शिवचरण प्याल की मौत हो गई। परिजनों और सफाई कर्मियों का आरोप है कि बेटे की नौकरी जाने के सदमे से उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। राजकुमार को वापस नौकरी पर रखा जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, इस मांग को लेकर परिजन और समाज के लोग शव को अर्थी पर रखकर नगर निगम जा रहे थे, शव यात्रा के नगर निगम आने की सूचना पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए, गेट पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे। अधिकारियों ने शव यात्रा में शामिल लोगों को समझाया और आश्वासन दिया कि उनकी बात सुनी जाएगी। आधिकारियों के समझाने के बाद सभी लोग मान गए और शव को अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। तब जाकर नगर निगम के अफसर और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।0
0
Report
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटर वोट कटने की बात सामने
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों में इन वोटर्स की कट गई हैं वोट. विधान सभा अनुसार डाटा यह है.0
0
Report
Advertisement
ATM में अर्ध नग्न कंडक्टर सोया: होमगार्ड ने वीडियो बना ली
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा बस स्टैंड के अंदर बने इंडसइंड बैंक के ATM में पंजाब रोडवेज का कंडक्टर अर्ध नग्न अवस्था में सोता हुआ पाया गया। जब इसकी भनक हरियाणा पुलिस के एक होम गार्ड को मिली तो उसने इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते है कि एटीएम में एक व्यक्ति अर्ध नग्न अवस्था में बड़े आराम से सोया हुआ है। पंजाब रोडवेज के कंडक्टर को जब वीडियो बनने का पता चला तो उसने होम गॉर्ड को ही थप्पड़ मारने की धमकी दे दी फ़िलहाल यह मामला रोडवेज प्रशासन के सामने आया तो तुरंत प्रभाव से जांच के आदेश जारी कर दिए गए है। दरअसल रात को एक महिला बस स्टैंड में एटीएम में एक महिला पैसे निकालने गई थी महिला ने इस कंडक्टर को अर्ध नग्न अवस्था में देखा तो उसने बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दी जिसके बाद शोर शराब सुनकर बस स्टैंड पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचा। उसने कंडक्टर को एटीएम से बाहर जाकर सोने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। वीडियो में होमगार्ड यह सवाल उठाता दिख रहा है कि रात में कोई महिला पैसे निकालने आए तो ऐसी स्थिति में क्या होगा। इस पर कंडक्टर ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के एक कर्मचारी की अनुमति से वह वहां सो रहा था। तड़के 3 बजे चला जाएगा। उसने होमगार्ड पर पहले समझाने और बाद में वर्दी पहनकर रौब दिखाने का आरोप लगाया। वीडियो बनाने का विरोध करते हुए उसने धमकी दी, बेधड़क संदेश देकर, नहीं तो थप्पड़ पड़ेंगे।0
0
Report
जैस्मिन लम्बोरिया राष्ट्रमंडल 2026 महिला 57kg फाइनल में पहुँचीं
Chandigarh, Chandigarh:ग्लासगो- भारत की मौजूदा विश्व चैंपियन और हरियाणा के भिवानी की स्टार मुक्केबाज़ जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में जैस्मिन ने लेसोथो की रापेलांग मसेलेले को RSC (Referee Stops Contest) के जरिए एकतरफा अंदाज में पराजित कर स्वर्ण पदक की दावेदारी मजबूत कर दी। विश्व चैंपियन जैस्मिन ने शुरुआत से ही आक्रामक मुक्केबाज़ी की। उनके सटीक पंचों और शानदार तकनीक के सामने लेसोथो की मुक्केबाज़ टिक नहीं सकीं और रेफरी को मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा। इस प्रभावशाली जीत के साथ जैस्मिन ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लिया है और अब उनकी निगाहें स्वर्ण पदक पर हैं। फाइनल में जैस्मिन का मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड की अनुभवी मुक्केबाज़ माइकेला वॉल्श से होगा। भारतीय खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि जैस्मिन अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचेंगी। खेल प्रेरक हरियाणा एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने जैस्मिन लम्बोरिया को फाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन के अनुरूप प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैस्मिन फाइनल में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी और देश का गौरव बढ़ाएंगी।0
0
Report
बलरामपुर पीटीसी से जुड़ी खबर का बड़ा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:बलराम पुर पीटीसी0
0
Report
Advertisement
हर्रई मोड पर 15 सालों से पशु पंछियों को खिला रहे हैं होटल संचालक
Shahabad, Uttar Pradesh:हर्रई मोड पर पिछले 15 वर्षों से होटल संचालक मनोज मिश्रा बेजुबान पशु पंछियों को खाना खिला रहे हैं और पानी पिला रहे। उनकी इस मेहनत का प्रतिफल यह है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में पशु और पंछी उस स्थान पर एकत्रित होकर होटल संचालक का इंतजार करते हैं। उधरनपुर के रहने वाले मनोज मिश्रा का हर्रई मोड पर एक होटल है। इस होटल के पास मनोज मिश्रा प्रतिदिन सुबह तड़के पशु पक्षियों को 200 समोसा, 2 किलो जलेबी, गेहूं और चावल खिलाते हैं। पिछले 15 वर्षों से उनकी यह दिनचर्या है । पशु पंछियों को भी पूरी तरह से एहसास हो चुका है कि मिश्रा जी अपने निर्धारित समय पर उन्हें दाना पानी डालेंगे। वीडियो में हमारे दर्शक साफ देख सकते हैं कि कितनी बड़ी संख्या में कौवा, बंदर, कुत्ते उनके द्वारा डाले गए दाना पानी को चुगने के लिए पहुंच रहे हैं । यह वीडियो उनके एक मित्र सुदेश त्रिपाठी द्वारा शुक्रवार को शाम 4:00 बजे पब्लिक एप को उपलब्ध कराया गया। सुबह तड़के से ही बड़ी संख्या में पशु और पंछी होटल संचालक मिश्रा का इंतजार करते हुए देखे जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि मिश्रा जी इन पशु पंछियों को खिलाने के लिए 200 समोसा रात में ही तैयार करके रख लेते हैं।0
0
Report
टेढ़ेश्वरनाथ महाराज के दरबार जाने वाले रास्तों में दोनों ओर खड़ी है बड़ी-बड़ी जंगली घास, सफाई नहीं
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर क्षेत्र के नर्मदा स्थल स्थित टेढेश्वरनाथ महाराज के दरबार पर सावन के प्रथम दिन से भक्तगणों की भीड़भाड़ जुतने लगी है। लेकिन इस मार्ग के दोनों और बड़ी-बड़ी जंगली घास खड़ी हुई है । घास में कीड़े मकोड़े हो सकते हैं। पालिका प्रशासन द्वारा औपचारिकता के नाम पर थोड़ी सी घास काटी गई लेकिन यह जंगली घास हमारे वीडियो में जो दिखाई पड़ रही है यह मेन रोड है। इस मेन रोड की घास को अभी तक नहीं काटा गया है। शुक्रवार को शाम 5:00 बजे हमारे शाहाबाद रिपोर्टर ने यह वीडियो बनाया तब तक घास काटने का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया । यहां आने वाले शिव भक्तों का कहना है कि बड़ी-बड़ी जंगली घास होने की वजह से कभी भी कीड़े मकोड़े निकल कर लोगों को काट सकते हैं, क्योंकि देर रात तक यहां पर भक्तगणों का आना जाना होता है । शिव भक्तों ने अति शीघ्र पालिका प्रशासन से घास काटने की अपील की है।0
0
Report
किसान को पीट कर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शर्मा निवासी खेत पर काम कर रहे एक किसान को भैंस चराने वाले युवक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुंदर पुत्र सरन के अनुसार उसने गांव निवासी बलराम दीक्षित के खेत में खीरा की खेती कर रखी है। 25 जुलाई को खीरे की बंधाई का कार्य हो रहा था। उसके माता पिता और बलराम दीक्षित का पुत्र गोलू भी खेत पर मौजूद था। तभी आदमपुत्र निवासी सोहन पुत्र विष्णु अपने कई साथियों के साथ भैंस लेकर आया उसकी भैंसे पीड़ित के खेत मे चली गई तो उसने भैंस बाहर निकालने को कहा तो विपक्षी ने उसे गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके माता पिता और गोलू मौके पर आये तो विपक्षी जान से मार डालने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
नोखा में एक रात में 6 दुकानों की चोरी का खुलासा, खुमाराम जाट गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:नोखा, बीकानेर — नोखा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक ही रात में 6 दुकानों में चोरी का खुलासा। लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हुआ था आरोपी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का पर्दाफाश। साधासर निवासी खुमाराम पुत्र धर्माराम जाट गिरफ्तार। सीओ जरनैल सिंह व CI गोविंद सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। चोरी की वारदात से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना।0
0
Report
नोएडा इंजीनियर युवराज मौत: प्रशासन ने 12 अधिकारियों पर कार्रवाई कर जवाबदेही तय की
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के इंजीनियर युवराज की दर्दनाक मौत मामले में प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है लापरवाही सामने आने के बाद 12 अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरी है प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी0
0
Report
महोबा के शातिर विंडोला सहित पांच आरोपियों को अदालत ने सात-सात वर्ष की सजा
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में शातिर अपराधी विन्दादीन उर्फ विंडोला ने पहले अपनी हत्या की साजिश रच डाली और फिर बाद में सूरज शर्मा नाम रख कर अपराध को अंजाम देता रहा। साल 2018 में अपने चार अन्य साथियों के साथ घर मे घुसकर डकैती और मारपीट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी विंडोला सहित पांच आरोपियों पर दोषसिद्ध होने पर आज अपर सत्र न्यायालय प्रथम के विद्वान न्यायाधीश ने सात-सात साल की कठोर कारावास सहित 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है। सजा का ऐलान होते ही आरोपियों के परिजन कोर्ट परिसर में फूट-फूटकर रोने लगे। फिलहाल दोषसिद्ध पांचो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वी/ओ-दरअसल मामला खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी कला गांव का है। जहाँ बीती 30-31 जनवरी 2018 की रात में कुलदीप मिश्रा के घर मे घुस कर पांच शशस्त्र बदमाशों ने जिसमे जगदीश, मुन्ना, छंगा,भूपेंद्र प्रजापति,और बिंद्रादीन उर्फ विंडोला डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर पीड़ित परिवारिजनों के साथ मारपीट की गई थी। घटना को अंजाम देने में शातिर बदमाश विन्दादीन उर्फ़ विंडोला भी शामिल था। विंडादाीन ने इस घटना को अंजाम देने से कुछ साल पहले सीमावर्ती हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मारकर उसकी बॉडी को जला दिया था और उसकी पहचान शातिर अपराधी के परिजनों द्वारा विन्दादीन उर्फ़ विंडोला के रूप में की गई थी जब से यह मृत घोषित हो गया था और इसके बाद लगातार वारदातों को अंजाम देता रहा। शातिर बदमाश विन्दादीन उर्फ विंडोला पर हत्या, जानलेवा हमले और गैंगस्टर एक्ट जैसे 37 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आज अपर सत्र न्यायालय प्रथम के विद्वान न्यायाधीश ने दोषसिद्ध होने पर पांचों आरोपियो को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास और दस-दस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। फिलहाल पुलिस ने दोषसिद्ध सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बाईट- तेज प्रताप पचौरी ( शासकीय अधिवक्ता )0
0
Report
Advertisement
