273403
गोरखपुर कौड़ीराम कस्बे में बैंक में वैन घुसी, बड़ा हादसा टला
Lahidari, Uttar Pradesh:कौड़ीराम कस्बे में जिला सहकारी बैंक में एक मारुति वैन अचानक सटर तोड़कर अंदर घुस गई। गनीमत रही कि उस समय बैंक खुला नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा पिनाहट बड़ापुरा की जर्जर सड़क पर शव ले जाते वीडियो वायरल; निरीक्षण किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पिनाहट के बड़ापुरा में कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने का वीडियो वायरल रास्ते की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्य न कराने का लगाया आरोप शिकायत के बाद SDM और BDO ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण अधिकारियों ने ग्रामीणों से मौके पर ही ली समस्या की जानकारी SDM ने जल्द रास्ता दुरुस्त कराने के दिए निर्देश जर्जर रास्ते को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी प्रशासन के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को जल्द राहत की उम्मीद0
0
Report
राज्यपाल के मुजफ्फरपुर दौरे के मौके पर यूनिवर्सिटी गेट पर युवक ने किया हंगामा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह के साथ संवाद कार्यक्रम शामिल होना था। विश्वविद्यालय गेट पर राज्यपाल के काफिले जैसे ही परिसर में प्रवेश किया, सामने आये युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे पुलिस और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, और कई पुलिसकर्मियों ने उसे डिटेन करने के लिए प्रयास किया। अंततः पुलिस ने उसे जबरन हिरासत में लेकर थाना ले गई। खबर के अनुसार राजपाल का प्रोग्राम मीडिया को दूर रखते हुए आयोजित किया गया था, और जब राजपाल का काफिला विश्वविद्यालय कैंपस में पहुंचा, युवक ने भी विश्वविद्यालय गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच युवक को समझाने की कोशिश भी हुई, पर वह राजपाल से मिलने की जिद पर अड़ा रहा और गाली-गलौज कर रहा था। दर्जनों पुलिसकर्मी ने मिलकर उसे गाड़ी में बैठाकर थाना ले गया। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि युवक राजपाल से मिलने की मांग कर रहा था लेकिन अधिकारियों ने उसे मिलने नहीं दिया। आरोपी युवक राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह बताया गया, जो तुर्की थाना क्षेत्र के दरियापुर काफेन का रहने वाला है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था; उसने पूर्व भी अन्य अवसरों पर राजपाल से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाया।0
0
Report
सहारनपुर जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्थिकरण के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पैदल गश्त के साथ ही भीड़ बाढ़ वाले इलाकों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च लगातार जारी है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए दिन-रात एक कर रहा है, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से आसामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है साथ ही साथ सादी वर्दी में पुलिस फोर्स के जवान भी गली मोहल्ले में तैनात किए गए हैं। एसपी सिटी सहारनपुर ने हमसे बात करते हुए बताया कि जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए मुस्लिम समाज के धर्म गुरु और संभ्रांत लोगों के साथ समन्वय बैठक करके शांतिपूर्ण माहौल तैयार करने की पहल की जा चुकी है। जनपद में पुलिस फोर्स पर्याप्त मात्रा में है और किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
आगरा में UFBU बैनर तले बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों की देशव्यापी हड़ताल UFBU के बैनर तले बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन 5 डे बैंकिंग लागू करने की प्रमुख मांग समान PLI यानी लाभांश की भी उठी मांग SBI प्रशासनिक कार्यालय के बाहर लगाया गया धरना बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जताया विरोध एकदिवसीय हड़ताल में प्राइवेट बैंक कर्मचारी शामिल नहीं बैंक कर्मियों ने मांगें जल्द मानने की सरकार से की अपील मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को बड़ा करने की चेतावनी आगे रणनीति बनाकर बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे0
0
Report
एटा के होटल में चोर का चोरी का प्रयास, स्थानीय ने रंगे हाथ पकड़ा
Etah, Uttar Pradesh:एटा में उत्सव द ग्रांड होटल में चोर ने चोरी का किया प्रयास, चोर ने होटल के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी करने का किया प्रयास, स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर चोर को रंगे हाथों पकड़ा, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, पीड़ित होटल संचालक ने आरोपी के खिलाफ थाने में दी तहरीर, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कसगंज रोड का है पूरा मामला0
0
Report
अलीगढ़ में भागवत के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय ने दुआएं मांगी
Aligarh, Uttar Pradesh:संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन के मौके पर अलीगढ़ में मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की दुआ की। दारा शिकोह फाउंडेशन की ओर से बरची बहादुर दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। इस दौरान मोहन भागवत के लिए दुआ की गई और देश में भाईचारे और सौहार्द की बात कही गई। अलीगढ़ में संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर दारा शिकोह फाउंडेशन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया; मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने बरची बहादुर दरगाह पर पहुँचकर चादर चढ़ाई और मोहन भागवत की लंबी उम्र की दुआ मांगी। फाउंडेशन के अध्यक्ष आमेर राशिद ने कहा कि मोहन भागवत मुसलमानों के लिए अच्छा सोचते हैं। उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील की कि वे संघ और मोहन भागवत को जानें और उनके बारे में गलत प्रचार न करें। आमेर राशिद ने दावा किया कि संघ और मोहन भागवत मुसलमानों के हितैषी हैं और राष्ट्रवादी मुस्लमानों को संघ से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संघ मुस्लिम समाज का साथ चाहता है। कार्यक्रम के दौरान देश में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बमीठा थाने में नाबालिग बच्ची ने मां और प्रेमी पर आरोप, पॉक्सो एक्ट दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग बच्ची ने अपने परिजनो के साथ थाने पहुंचकर अपनी ही मां और मां के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्ची का आरोप है कि उसकी मां ने साजिश रचकर उसके साथ गलत काम कराया गया,शिकायत मिलते ही बमीठा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में एक बालिग युवक और पीड़िता की मां को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है, बच्ची के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सभी तथ्यों पर बारीकी से विवेचना की जा रही है,फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।0
0
Report
करनाल में बैंक हड़ताल से व्यापार-सेवा बाधित, डिजिटल सेवाएं बनी रहेंगी
Karnal, Haryana:करनाल. बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से करनाल में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, उद्योग-व्यापार पर भी असर की आशंक, करनाल में कृषि यंत्र उद्योग हैं, मेडिसिन का हब है करनाल. बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल का असर करनाल में भी देखने को मिल सकता है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना की समीक्षा तथा पेंशन और स्वास्थ्य बीमा से जुड़े प्रावधानों को लागू करना शामिल है। करनाल एक औद्योगिक नगरी है, जहां बड़ी संख्या में उद्योग, कारोबारी और छोटे-बड़े व्यवसाय बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में बैंक branches का कामकाज प्रभावित होने से व्यापारिक लेन-देन पर भी असर पड़ने की आशंका है। उद्योगों में कर्मचारियों के वेतन, भुगतान, चेक क्लियरेंस, नकद जमा-निकासी, ऋण संबंधी कार्य और अन्य बैंकिंग प्रक्रियाओं में देरी हो सकती है। हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण लगातार कई दिनों तक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। खासकर जिन लोगों को KYC अपडेट, चेक जमा या क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ऋण संबंधी काम अथवा अन्य शाखा-आधारित सेवाओं की जरूरत है, उन्हें काम पूरा कराने के लिए अगले कार्यदिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है, लेकिन शाखा से जुड़े जरूरी कार्य इन माध्यमों से नहीं हो सकेंगे। उद्योग जगत पर असर: करनाल के औद्योगिक क्षेत्र में बैंकिंग व्यवस्था कारोबार की रोजमर्रा की गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बैंक शाखाओं में लगातार अवकाश और हड़ताल के चलते भुगतान और दस्तावेजी प्रक्रियाओं में देरी होने पर व्यापारियों और उद्योग संचालकों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है। यदि बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान लंबा खिंचता है तो इसका असर कारोबारी गतिविधियों पर और अधिक दिखाई दे सकता है। बैंक यूनियनों ने आगे भी सितंबर के अंत में तीन दिन की हड़ताल तथा अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं को लेकर आने वाले दिनों में भी ग्राहकों और उद्योग जगत की चिंता बनी रह सकती है।0
0
Report
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव के लिए कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवार का मुखर समर्थन
Hisar, Haryana:एंकर लीड हरियाणा में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है, जहां जजपा और इनेलो के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर पूरी तरह मुखर हो गई है। हिसार में नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवार की मौजूदगी में विभिन्न कॉलेजों के छात्र एनएसयूआई (NSUI) में शामिल हुए। इस दौरान जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में विधायक जस्सी पेटवार ने छात्र राजनीति को भविष्य के नेताओं की पहली पाठशाला बताते हुए तुरंत चुनाव कराने की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने नारनौंद के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता में 12 साल हो चुके हैं, इसलिए अब वे कांग्रेस को कोसने के बजाय अपनी जवाबदेही तय करें। 121 जस्सी पेटवाड़ विधायक नारनौंद कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद प्रदूषण पर बड़ी राहत: 47वें से 14वें पायदान तक पहुंचा शहर
Faridabad, Haryana:*फरीदाबाद को प्रदूषण से बड़ी राहत, रैंकिंग में 47वें से 14वें पायदान पर पहुंचा शहर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के प्रयास लाए रंग एंकर- फरीदाबाद शहर के लिए पर्यावरण के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में कैबिनेट के मंत्री विपुल गोयल के प्रयास अब रंग लाते हुए नजर आ रहे हैं ।शहर की वायु प्रदूषण रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है। चार साल पहले जो फरीदाबाद 47वें पायदान पर था, वो अब 14वें पायदान पर आ गया है। HSVP के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने इसका श्रेय बड़े स्तर पर हुए पौधारोपण और ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट को दिया है। HSVP के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में HSVP द्वारा लगभग 85 हजार पौधे लगाए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में 41 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वर्ष 2027-28 के लिए CAQM को 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य भेजा गया है। *कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का रहा विशेष सहयोग* सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने बताया कि शहर के सेक्टर-7, 8, 14, 15 और 17 में जो हरियाली बढ़ी है, उसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का विशेष सहयोग और दिशा-निर्देश रहा है। उनके सहयोग से इन सेक्टरों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। *18 KM बाईपास रोड पर होगा ग्रीन कॉरिडोर* फरीदाबाद के 18 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि बाईपास के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट है। सेक्टर की तरफ की ग्रीन बेल्ट को HSVP विकसित कर रहा है, जबकि नहर की तरफ की ग्रीन बेल्ट FMDA द्वारा विकसित की जा रही है। FMDA के लिए अप्रैल में मुख्यमंत्री की बैठक में 26 करोड़ रुपये का एस्टीमेट अप्रूव हुआ था, जिसमें से 7 करोड़ रुपये का टेंडर अलॉट कर काम शुरू कर दिया गया है। FMDA द्वारा कैली गांव तक 1400 पेड़ लगाए जा चुके हैं और कुल 10 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है। *स्मार्ट रोड की भी तैयारी* प्रशासन द्वारा सभी विभागों को 5-5 किलोमीटर स्मार्ट रोड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत HSVP ने सेक्टर 64-65 को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया है。 बाइट- संदीप दहिया, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एचएसवीपी0
0
Report
कैथल के बालू स्कूल में पुराने पेड़ काटे, ग्रामीणों ने प्रशासन से जवाब मांगना शुरू किया
Kaithal, Haryana:हरियाली के संदेश के बीच पेड़ों की कटाई, गांव बालू के स्कूल पर सवाल\nबालू के सरकारी स्कूल में पुराने बुजुर्ग पीपल के पेड़ों की कटाई पर सवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम\nवी.ओ.: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी हरियाणा में पौधारोपण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। एक पौधा मां के नाम लगाकर बच्चों को पर्यावरण के प्रति संदेश दिया जा रहा है\n\nलेकिन कैथल के बालू सरकारी स्कूल में वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई की तस्वीरें इन प्रयासों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। स्कूल वह जगह है, जहां बच्चों को पेड़ बचाने और पर्यावरण संरक्षण की सीख दी जाती है।\n\nजरूरत है कि सरकार की अच्छी पर्यावरणीय सोच जमीन पर भी दिखाई दे, ताकि बच्चों को किताबों के साथ-साथ अपने स्कूल परिसर से भी पेड़ बचाने का संदेश मिले। और सरकार की योजना को पलीता लगाने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।\n\nएंकर: जिले के गांव बालू स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ों की कटाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की हकीकत जानने के लिए जब हमारी टीम ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए स्कूल परिसर में पहुंची, तो मौके पर दो पुराने पीपल के पेड़ क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दिए। इनमें से एक पेड़ को लगभग पूरी तरह काट दिया गया था, जबकि दूसरे पेड़ को भी करीब आधा काटा जा चुका था।\n\nग्रामीणों के मुताबिक, जब पेड़ों की कटाई की जा रही थी तो उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाकर काम रुकवाया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर इन पुराने पेड़ों को काटने की अनुमति किसके आदेश पर दी गई।\n\nग्रामीणों का कहना है कि पीपल का पेड़ धार्मिक और पर्यावरणीय, दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू समाज में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है, वहीं पर्यावरण की दृष्टि से भी यह बेहद महत्वपूर्ण वृक्ष है। ऐसे में स्कूल परिसर में मौजूद पुराने पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों में रोष है।\n\nग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जांच के आदेश दिए जाने और कमेटी गठित होने की बात सामने आई थी। साथ ही, कथित तौर पर मामले को लेकर समझौते की भी चर्चा हुई। लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत आगे बढ़ाते हुए सीएम विंडो के समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई और कैथल उपायुक्त को भी शिकायत दी। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद करीब 20 से 25 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है।\n\nइस मामले में शिक्षा विभाग के बीईओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से वन विभाग को पेड़ों का सर्वे करने के लिए कहा गया है। वन विभाग यह जांच करेगा कि पेड़ों की कितनी कटाई हुई है और यदि नियमों के विरुद्ध पेड़ काटे गए हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल संचालक की ओर से पेड़ काटने के लिए शिक्षा विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जबकि ऐसी अनुमति लेना आवश्यक होता है।\n\nअब सवाल यह है कि यदि पेड़ों की कटाई के लिए विभागीय अनुमति नहीं ली गई थी, तो जिम्मेदारी किसकी बनती है और कार्रवाई कब होगी?\n\nएक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए अभियान चला रही है। स्कूलों में भी बच्चों को पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया जाता है। ऐसे में यदि स्कूल परिसर में ही पुराने पेड़ों को काटने का मामला सामने आए और उस पर समय रहते कार्रवाई न हो, तो इसका बच्चों पर क्या संदेश जाएगा؟\n\nग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, पेड़ काटने के आदेश देने वाले और नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, बचे हुए पेड़ को सुरक्षित रखने के लिए भी तत्काल कदम उठाए जाएं।\n\nWt. ग्राउंड रिपोर्ट करते हुए गांव के लोगों से और शिकायतकर्ता से बातचीत\nबाइट : सुरेश कुमार बी.ओ. कलायत , शिक्षा विभाग हरियाणा\nपीटीसी ओपनिंग एंड क्लोजिंग विपिन शर्मा0
0
Report
बस्तर में बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड अपडेट के लिए e-KYC शुरू, जानें कैसे
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बिजली कनेक्शन को लेकर अब उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिन उपभोक्ताओं के नाम पर बिजली कनेक्शन पंजीकृत है, उन्हें e-KYC के जरिए अपनी जानकारी कनेक्शन से लिंक करानी होगी, e-KYC के माध्यम से उपभोक्ता का निजी विवरण रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा, इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिजली कनेक्शन किस व्यक्ति के नाम पर जारी है, इसकी पहचान और पुष्टि आसानी से की सकेगी, ऑनलाइन जांच के दौरान भी यह स्पष्ट हो सकेगा कि कनेक्शन वास्तव में उसी उपभोक्ता के नाम पर है, जिसके नाम से वह पंजीकृत है, आधार लिंक होने से रिकॉर्ड की जांच और सत्यापन में भी सुविधा होगी, यानी e-KYC के जरिए बिजली उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अधिक व्यवस्थित और अपडेट हो जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की ऑनलाइन जांच या सत्यापन की प्रक्रिया आसान हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी में शिक्षा सदन के उद्घाटन के साथ शिक्षा विभाग के प्रोजेक्टों की घोषणा
Rewari, Haryana:शिक्षा विभाग को मिला नया शिक्षा सदन, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हवन-यज्ञ के साथ किया उद्घाटन.... 50 लाख की लागत से सेक्टर-4 में तैयार हुआ नया प्रशासनिक भवन; एक ही छत के नीचे होंगे शिक्षा विभाग के सभी कामकाज.... जिले के जर्जर स्कूलों का बदलेगा स्वरूप, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 को जल्द शिफ्ट करने के दिए निर्देश। रेवाड़ी में जल्द ही होगा 'कृषि सदन' और 'सैनिक सदन' का निर्माण....0
0
Report
लखनऊ के थाने में विवाद निस्तारण में लापरवाही पर SI सचिन कुमार यादव निलंबित
Noida, Uttar Pradesh:दिनांक 09.09.2026 को थाना बंथरा, जनपद लखनऊ क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों में हुए विवाद के निस्तारण में लापरवाही बरतने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप में उ0नि0 सचिन कुमार यादव के तत्काल प्रभाव से निलबंन/प्रचलित विभागीय कार्यवाही व अन्य विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त0
0
Report
पाली जिले के तीन नगर पालिका में मतदान करीब 50% तक पहुँचा
Pali, Rajasthan:पाली जिले के बाली, सादडी एवं फालना नगर पालिका में नगर निकाय के चुनाव चल रहे हैं जिसको लेकर 1:00 तक तीनों ही नगर पालिकाओं में एवरेज 50% मतदान हुआ है वही सुबह 7:00 बजे से अब तक मतदाताओं के आने का दौर शुरू है तो वही पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है मतदान के दौरान कई बुजुर्गों और युवा मतदाताओं ने भी मतदान किया इस दौरान फर्स्ट वोटर में खासा उत्साह साथ देखा जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
