273001
गोरखपुर- मोहद्दीपुर फ्लाईओवर के पास चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मोहद्दीपुर फ्लाईओवर के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही कार सवारों ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस दौरान कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, लेकिन आग बुझाने के बाद आवागमन सुचारु कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विद्यालय में सफाईकर्मी नहीं मिला, शिक्षक खुद सफाई करते दिखे
Katni, Madhya Pradesh:सफाईकर्मी नहीं मिला तो प्राचार्य और शिक्षक खुद साफ करने लगे टॉयलेट अब सप्ताह में एक दिन शिक्षक अपने हाथों से शौचालय और विद्यालय परिसर की सफाई करते हैं। करीब एक वर्ष से सप्ताह में एक दिन पूरा टीचर स्टाफ श्रमदान कर विद्यालय को स्वच्छ रखने में जुटा है। कटनी जिले से करीब 16 किलोमीटर दूर जंगल के बीच स्थित इस विद्यालय में सुविधाओं का अभाव है। विद्यालय का बोर लंबे समय से बंद पड़ा है। पानी की व्यवस्था स्कूल स्टाफ को खुद करना पड़ता है। विद्यालय में नियमित सफाईकर्मी उपलब्ध नहीं है। दूर से सफाईकर्मी को बुलाने पर एक बार की सफाई में करीब एक से डेढ़ हजार रुपये खर्च होते हैं। नियमित रूप से यह खर्च उठा पाना संभव नहीं था। जब विद्यालय में गंदगी की स्थिति सामने आई तो प्राचार्य और स्टाफ ने किसी दूसरे का इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई करने का निर्णय लिया। कई बार विद्यार्थियों को जब अपने शिक्षक यह काम करते दिखाई देते हैं तो वे भी प्रेरित होकर सहयोग के लिए आगे आ जाते हैं। 'विद्यालय हमारा घर है, सफाई करने में कैसी शर्म' बाइट प्राचार्य विपिन तिवारी0
0
Report
रायसेन: जिला बदर उल्लंघन पर राहुल वेदी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी राहुल वेदी अपने घर पर मौजूद है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम पठारी स्थित आरोपी के घर पहुँची, जहाँ आरोपी पुलिस को देखकर घर के पिछले हिस्से की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हमराह स्टाफ की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।\n\nआरोपी राहुल वेदी के विरुद्ध रायसेन जिले की सीमाओं से लगे जिला भोपाल, विदिशा, सागर, होशंगाबाद, सीहोर एवं नरसिंहपुर की राजस्व सीमाओं से 06 माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 223(बी) बीएनएस एवं धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल किया गया।0
0
Report
हिंदी में प्रमुखHeadline: ओलख में किसानों ने मलोत-मुख़्तसर मार्ग पर धरना कर मार्ग रोक दिया; बिजली आपूर्ति सुधार की मांग
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਪਿੰਡ ਔਲਖ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮਲੋਟ-ਮੁਕਤਸਰ ਮਾਰਗ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ, ਕਿਹਾ—ਦੋ-ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਹੀ ਮਿਲ ਰਹੀ ਸਪਲਾਈ ਦੋਦਾ- 4 ਸਤੰਬਰ: ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਰੋਸ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਔਲਖ ਵਿਖੇ ਮਲੋਟ-ਮੁਕਤਸਰ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਸੜਕ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਕਾਰਨ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਔਲ਼ਖ ਗਰਿੱਡ ਤੋ ਸਾਡੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਲਈ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਿਰਧਾਰਤ ਸਮੇਂ ਅਤੇ ਲੋੜ ਅਨੁਸਾਰ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਦੋ-ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਹੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਖੇਤ ਸੁੱਕਣ ਲੱਗ ਪਏ ਹਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਘਰੇਲੂ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵੀ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲੰਬੇ-ਲੰਬੇ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਲੱਗ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਧਰਨਾਕਾਰੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ਲਈ ਨਿਰਵਿਘਨ ਅਤੇ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਧਰਨੇ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਐੱਸ ਐੱਚ ਓ ਮਲੋਟ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ。0
0
Report
Advertisement
बैतूल जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिला जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध बंदियों के आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के उद्देश्य से जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। इस दौरान दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें बंदियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जेल का माहौल पूरी तरह कृष्णमय नजर आया और बंदियों की सांस्कृतिक टोली ने श्रीकृष्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।0
0
Report
रायपुर के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव चरम पर, मुख्यमंत्री दर्शन के लिए पहुँचेंगे
Begun, Rajasthan:रायपुर के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव अपने चरम पर है.. नंदोत्सव की धूम है, और कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है.. मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है.. ढोल-मंजीरों और हरे कृष्ण के संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय हो गया है.. हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारों से इस्कॉन गूंज रहा है.. थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी दर्शन के लिए इस्कॉन मंदिर पहुंचने वाले है..0
0
Report
दंतेवाड़ा में जादूटोना के शक से हत्या, शव जलाने के 6 आरोपी चिन्हित
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में जादूटोना के शक में हत्या और शव जलाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। मामला पोरोपरिया पटेलपारा का है, जहां 1 सितंबर को एक व्यक्ति की हत्या के बाद उसके शव को श्मशान घाट में जलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले में अरनपुर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे को आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कटनी में पुरानी रंजिश: मजदूर पर कुल्हाड़ी हमला, तीन गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:पुरानी रंजिश के चलते मजदूर को मजदूरी मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया. हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार. कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में मजदूर अपनी साथी मजदूरी लेने के लिए जब गया था तभी पुरानी रंजिश के चलते उस पर विवाद हो गया और मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया. फरियादी राघवेन्द्र सिंह, ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था. इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर द्वारा उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की गई. रामकिशोर कचेर ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई. घटना के दौरान प्रदीप कचेर एवं नंदनी कचेर ने लाठी-डंडे से मारपीट की. घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.0
0
Report
मंडीदीप में पुरानी रंजिश के चलते हत्या, तीन घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन पुलिस ने चंद घण्टों में हत्याकाण्ड का खुलासा किया है. मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 2 के खिरिया मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मृतक विकास तोमर को धारदार हथियारों से मार डाला. साथ ही एक युवती को मौके पर तलवार से घायल कर दिया गया; उसका इलाज अस्पताल में जारी है. थाना मंडीदीप ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को तीन घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.0
0
Report
ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण, उद्घाटन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
Noida, Uttar Pradesh:ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं एवं संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था अनुभव केंद्र का उद्घाटन0
0
Report
Advertisement
दौसा में कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालु मंदिरों तक पहुँचे
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा कृष्णजन्माष्टमी पर्व छोटे बड़े सभी मंदिरों में सजाई गई भव्य झांकियां गिरिराज धरण मंदिर और गोबिंद देव जी मंदिर में भव्य आयोजन जहां हजारों की तादाद में पहुंच रहे है श्रद्धालु सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह पुलिस जाप्ता तैनात एएसपी शंकर लाल मीणा खुद कर रहे शहर का दौरा दौसा जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिले के छोटे बड़े सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वही मनमोहक राधा कृष्ण की झांकियां सजाई गई है जिला मुख्यालय पर स्थित गिरिराज धरण मंदिर और गोविंद देव जी मंदिर में भव्य आयोजन हो रहे हैं जहां हजारों की तादात में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं मान्यता है दौसा जिला मुख्यालय पर स्थित गोविंद देव जी मंदिर उस समय का है जब वृंदावन से जयपुर गोविंद देव जी को ले जाया गया था तो एक रात्रि विश्राम यहां दौसा में किया था और उसी स्थान पर यह भव्य मंदिर बनाया गया है जहां सैकड़ो वर्षों से यहां लोगों की आस्था है और इसी लिहाज से कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचते हैं सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है एएसपी शंकर लाल मीणा शहर का लगातार दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं वही श्याम मंदिर और दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ पहुंच रही है जहां कई जीवंत मनमोहक झांकियां सजाई गई है श्रद्धालु झांकियां देखकर अभीभूत हो रहे हैं0
0
Report
Wi-Fi सुरक्षित रखें: राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी से जानिए हैकिंग के खतरे!
Jaipur, Rajasthan:Wi-Fi चलाते समय सिर्फ स्पीड नहीं...सिक्योरिटी भी जरूरी ....साइबर क्राइम पुलिस की यह एडवाइजरी जरूर पढ़ें नॉट फाइल शॉट लगा लें जयपुर अगर आपका Wi-Fi राउटर भी साइबर अपराधियों के निशाने पर है...तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने Wi-Fi हैकिंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को राउटर की सुरक्षा मजबूत करने और अनधिकृत डिवाइस के नेटवर्क से जुड़ने की स्थिति में तुरंत जांच करने की सलाह दी है। आखिर कैसे सुरक्षित रखें अपना Wi-Fi...देखिए ये रिपोर्ट। इंटरनेट की रफ्तार बढ़ाने वाला Wi-Fi अगर सुरक्षित नहीं है, तो यही कनेक्शन साइबर खतरे का रास्ता भी बन सकता है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने Wi-Fi को हैकिंग से सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक अनधिकृत डिवाइस के Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ने से इंटरनेट की स्पीड और डेटा खपत प्रभावित होने के साथ डिजिटल सुरक्षा और गोपनीयता को भी खतरा हो सकता है।''पहले जांचें, फिर करें कार्रवाई'' ... अगर आपको लगता है कि कोई अनजान डिवाइस आपके Wi-Fi से कनेक्ट है तो मोबाइल या लैपटॉप को अपने Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर ब्राउजर खोलें। इसके बाद राउटर के एडमिन पेज पर जाकर एडमिन यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें। कनेक्ट डिवाइस या डिवाइस लिस्ट में जाकर अनजान डिवाइस को रिमूव किया जा सकता है। अब बात Wi-Fi की सुरक्षा की...पुलिस ने सबसे पहले राउटर का डिफॉल्ट ''एडमिन'' पासवर्ड तुरंत बदलने की सलाह दी है। Wi-Fi पासवर्ड कम से कम 12 अंकों का हो और उसमें अपरकेस, लोअरकेस, नंबर और विशेष चिन्ह शामिल हों। साथ ही Wi-Fi का नाम यानी SSID ऐसा रखें जिससे आपकी व्यक्तिगत पहचान या राउटर के ब्रांड का आसानी से पता न चले। ग्राफिक्स इन ''Wi-Fi की सुरक्षा के 3 जरूरी कदम'' पहला- WPA3 या कम से कम WPA2-AES Encryption इस्तेमाल करें। दूसरा-WPS फीचर को Disable रखें। तीसरा- रिमोट मैनेजमेंट बंद रखें, ताकि इंटरनेट के जरिए बाहर से राउटर की सेटिंग्स तक पहुंच न हो सके। पुलिस ने नेटवर्क और डिवाइस मैनेजमेंट को लेकर भी कई सुझाव दिए हैं। गेस्ट या स्मार्ट टीवी और IoT डिवाइस के लिए अलग गेस्ट नेटवर्क बनाने की सलाह दी गई है। इससे मुख्य नेटवर्क को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा राउटर के Firmware यानी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने और सुरक्षा के लिए भरोसेमंद डिवाइस के MAC Address को Whitelist करने की सलाह दी गई है। राजस्थान पुलिस ने साइबर ठगी या हैकिंग की कोशिश होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचना देने की अपील की है। इसके अलावा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की जा सकती है और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी संपर्क किया जा सकता है। एडवाइजरी में 9256001930 और 9257510100 हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किए गए हैं।0
0
Report
वार्ड 7 में भाजपा-कांग्रेस की चुनौती: अजय अग्रवाल की पत्नी टिकट से मुकाबला गर्म
Alwar, Rajasthan:वार्ड 7 में भाजपा-कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला, अजय अग्रवाल के लिए अपनों की चुनौती अलवर। नगर निगम के 65 वार्डों में हो रहे पार्षद चुनाव में कई वार्डों में रोचक और कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वार्ड नंबर 7 में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने पूर्व सभापति अजय अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने स्थानीय प्रत्याशी पीयूष जैन पर भरोसा जताया है। अजय अग्रवाल भाजपा से पूर्व सभापति रह चुके हैं। विधायक का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां उन्हें भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के दौरान उनका कांग्रेस के तत्कालीन जिला अध्यक्ष योगेश प्रधान के साथ विवाद भी चर्चा में रहा। इसके बाद अजय अग्रवाल ने कांग्रेस से दूरी बना ली। अब अजय अग्रवाल एक बार फिर भाजपा में वापसी की कोशिशों में जुटे हैं। इसी बीच उनकी पत्नी सुमन अग्रवाल को भाजपा से वार्ड 7 का टिकट मिलना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि वार्ड में मुकाबला आसान नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पीयूष जैन को स्थानीय स्तर पर मिलनसार और सक्रिय प्रत्याशी बताया जा रहा है। वहीं भाजपाके भीतर भी सुमन अग्रवाल की उम्मीदवारी को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है। ऐसे में अजय अग्रवाल के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पीयूष जैन के अलावा पार्टी के भीतर संभावित भीतरघात भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है。 पीयूष जैन के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीयूष जैन की जीत का दावा करते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास और जनता के हित में काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अलवर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने का भी दावा किया। वार्ड नंबर 7 को भाजपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस बार भाजपा अपने गढ़ को बचा पाती है या कांग्रेस यहां सेंध लगाने में कामयाब होती है, यह चुनाव परिणाम के बाद ही साफ होगा। फिलहाल वार्ड 7 में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
मकान खाली कराने के विवाद में हत्या; किरायेदार गिरफ्तार, मालिक की मौत
Jaipur, Rajasthan:मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी किराएदार को महज 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किराएदार हाउसिंग बोर्ड में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। शहर के मानसरोवर में गुरुवार रात एक मकान के अंदर हुई हत्या से सनसनी फैल गई... पुलिस को सूचना मिली कि राजपथ के मकान नंबर 48/65 में एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा है... सूचना मिलते ही मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच 시작 की... मौक़े पर मृतक की पहचान दीपक कुलश्रेष्ठ के रूप में हुई... शुरुआती जांच में हत्या की आशंका सामने आई... पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर घर के बाहर खड़े वाहन नंबर के आधार दीपक कुलश्रेष्ठ का होना सामने आया, लेकिन पता दूसरे स्थान का था। इसके बाद वाहन रजिस्ट्रेशन में मिले पते पर पुलिस ने संपर्क किया तो जानकारी सामने आई कि 48/65 मकान दीपक कुलश्रेष्ठ का अतिरिक्त मकान है। इसके बाद मौके पर दीपक की बहन को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई। बहन ने मौके पर ही भाई की हत्या की रिपोर्ट दी। इधर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस मकान में हत्या हुई वहां आरोपी महेश शर्मा करीब तीन साल से किरायेदार के तौर पर अपनी बहन के साथ रह रहा था. गुरुवार को ही मकान खाली कर जाने की बात सामने आई। हालांकि महेश शर्मा न्यू सांगानेर रोड पर सुमेर नगर का निवासी था, लेकिन राजपथ पर किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर महेश शर्मा को पकड़ा। पूछताछ में हत्या की वजह मकान खाली करने और सिक्योरिटी राशि को लेकर चल रहा विवाद सामने आया। पुलिस के अनुसार मृतक दीपक कुलश्रेष्ठ अपना मकान खाली करवाना चाहता था... लेकिन किरायेदार महेश शर्मा मकान खाली नहीं करना चाहता था... दीपक मकान में जन्माष्टमी से नव निर्माण शुरू करवाना चाहता था, इसलिए महेश को जन्माष्टमी के दिन तक मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। इधर महेश शर्मा ने मकान खाली करने के बाद सिक्योरिटी राशि वापस लेने तथा हिसाब करने के लिए 3 सितम्बर को दीपक कुलश्रेष्ठ को बुलाया। इस बीच मकान खाली कराने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ... पुलिस के अनुसार इसी विवाद के बाद आरोपी महेश ने पत्थर से दीपक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए... जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद महेश अपना मोबाइल बंद कर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पत्थर आदि को जब्त किया... आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है... फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है.0
0
Report
गंगा नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा नदी में अचानक एक नाव पलटने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। नाव पर सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के असरफा दियारा का है। गंगा नदी में लोगों को लेकर जा रही नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव के पलटते ही उस पर सवार लोग नदी में गिर गए। वहीं नाव पर रखी साइकिल और मोटरसाइकिल भी देखते ही देखते गंगा नदी के गहरे पानी में समा गई।नाव पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर और अन्य संसाधनों की मदद से नाव पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल नाव पलटने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और तेज बहाव के बीच इस तरह नाव पलटने की घटना ने एक बार फिर नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घटना में किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
जहानाबाद में जन्माष्टमी शोए: बाल गोपाल झांकी ने दिल जीत लिया
Jehanabad, Bihar:देशभर के साथ-साथ जहानाबाद में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर शहर में ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ एक आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। दक्षणी दौलतपुर से शुरू हुई इस भव्य झांकी में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में सजे दो छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा में रथ पर सवार बाल-गोपाल और राधा रानी को देखने के लिए शहर भर में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सिर पर टोकरी में बाल-कृष्ण को उठाए श्रद्धालु परंपरा के अनुसार भक्ति नृत्य करते नजर आए। झांकी में शामिल महिला और पुरुष श्रद्धालु डीजे की धुन और धार्मिक भक्ति गीतों पर पूरी तरह रमे और झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी पर व्यापक तैयारियां की गई थीं। भगवान का जन्मोत्सव मनाने के बाद अब श्रद्धालु छठी पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। यह झांकी राजाबाजार के दक्षिणी दौलतपुर से प्रारम्भ होकर अरवल मोड़ और काको मोड़ पहुंची, जहां से मुख्य मार्ग से होते हुए वापस राजाबाजार लौटकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद का वितरण किया गया। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे झांकी के मार्ग पर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
