273001
गोरखपुर में लग्जरी बस में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गीड़ा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा फोरलेन के पास एक लग्जरी बस में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर गीड़ा इंस्पेक्टर विजय सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। यह बस लक्ष्मी ट्रेवल्स की बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Barapullah Phase-3 खुलते ही मयूर विहार से AIIMS तक सिर्फ 15 मिनट, अगस्त में उद्घाटन
New Delhi, Delhi:मयूर विहार से AIIMS सिर्फ 15 मिनट में! Barapullah Phase-3 तैयार, इसी महीने होगा उद्घाटन। ईस्ट और साउथ में रह रहे लोगों के लिए राहत की खबर क्योंकि अब समय की बचत होगी और 15 मिनट में मयूर विहार से एम्स तक पहुंच जाएंगे। लगभग एक दशक से अटका Barapullah Phase-3 का फ्लाईओवर इस महीने शुरू हो सकता है कोर्ट केस की वजह से और अन्य कई मामलों की वजह से इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन कभी पूरी नहीं हो पाई पर अब जो है यहां पर काम तकरीबन पूरा हो गया है और 10 साल के बाद अब अगस्त के महीने में इसका उद्घाटन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुख्यमंत्री से समय मांगा है और ऐसा माना जा रहा है कि अगले 10 दिनों के अंदर इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। 3.5 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर मयूर विहार फेस 1 से एम्स तक सिर्फ 15 मिनट में पहुंचा देता है और कोई सिग्नल नहीं है और साथ में दिल्ली में सराय काले खान से शुरू होता है और आपको मयूर विहार तक लेकर जा सकता है तो जिन लोगों को नोएडा की तरफ जाना होता है उनके लिए यह राहत की खबर है और इसी के साथ-साथ NH 24 और DND पर यह ट्रैफिक का भार कम कर देता है लोगों को ट्रैफिक और कंजेशन से बचाएगा और उसके साथ-साथ समय की भी बचत करेगा।0
0
Report
रोहड़ू: बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिरी, चालक सुरक्षित बाहर; जांच शुरू
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला जिले के रोहड़ू में बुधवार को एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना रोहड़ू की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वाहन में चालक सचिन चौहान पुत्र प्रीतम सिंह अकेला सवार था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। प्रारम्भिक जांच में हादसा चालक द्वारा तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होना पाया गया है। पुलिस थाना रोहड़ू में 5 अगस्त को BND की धारा- 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कांग्रेस-राहुल की बैठक व संसद रणनीति: चन्दा चोरी, दिल्ली हिंसा व डेलिमिटेशन बिल
KC on Rahul meeting and Congress strategy for Parliament session obstacle issues of Chanda chori, E-20, and Delhi violence and delimitation bill for coming phase0
0
Report
Advertisement
महुवा मांझी ने MDR पर समर्थन नहीं; छोटे दुकानदारों के नुकसान की आशंका
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुवा मांझी ने कहा कि MDR का वो लोग किसी भी तरीके से सपोर्ट नहीं करते, उनका कहना है कि इसके जरिए छोटे दुकानदारों को खत्म करने की कोशिश हो रही है0
0
Report
संसद में विपक्षी प्रदर्शन: दिल्ली हिंसा और चंदा चोरी पर सरकार से जवाब मांग
संसद से विपक्षी नेताओं के प्रोटेस्ट के दौरान वॉक थ्रू सदन में सुबह विपक्षी नेताओं ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला ये सांसद अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए वाले थे जिसमें बार जनता पार्टी के ख़िलाफ़ नारे लिखे थे साथ ही बैनर पर लिखा था कि अमित शाह सदन में आकर जवाब दें इन सभी का कहना था कि दिल्ली में हुई हिंसा अयोध्या में हुए चंदा चोरी के मामले में और इतना हॉल को लेकर सरकार चर्चा से भाग रही है विपक्ष का ये कहना है कि जब तक सरकार इस मामले पर विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देती सदन नहीं चलने दिया जाएगा।0
0
Report
MeitY सचिव के कार्यालय से Meta टीम के निकलने का वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:MeitY सचिव के ऑफिस से मेटा टीम के निकलने का वीडियो है।0
0
Report
Advertisement
मंडी बल्लभ कॉलेज में बाहरी प्रवेश पर रोक और सुरक्षा बढ़ाने की मांग, प्रदर्शन
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी मंडी बल्लभ कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने व स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग, मंडी में एबीवीपी का हल्ला बोल, छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्रों के मुद्दों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन0
0
Report
चोरी की नीयत से घुसे चोर शटर में फंसे, फायर ब्रिगेड ने बचाया
Bahraich, Uttar Pradesh:चोरी की नीयत से घुसे चोर शापिंग कॉम्प्लेक्स के शटर में फंसा, बेसमेंट में घुसने के प्रयास में शटर में फंस गया चोर, सारी रात शटर में फंसा रहा चोर, सुबह आवाज चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शटर को कटटर से काटकर चोर को निकाला बाहर, शहर के घण्टाघर चौक बाजार क्षेत्र के केवानागंज का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
कटिहार में महानंदा एक्सप्रेस से युवक गिरा; स्थानीय युवकों ने बचाई जान
Katihar, Bihar:काढ़ागोला स्टेशन के पास बड़ा हादसा, महानंदा एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल. महानंदा एक्सप्रेस से गिरा युवक, स्थानीय युवकों ने बचाई जान. गंभीर रूप से घायल युवक पूर्णिया जिला का रहने वाला. घायल युवक के स्थानीय युवकों ने मानवता की मिसाल पेश की. कटिहार जिले के काढ़ागोला स्टेशन के पास से बड़ी खबर सामने आ रही है। महानंदा एक्सप्रेस से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की पहचान दिलबर कुमार, पिता मिथिलेश पासवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक ओरलाहा, वार्ड नंबर 05, थाना बड़हरा कोठी, जिला पूर्णिया का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, काढ़ागोला स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर युवक ट्रेन से गिर गया था. युवक दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना के बाद मौके पर स्थानीय युवक विकास कुमार एवं अन्य युवकों ने मानवता की मिसाल पेश की. सभी के सहयोग से घायल युवक को तुरंत उठाकर मोटरसाइकिल से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है. खबर लिखे जाने तक अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था. फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नेपाल सीमा से 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर दबोचे, पुलिस ने गिरफ्तार
Motihari, Bihar:तस्करों का पीछा कर नेपाल सीमा से 54 किलो गांजा, एक वाहन सहित पुलिस ने तीन तस्कर को दबोचा पूर्वी चंपारण जिले से सटे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों शराब के साथ साथ गांजा की भी तस्करी खूब हो रही है। बता दे कि कुंडवा चैनपुर पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर गांजा तस्करों से गांजा का एक बड़ी खेप को जप्त किया है। सूचना के मुताबिक सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार पुलिस की एक टीम गठित कर रात को एक्टिव कर दिया था। फिर रात्रि को एक चार चक्का वाहन आते देख पुलिस ने रोकने की कोशिश किया तो तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे । भाग रहे तस्कर की पुलिस ने पीछा कर बसंतचौक सैनिक रोड पर धर दबोचा। जांच उपरांत 54 किलो गांजा और 10800 भारतीय रुपए बरामद की गई। इसके साथ ही एक वैगन आर चारपहिया वाहन के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त हुई। गिरफ्तार दोनो तस्कर चकिया थाना के सिरिसिया निवासी कमलेश कुमार दूसरा देवरिया थाना निवासी संजय कुमार ने पूछताछ में बताया कि कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के ही बसंतपुर निवासी विनोद मुखिया के घर से गांजा लेकर चकिया किसी को डिलवरी करना था। पूछताछ के बाद पुलिस ने विनोद मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल कुंडवा चैनपुर पुलिस गिरफ्तार तीनों तस्कर से पूछताछ कर गांजा तस्करी के सिंडिकेट की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि हमारी टीम किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर रोक लगाने पर सक्षम है। हम जांच कर तस्करी के नेटवर्क खंगाल रहे है। इस पूरे कार्रवाई में सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार, धनंजय कुमार पुलिस अंचल घोड़ासहन, राहुल कुमार थाना प्रभारी कुंडवा चैनपुर, पुअनि० नवीन कुमार, रमेंद्र कुमार, विकास सिंह एवं सभी चौकीदार कार्रवाई के दौरान मौजूद थे。0
0
Report
रंगदारी गैंग के प्रमुख आरोपी उज्जवल बावरिया गिरफ्तार, ब्रेज़ा कार जब्त
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविन्दगढ़ SHO विनोद सांखला को मिली सफलता रंगदारी गैंग के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी उज्जवल बावरिया चल रहा था फरार पिकअप चालक से अवैध वसूली और मारपीट का था आरोपी आरोपी के खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी और मारपीट के कई मामले दर्ज वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार पुलिस ने की जब्त मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी से पुलिस कर रही हैं पूछताछ0
0
Report
बीकानेर: हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई, संपत्ति फ्रीज, 46 मुकदमे
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस का लगातार एक्शन, सदर थाने पुलिस की बड़ी कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अपराधियों पर कसा शिकंजा बीएनएस की धारा 68F के तहत हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई एक ही परिवार के कई हिस्ट्रीशीटर, कुल 46 आपराधिक मुकदमे है दर्ज भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में मकानों को सीज करने की कार्रवाई की गई थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में कार्रवाई जारी, अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी0
0
Report
Advertisement
नर्मदा जिले में साँपनदंश के मामलों में वृद्धि, 108 एम्बुलैंस से उपचार की अपील
Karantha, Gujarat:નર્મદા જિલ્લામાં ચોમાસાની ઋતુ દરમિયાન સર્પદંશના બનાવોમાં વધારો નોંધાઈ રહ્યો છે. આ સ્થિતિને ધ્યાનમાં રાખીને જિલ્લા આરોગ્ય તંત્રએ લોકોને અંધશ્રદ્ધા, ભૂવા-ભરાડા અથવા અન્ય બિનવૈજ્ઞાનિક ઉપચારમાં સમય બગાડવાને બદલે તાત્કાલિક 108 એમ્બ્યુલન્સ સેવા અથવા નજીકના સરકારી આરોગ્ય કેન્દ્રનો સંપર્ક કરવાની અપીલ કરી છે. આરોગ્ય વિભાગના જણાવ્યા મુજબ, સમયસર અને યોગ્ય સારવારથી સર્પદંશના દર્દીનો જીવ બચાવી શકાય છે. તેનું જીવંત ઉદાહરણ ગરુડેશ્વર સામૂહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર છે, જ્યાં તાજેતરમાં સર્પદંશના 17 દર્દીઓને સમયસર સારવાર આપી નવજીવન આપવામાં આવ્યું છે. આરોગ્ય તંત્રએ જણાવ્યું છે કે સર્પદંશની ઘટનામાં દર્દીને શાંત રાખવો, અસરગ્રસ્ત અંગને શક્ય તેટલો સ્થિર રાખવો અને વિલંબ કર્યા વગર હોસ્પિટલ પહોંચાડવો અત્યંત જરૂરી છે. સમયસર સારવાર જ જીવન બચાવવાનો સૌથી અસરકારક ઉપાય છે. બાઇટ - જનકકુમાર માઢક (મુખ્ય જિલ્લા આરોગ્ય અધિકારી )0
0
Report
रतलाम के पीएम आवास फ्लैट विवाद में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के डोसी गांव स्थित पीएम आवास फ्लैट परिसर में बुधवार सुबह से हंगामा जारी है। नगर निगम की टीम बकायादारों से फ्लैट खाली करवाने पहुंची तो उससे पहले ही कई रहवासी अपने फ्लैटों पर ताले लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। दूसरी ओर निगम अमले ने फ्लैटों पर लगे ताले तोड़कर सामान बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान कांग्रेस नेता पारस सकलेचा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने निगम आयुक्त से तीखी बहस की और कर्मचारियों के हाथ से पंचनामा लेकर फाड़ दिया। उन्होंने रहवासियों से सामान नहीं जाने देने की अपील भी की। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस और पारस सकलेचा के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके से हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए वहां से ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। कॉंग्रेसियो क़ो भी बल पूर्वक वहा से पूलिस ने हटा दिया फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कार्रवाई जारी है। बाइट - रह वासी 2 कि बाइटव बाइट - पारस सकलेचा ( कांग्रेस नेता0
0
Report
आगरा कैंट पर ट्रॉली बैग से शव के हिस्से मिलने से सनसनी
Agra, Uttar Pradesh:ट्रॉली बैग में शव का कुछ हिस्सा मिलने से फैली सनसनी ट्रॉली बैग में पेट और एक पैर के पंजे का हिस्सा मिला हत्या कर शव अलग अलग जगह ठिकाने लगाने का प्रयास तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मिला था ट्रॉली बैग चेन्नई से चलकर नई दिल्ली जा रही थी तमिलनाडु एक्सप्रेस 139 के माध्यम से मिली थी सूचना मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ अज्ञात व्यक्ति के शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस चेन्नई में ट्रॉली बैग को रखने की आशंका जीआरपी और आरपीएफ ने कब्जे में लिया ट्रॉली बैग जांच पड़ताल में जुटी जीआरपी और आरपीएफ आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का मामला0
0
Report
Advertisement
