271401
बेलसर के BRC पर साइबर कवच अभियान के तहत आयोजित हुई कार्यशाला
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर के BRC पर साइबर सुरक्षा कवच के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। साइबर क्राइम नोडल अधिकारी हरिओम टंडन ने पीपीटी के जरिए मोबाइल युग में साइबर फ्रॉड, अनावश्यक कॉलिंग, इनाम के झांसे, और रकम ट्रांसफर जैसी ठगी से बचने के उपाय बताए। कार्यशाला में CO आनंद राय, BEO आर.के. सिंह, यशवंत पांडेय, आर.पी. सिंह, दीपक शुक्ला, लेखाकार अमित सिंह, मृत्युंजय सिंह और अंकित सिंह ने भाग लिया। साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन की जानकारी भी साझा की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया के सेनको शोरूम लूट मामले में सात गिरफ्तारी, ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां 18 नवंबर को सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरुम में हुए 15 करोड़ के लुट मामले में चार अन्य अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार किया है। इसके बेतिया पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इस बड़े लूट मामले में बेतिया पुलिस ने अब तक सात अपराधी को गिरफ्तार किया है। अविनाश कुमार, नीतीश कुमार, राजन कुमार को बेतिया पुलिस ने वैशाली से गिरफ्तार किया है, तो वहीं सूरज यादव को बेतिया से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अपराधी 18 नवंबर को बेतिया के सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरुम में 15 करोड़ के आभूषणों की लूट की थी। अपराधियों के इस वारदात से पूरा बिहार हिल गया था। अब बेतिया पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। बेतिया पुलिस ने कुल सात अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है0
0
Report
पूर्वी दिल्ली के कोटला गांव में 14 वर्षीय पवन की हत्या, पुलिस जांच शुरू
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के कोटला गांव में 14 वर्षीय छात्र पवन प्रेमचंद राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था. पांडव नगर थाना क्षेत्र की घटना. पुलिस ने छात्र को LBS अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पूर्वी दिल्ली के कोटला गांव में 14 वर्षीय छात्र पवन की हत्या से सनसनी फैल गई. पवन प्रेमचंद राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था. पांडव नगर थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस ने उसे LBS अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिवार में मातम पसरा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के कारणों का खुलासा नहीं. पवन छात्र स्कूल से आकर ड्रेस बदलकर घर के बाहर खेलने के लिए गया था.0
0
Report
दिल्ली में ठंड की दस्तक: पारा 16°C, लोग गर्म कपड़ों में लिपटे
New Delhi, Delhi:दिल्ली में ठंड ने अपनी दस्तक दी दिल्ली में पारा गिरा नवंबर महीने आखिरी सप्ताह में ठंड आई लोकेशन: सागरपुर एंकर: दिल्ली में मौसम हल्की ठंड वाला शुरू हो गया है। दिल्ली में आज तापमान 16 डिग्री, फॉग 13 है। दिल्ली NCR पारा गिर रहा है। लोगो ने सर्दी के कपड़े से अपने आपको कवर करना शुरू कर दिया है— गर्म जैकेट, टोपी, गर्म चादर, मफलर भी निकाल लिया है। महिलाएं भी गर्म स्वेटर, गर्म जर्सी के साथ निकल रही हैं। दिल्ली में ठंड शुरू हुई है। पार्क में सुबह के वक्त कम आना शुरू हुआ है। दिल्ली सागरपुर के लोग बोले सर्दी शुरू हो गई है。0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में गुलदार की दस्तक से दहशत, ग्रामीण पिंजरे लगाने की मांग
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में गुलदार की दस्तक से दहशत मे ग्रामीण। गाँव-गाँव घूम रहे आदमखोर गुलदार। देर रात बरुकी गाँव में घूमता दिखाई दिया गुलदार। गुलदार की दस्तक सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। जिले भर में गुलदारो का ख़ौफ़। गुलदारो के ख़ौफ़ के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण। ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गांव में पिंजरा लगाने की मांग। बिजनौर स़दर तहसील के बरुकी गाँव का मामला।0
0
Report
हसनपुर अमरोहा में शराब दुकान में भीषण आग, दमकल ने आग पर काबू पाया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में शराब की दुकान में लगी भीषण आग, LIVE VIDEO आया सामने, बड़े नुकसान की आशंका अमरोहा जनपद के हसनपुर में अमरोहा अड्डा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में बिजली की वायरिंग में फॉल्ट होने के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। आग की चपेट में आने से दुकान में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।0
0
Report
सांचौर में ट्रक चारा जलकर राख, बिजली तारों की चपेट में आकर आग लगी—ड्राइवर ने बचाई जान
Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-बिजली के तार से उठी चिंगारी, चारे समेत ट्रक जला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान एंकर__चितलवाना उपखंड के झाब थाना क्षेत्र के आकोली में गोशाला के लिए चारा लेकर जा रहे ट्रक में बिजली के तारों की चपेट में आने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें भरा लाखों रुपए का चारा जलकर राख हो गया। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक में सूखा चारा भरा होने से आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर सांचौर से दमकल की गाड़ी बुलाई, लेकिन घटनास्थल से करीब 35 किमी की दूरी होने से दमकल के पहुंचने तक ट्रक और उसमें भरा चारा जल चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के ऊपर बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। इसी कारण ट्रक बिजली के तारों की चपेट में आ गया। ट्रक पंजाब के बठिंडा से चारा भरकर आ रहा था और उसमें केवल एक चालक था।0
0
Report
Advertisement
बैढ़न ट्रामा सेंटर में मॉकड्रिल: आपातकालीन तैयारियों की रफ्तार दिखी
Singrauli, Madhya Pradesh:बैढ़न ट्रामा सेंटर में मॉकड्रिल के जरिए आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तेज तैयारी का अभ्यास किया गया। अस्पताल के डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस-प्रशासन, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम ने एक साथ मिलकर रेस्क्यू और इलाज की प्रक्रियाओं का परीक्षण किया। काल्पनिक बम धमाके और आग लगने के दृश्य बनाए गए, जिन्हें देखकर संबंधित विभागों की समन्वय क्षमता परखा गया। छह घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी अभ्यास का हिस्सा रही ताकि वास्तविक स्थिति में देरी न हो।0
0
Report
81 पद से भड़की युवा लहर, बस्तर फाइटर भर्ती के लिए 200-400 पद की मांग
Kondagaon, Chhattisgarh:सांकेतिक प्रदर्शन से नहीं बनी बात तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू, धरनास्थल पर ही बिछाया बिस्तर... छात्राएं भी आंदोलन में शामिल, मांग पूरी नहीं हुई तो राजधानी तक पैदल मार्च की चेतावनी। बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव कम हुआ तो युवाओं के सपनों में खाकी वर्दी पहनने की उम्मीद जागी... लेकिन भर्ती के महज 81 पदों ने इन उम्मीदों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस्तर फाइटर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग अब आंदोलन की आग बन चुकी है। सांकेतिक प्रदर्शन से बात नहीं बनी तो युवा अनिश्चितकालीन आंदोलन पर उतर आए हैं। कड़ाके की ठंड हो या रात का अंधेरा, युवाओं का हौसला डिगता नजर नहीं आ रहा। धरनास्थल ही अब इनका घर बन गया है। युवाओं ने दो टूक कह दिया है कि जब तक पद नहीं बढ़ेंगे, आंदोलन खत्म नहीं होगा। ये तस्वीरें कोंडागांव की हैं... जहां कभी नक्सलवाद के खौफ के चलते युवा खाकी वर्दी से दूरी बनाकर रखते थे, आज वही युवा खाकी पहनने का सपना लेकर दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। लेकिन बस्तर फाइटर भर्ती में कोंडागांव जिले के लिए महज 81 पद निर्धारित किए जाने से युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। युवाओं का सवाल है कि जब बस्तर के युवा अब मुख्यधारा में लौटकर सुरक्षा बलों में शामिल होना चाहते हैं, तो उनके लिए अवसरों का दायरा छोटा क्यों रखा जा रहा है؟ युवाओं की मांग साफ है... 81 पद नाकाफी हैं। भर्ती में कम से कम 200 से 400 तक पद बढ़ाए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय युवाओं को मौका मिल सके। इस मांग को लेकर युवा पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मांग पत्र भी सौंपा गया, लेकिन युवाओं का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। नतीजा यह हुआ कि सांकेतिक आंदोलन ने अब अनिश्चितकालीन धरने का रूप ले लिया है। आंदोलन की तस्वीरें भी सरकार और प्रशासन के सामने युवाओं के संघर्ष की कहानी बयां कर रही हैं। दिन में भर्ती की तैयारी... और बाकी समय मांगों को लेकर धरना। कड़ाके की ठंड में आंदोलनकारी खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। धरनास्थल पर ही भोजन बनाया जा रहा है और वहीं बिस्तर लगाकर रात काटी जा रही है। खास बात यह है कि इस आंदोलन में छात्राएं भी पीछे नहीं हैं। दिन में बड़ी संख्या में युवा जुटते हैं, तो रात में आंदोलनकारी पदाधिकारी धरनास्थल पर डटे रहकर आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। अब देखना होगा कि बस्तर के युवाओं की खाकी पहनने की इस जिद पर सरकार कब तक फैसला लेती है। फिलहाल कड़ाके की ठंड में धरनास्थल पर डटे इन युवाओं की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। वाक थ्रू आंदोलनकारियों से बातचीत.0
0
Report
तेज़ सर्दी से सरसों की फसल की उम्मीद जिंदा, किसान पानी देकर बचाव कर रहे
Baran, Rajasthan:सरसों को बचाने में जुटे किसान, तेज सर्दी से आस बारां जिलें में आदिवासी क्षेत्र के देवरी क्षेत्र में सरसों की फसल बचाने के लिए किसान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बार मौसम के उतार-चढ़ाव से कई खेतों में बीज ठीक से अंकुरित नहीं हुए। कहीं पौधे छिटपुट उगे तो कहीं जमाव कमजोर रहा। महंगे बीज, खाद और सिंचाई पर खर्च के बाद भी अपेक्षित फसल नहीं मिलने से चिंता बढ़ गई है। अब उम्मीद तेज सर्दी पर टिकी है। शाम होते खेतों में हल्की धुंध और सर्दी के बीच किसान फावड़े से सरसों में पानी दे रहे हैं। सिंचाई होते ही खेतों में सफेद बगुलों के झुंड पहुंच जाते हैं। पानी भरने पर जमीन से बाहर निकलने वाले कीट-पतंगों को बगुले खा लेते हैं। किसान बगुलों को फसल का मित्र मानते हैं। इनसे कीटों से राहत मिलती है और कीटनाशक पर खर्च भी घटता है। बुवाई के समय मौसम अनुकूल न रहने से नुकसान हुआ। अब तेज सर्दी से बढ़वार सुधरने की आस है।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली: गाय बचाने वाले समाजसेवी की मिसाल बन गई कहानी
Singrauli, Madhya Pradesh:स Singrauli में इंसानियत और जीव दया की मिसाल सामने आई। नमाज अदा करने जा रहे समाजसेवी रियाज मोहम्मद ने बेजुबान गाय की जान बचाई। पटिया टूटने से गहरे सेफ्टिक टैंक में गाय गिर गई थी; सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची। गंदगी की परवाह किए बिना टैंक में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। साथियों की मदद से पशु सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू के बाद गाय नगर पालिक निगम Singrauli की टीम को सौंप दी गई। बैढ़न के रहमानी मोहल्ला के वार्ड क्रमांक 39 में घटी घटना सोशल मीडिया पर सराही जा रही है।0
0
Report
बारां में जंगली सूअर के हमले से किसान घायल, फसल की रखवाली खतरे में
Baran, Rajasthan:खेत में जंगली सूअर का हमला, किसान घायल बारां जिलें के बोहत क्षेत्र में खेतों में खड़ी फसल को वन्यजीवों से बचाना किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। भगवानपुरा गांव में खेत में फसल की रखवाली कर रहे 50 वर्षीय किसान मदनपाल मीणा पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। परिजन उन्हें बारां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। मदनपाल खेत में वन्यजीवों से फसल की सुरक्षा के लिए रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान सरसों की फसल से निकले जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख सुनकर पास के खेत में मौजूद ईश्वरलाल मेघवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लकड़ी से दो-तीन वार किए और शोर मचाकर किसी तरह सूअर को भगाया। घटना के बाद भगवानपुरा सहित आसपास के गांवों के किसानों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली सूअरों की आवाजाही बढ़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान रात-दिन खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। अब वन्यजीवों के हमले से उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
फतेहपुर, सीकर में ठंड का असर जारी; न्यूनतम तापमान 6.4°C
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर क्षेत्र में सर्दी का असर जारी है। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह-सुबह सर्दी से जनजीवन प्रभावित है; धूप निकलने के बाद राहत मिलती है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर भी आज न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। फतेहपुर कस्बे में ठिठुरन भरी सर्दी के कारण लोग सुबह गर्म कपड़ों में लिपटे दिख रहे हैं। लोग सर्दी से बचने के जतन करते हैं। सुबह-सुबह चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है।0
0
Report
Advertisement
बरेला टोल पर 14 चक्का ट्रक घुसा, कर्मचारियों में हड़कंप
Jabalpur, Madhya Pradesh:बरेला टोल नाके में तेज रफ्तार 14 चक्का ट्रक घुसा, मची अफरा-तफरी जबलपुर के बरेला टोल नाके पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रायपुर से सरिया लोड कर आ रहा एक तेज रफ्तार 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे टोल नाके में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोल नाके में मौजूद कर्मचारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में टोल नाके का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक का चालक और परिचालक भी बेहोशी की हालत में पाए गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद टोल नाके पर कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची बरेला थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है कि आखिर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टोल नाके में कैसे घुसा।0
0
Report
जालौन में Oreya खनिज अधिकारी यादव का चौंकाने वाला कारनामा, ट्रक पकड़ते दायरा पार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में औरेया खनिज अधिकारी विशिष्ट यादव का ग़ज़ब कारनामा, औरैया में तैनाती के बावजूद जालौन में चेकिंग करने पहुंचे अधिकारी, ट्रक का पीछा करते अपने जिले की सीमा से 50 KM अंदर पहुंचे किलोमीटर तक पहुँचे, दूसरे जिले में ट्रक पकड़ने को लेकर औरेया खनिज अधिकारी पर उठे सवाल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के प्रॉजेक्ट मैनेजर व टोलकर्मियों से हुई तीखी नोकझोंक, टोल कर्मियों से झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अधिकारी की तैनाती और कार्रवाई के अधिकार क्षेत्र पर सवाल।0
0
Report
नूह में हल्की धुंध के बीच ठंड बढ़ी, तापमान 11 से 25°C, एक्यूआई 160
Nuh, Haryana:मौसम ने बदली करवट, नूंह में छाया हल्का कोहरा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड सुबह 11 डिग्री तक लुढ़का तापमान, दिन में 25 डिग्री तक पहुंचा पारा, एक्यूआई 200 से घटकर 160 पर आया नूंह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह नूंह में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय हल्की धुंध और ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। आम दिनों के मुकाबले सुबह की चहल-पहल भी कम दिखाई दी। मौसम में आए बदलाव के चलते सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में धूप से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर फिर बढ़ गया। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। वहीं, नूंह में वायु गुणवत्ता के लिहाज से भी राहत भरी खबर सामने आई है। नूंह का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) करीब 200 से घटकर 160 पर पहुंच गया है। एक्यूआई में आई इस गिरावट से प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। मौसम में बदलाव और एक्यूआई में गिरावट से लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
