271602
ग्राम पंचायत नव्वा गाँव में मनरेगा के तहत काम शुरू, मजदूरों में खुशी की लहर
Dhaneypur, Uttar Pradesh:विकास खण्ड मुजेहना के ग्राम पंचायत नव्वा गाँव में मनरेगा योजना के तहत काम शुरू हो गया है। काम शुरू होने से मनरेगा मजदूरों में खुशी की लहर है। जैनुल बसर ने बताया कि कच्चा रास्ता खराब होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए खंड विकास अधिकारी राजेंद्र यादव से बातचीत कर मनरेगा योजना के तहत यह काम शुरू कराया गया है जिससे ग्रामीणों के आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आबकारी आयुक्त ने 100% लक्ष्य पूरा करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए
Jaipur, Rajasthan:आबकारी आयुक्त की सख्त चेतावनी, सरकार का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, तो जिम्मेदार आप होंगे - आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने वीसी के जरिए ली प्रदेशभर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक - कहा, विभागीय लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करें, जब्त वाहनों की जून में नीलामी के निर्देश जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभागीय समीक्षा बैठक में सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप लक्ष्य में प्रगति आवश्यक है। जिन जिलों में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं हुई है, वहां जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय लक्ष्यों के प्रति संवेदनशील होकर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना चाहिए। राजकीय कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है। आबकारी आयुक्त ने वीडियो काॅफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में राजस्व बकाया की वसूली के लिए अभियान चलाने, जिन जिलों में अपेक्षित प्रगति नहीं है, वहां विशेष निरोधात्मक अभियान को 31 मई तक जारी रखने और जब्त वाहनों के निस्तारण हेतु जून माह में नियमानुसार नीलामी करने के निर्देश दिए। आबकारी आयुक्त ने अलवर, उदयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा एवं हनुमानगढ़ जिलों में शत-प्रतिशत मदिरा दुकानों का बंदोबस्त पूर्ण होने पर संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त का कार्य अपेक्षा के अनुरूप है, लेकिन कुछ जिलों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण कुछ दुकानें शेष रह गई हैं। जिन जिलों में बंदोबस्त का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहां संबंधित जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। आबकारी आयुक्त ने अगली नीलामी प्रक्रिया में शेष दुकानों का भी बंदोबस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आबकारी आयुक्त ने बैठक में यह निर्देश दिए - अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखें - अवैध शराब के विरुद्ध 1 से 15 मई तक चलाया गया निरोधात्मक अभियान - उदयपुर, हनुमानगढ़ एवं पाली जिलों में हुई बड़ी कार्रवाई - ट्रकों से बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई - आयुक्त ने अन्य जिलों को भी बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा - जिन जिलों में अभियान के तहत अपेक्षित प्रगति नहीं - वहां 31 मई तक विशेष निरोधात्मक अभियान जारी रखा जाएगा - जिलों में मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए अवैध शराब पर कार्रवाई करें - जब्त वाहनों की नीलामी जून माह में करने के दिए निर्देश आयुक्त ने राजस्व को बताया प्राथमिकता आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने वीसी में कहा कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप राजस्व अर्जन विभाग की प्राथमिकता है। अतः लक्ष्य के अनुरूप राजस्व के लिए जिलेवार, सर्कलवार रिव्यू करते हुए कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे तो अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने प्रदेश में राजस्व बकाया की वसूली के लिए जिलेवार लक्ष्य आवंटित करते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में राजस्व बकाया अधिक है, वे सजग होकर कार्य करते हुए नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करें। इन विषयों पर भी हुई चर्चा वीसी में मदिरा उठाव, जब्त वाहनों का निस्तारण, राजस्व वसूली, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरण, शिकायतों का उचित निस्तारण आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पाॅलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिलेवार लक्ष्य व प्रगति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तीय सलाहकार सुनिता विजय, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित प्रदेशभर के अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े।0
0
Report
सड़क हादसे में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल, एक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर।
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे मोदी पेट्रोल पंप से 100 मीटर पहले एक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर लगभग 1:00 सेंट पीटर स्कूल नानपारा से सवार होकर बाइक से आ रहे तीन छात्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। नगर पंचायत मिहींपुरवा निवासी अर्पित 19 वर्ष अंशु 17 वर्ष पुत्र अजय तथा आयुष पुत्र रामचंद्र उम्र 17 वर्ष नानपार सेंट पीटर स्कूल से बाइक पर सवार होकर वापस मिहींपुरवा आ रहे थे इसी दौरान नानपारा लखीमपुर हाईवे मोदी पेट्रोल पंप से 100 मीटर पहले एक ऑटो कार अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक पर सवार तीनों छात्र इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े राहगीरों की मदद से तीनों छात्रों को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर रास्ते को बहाल कराया गया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वही आयुष की हालत गंभीर होने की वजह से बहराइच से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है इस सड़क दुर्घटना से परिजनों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
आबकारी आयुक्त ने 31 मई तक निरोधात्मक अभियान और जून में नीलामी निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - लक्ष्य के अनुरूप प्रगति जरूरी-नमित मेहता - आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने की समीक्षा - वीसी के जरिए ली विभागीय समीक्षा बैठक - कहा, विभागीय लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करें - कुछ जिलों में 31 मई तक चलेगा निरोधात्मक अभियान - जब्त वाहनों की जून में की जाएगी नीलामी एंकर आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा है कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप लक्ष्य में प्रगति आवश्यक है। जिन जिलों में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं है, वहां जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय लक्ष्यों के प्रति संवेदनशील होकर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना चाहिए। राजकीय कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है। आबकारी आयुक्त ने वीडियो काॅफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में राजस्व बकाया की वसूली के लिए अभियान चलाने, जिन जिलों में अपेक्षित प्रगति नहीं है, वहां विशेष निरोधात्मक अभियान को 31 मई तक जारी रखने और जब्त वाहनों के निस्तारण हेतु जून माह में नियमानुसार नीलामी करने के निर्देश दिए। आबकारी आयुक्त ने अलवर, उदयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा एवं हनुमानगढ़ जिलों में शत-प्रतिशत मदिरा दुकानों का बंदोबस्त पूर्ण होने पर संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त का कार्य अपेक्षा के अनुरूप है, लेकिन कुछ जिलों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण कुछ दुकानें शेष रह गई हैं। जिन जिलों में बंदोबस्त का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहां संबंधित जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। आबकारी आयुक्त ने अगली नीलामी प्रक्रिया में शेष दुकानों का भी बंदोबस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। Gfx In आबकारी आयुक्त ने बैठक में यह निर्देश दिए - अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखें - अवैध शराब के विरुद्ध 1 से 15 मई तक चलाया गया निरोधात्मक अभियान - उदयपुर, हनुमानगढ़ एवं पाली जिलों में हुई बड़ी कार्रवाई - ट्रकों से बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई - आयुक्त ने अन्य जिलों को भी बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा - जिन जिलों में अभियान के तहत अपेक्षित प्रगति नहीं - वहां 31 मई तक विशेष निरोधात्मक अभियान जारी रखा जाएगा - जिलों में मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए अवैध शराब पर कार्रवाई करें - जब्त वाहनों की नीलामी जून माह में करने के दिए निर्देश Gfx Out0
0
Report
Advertisement
आगरा गोदाम से तीन कॉमन सैंड बोआ सुरक्षित रेसक्यू, प्राकृतिक आवास में छोड़े
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग.... आगरा में सरकारी गोदाम से तीन सांपों का रेस्क्यू वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई तेहरा सैया स्थित सहकारी समिति के गोदाम में मिले सांप सीढ़ियों के नीचे छिपे मिले तीन कॉमन सैंड बोआ रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से तीनों सांप पकड़े कॉमन सैंड बोआ गैर विषैला और हानिरहित सांप गर्मी के दौरान ठंडी जगहों में छिपते हैं ये सांप गोदाम और स्टोरेज एरिया बन रहे वन्यजीवों का आश्रय रेस्क्यू कर बाद में प्राकृतिक आवास में छोड़े गए तीनों सांप0
0
Report
भिवंडी में मानसून पूर्व नाले सफाई तेज, महापौर ने ठेकेदारों को चेतावनी दी
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात नालेसफाईला सुरवात झाली आहे. मान्सूनपूर्व नालेसफाई अवघ्या काही दिवसांवर येऊन ठेपला असताना भिवंडी महानगरपालिकेच्या मान्सूनपूर्व नालेसफाईला दोन दिवस आधी प्रत्यक्षपणे सुरुवात झाली आहे. पावसाळा तोंडावर असतानाच सफाईच्या कामाला सुरुवात झाली आहे. आज महापौर नारायण चौधरी यांनी पाहणी दौरा केला. शहरातील शंभरहून अधिक छोटे-मोठे नाले आणि गटारी सध्या माती, प्लास्टिक आणि कचऱ्याने भरल्या असून वेळेत नालेसफाई करणे गरजेचे आहे. दरवर्षी वेळेत नालेसफाई न झाल्याने सखल भागांमध्ये पाणी साचणे, घरांमध्ये पाणी शिरणे तसेच वाहतूक विस्कळीत होण्याच्या घटना घडतात. या नालेसफाईसाठी यावेळी महानगरपालिकेने 2 कोटी ४२ लाख रुपये च्या निविदा काढण्यात आल्या असून मागच्या वर्षी १३५ नाले होते तर ह्या वर्षी २१७ नालेची नोद करण्यात आली आहे. नालेसफाई कामाला आता वेग आला आहे. नालेसफाई व्यवस्थित न झाल्यास ठेकेदारांचे बिल अदा करणार नाही असा इशारा महापौरांनी दिला आहे.0
0
Report
साहिबगंज कांग्रेस के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन, महंगाई के खिलाफ भारी प्रदर्शन
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज कांग्रेस के अध्यक्ष बरकत खान के नेतृत्व मे साहिबगंज रेलवे स्टेशन चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। साहिबगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि का सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। ईंधन के दाम बढ़ने से खाद्य सामग्री, परिवहन, सब्जी, दूध समेत लगभग हर जरूरी वस्तु की कीमत बढ़ गई है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने तथा आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की। मौक़े पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
निरसा के गोपालपुर तालाब में मछलियों की मौत, दुर्गंध से बीमारी का खतरा बढ़ा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत राजपुरा स्थित सोलह आना तालाब में पिछले करीब दस दिनों से तालाब में बड़ी संख्या में मछलिया मर जा रही है। मछलियों के मरने के बाद उसे निकालने का काम नहीं किया जा रहा, जिससे मछली तालाब में ही सड़ने लगी है। इससे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। दुर्गंध के कारण आसपास के ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है और लोगों में बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में स्थानीय निवासी सुमित चटर्जी द्वारा मछली पालन किया जाता है। लगभग दस दिन पहले तालाब में मछलियां मरनी शुरू हुई थीं, लेकिन अब तक मृत मछलियों को तालाब से बाहर नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार सुमित चटर्जी से आग्रह किया गया, बावजूद इसके सफाई की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार सड़ रही मछलियों के कारण दुर्गंध दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यदि जल्द ही तालाब की सफाई नहीं कराई गई तो महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब का उपयोग आसपास के लोग स्नान के लिए करते हैं, सफाई नहीं होने के कारण दूर दराज जाकर स्नान करना पड़ रहा है। वहीं कई पशु भी इसी तालाब का पानी पीने आते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।0
0
Report
धनबाद कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी सरकार से सवाल
Dhanbad, Jharkhand:कमर्शियल गैस, पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर धनबाद में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने रंधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने धनबाद विधायक पर भी निशाना साधा। विधायक के टोटो से कार्यक्रम में जाने की बात पर कांग्रेस ने इसे नौटंकी करार दिया। विधायक जी टोटो से चलें या साइकिल से, जनता को इससे फर्क नहीं पड़ता। सवाल ये है कि महंगाई से निजात कौन दिलाएगा जनता को ड्रामे नहीं, सस्ता राशन, सस्ता तेल, सस्ती गैस चाहिए। विधायक जी को केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछना चाहिए。0
0
Report
हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा हरियाणा के सुबाना गांव में गैंगवार की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:रोहित गोदारा ग्रुप की तरफ से ये पोस्ट शेयर किया गया है इसमे खुद को नवीन बॉक्सर गोरीपुर, अरविंद गिल राणा, जोरा डबास की तरफ से बताया गया है हरियाणा के सुबाना गांव में हुई हितेश उर्फ गोलू की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई और इसमें शामिल लोगों ने अपने साथियों पर हुई फायरिंग का बदला लिया है। पोस्ट में कई गैंग और बदमाशों के नाम भी लिखे गए हैं। साथ ही धमकी भरे अंदाज में कहा गया है कि दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
NEET के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा, मोदी जी चुप; प्रधान हटाओ मांग
Noida, Uttar Pradesh:NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए。 Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.0
0
Report
NSUI ने नेशनल टेस्ट एजेंसी के खिलाफ हैडक्वार्टर पर जोरदार प्रदर्शन; पुलिस ने गिरफ्तार किए
Delhi, Delhi:एनएसयूआई ने आज नेशनल टेस्ट एजेंसी के खिलाफ उसके हैडक्वार्टर पर किया जोरदार प्रदर्शन; प्रदर्शन में शामिल सि कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया डिटेन0
0
Report
NEET घोटाले पर मोदी सरकार चुप: 22 लाख छात्रों के साथ धोखा
Noida, Uttar Pradesh:NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।0
0
Report
Advertisement
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का तीखा हमला
Delhi, Delhi:मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले से सख्त नाराजगी जताई है जमात-ए-इस्लामी हिंद ने। जमात-ए-इस्लामी हिंद के वाइस प्रेसिडेंट मलिक मोहतासीम खान ने कहा कि अब अदालतों में आस्था के नाम पर फैसला होने लगे हैं, सबूत नहीं चाहिए; इसी तरह का फैसला बाबरी मस्जिद में भी आया था और अब मध्य प्रदेश के मौला कलम मस्जिद में भी देखने को मिला है। कोर्ट से बहुत उम्मीद होती है लेकिन अब ज्यादातर केस में ना उम्मीद ही सामने आ रही है।0
0
Report
झुंझुनूं में 2027 की डिजिटल जनगणना शुरू, 240 प्रगणक और 40 सुपरवाइजर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में जनगणना 2027 का हुआ शुभारंभ प्रगणकों और सुपरवाइजरों को वितरित की गई सामग्री पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना HLO ऐप के जरिए होगा हाउस लिस्टिंग और सर्वे कार्य झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र में 240 प्रगणक तैनात करीब 40 सुपरवाइजर करेंगे जनगणना कार्य की मॉनिटरिंग एडीएम अजय कुमार आर्य ने की आमजन से सहयोग की अपील झुंझुनूं में भारत की 17वीं जनगणना-2027 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र में नियुक्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य से संबंधित सामग्री वितरित की गई। जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और परिवारों का आर्थिक सर्वे किया जाएगा। एडीएम अजय कुमार आर्य ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जो देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। इसके लिए ‘एचएलओ ऐप’ का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और गलतियों की संभावना भी काफी कम रहेगी। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए 240 प्रगणक और करीब 40 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सभी कार्मिकों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अनुभवी कार्मिकों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं। प्रत्येक सुपरवाइज़र के अधीन छह प्रगणक कार्य करेंगे और उनके काम की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। एडीएम अजय कुमार आर्य ने कहा कि जनगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा है। प्रशासन की ओर से सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सर्वे कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि जब जनगणना टीम उनके घर पहुंचे तो सही जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि सरकार के पास सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें और योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि झुंझुनूं जिले की टीम पूरी तैयारी और उत्साह के साथ इस अभियान में जुटी हुई है तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा।0
0
Report
दीया कुमारी ने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के शपथ समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं
Jaipur, Rajasthan:जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शामिल होकर नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को जीवन में अपनाएं; जहां आवश्यकता न हो वहां वाहन का उपयोग कम करें और जरूरत पड़ने पर कार शेयरिंग को बढ़ावा दें। विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है; कार्यक्रम में पूर्व प्रधान महासभा रविशंकर शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष मुकेश जांगिड़ समेत महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
