271001
प्रधान मंत्री शहरी आवास योजना के 528 आवास का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा-शहर मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक आवास के पास प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत 528 आवास का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है,इसका निर्माण कार्य आवास विकास परिषद के द्वारा कराया जा रहा है,बताते दे कि 2019 से प्रधान मंत्री आवास की प्रक्रिया शुरू किया गया था,ऐसी उम्मीद की जाती है कि शीघ्र ही आवंटन प्रमाण पत्र का वितरण किया जा सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद के मुरादनगर में CCTV वीडियो के बाद कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्विफ्ट कार स्ट्रीट डॉग को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर मौजूद कुत्ते को कार चालक ने रोकने या बचाने के बजाय कथित तौर पर उसके ऊपर ही वाहन चढ़ा दिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग घटना की निंदा करते हुए वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कार की गति और चालक की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा ग्रेनो वेस्ट में गाड़ी हटाने को लेकर हंगामे में पुलिस पर अभद्रता
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- गाड़ी हटाने को लेकर ग्रेनो वेस्ट में हुआ हंगामा ,पुलिस और कार सवारों के बीच हुआ जमकर विवाद, कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ की अभद्रता और की धक्का मुक्की, पुलिसकर्मी पर भी महिला से अभद्रता करने का आरोप, पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की करने का वीडियो वायरल,बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति गोल चक्कर की घटना।0
0
Report
CBI ने IDFC First और Small Finance Bank खुलासे, हरियाणा अधिकारी निशाने पर
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ में हरियाणा के विभिन्न विभागों से जुड़े करीब 657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले की जांच में सीबीआई ने कई अहम खुलासे किए हैं सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार मामले में कुछ महिलाओं के बयान जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हैं जिन्होंने जांचकर्ताओं को कथित पार्टियों और उन पर किए गए खर्च की जानकारी दी चार्जशीट में तीन महिलाओं की पहचान डब्ल्यू-1, डब्ल्यू-2 और डब्ल्यू-3 के रूप में की गई है डब्ल्यू-1 ने सीबीआई को बताया कि जीरकपुर में पार्टियां आयोजित की जाती थीं और उसे महिला डांसरों को बुलाने की जिम्मेदारी दी जाती थी उसके बयान के मुताबिक इन पार्टियों में डांस के अलावा कुछ महिलाओं को मेहमानों के साथ निजी समय बिताने के लिए भी बुलाया जाता था मुख्य आरोपी रिभव ऋषि की कथित प्रेमिका ने भी जांच में महत्वपूर्ण जानकारी दी है चार्जशीट के मुताबिक कुछ आयोजनों पर करीब 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाते थे और नए नोट बरसाए जाते थे डब्ल्यू-2 ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे एक बार मामले में आरोपी एक आईएएस अधिकारी के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था और मोहाली के एक होटल में सुइट बुक किया गया था। वहीं डब्ल्यू-3 ने सीबीआई को बताया कि उसने ऐसी दो पार्टियों में हिस्सा लिया था सीबीआई ने चार्जशीट में इन बयानों को जांच के दौरान सामने आई महत्वपूर्ण जानकारी के तौर पर दर्ज किया है0
0
Report
Advertisement
एशियन गेम्स 2026: भारत ने 21 गोल्ड से चौथा स्थान पाया
Chandigarh, Chandigarh:*एशियन गेम्स 2026* भारतीय टीम ने कुल 21 गोल्ड ,27 सिल्वर और 37 कांस्य पदक जीतकर चौथे नंबर पर पदक तालिका में किया अपना सफ़र समाप्त भारत द्वारा जीते गए 21 गोल्ड मेडल में से 14 गोल्ड मेडल दिलाने में हरियाणा के खिलाड़ियों रहा योगदान हरियाणा के पाँच खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में और 9 टीम इवेंट गोल्ड मेडल जीते प्रदेश के 4 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर और 5 टीम इवेंट्स में रजत पदक जीता हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पदक और एक टीम इवेंट्स में जीता कांस्य पदक देश के लिए कुल 32 पदक प्रदेश के बेटा बेटियों ने एशियन गेम्स में जीते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी खिलाड़ियों को दी हार्दिक बधाई आप सभी खिलाड़ियों ने देश का मान पूरे विश्व में ऊँचा किया- मुख्यमंत्री0
0
Report
सारण में बाढ़ धीरे-धीरे सामान्य, मकेर-परसा अभी भी संकट बना
Chapra, Bihar:सारण जिले में बाढ़ से प्रभावित छह प्रखंडों में चार प्रखंडों में अब बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। हालांकि मकेर और परसा इलाके में बाढ़ का संकट अभी भी गंभीर बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से सामुदायिक किचन, स्वास्थ्य शिविर और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से राहत एवं सहायता पहुंचाने का काम जारी है। वहीं टूटे हुए बांधों की मरम्मत और संवेदनशील तटबंधों की लगातार निगरानी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। पानापुर प्रखंड के भगवानपुर सरौजा में टूटे सारण बांध की निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। यहां डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारी के साथ मशरक के अंचलाधिकारी राहुल कुमार भी बांध पर लगातार गश्त करते नजर आए। प्रशासन की कोशिश है कि तटबंधों की सतत निगरानी के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। भगवानपुर सरौजा में सारण बांध की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि, बांध टूटने के बाद ग्रामीणों में जो आक्रोश है, वह अब भी दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी तबाही के बाद भी जनप्रतिनिधियों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की पर्याप्त मौजूदगी नजर नहीं आ रही है। वहीं बांध की मरम्मत में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री को लेकर भी ग्रामीणों में असंतोष है। लोगों का सवाल है कि जिस बांध पर लाखों लोगों की सुरक्षा निर्भर है, उसकी मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित की जा रही है या नहीं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सरौजा बांध की मरम्मत का काम जारी है। अब देखना होगा कि मरम्मत के बाद यह तटबंध कितना मजबूत होता है और बाढ़ के दौरान हुई तबाही से प्रशासन क्या सबक लेता है। पानापुर के सरौजा बांध से टूटे हुए तटबंध और चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने। WT राकेश कुमार सिंह0
0
Report
चार साल बाद अपहृत रवि शंकर कुमार नोएडा की फल दुकान से मिला, थाने सौंपा
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में चार साल पहले जिस युवक का अपहरण कर हत्या मामले में 4 लोग गया था जेल, उसे ग्रामीणों ने नोएडा में फल दुकान पर काम करते हुए पड़कर रोसड़ा पुलिस को किया सुपुर्द । एंकर : समस्तीपुर के रोसड़ा थाना में दर्ज चार साल पूर्व जिस युवक की हत्या और शव गायब के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वह चार साल बाद नोएडा में जिंदा मिल गया। युवक के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण उसे पकड़कर रोसड़ा थाना ले आए, जिसके बाद थाने पर हंगामा हो गया। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। 1 जुलाई 2022 को गांव के मदन यादव ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर अपने 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रवि शंकर कुमार की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। आवेदन में कहा था कि गांव के सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और दिनेश पंडित उसके पुत्र से जेसीबी, ट्रैक्टर और आम के बगीचे में काम करवाते थे। ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत के बाद शव गायब कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक छोटू महतो को भी आरोपित बनाया गया था। इस मामले में नया मोड़ 2 अक्टूबर को आया। लालपुर के ही आकाश कुमार जो नोएडा में मजदूरी करता है, दोपहर करीब 3 बजे सैलून जा रहा था। तभी फल दुकान पर काम कर रहे युवक को देखकर उसने पहचान लिया कि यह वही रवि शंकर कुमार है। उसने तुरंत साथियों और पंचायत के मुखिया को सूचना दी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा और रोसड़ा थाना ले आए। थाने में जिंदा युवक को देख पुलिस भी हैरान रह गई। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और बिना सत्यापन झूठा केस दर्ज कर निर्दोषों को जेल भेजने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष, आईओ और डीएसपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। बाइट : सहदेव पंडित,आरोपित बाइट : छोटू महतो,आरोपित ड्राइवर बाइट : आकाश कुमार,युवक को पहचानने वाला ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
गया के डेल्हा क्षेत्र में प्रार्थना से लौटते दंपति पर गोली, पति की मौत
Gaya, Bihar:गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में रविवार रात अपराधियों ने प्रार्थना से घर लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) को घेरकर गोलियों से भून दिया। बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास हुई वारदात में शंकर को तीन गोलियां लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के वक्त उनकी पत्नी कविता देवी भी साथ थीं। पत्नी ने कुछ लोगों पर पुरानी दुश्मनी में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। बताया गया कि शंकर मांझी अपनी पत्नी कविता देवी के साथ जनता कॉलोनी में ईसा मसीह की प्रार्थना में शामिल होने गए थे। रात में दोनों पैदल घर लौट रहे थे। शंकर पत्नी से करीब 10 कदम आगे चल रहे थे। इसी दौरान बगीचा के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पत्नी कुछ समझ पातीं, उससे पहले शंकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों के मुताबिक, शंकर को पेट में दो और माथे में एक गोली लगी। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी एसपी अभिनव कुमार और डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी। मृतक की पत्नी कविता देवी ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वालों में रघु की पहचान वह कर सकती हैं। उन्होंने सुनीता देवी और गोपाल पासवान पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पत्नी के अनुसार, बंटी और रघु समेत तीन-चार लोगों ने मिलकर शंकर पर हमला किया। कविता का आरोप है कि शंकर की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी थी। वह मोहल्ले में गलत गतिविधियों का विरोध करते थे और लोगों को समझाते थे। इसी वजह से कुछ लोग उनसे नाराज थे। पत्नी ने आरोप लगाया कि सुनीता देवी मोहल्ले में बाहर से लोगों को बुलाकर रखती थी और शराब से जुड़ी गतिविधियां भी होती थीं। शंकर इन गतिविधियों का विरोध करते थे। इसी को लेकर उनके साथ कुछ लोगों का विवाद और पुरानी रंजिश थी। हालांकि, पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि रात करीब नौ बजे शंकर मांझी को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। परिजनों के शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस को मिले हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, इसे लेकर पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा。0
0
Report
दिग्विजय के सनातन-चंदे बयान पर राजनीति गर्म, सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय बोले, राम मंदिर के चंदे से BJP-RSS के दफ्तर बने RSS और सावरकर ने सनातन धर्म को हिंदुत्व के नाम पर बिगाड़ दिया- दिग्विजय सिंह 20 अक्तूबर को शुरू करेंगे सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा उज्जैन से अयोध्या तक करीब 1000 किलोमीटर की होगी पदयात्रा यात्रा धर्म के नाम पर धन कमाने और उसे राजनीतिक हथियार बनाने वालों के खिलाफ वेदों और उपनिषदों में ‘हिंदू’ शब्द नहीं- दिग्विजय सिंह राम मंदिर के चंदे को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार दिग्विजय सिंह हर वक्त सिर्फ सनातन का अपमान करते हैं- सारंग बाइट- दिग्विजय सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री बाइट- विश्वास सारंग, मंत्री0
0
Report
तृतीय चरण पंचायत चुनाव की तिथि बदलने की मांग विधायक ने आयुक्त को लिखा
Jaipur, Rajasthan:तृतीय चरण के पंचायत चुनाव की तारीख बदलने की मांग, तृतीय चरण की 4 व 6 नवंबर की तारीख बदलने की मांग, विधायक जीवाराम चौधरी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र, विधायक चौधरी ने पत्र में बताया कि इन तारीखों के दौरान त्योहार होने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में रहेंगे व्यस्त, साथ ही राजस्थान के कई लोग रोजगार एवं व्यवसाय के कारण प्रदेश के बाहर, ऐसे में निर्धारित तिथि पर मतदान प्रतिशत प्रभावित होने तथा कई मतदाताओं के अपने मताधिकार से वंचित रहने की संभावना, इन तारीख की जगह अन्य उपयुक्त तारीख को चुनाव की मांग0
0
Report
Advertisement
जौनपुर: परियावा गाँव में पुलिसकर्मियों से बहस-धक्का मुक्की का वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिसमें कुछ लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर कहासुनी और धक्का-मुक्की करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं वीडियो में पीयूष यादव, विजय प्रकाश यादव और उनके साथियों के पुलिसकर्मियों से विवाद और धक्का-मुक्की का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल0
0
Report
अमरोहा जिले के गजरौला में ठेले वालों के बीच लाठी-डंडों की मारपीट, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में ठेले वालों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप अमरोहा जनपद के गजरौला में हसनपुर मार्ग स्थित प्यारे स्वीट्स रेस्टोरेंट के पास ठेले वालों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है0
0
Report
हरिद्वार: थाने पथरी में ऑपरेशन प्रहार से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार थाना पथरी क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई की 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों एवं थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने ग्राम भवापुर और बिशनपुर (चौकी फेरूपुर) क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों—ललित और आकाश (निवासी बिशनपुर)—के कब्जे से 10-10 लीटर (कुल 20 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, शराब बनाने हेतु तैयार रखा गया लगभग 200 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
11 केवी तार खेत में गिरे, 3 बीघा बुवाई प्रभावित; किसान मुआवजे की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के फीडर डाबड़ा क्षेत्र में 11 केवी विद्युत लाइन के तार खेत में पड़े रहने से किसान की करीब 3 बीघा भूमि में बुवाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। गरदौड़ा निवासी किसान सरदार सिंह पुत्र विजय सिंह राजपूत ने विद्युत विभाग पर शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया है। किसान के अनुसार, पिछली गर्मियों में उसके खेत से 11 केवी विद्युत लाइन निकाली गई थी। आरोप है कि लाइन के तार शुरू से ही ढीले थे और विद्युत खंभा भी पर्याप्त मजबूती से नहीं लगाया गया था। किसान ने कई बार लाइनमैन को इसकी जानकारी देकर समस्या दूर करने की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के शुरुआती दिनों में खेत में बुवाई के दौरान विद्युत खंभा गिर गया और 11 केवी लाइन के तार करीब 6 बीघा खेत में फैल गए। किसान का कहना है कि उसने विद्युत विभाग के कर्मचारियों और लाइनमैन से कई बार तार हटाने का अनुरोध किया, लेकिन रास्ता नहीं होने सहित अन्य कारण बताकर तार नहीं हटाए गए। खेत में तार पड़े रहने के कारण किसान करीब 3 बीघा भूमि में बुवाई नहीं कर सका, जिससे कृषि उपज और आय का नुकसान हुआ। किसान के अनुसार, करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी तार खेत में पड़े हैं। करीब 10 दिन पहले उसने शेष 3 बीघा खेत की फसल समेट ली थी, लेकिन इसके बाद भी आगामी फसल की बुवाई नहीं कर पा रहा है। किसान का कहना है कि करीब तीन दिन पहले विद्युत विभाग के जेईएन ने मौके का निरीक्षण किया था और अगले दिन सुबह तक तार हटाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद तय समय बीतने के बाद भी तार खेत में पड़े हुए हैं। किसान का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। किसान ने जिला प्रशासन से खेत में पड़े 11 केवी तार तत्काल हटवाने, विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करवाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही करीब 3 बीघा भूमि में बुवाई नहीं होने से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने तथा खंभे और लाइन की स्थापना में लापरवाही और शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।0
0
Report
नागौर के डीडवाणा-बाइपास पर मिनी बस में शॉर्ट सर्किट से आग, यात्री सुरक्षित बाहर निकाले
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर के बीकानेर डीडवाना बाइपास पर एक मिनी बस में अचानक शोर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। इस दौरान बस में सवार 13 यात्रियों को चालक ने अपनी सूझबूझ से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया । बताया जा रहा है कि मिनी बस सवार यात्री रामदेवरा से दर्शन कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान नागौर के बीकानेर डीडवाना बाइपास पर अचानक बस में शोर्ट सर्किट की वजह से धूंआ उठता देख बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला । वहीं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया । सूचना मिलते ही नगरपरिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।0
0
Report
धमकी भरे वीडियो वायरल: धरियावद के दो युवक गिरफ्तार, माफीनामा पोस्ट करवाया गया
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए धमकी भरा वीडियो बनाकर वायरल करना दो युवकों के लिए भारी पड़ गया. इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाथूलाल मीणा और प्रकाश मीणा को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों से माफीनामा वाला वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाया, ताकि अन्य युवाओं को भी इस तरह की हरकत से बचाया जा सके. थाना प्रभारी हजारीलाल मीणा ने कहा कि धमकी भरे वीडियो बनाकर वायरल करना कानूनी अपराध है. पुलिस और साइबर सेल निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी. नगरवासियों ने धरियावद पुलिस की सराहना की.0
0
Report
Advertisement
