271003
तुलसी जन्मभूमि पर 84 कोसी परिक्रमा के साधु-संतों का स्वागत
Gonda, Rajapur, Uttar Pradesh:राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि मंदिर पर महाराष्ट्र के संत रामेश्वर दास के नेतृत्व में 84 कोसी परिक्रमा यात्रा के साधु-संत पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराम नाम संकीर्तन, पूजा-पाठ और दर्शन के साथ विश्राम किया। तुलसी जन्मभूमि न्यास और सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य, सांवल प्रसाद चौधरी और कुलदीप सिंह ने साधु-संतों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद परिक्रमार्थी साधु-संत भगवान वाराह मंदिर और गुरु नरहरि दास मंदिर के दर्शन के लिए सूकरखेत पसका रवाना हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा में फीस विवाद पर पिता ने तमंचा लाकर फायरिंग का आरोप
Etah, Uttar Pradesh:एटा में फीस के विवाद के चलते स्कूल में तमंचा लेकर घुसा पिता, विद्यालय परिसर में तमंचे से फायरिंग करने का आरोप, विद्यालय परिसर में हथियार लेजाने से मचा हड़कंप, सूचना मिलते तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, आरोपी के कब्जे से तमंचा किया बरामद, फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर की जांच शुरू, CO अलीगंज ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश, थाना नयागांव क्षेत्र के बनी गाव स्थित संकट मोचन इंटर कॉलेज का पूरा मामला।0
0
Report
CM Revanth Reddy के शिव-श्रीराम पर बयान, राजनीतिक हलकों में हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:CM Revanth Reddy Remarks on Lord Shiva & Lord Shri Ram!0
0
Report
बरुआ नदी में डूबे अजय शुक्ला का शव चार दिन बाद बरामद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। उचेहरा नगर के सन्यासी टोला घाट पर 26 सितंबर की सुबह बरुआ नदी में तैरते समय लापता हुए 47 वर्षीय अजय शुक्ला का शव मंगलवार को चौथे दिन बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा दो दिन तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद अजय का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पुरानी पुलिया के पास संतोषी माता मंदिर के समीप पेड़ की जड़ में फंसा हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक सोमवार को एसडीआरएफ ने नदी के बड़े हिस्से में दिनभर तलाश की, लेकिन अजय का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। दोपहर में टीम को नदी किनारे पेड़ की जड़ के नीचे शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनो ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को अजय अपने दोस्त राहुल ताम्रकार के साथ नदी की ओर गए थे। दोनों सन्यासी घाट से नदी में उतरे और तैरने लगे। कुछ दूर तैरने के बाद राहुल वापस किनारे आ गया, लेकिन अजय नहीं लौटे। काफी देर इंतजार के बाद राहुल घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात तक अजय का पता नहीं चला तो अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने उनकी तलाश शुरू की。0
0
Report
Advertisement
पानी की मांग पर किसानों ने खाजूवाला पंचायत चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Bikaner, Rajasthan:सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान 31 K.Y.D. ग्राम पंचायत के किसानों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर, प्रशासन के सामने रखी पानी की माँग किसानों का ऐलान—समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव में नहीं करेंगे मतदान खाजूवाला से पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है सिंचाई पानी की समस्या को लेकर 31 K.Y.D. ग्राम पंचायत क्षेत्र के किसानों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है किसानों ने इस संबंध में उपखंड कार्यालय खाजूवाला पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन किया किसानों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सिंचाई पानी की समस्या बनी हुई है पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसानों ने प्रशासन के सामने सिंचाई पानी की समस्या के समाधान की मांग रखी है ज्ञापन में किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी पानी की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए किसानों ने कहा कि यदि सिंचाई पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 31 K.Y.D. ग्राम पंचायत में होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान नहीं किया जाएगा अब किसानों की इस घोषणा के बाद प्रशासन के सामने पानी की समस्या के समाधान को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है।0
0
Report
पंचायती राज चुनावों के लिए भाजपा की तेज तैयारी, प्रभारियों और प्रत्याशी चयन रणनीति तय
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए भाजपा की तेज तैयारी, प्रभारियों और प्रत्याशी चयन रणनीति तय डूंगरपुर जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति व वार्डो में आरक्षण की लोटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राजनैतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए है। इसी के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक ली। बैठक में वार्ड प्रभारियो, संयोजको की नियुक्ति व प्रत्याशियो के चयन की रणनीति पर चर्चा की गई। आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड प्रभारियों और संयोजकों की नियुक्ति के साथ चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद व पंचायत समिति वार्डों के लिए प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए जा रहे हैं। निष्पक्षता और बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के लिए अन्य वार्डों से प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि स्थानीय स्तर पर काम संभालने के लिए उसी वार्ड के व्यक्ति को संयोजक बनाया जाएगा। साथ ही बताया गया कि चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर योग्य, जिताऊ, टिकाऊ और ईमानदार उम्मीदवारों के तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे, जिसमें उनका पूरा बायोडाटा शामिल होगा। आवेदन में प्राप्त जानकारी और सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।0
0
Report
दीपक बैज ने रोडमैप बनाकर सरकार के खिलाफ लड़ाई तेज करने की बात कही
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस में लगातार बैठकों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, कहा- संगठन् के अंदर बेहतर बैठक हुई. संगठन को मजबूत करने के लिए हमने बेहतर रूप से चर्चा किए है. हमारे कार्यकर्ताओं में जबरजस्त उत्साह है. हमारे प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में हम आगे बढ़ेंगे. 60 दिन का रोड मैप तैयार करेंगे. सरकार के खिलाफ हम मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी की जांच करेगी सीबीआई. इस मसले पर दीपक बैज का बयान, कहा- राज्य में पुलिस जांच नहीं कर सकती थी क्या? यह चोरी छोटी चोरी नहीं बड़ी चोरी है. संबंधित नेताओं की गिरफ्तारी हुई है. क्या उनसे CBI पूछताछ करेगी क्या? कुल मिलकर मामले को लटकाने के लिए CBI को डायवर्ड कर रही है. बीजेपी के पोस्टर वार पर दीपक बैज का बयान, कहा- रायपुर में कल बड़ा प्रदर्शन हुआ, उससे भाजपा डरी हुई है, इस लिए बीजेपी डरी हुई है0
0
Report
Advertisement
AAP नेताओं के दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत
Noida, Uttar Pradesh:सौरभ भारद्वाज, आप विधायक जरनैल सिंह से बातचीत पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप नेता और कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा पर FIR की माँग को को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी मांग कर रही है कि मंत्री पर FIR दर्ज होनी चाहिए।0
0
Report
भोपाल-दिल्ली साइकल यात्रा के साथ शिक्षक अभ्यर्थियों का 40 दिन का आंदोलन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग 2 और 3 के शिक्षा विद्यार्थियों का आंदोलन जारी अभी dpi के सामने बैठे हैं शिक्षक अभ्यर्थी शिक्षकों की मांग अब तक नहीं हुई पूरी पिछले 40 से अधिक दिनों से कर रहे हैं आंदोलन पद वृद्धि आंदोलन में अब भोपाल से दिल्ली तक निकाली जाएगी साइकिल यात्रा शिक्षक अभ्यर्थी दिल्ली पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गांधी से करेंगे मुलाकात 1 अक्टूबर से शुरू होगी साईकिल यात्रा0
0
Report
गोकशी और हत्या के प्रयास के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गोकशी और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक सूचना पर टीम ने रबर फैक्ट्री कॉलोनी में झाड़ियों के पीछे बने खंडहर मकान के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल (24) और सचिन पुत्रगण यादराम, निवासी ग्राम पैगानगरी उर्फ नलनगरिया, थाना मीरगंज,के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को ग्राम नगरिया सादात निवासी जतिन ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मुन्त्याज अली और ज्ञानसू अपने साथियों के साथ टेंपो में गोवंश भरकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने 8 अगस्त को मुन्त्याज अली और ज्ञानसू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान राहुल और सचिन के नाम सामने आए, जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली में रहकर सबमर्सिबल और चाट का काम करते थे। गांव लौटने के बाद मुन्त्याज अली ने रुपयों का लालच देकर उन्हें गोकशी के धंधे में शामिल कर लिया। 7 अगस्त को धनेटा फाटक के पास टेंपो में गोवंश लादने के दौरान स्थानीय लोगों के पहुंचने पर दोनों मौके से भाग निकले थे।पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे,तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, आरोपों की गूंज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कोर्ट चौराहे से रैली निकाल कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट पहुंचे। जहां उन्होंने जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उस दौरान कुछ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट के बाहर लगे पुलिस बेरिकेट के ऊपर चढ़ गए। कांग्रेस नेताओ ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी का एजेंट बन कर काम कर रहे है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जा चाहिए।0
0
Report
ED की छापेमारी: IDFC First Bank घोटाला, 14 ठिकाने पर छापे
IDFC First Bank घोटाला: ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, 645 करोड़ सरकारी फंड की हेराफेरी का मामला... ED ने IDFC First Bank से जुड़े कथित 645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। ED के चे Chandigarh जोनल ऑफिस-II ने Chandigarh, Mohali और Panchkula में 14 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह जांच Haryana सरकार, Chandigarh नगर निगम और अन्य सरकारी खातों से जुड़े सार्वजनिक धन की कथित हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। ED ने यह जांच PMLA, 2002 के तहत Haryana पुलिस की February 2026 में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। FIR में Haryana के विकास एवं पंचायत विभाग के IDFC First Bank और AU Small Finance Bank में मौजूद बैंक खातों के balance में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। ज्वेलर्स के ठिकानों पर भी छापे ED के मुताबिक, तलाशी के दौरान Malik Jewellers, KLG Jewels और उससे जुड़ी संस्थाओं, M.B. Gold Traders, Sham Jewellers और Sunder Jewellers समेत कई ठिकानों को कवर किया गया। इसके अलावा Gourav Kansal नाम के कथित बिचौलिए के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। जाँच एजेंसी का आरोप है कि सरकारी खातों से कथित तौर पर निकाले गए पैसे को विभिन्न ज्वेलर्स के बैंक खातों के जरिए रूट और लेयर किया गया और इन लेनदेन को सामान्य कारोबारी लेनदेन के रूप में दिखाने की कोशिश की गई। ED के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया का कथित उद्देश्य अपराध से अर्जित धन यानी Proceeds of Crime (PoC) को छिपाना और उसे वैध धन के रूप में पेश करना था। IAS अधिकारियों तक पहुंचा पैसा? ED की जांच के मुताबिक, हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और Chandigarh UT प्रशासन के बैंक खातों से कथित तौर पर निकाली गई रकम को ज्वेलर्स के जरिए भी लॉन्डर किया गया। जाँच एजेंसी का यह भी कहना है कि कथित तौर पर इस रकम का एक हिस्सा उन IAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों तक पहुंचा, जिन पर IDFC First Bank से जुड़े कथित फ्रॉड में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में CBI पहले ही Panchkula की विशेष अदालत में तीसरी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें हरियाणा कैडर के छह IAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। ₹211 करोड़ की संपत्ति अटैच और फ्रीज ED के मुताबिक, इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान ED ने अब तक करीब ₹211 करोड़ की चल और अचल संपत्तियों को अटैच, जब्त या फ्रीज किया है। इसके अलावा ED ने 14 आरोपियों के खिलाफ PMLA की विशेष अदालत, पंचकूला में अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) भी दाखिल की है। तलाशी में मिले अहम दस्तावेज ED के अनुसार, मंगलवार की तलाशी में कथित तौर पर सरकारी धन की रूटिंग, लेयरिंग, छिपाने और उसे वैध लेनदेन के तौर पर पेश करने से संबंधित अतिरिक्त सबूत मिले हैं। बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की फिलहाल जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
ठाणे ग्रामीण पुलिस और फर्स्ट फाउंडेशन: युवाओं के लिए मुफ्त कौशल प्रशिक्षण शुरू
Thane, Maharashtra:ठाणे ग्रामीण पोलीस आणि प्रथम एज्युकेशन फाऊंडेशनतर्फे युवक-युवतींसाठी मोफत कौशल्य प्रशिक्षण आणि नोकरीची संधी... ठाणे ग्रामीण पोलिसांकडून तरुणांसाठी एक चांगली संधी. पडघा पोलीस हद्दीतील युवक-युवतींसाठी मोफत कौशल्य प्रशिक्षण आणि नोकरीची संधी उपलब्ध करून देण्यात आली. VO: पोलीस अधीक्षक ठाणे ग्रामीण आणि प्रथम एज्युकेशन फाउंडेशन यांच्या संयुक्त विद्यमाने हा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करण्यात आला होता. यामध्ये टू व्हीलर, फोर व्हीलर टेक्निशियन, ब्युटी थेरपिस्ट, CNC ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, GDA, मेसन, सोलर इंस्टॉलर, वेल्डिंग, ग्राफिक डिझायनिंग, फोर्कलिफ्ट ऑपरेटरसह एकूण १९ कोर्सेस उपलब्ध करण्यात आले आहेत. हे सर्व प्रशिक्षण मोफत असून १८ ते ३५ वयोगटातील शेकडो युवक-युवती याचा लाभ घेत शिबिराला मोठ्या संख्येने हजेरी लावली. प्रत्येक बॅचमध्ये ३० जागा उपलब्ध करण्यात आल्या आहेत. पडघा जवळी बोरिवली येथील गुजर हॉल येथे हे शिबिर पार पडले. या शिबिराला प्रमुख अतिथी म्हणून कोकण परिक्षेत्राचे विशेष पोलीस महानिरीक्षक चंद्र किशोर मीणा, ठाणे ग्रामीणचे पोलीस अधीक्षक डॉ. विनय कुमार राठोड, अपर पोलीस अधीक्षक अनमोल मित्तल आणि भिवंडी विभागाचे उप विभागीय पोलीस अधिकारी राहुल झालटे उपस्थित होते. तसेच या कार्यक्रमाचे समन्वयक संजय लोखंडे हे होते.0
0
Report
Advertisement
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर एमएलसी चुनाव का बिगुल बजा,भाजपा-सपा प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव का बिगुल बज गया है। मंडलायुक्त शंभू कुमार ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भाजपा और समाजवादी पार्टी अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम पहले ही घोषित कर चुकी हैं। ऐसे में चुनावी मैदान में भाजपा के मौजूदा एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और सपा के मोहम्मद दानिश अख्तर के बीच मुकाबला है।अमरोहा निवासी बीएएमएस डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने राजनीति की शुरुआत जनता दल से की थी। बाद में वह अजित सिंह के साथ चले गए और एमएलसी बने।बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट से वह लगातार दो चुनाव हार चुके हैं। पहले चुनाव में उन्हें डॉ. नैपाल सिंह और दूसरे चुनाव में डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने हराया था। इसके बाद डॉ. ढिल्लो भाजपा में शामिल हो गए। पिछली बार भाजपा ने उन्हें शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी बनाया था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। डॉ. ढिल्लो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के समधी हैं।वहीं, सपा ने बिजनौर निवासी मोहम्मद दानिश अख्तर को प्रत्याशी बनाया है। दानिश बिजनौर के कीरतपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वह पिछले चुनाव में इसी सीट से ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार वह सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र में इस बार कुल 46,699 मतदाता हैं। 23 अक्टूबर को इन्हीं मतदाताओं द्वारा अपने एमएलसी का चुनाव किया जाएगा। छह साल में मतदाताओं की संख्या करीब 10 हजार बढ़ी है। वर्ष 2020 में इस सीट पर कुल 36,703 मतदाता थे।इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल नौ जिले शामिल हैं। इनमें मुरादाबाद मंडल के पांच और बरेली मंडल के चार जिले हैं। वर्ष 2020 में सबसे अधिक 6,352 मतदाता बिजनौर में थे, जबकि पीलीभीत में सबसे कम 1,967 मतदाता थे। अब बिजनौर में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 8,451 हो गई है। वहीं रामपुर में 3,093 मतदाता हैं। मुरादाबाद में भी मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। वर्ष 2020 में यहां 5,475 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 7,504 हो गए हैं। यानी छह साल में मुरादाबाद में 2,029 शिक्षक मतदाता बढ़े हैं।0
0
Report
नौनिहालों की प्रतिभा सुधारने में लगे डा अजय
Durgapur, Uttar Pradesh:बच्चों की प्रतिभा निखार रहे है समाजसेवी डॉ.अजय *इसके पहले भी बैडमिंटन प्रतियोगिता में बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर मेडल ला चुके है* चहनियां,आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट पद पर होते हुए दिन भर ड्यूटी के बाद बच्चों को प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिदिन निशानेबाजी सिखा रहे है । ताकि वे स्कूलों के माध्यम से वे प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सके । इसके पहले भी इनके नेतृत्व में बैडमिंटन प्रतियोगिता में बच्चे नेशनल में एवार्ड पा चुके है । चहनिया ( खंडवारी ) के रहने वाले डॉ.अजय कुमार सिंह शहीदगांव में आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट है । ड्यूटी से खाली होने के बाद समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते है । इनके द्वारा पूर्व में खंडवारी देवी इंटर कालेज में बच्चों द्वारा बैडमिंटन सिखाया जाता था,जो राष्ट्रीय लेबल पर मेडल ला चुके है । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल भी चुके है ।किसी के दुख में बढ़चढ़ कर सहयोग करते है । हाल ही चहनियां में किराना व्यवसाई के घर आग लगने और विजय के घायल होने पर हॉस्पिटल में भर्ती के दौरान प्रधानपति सतीश गुप्ता के साथ लाखों रूपये इकट्ठा करके हॉस्पिटल भेजने में सहयोग किया । गरीब कन्याओं के शादी में सहयोग करना आदि कार्य समाज में करते रहते है । अब बच्चों को खुद ही बंदूक खरीद कर निशाने बाजी सिखा रहे है । इस दौरान समाजसेवी डॉ.अजय सिंह ने बताया कि यदि मेरे कारण किसी बच्चे की प्रतिभा निखरती है और वो कामयाब होते है तो बड़ी खुशी मिलती है । जब तक जान है मै समाज में सेवा करता रहूंगा ।0
0
Report
गोंडा में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर से कब्जा खाली, नागपाल की सख्ती
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में योगी सरकार के बुलडोजर और कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल की डर अब एक बार फिर से सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों को सता रहा है। बुलडोजर के बजाय अब खुद अपने खर्चे पर गोंडा में सरकारी जमीन खाली की जा रही है। जी हां गोंडा जिले के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत छावनी सरकारी स्थित गोंडा नगर पालिका की सरकारी जमीन पर बीते 30 वर्षों से दयानंद मिश्रा द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके ज्योति विद्या मंदिर नाम से स्कूल का संचालन किया जा रहा था। अब गोंडा कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्ती के बाद दयानंद मिश्रा द्वारा आज खुद अपने मजदूरों के माध्यम से अपने खर्चे पर ज्योति विद्या मंदिर स्कूल बना करके किए गए। अवैध अतिक्रमण को तोड़ करके सरकारी जमीन को खाली किया जा रहा है। 2 दिन पहले दयानंद मिश्रा ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर की इस पूरे मामले में आगे पैरवी ना करने और कार्रवाई समाप्त किए जाने को लेकर के मांग की थी। सरकारी नजhul की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर की इस पूरे मामले की सुनवाई से सिविल कोर्ट में चल रही थी। यहां पर गोंडा नगर पालिका की चार अलग-अलग गाटा संख्या है 514,515,524 और 525 जिस पर 1997 से यह मामला न्यायालय में लंबित था 2008 में इस जमीन को लेकर दयानंद मिश्रा की तरफ से न्यायालय में मुकदमा दाखिल किए गए मुकदमे में स्थगन आदेश पारित हुआ था। तभी से लगातार इस सरकारी जमीन को खाली कराए जाने को लेकर के पैरवी की जा रही थी। लेकिन कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के आने के बाद उन्होंने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया और अब उनकी शक्ति के बाद यह खाली किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 4000 वर्ग फीट में आयुक्त कार्यालय और भवन के निर्माण किए जाने को लेकर के जमीन आरक्षित की गई थी लेकिन अवैध रूप से 30 वर्षों से कब्ज होने के कारण यहां पर आयुक्त कार्यालय और भवन का निर्माण नहीं हो सका। आपको यह भी बता दी कि इसी जमीन के मुकदमे को लेकर के गोंडा कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल और सिविल जज सीनियर डिवीजन सबीना खातून के बीच फोन पर वार्तालाप दी हुई थी। जिसके बाद सिविल जज सबीना खातून ने कमिश्नर पर दबाव डालने का आरोप भी लगाया था और कोर्ट ने इसे क्रिमिनल अवमानना भी माना था। इसके बाद से ही यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा हाईलाइट मामला बन गया था इस जमीन पर संचालित ज्योति विद्या मंदिर की मान्यता को लेकर के भी पूरे मामले में जांच कमेटी बना करके जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में यह देखा गया था कि कोई भी विद्यार्थी और शिक्षक नहीं है इसके बावजूद भी अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे। लगातार विद्यालय के बने एक-एक कमरों को तोड़कर, टीन शेड को तोड़कर,लोहे की पाइप और खिड़कियों को तोड़कर अलग-अलग गाड़ियों के माध्यम से लेकर के जाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
