271602
धानेपुर इलाके के मुजेहना गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों के गन्ने की तौल की हुई शुरुवात
Dhaneypur, Uttar Pradesh:मनकापुर चीनी मिल ने किसानों के गन्ने की खरीदारी के 17 नवंबर से टोल की पर्ची जारी कर दी है। लेकिन किसानों की ओर से गन्ने की आपूर्ति न होने से इस क्रय केंद्र का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। मिल के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि धानेपुर के चेयरमैन रक्षाराम वर्मा को आमंत्रित किया गया था। सीडीओ किसानों से साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद में मिठाई की दुकान पर युवक की दबंगई, CCTV में कैद बदसलूकी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मिठाई की दुकान पर युवक की दबंगई. खराब मिठाई देने पर दुकानदार के साथ बदसलूकी. कुछ युवकों के साथ दुकान पर पहुंचा था युवक. दुकानदार की गलती मानने के बाद भी बदसलूकी दी गयी. कॉलर खींचकर काउंटर से बाहर निकालने की कोशिश की गई; पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद. दीपावली के समय दुकान से मिठाई ले गया था युवक. थाना कवि नगर क्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके की घटना.0
0
Report
शेयर बाजार झांसे में दुर्ग नौजवान से 31 लाख की ठगी, आरोपी जेल में
Durg, Chhattisgarh:शेयर बाजार झांसे में दुर्ग नौजवान से 31 लाख की ठगी, आरोपी योगेश साहू ने खुद को शेयर बाजार का बड़ा जानकार विदेशी मुद्रा एवं सोने का कारोबारी और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट बताया था उसने पिछले पांच वर्षों से ट्रेडिंग करने और अन्य लोगों को निवेश कराकर तगड़ा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर मोहन नगर के रहने वाले आकाश कुमार रंगारी ने अलग-अलग किश्तों में 31 लाख रुपये आरोपी योगेश साहू द्वारा बताए गए बैंक खातों में जमा कर दिए.0
0
Report
पटना STF के साइबर केस रेड: दो जगहों पर छापेमारी, 30 से 32 हिरासत
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी। पटना STF और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम राजा बाजार और बोरिंग रोड में कर रही है रेड। बोरिंग रोड की मोंटेसरी गली स्थित मेरिडियन अपार्टमेंट के ए-ब्लॉक, तीसरे तल के फ्लैट नंबर 301-A में छापेमारी जारी। राजा बाजार स्थित एक अपार्टमेंट में भी पुलिस की कार्रवाई चल रही है। अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की सूचना है। वहीं, करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की छापेमारी अभी जारी है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा: दो संदिग्ध कारों से धारदार हथियार बरामद, चालकों की तलाश शुरू
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा, विधानसभा बांसवाड़ा, लोकेशन बांसवाड़ा. दोनों सन्धिग्ध कारों के पास धारदार हथियार बरामद किए गए, एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में सदर थाना अधिकारी रूप सिंह की टीम ने कार्रवाई की. दोनों कारें पुलिस ने जप्त कर थाने लाईं, जहां तलाशी में धारदार हथियार, लाठियाँ, लोहे के पाइप, हॉकी और बेसबॉल स्टिक बरामद हुईं. चालकों की तलाश शुरू कर दी गई है.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा की दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट वजह बताकर दमकल रेस्क्यू
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में दुकान में लगी भीषण आग दुकान में रखा हुआ सामान जलकर हुआ राख दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू और आग बुझाने में जुटी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है आशंका सेंट्रल नोएडा के यासुपुर चकसावेरी थाना बिसरख क्षेत्र का मामला।0
0
Report
रायबरेली में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, एक ट्रक पलट गया
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक बीच सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ट्रक आलू से लदे हुए थे। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। हादसा बछरावां थाना क्षेत्र के शेखपुर समोधा के पास हुआ।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में पुष्कर धामी ने योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Uttarakhand Chief Minister Pushkar Dhami Meets With Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath At His Official Residence0
0
Report
फर्रुखाबाद में बेटी को स्कूल छोड़ते वक्त पिता की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता की मौत जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 18-11-2026 एंकर - फर्रुखाबाद में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आठ वर्षीय बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे पिता की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मोबाइल की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था。 वीओ - फर्रुखाबाद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राजेपुर थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 33 वर्षीय पंकज सोमवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बदनपुर गांव निवासी पंकज बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपनी आठ वर्षीय बेटी आकृति को स्कूटी से स्कूल छोड़ने गए थे। आकृति जमापुर मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद पंकज हाईवे पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पंकज सड़क पर उछलकर गिर पड़े। हादसे में बाइक सवार भी गिर गया। गंभीर हालत में पंकज को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पंकज सोमवंशी मोबाइल की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी आरजू, आठ वर्षीय बेटी आकृति और छोटा बेटा शिवांश है। पिता समरपाल सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। दो भाइयों में पंकज बड़े थे। बेटे की अचानक मौत से मां लक्ष्मी देवी और पिता समरपाल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पति की मौत से पत्नी आरजू और मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है।0
0
Report
सोनभद्र के करमा में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, दो घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अपने साले के साथ ससुराल जा रहा था, इसी दौरान केकराही गांव के समीप यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक देर रात अपने گंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केकराही गांव के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना करमा थाना क्षेत्र की है।0
0
Report
Advertisement
जालंधर में लुटेरों का आतंक थमना नहीं, बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां लुटी
Jalandhar, Punjab:जालंधर में नहीं थम रहा लुटेरों का आतंक बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां झपटीं, कान पर लगे 6 टांके घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई घटना स्थान:- रामामंडी जालंधर0
0
Report
शिमला बायपास पर पलटा ट्राला, यातायात पूरी तरह ठप, चालक घायल
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला बायपास रोड पर पलटा ट्राला कनलोग के पास सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से ठप घटना में चालक को आई चोटें फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं0
0
Report
स Sahibganj के गौशाला कुश्ती मेले में 250 पहलवानों ने दिखाया खतरनाक दांव-पेच
Sahibganj, Jharkhand: साहिबगंज में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर महादेवगंज स्थित गौशाला मेला परिसर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे देश-विदेश के नामी पहलवानों की मौजूदगी में सजा अखाड़ा रोमांच, जोश और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रतियोगिता में नेपाल सहित झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और ओडिशा के लगभग 250 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन करीब 20 हजार से अधिक दर्शकों ने पहुंचकर पहलवानों के दांव-पेच का भरपूर आनंद उठाया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, झारखंड यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व बजरंगी प्रसाद यादव ने अखाड़े में नारियल फोड़कर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने सभी पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर में आगामी दो वर्षों के भीतर एक भव्य स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पहलवानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साहिबगंज प्रखंड में जल्द ही अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के निर्माण की पहल की भी जाएगी। सभी अतिथियों ने आयोजक बजरंगी प्रसाद यादव के प्रयास कि सराहना कि हैँ. वही स्वागत भाषण में प्रतियोगिता के आयोजक बजरंगी प्रसाद यादव ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इसी मिट्टी में उनका जन्म हुआ है और अपनी जन्मभूमि के प्रति लगाव के कारण वे हर वर्ष इस तरह की भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रयास करते हैं। प्रतियोगिता में आये नेपाल के लकी थापा और यूपी के गाजियाबाद से आये पहलवान के शानदार दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अखाड़े में हर मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।0
0
Report
Advertisement
विकासनगर में सड़क पर हुड़दंग: दो गुटों की भिड़ंत पर पुलिस ने केस दर्ज
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट नहीं जोड़ी गई। विकासनगर में सड़क पर खुलेआम हुडदंग मचाने वाले ये दृश्य बेहद डरावने हैं। विकासनगर के भीड़भाड़ वाले बाबूगढ़ क्षेत्र में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर भिड़ंत हो गई और देखते ही देखते झगड़ा हाथापाई में बदल गया। एक दूसरे की जान लेने पर आमादा ये युवक काफी देर तक सड़क पर हुड़दंग मचाते रहे। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। युवकों के बीच चल रहा हाथापाई का यह नजारा आसपास के लोगों को भयभीत कर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस ने हुडदंगियों को हिरासत में ले लिया। सड़क पर खुलेआम हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले इन युवकों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सबक सिखा डाला।0
0
Report
संभल में तम्मना मलिक के हरिहर मंदिर पदयात्रा का ऐलान गरमाया माहौल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । मुस्लिम तम्मना मलिक ने हरिहर मंदिर/विवादित जामा मस्जिद की पदयात्रा में शामिल होने का ऐलान किया। कल कैला देवी मंदिर से निकाली जाने वाली पदयात्रा में शामिल होने के ऐलान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। शिवरात्रि पर बुर्के में काँवन लाने के मामले में सुर्खियों में रही तम्मना मलिक ने बुर्का पहनकर हरिहर मंदिर पदयात्रा में शामिल होने का ऐलान किया है। मुस्लिम तम्मना मलिक के हरिहर पदयात्रा में शामिल होने के ऐलान से संभल का माहौल गरमाया म… विवादित जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले के कोर्ट केस में हिंदू पक्ष के प्रमुख वादी कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी महाराज ने कल 19 नवंबर को हरिहर मंदिर की परिक्रमा के लिए पदयात्रा का आह्वाहन किया है।0
0
Report
रांची के धुर्वा में वेज रेस्टोरेंट में चाकू से हमला, कर्मचारी की मौत
Ranchi, Jharkhand:रांची के धुर्वा स्थित जेपी मार्केट एक वेज रेस्टोरेंट Tasty andaaz में देर शाम के वक्त एक वर्कर और कस्टमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि कस्टमर नशे की हालत में था। देखें देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कस्टमर ने दुकान में रखे चाकू से वर्कर की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु युवक गिरिडीह का रहने वाला था और रांची में रहकर इसी रेस्टोरेंट में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
