271124
Wazirganj- युवक ने खाया जहरीला पदार्थ ,हुई मौत
Wazir Ganj, Uttar Pradesh:वजीरगंज थानाक्षेत्र के गोपाल पुरवा भगोहर निवासी युवक योगेश गोस्वामी पुत्र अमरेश की जहरीला पदार्थ खाने से निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के बड़े भाई के अनुसार आरोपी बीते तीन दिसम्बर को छोटे भाई योगेश को घर से साथ लेकर गया था,शाम को वापस आने पर भाई की हालत नाजुक थी। जिसे जिले के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया ,जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया नामजदगी संदिग्ध है। जांच कर न्यायोचित विधिक कार्रवाही की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोकराझार में घुसी बाघिन सुरक्षित रेस्क्यू, सेना-SSB के संयुक्त अभियान से खतरा टला
Guwahati, Assam:कोकराझार में घुसी रॉयल बंगाल टाइग्रेस सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग और 31वीं वाहिनी SSB के संयुक्त अभियान से टला बड़ा खतरा कोकराझार: पश्चिम बंगाल के जंगलों से भटककर असम के कोकराझार जिले में दाखिल हुई एक मादा रॉयल बंगाल टाइगर (बाघिन) को वन विभाग और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से आज शाम सुरक्षित पकड़ लिया गया। बाघिन की मौजूदगी से पिछले कई दिनों से पूरे जिले और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसके रेस्क्यू के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बाघिन पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती वन क्षेत्र से रास्ता भटककर कोकराझार जिले की सीमा में प्रवेश कर गई थी। घनी आबादी और खेतों के निकट वन्यजीव के मूवमेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी。 स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोकराझार वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस सघन तलाशी और बचाव अभियान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 31वीं वाहिनी और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने अहम भूमिका निभाई। कई घंटों तक चले संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा घेरा तैयार कर आज शाम बाघिन को सुरक्षित रूप से ट्रैंक्विलाइज़ (बेहोश) कर रेस्क्यू कर लिया गया。0
0
Report
इटारसी गैस सिलेंडर विस्फोट: युवक की हालत गंभीर, जाँच जारी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- इटारसी में घर पर खाना बना रहे एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। नाला मोहल्ला के भगत सिंह नगर में छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि युवक अनिकेत के एक हाथ का पंजा शरीर से अलग हो गया,जबकि दूसरा हाथ,पेट और एक पैर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वीओ01- जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इटारसी के नाला मोहल्ला स्थित भगत सिंह नगर में हुआ। घटना के समय अनिकेत घर में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे। अनिकेत छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बना रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके में उसके एक हाथ का पंजा शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे हाथ, पेट और पैर में भी गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अनिकेत के भाई सौरभ के अनुसार, हादसे के वक्त घर पर परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि, विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वीओ02- घटना को लेकर इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अत्यधिक गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्फोट से जुड़े साक्ष्य जुटाएंगे। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका छोटे गैस सिलेंडर से हुआ या किसी अन्य वस्तु के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बाइट (A1) - डॉ. अचलेश्वर दयाल ( चिकित्सक, इटारसी ) बाइट (A2)- सौरभ पांडे ( थाना प्रभारी इटारसी )0
0
Report
हरदा में रेड सैंड बोआ तस्करी: वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:दो मुंहे सांप की तस्करी का मामला, वन विभाग ने 1 आरोपी को पकड़ा वन्यजीवों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में हरदा में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित वन्यजीव रेड सैंड बोआ यानी दो मुंहे सांप के साथ 1 आरोपी को पकड़ा है। टीम ने आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हरदा का है, जहाँ वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्थानीय आईटीआई के पास दो मुंहे सांप की तस्करी की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और चंदन पिता चंदू को रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप के साथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि रेड सैंड बोआ को अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के बाजार में 2 करोड़ कीमत पर बेचे जाने की खबरें सामने आती रही हैं। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सांप कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाने की तैयारी थी।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के विजय नगर में युवक का हंगामा; पुलिस पर चाकू हमला, जवान घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में युवक ने जमकर किया हंगामा आरोपी जितेंद्र रघुवंशी खुद को कमरे में बंद कर चाकू लहराकर दे रहा था धमकी परिजनों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची दरवाजा खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने किया चाकू से हमला एक पुलिसकर्मी की पीठ पर चाकू मारकर किया घायल घायल जवान राजपाल सेंधव का अस्पताल में चल रहा इलाज आरोपी की बहन को भी चाकू दिखाकर डराने का आरोप पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है0
0
Report
वैशाली: महनार में अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस छापेमारी, भारी मात्रा बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा के आदेश पर पुलिस लगातार एक्शन में है। महनार पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर महनार बाजार में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है। SSP शुभांक मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में महनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महनार बाजार में दो जगहों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही महनार पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।छापेमारी के दौरान सुरेंद्र चौधरी और संजीव कुमार के घर से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर इन पटाखों का भंडारण किया गया था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। SSP के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर लिया है और दोनों ठिकानों के संचालकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस बरामदगी को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। वैशाली पुलिस का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
उदयपुर के महालक्ष्मी मंदिर में गजलक्ष्मी स्वरूप से दीपावली में सुख-सौभाग्य का संयोग
Udaipur, Rajasthan:एंकर- दीपावली... यानी सुख, समृद्धि और खुशहाली का पर्व। इस पावन अवसर पर भक्त माता महालक्ष्मी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन आज हम आपको माता लक्ष्मी के एक ऐसे दिव्य स्वरूप के दर्शन करवाएंगे, जिन्हें सुख, सौभाग्य, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उदयपुर के ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर की, जहां माता गजलक्ष्मी के स्वरूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद माता पूरी करती हैं। पेश है एक रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के कपासन में गोशाला चारा गोदाम में आग, 9 गाड़ी जलकर नष्ट
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र के हिंगोरिया गांव स्थित श्री झोईड़ा श्याम गोशाला में शाम को चारा गोदाम में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 9 गाड़ी चारा जलकर नष्ट हो गया। इसमें मक्का और ज्वार की कुट्टी के साथ मूंगफली और सोयाबीन का भूसा भी शामिल है। आग लगने की सूचना मिलते ही गोशाला प्रबंधन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में कपासन नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गोशाला अध्यक्ष देवेंद्र जाट और सचिव विष्णु शंकर शर्मा ने बताया कि चारा नष्ट होने से गोवंश के लिए आगामी दिनों में चारे की व्यवस्था करना चुनौती बन गया है। उन्होंने गोवंश के चारे के लिए सहयोग की अपील की है।0
0
Report
संतकबीरनगर में त्योhaar सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ़्लैग मार्च आएंकर- संतकबीरनगर जिले में आगामी त्योहारों दीपावली, छठ, एवं लक्ष्मी पूजा, मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस- प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में त्योहारों को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भारी पुलिस बल के साथ बखिरा कस्बे में पुलिस बल के साथ सघन फ़्लैग मार्च किया। इस दौरान बखिरा के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा_local नागरिकों_, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहारों की आड़ में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीतापुर के सिधौली मार्ग पर बाइक दुर्घटना: एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के सिधौली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर. बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. संदना थाना क्षेत्र के sidhoul मार्ग पर हुआ हादसा.0
0
Report
Advertisement
महोबा में शराब दुकान के बाहर पिता-पुत्र की पिटाई वीडियो वायरल
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग बन्द दुकान के बाहर शराब पीना युवकों को पड़ा भारी, दुकान संचालक पिता-पुत्र ने युवकों की सरेआम की पिटाई, लात-घूंसों से सरेआम होती रही पिटाई तमाशा देखते रहे लोग, सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल, सड़क पर होती रही मारपीट तमाशबीन बने रहे लोग, मारपीट के दौरान काफी देर तक जाम रही शहर की मुख्य सड़क, मेडिकल पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी हुई मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर खडे किए गंभीर सवाल, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास का मामला।0
0
Report
यू ट्यूब के लिए संत या बाबाओं के खिलाफ साजिश: क्या हो रही है?
Damoh, Madhya Pradesh:यू ट्यूब के लिए संत या बाबाओं के खिलाफ साजिश: क्या हो रही है?0
0
Report
खगड़िया के व्यापारी पिता-पुत्र पर गोली: अपराधी फरार, इलाज शुरू
Khagaria, Bihar:खगड़िया में घात लगाए अपराधियों ने प्लाई व्यवसाई पिता और पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने गोली लगने से जख्मी दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पिता पुत्र को बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया सांसद राजेश वर्मा भी जख्मी पिता पुत्र से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा की जिस तरह से बीच बाजार में घात लगाकर अपराधियों ने व्यवसाई को गोली मारी है उससे व्यापारी वर्ग खौफजादा है, पुलिस प्रशासन अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी करें। घटना नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड की है। बताया जा रहा है की दोनों पिता पुत्र प्लाई की दुकान को बंद कर घर जा रहे थे इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गया है। हालाकी अभी तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस पूरे मामले की पङताल में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में राज्यपाल ने रास वर्ल्ड की 133वीं शाखा उद्घाटन, अनाथ बच्चों के लिए ट्रेनिंग
Muzaffarpur, Bihar:Anchor - बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन आज मुजफ्फरपुर पहुंचे, मुजफ्फरपुर में महामहिम राज्यपाल ने रास वर्ल्ड की 133वीं शाखा का उद्घाटन किया. डॉ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, चंदवारा परिसर स्थित एम.पी.एस. इंडोर स्टेडियम में विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स संस्थान रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की इस नई शाखा का उद्घाटन बिहार के महामहिम राज्यपाल ने किया. इस खास मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा व विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह टाईगर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार उच्च जाति आयोग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की. इस गरिमामयी अवसर पर रास वर्ल्ड के सीईओ सह संस्थापक शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर सेशाई शिल्पी सोनम, एसोशिएट डायरेक्टर नंद कुमार समेत रास वर्ल्ड के सभी जिलों के पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे. उद्घाटन के मौके पर अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए रास वर्ल्ड के सीईओ शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रास वर्ल्ड के सभी ब्रांचों पर शहीदों के बच्चों व अनाथ बच्चों के लिए ट्रेनिंग व किट के साथ ही सारी सुविधाएं निःशुल्क रहेंगी. रास वर्ल्ड का मुख्य लक्ष्य देश के विभिन्न जिलों में कम से कम एक क्लब खोलना है, ताकि उस क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं व लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स के माध्यम से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके. उद्घाटन समारोह के दौरान कराटे व सवात् यानी फ्रेंच बॉक्सिंग के खिलाड़ियों द्वारा एक बेहतरीन शो दिखाया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने जमकर सराहना की. बाइट - शिहान राहुल श्रीवास्तव, CEO, रास वर्ल्ड0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की。0
0
Report
अयोध्या में दीपोत्सव से पहले शहर की लाइटों से सजावट तेज
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश): दीपोत्सव समारोह से पहले शहर में रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर तैयारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
