271503
छात्र /छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई
Bangawan, Uttar Pradesh:गोंडा-भारतीय इंटर कालेज कटरा बाजार के छात्र/छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली पूरे नगर में निकाली गई।रैली मे बच्चों द्वारा आगामी 25 नवम्बर को बूथ पर जाकर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया गया।रैली की अगुवाई प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा,शिक्षक राजेश पाण्डे, शांतनु विक्रम सिंह, सोनिया शर्मा ने की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नरसिंहपुर के गोटेगांव में बकरी चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा; कार फंसने से बदमाश भागे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर बकरी चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, कीचड़ में फंसी स्विफ्ट कार, मोबाइल और चाकू छोड़कर भागे बदमाश एंकर-बकरी चुराने आए हाईटेक चोरों को ग्रामीणों ने ऐसा खदेड़ा कि उन्हें उल्टे पांव भागना पड़ा। मामला नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम चरगुआ का है, जहां अपनी जान बचाकर भागे चोरों को अपनी स्विफ्ट कार, दो मोबाइल और एक चाकू मौके पर ही छोड़ना पड़ा। गोटेगांव में बीती रात कुछ बदमाश सुनील यादव की जमनापारी बकरी खोल रहे थे। आहट सुनकर सुनील और गांव वाले जाग गए। ग्रामीणों को आता देख चोरों ने अपनी स्विफ्ट कार से भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में कार कीचड़ में फंस गई। खुद को घिरता देख कार सवार चारों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। कार में पहले से ही एक चोरी का बकरा मौजूद था। अब उम्मीद है कि जब्त मोबाइल और कार के जरिए पुलिस इलाके की पुरानी बकरी चोरियों का भी बड़ा खुलासा करेगी।0
0
Report
धौलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती की मौत, जहर खाने की आशंका
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल की मौत, जहर खाने की आशंका धौलपुर। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला और युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। दोनों की पहचान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी के रूप में हुई है। जीआरपी चौकी पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका कुसुम बघेल (45) की शादी 24 साल पहले रजौरा खुर्द निवासी सीताराम जाटव से हुई थी। उसके 5 बच्चे हैं। पांच साल से वह पति से अलग होकर छिंदवाड़ा में पीहर में रह रही थी। मृतक युवक आकाश साहू (26) भी छिंदवाड़ा का ही रहने वाला है。 पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। कुसुम 10 दिन पहले ही ससुराल रजौरा खुर्द आई थी। मंगलवार को वह धौलपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वहीं आकाश भी एक दिन पहले फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि दोनों शहर के एक कॉलेज के पीछे मिले और वहां जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर दोनों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर गुरुवार को दोनों पक्षों के परिजन धौलपुर पहुंचे। जीआरपी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है बाइट 1 जीआरपी पुलिस0
0
Report
रायबरेली में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग gंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर घायल अजय सरोज कानपुर जनपद के कल्याणपुर का रहने वाला बताया जा रहा है ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाईं लेकिन तब तक टांग आ गई चपेट मे रायबरेली से रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन जा रही थी ट्रेन सूचना पर पहुंची जीआरपी जांच पड़ताल में जुटी लालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की घटना0
0
Report
Advertisement
जर्जर स्टेट हाईवे 2-A का पुल मौत बन गया
Surajpur, Chhattisgarh:एंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग, यानी स्टेट हाईवे 2-A पर भैसामुंडा स्थित महान नदी का पुल आज मात्र एक पुल नहीं, बल्कि हादसों का पर्याय बन चुका है। यह पुल लगभग पाँच दशक पहले 1971 में सेतु विभाग द्वारा निर्मित था और अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। सरकारी दस्तावेजों में जर्जर घोषित यह संरचना प्रतिदिन हजारों जिंदगियां जान हथेली पर लेकर गुजरती हैं; प्रशासनिक अनदेखी की पराकाष्ठा यह है कि स्थानीय बाशिंदे इसे मौत का पुल कहने लगे हैं। पुल की छाती छलनी हो चुकी है और सीमेंट उखड़ने से बाहर निकले लोहे के नुकीले सरिए वाहनों के पहियों को नुकसान पहुंचाते हैं; सुरक्षा के लिए लगी रेलिंग कई जगहों से पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिससे पुल के नीचे बहती नदी सीधे मौत के गड्ढे में तब्दील नजर आती है। यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं—कभी भारी ट्रकों के पलटने का अंदेशा बनता है, तो कभी बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं; दो हफ्ते पहले ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं बस में सवार 50 से 60 मासूम स्कूली बच्चों को सुरक्षित पार कराना हर दिन एक भयानक इम्तिहान होता है। सड़क पर गड्ढे, टूटती रेलिंग और भारी वाहनों का लगातार कंपन रोंगटे खड़े कर देता है। प्रशासनिक तंत्र आश्वासनों और औपचारिक पत्राचार तक सीमित दिखता है; जिले के अपर कलेक्टर के अनुसार वे प्रतापपुर लिंक कोर्ट जाते समय स्वयं साप्ताहिक रूप से इस मार्ग से गुजरते हैं और पूर्व में हुए मरम्मत कार्यों को देखा था। उनका दावा है कि बाढ़ के पानी के कारण संरचना को भारी क्षति पहुंची थी, जिसके बाद रेलिंग की मरम्मत कराई गई; निकले हुए सरियों, टूटी रेलिंग और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए सेतु निर्माण विभाग को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार 1971 में निर्मित यह पुल 50+ वर्षों की मियाद, भारी और ओवरलोडेड ट्रकों के दबाव और बाढ़ के थपेड़ों के कारण भार वहन क्षमता सेNear-zero पहुंच चुका है। जब सरकारी अभिलेख इसे जर्जर मान चुके हैं, तब नए पुल के निर्माण में देरी महज लापरवाही नहीं, बल्कि किसी बड़े हादसे का इंतजार है—जो आखिरकार कौन बताएगा?0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: 24 लाख 33 हजार 198 मतदाता 2256 बूथों पर मतदान
Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर जिले में नगरपालिकाओं और नगर परिषदों की शहरी सरकार चुनने के बाद अब बारी जयपुर नगर निगम की है। कल जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान होगा। चुनावी मैदान में उतरे 723 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 24 लाख 33 हजार 198 मतदाता करेंगे। सुबह 7 बजे EVM पर वोट पड़ना शुरू होगा और शाम 6 बजे मतदान खत्म होगा। यानी शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं को 11 घंटे मिलेंगे। मतदान से ठीक एक दिन पहले आज प्रशासन की पूरी मशीनरी बूथों पर पहुंच गई। जयपुर नगर निगम क्षेत्र के 2256 मतदान बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को भवानी निकेतन से रवाना किया गया। यहां मतदानकर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद EVM और जरूरी चुनाव सामग्री सौंपी गई। इसके बाद मतदान दल अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचे और मतदान की तैयारियां संभाल लीं। मतदान दलों के पहुंचने के साथ ही बूथों पर EVM सहित चुनाव सामग्री व्यवस्थित करने और मतदान केंद्र तैयार करने का काम शुरू हो गया। कल सुबह मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग पार्टियां मॉक पोल सहित निर्धारित चुनावी प्रक्रिया पूरी करेंगी। इसके बाद सुबह सात बजे मतदाताओं के लिए मतदान शुरू होगा। नगर निगम क्षेत्र में विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, बगरू, मालवीय नगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, आदर्श नगर, हवामहल और आमेर विधानसभा क्षेत्र के निगम वार्ड शामिल हैं। इन्हीं क्षेत्रों के 2256 बूथों पर मतदाता शहर की अगली सरकार के लिए अपना फैसला सुनाएंगे।0
0
Report
डूंगरपुर के गुमानपुरा में बांझपन निवारण शिविर और पशुपालक संगोष्ठी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत संगोष्ठी का आयोजन कृत्रिम गर्भाधान अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण और शीत श्रृंखला रखरखाव योजना के तहत आयोजन डूंगरपुर के गुमानपुरा में बांझपन निवारण शिविर व पशुपालक संगोष्ठी हुई。 नोडल अधिकारी VO डॉ. विपिन चंद बैरवा ने बताया, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग डूंगरपुर के आदेश में शिविर लगाया गया। अस्थाई रूप से बांझ गोवंश व भैंसवंश पशुओं का उपचार कर उन्हें पुनः प्रजनन योग्य बनाने पर जोर दिया गया। कृत्रिम गर्भाधान से उच्च गुणवत्ता वाली संतति और दुग्ध उत्पादन बढ़ाना है उद्देश्य। संगोष्ठी में बांझपन से बचाव, समय पर पूर्ण उपचार और पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ. अशोक चौधरी, पशुधन निरीक्षक नितेश बोहा, पशु परिचर दिनेश कटारा व प्रगतिशील पशुपालक रहे मौजूद。0
0
Report
Advertisement
अमित जी के लिए धमाकेदार वीडियो मॉन्टाज रिलीज
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो मोंटाज अमित जी के लिए0
0
Report
लहसुन बेचकर लौटे युवक के खाते से 1.2 लाख रुपए निकाले, साइबर ठगी का मामला
Kota, Rajasthan:लहसुन बेचकर लौटे युवक के खाते से 1.20 लाख रुपए पार 7 सितंबर को 6 बार में निकली रकम, ओटीपी बताए बिना खाते से रुपए निकलने का आरोप सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के मोरपा गांव निवासी 41 वर्षीय लोकेश पुत्र देवलाल मालव साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित के अनुसार वह करीब 15 दिन पहले कोटा मंडी में लहसुन बेचकर वापस आया था.31 अगस्त को बैंक ऑफ बड़ौदा में राशि डलवाई थी।इसके बाद 7 सितंबर को उसके बैंक खाते से छह बार में कुल 1 लाख 20 हजार 628 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के मैसेज आने के बाद उसे ठगी का पता चला। सबसे पहले 67,515 रुपए, दूसरी बार 10,000 रुपए, तीसरी बार 9,999 रुपए, चौथी बार 9,998 रुपए, पांचवीं बार 16,219 रुपए और छठी बार 6,897 रुपए खाते से निकाले गए। लोकेश का आरोप है कि उसने किसी व्यक्ति को ओटीपी नहीं बताया और न ही बैंक खाते से संबंधित कोई गोपनीय जानकारी साझा की, इसके बावजूद खाते से इतनी बड़ी रकम निकल गई। लगातार आए मैसेज देखकर वह परेशान हो गया। पीड़ित ने मामले की ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है。0
0
Report
फरार गैर-जमानती वारंटी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
Patti, Uttar Pradesh:घर पर चस्पा किया नोटिस, गांव में कराई मुनादी बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना क्षेत्र के ग्राम गोलापुर निवासी फरार गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त मोहम्मद अनीश नवाब अली पुत्र नवाब अली उर्फ जुम्मन के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, माननीय FTC प्रथम न्यायालय, प्रतापगढ़ द्वारा केस संख्या 8849/20, अपराध संख्या 35/14, धारा 498A, 323, 504, 506 आईपीसी एवं 3/4 डीपी एक्ट, महिला थाना प्रतापगढ़ से संबंधित मामले में अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसी क्रम में 08 सितंबर 2026 को पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में ग्राम गोलापुर पहुंची। अभियुक्त के घर तथा गांव के प्रमुख स्थानों पर न्यायालय की उद्घोषणा से संबंधित नोटिस चस्पा किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने गांव में घूम-घूमकर लाउडस्पीकर/बाजा बजाकर मुनादी कराई और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्त पर शिकंजा और कस दिया है।0
0
Report
Advertisement
सीएम विष्णु देव साय के आगमन से पोरा महोत्सव में उत्साह बढ़ा
Khairgarh, Uttar Pradesh:धमधा दुर्ग पोरा महोत्सव में सीएम का आगमन धमधा, दुर्ग। छत्तीसगढ़ की माटी, परंपरा और खेल संस्कृति का रंग एक बार फिर मडियापार में देखने को मिल रहा है। यहां पिछले 63 वर्षों से पोरा महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों और लोक संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाता है। बैल दौड़, कबड्डी, साइकिल रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजन का मुख्य आकर्षण रहती हैं। इस बार महोत्सव को लेकर ग्रामीणों और आयोजकों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ देर बाद मडियापार पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मंच और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 63 साल पुरानी इस परंपरा में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से महोत्सव का उत्साह और बढ़ गया है。0
0
Report
बाराबंकी में सरयू का कहर: हेतमापुर में मकान ढहते, ग्रामीण बचाव में जुटे
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में सरयू नदी का कहर, हेतमापुर में आंखों के सामने बह रहे पक्के मकान, गृहस्थी बचाने में जुटे ग्रामीण नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा यानी सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसील के सैकड़ों गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। सबसे भयावह स्थिति रामनगर तहसील के हेतमापुर गांव में है, जहां सरयू अब आबादी के अंदर तक कटान कर रही है। हेतमापुर में अब तक करीब 14 मकान नदी की धारा में समा चुके हैं। पक्के मकानों को एक-एक कर नदी में बहता देखकर ग्रामीणों में दहशत है। घर बचने की उम्मीद छोड़ चुके ग्रामीण खुद ही मकानों को तोड़कर ईंट, दरवाजे, खिड़कियां, टीनशेड और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। कोई हथौड़े से दीवार तोड़ रहा है तो कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली में गृहस्थी का सामान लादकर सुरक्षित जगह जा रहा है। वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी से बनाए घरों को अपनी आंखों के सामने टूटता देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हैं। अब उनकी कोशिश यही है कि घर भले न बचे, लेकिन उसमें बसी गृहस्थी और परिवार सुरक्षित बच जाए। इधर प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। जरूरतमंदों को लंच पैकेट और राहत किट वितरित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में करीब एक महीने से बाढ़ के हालात बने हुए हैं और तीन तहसीलें प्रभावित हैं। प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।0
0
Report
हल्द्वानी में युवा संवाद: नितिन नवीन और धामी ने करियर और रोजगार पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में 'युवा संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं से उनके करियर, रोज़गार, उद्यमिता, कौशल विकास, टेक्नोलॉजी, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, युवाओं ने राज्य और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। उन्होंने सरकारी योजनाओं के साथ अपने अनुभव भी साझा किए और राज्य में युवाओं के लिए रोज़गार, स्वरोज़गार और बेहतर अवसर पैदा करने के बारे में सुझाव दिए।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD की डिमोलिशन जारी, भावुक दृश्य सामने
New Delhi, Delhi: सत्य निकेतन में हुए बड़े हादसे को लेकर दिल्ली में अवैध निर्माण पर लगातार दूसरे दिन भी करवाई जारी है शाहदरा जिला के जगतपुरी अनारकली वार्ड में अवैध निर्माण पर चला MCD का हथौड़ा दो दिनों से लगातार जारी है डिमोलिशन की कार्रवाई, मकान टूटता देख परिवार हुआ भावुक पूर्वी दिल्ली। कृष्ण नगर विधानसभा क्षेत्र के जगतपुरी स्थित अनारकली वार्ड में अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम (MCD) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। निगम की टीम ने एक बिल्डिंग पर डिमोलिशन की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया。 बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट और दिल्ली सरकार की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत निगम की टीम क्षेत्र में ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है。 कार्रवाई के दौरान मकान मालिक और परिवार के सदस्य काफी भावुक नजर आए। परिवार का कहना है कि उन्होंने बड़ी मुश्किलों और वर्षों की मेहनत से यह मकान बनाया था। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि एक मकान बनाने में इंसान की जिंदगी की जमा-पूंजी तक लग जाती है, लेकिन जब वही मकान आंखों के सामने टूटता है तो उसका दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है。 वहीं स्थानीय निवासियों ने निगम की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए। उनका आरोप है कि इलाके में कई अन्य जगहों पर भी अवैध निर्माण मौजूद हैं, लेकिन उन पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने मांग की कि यदि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चल रहा है तो सभी इलाकों में समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए。 फिलहाल निगम की टीम की कार्रवाई जारी है और मौके पर परिवार तथा स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद है。0
0
Report
फरक्का समझौते पर बिहार की हक़ की आवाज: जेडीयू नेता का विरोध
Patna, Bihar:जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान फरक्का संधि बिहार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बिहार का पानी चोरी करके जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल साहब को किसी ने समझा दिया कि फरक्का समझौता कीजिएगा तो आपको नोबेल पुरस्कार मिलेगा इसलिए उन्होंनेसमझौता कर लिया हमारा पानी बांग्लादेश को जा रहा है इसको किसी हालत में चेंज करना होगा या संधि अगर होगा तो बिहार के हित को देखकर के होगा。 12 दिसंबर को यह संधि खत्म हो रही है इसलिए सवाल उठाया गया है。 विपक्ष के लोग इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं。 हम लोगों को पूरा समर्थन मिल रहा हैं लोगों का बाढ़ का भी कारण यह संधि है यह संधि आगे नहीं होना चाहिए अगर संधि हुआ भी तो बिहार हिस्सा तय करने के बाद ही यह संधि आगे हो, नहीं तो यह संधि आगे नहीं होना चाहिए यह संधि आगे बढ़े हमलोग किसी हालत में तैयार नहीं है नीतीश कुमार के नाम पर बख्तियारपुर का नाम रखे जाने पर उन्होंने कहा कि हम उनकी भावना के साथ है नीतिश कुमार जी इसके पक्ष में कभी से नहीं रहे हैं वह काम से जवाब देते हैं यह मेरा व्यक्तिगत राय है अनंत सिंह के द्वारा जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का विधान परिषद के चुनाव में विरोध की जाने के सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा हमारी पार्टी से अध्यक्ष पूरे मामले को देख रहे हैं。 तेजस्वी यादव के केंद्र सरकार से विशेष मदद की माँग पर संजय झा का बयान नेता विरोधी दल आज सवाल उठा रहे है। उनके समय जब बाढ़ आता था तब वो जनता को मछली खिला रहे थे आज वो लोग आज विशेष मदद की बात कह रहे है。 बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव कदम उठा रही है。0
0
Report
राजस्थान में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से माल परिवहन में नई गति
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में माल परिवहन के लिए फ्रेट कॉरिडोर - डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर, राजस्थान में माल परिवहन को लेकर होगी सुविधा - राजस्थान में कॉरिडोर का 567 किलोमीटर रेलमार्ग, औद्योगिक विकास को मिल सकेगी नई गति, जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर में मिलेगी सुविधा जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 दिन पूर्व देश को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सौगात दी है। इस कॉरडोर से राजस्थान के माल परिवहन को लेकर भी व्यवसायियों के लिए बड़ी राहत मिल सकेगी। देश में सबसे अधिक 567 किलोमीटर मार्ग राजस्थान राज्य से होकर गुजर रहा है। इसका बड़े स्तर पर राजस्थान के व्यवसायियों को भी फायदा मिलेगा। दरअसल डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए तेज, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाला डेडिकेटेड रेल नेटवर्क उपलब्ध कराना है। इससे माल परिवहन की गति और दक्षता बढ़ने के साथ ही यात्री ट्रेनों के लिए اضافीय क्षमता उपलब्ध हो रही है। इससे यात्री ट्रेनों की पंक्चुअलिटी में वृद्धि हुई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लंबी दूरी के माल परिवहन को जल्दी पूरा करने में मदद मिल रही है। जिससे लॉजिस्टिक्स लागत और ट्रांसपोर्टेशन का समय बच रहा है। साथ ही ग्राहकों को सामान की समयबद्ध डिलीवरी मिल पा रही है। देश के विभिन्न स्थानों पर विकसित किए गए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, लॉजिस्टिक पार्क और मल्टीमॉडल परिवहन सुविधाओं के विकास से उद्योग और व्यापार जगत को नई गति मिल रही है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे है। राजस्थान से होकर गुजरने वाले रेवाड़ी से पालनपुर मार्ग पर लगभग 567 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है। यह देश में किसी भी राज्य से होकर गुजरने वाला फ्रेट कॉरिडोर का सबसे लंबा खंड है। इससे जयपुर, अजमेर, पाली और जोधपुर सहित राज्य के मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर, कपड़ा, सिरेमिक, मार्बल तथा अन्य औद्योगिक समूहों को माल परिवहन में सुविधा मिल पा रही है। राजस्थान में बढ़ेंगे माल निर्यात के अवसर उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि देश में 1506 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के न्यू दादरी से महाराष्ट्र के न्यू जेएनपीटी तक विस्तारित हो चुका है। इससे देश के विभिन्न स्थानों सहित समुद्री बंदरगाहों तक औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्देश्य मालगाड़ियों के संचालन को यात्री Trains के लिए अधिक व्यस्त मौजूदा रेल मार्गों से अलग करना है। इससे माल परिवहन के लिए सुगम रेल मार्ग उपलब्ध हुआ है। साथ ही मौजूदा भारतीय रेल नेटवर्क पर यात्री ट्रेनों के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होने से कोचिंग ट्रेनों की समयपालनता में भी सुधार हुआ है। राजस्थान के लिए यह नेटवर्क उद्योग, व्यापार, निर्यात, रोजगार और निवेश को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा साबित हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
