Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

वंदे मातरम पर बड़ा हमला: गोंडा में भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम के बीच विपक्षी बयानबाजी और जंगल राज को लेकर एकजुट जवाब

AKAtul Kumar Yadav
Nov 08, 2025 12:57:37
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। गोण्डा जिले में आज भाजपा कार्यालय पर वंदे मातरम गीत की डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अलग-अलग पदाधिकारी को अलग-अलग क्षेत्र में कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारी दी गई है। विधायक बावन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू हाजामी के वंदे मातरम पर दिए गए बयान पलटवार करते हुए कहा कि सपा जैसी राजनीति तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उनके अब्बू आजमी जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, जो व्यक्ति वंदे मातरम का विरोध करेगा वह भारत माता का सपूत हो नहीं सकता, उनकी विकृत मानसिकता है। वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत हमारा है, भारत माता में जिनकी आस्था है राष्ट्रवाद में जिनकी आस्था है, वह कभी भी वंदेमातरम का विरोध नहीं कर सकते। जिनकी मानसिकता दूषित है। कहीं से ऊर्जा खाते यहां का है और गाते पाकिस्तान का है ऐसे लोग ही विकृत मानसिकता वाले ही वंदे मातरम का विरोध कर सकते हैं। बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में 15 साल का लाल यादव के जंगल राज और नीतीश कुमार की सरकार का सुशासन 20 वर्ष और जो 20 वर्ष में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है, बिहार का विकास हुआ है, बिहार एक विकसित प्रदेश के रूप में आगे बढ़ा है मुझे पूर्ण विश्वास है वहां के जनता जनार्दन और युवा और हमारी माताएं और बहनें मातृशक्ति फिर से एनडीए की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वही विधायक बावन सिंह ने आजम खान के जंगल राज वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा वह गलत बोल रहे हैं, जंगल राज उत्तर प्रदेश में देखते 12 से 17 तक क्या हाल था। कितना भीषण दंगा हुआ किस तरह से क्या हालत थी, लोग सुरक्षित नहीं थे। हमारी माताएं बहने 7 बजे के बाद निकल नहीं सकती थीं, घर से हम लोग जाते थे, परिवार के लोग पूरे प्रदेश में यह सोचते थे कि लौट कर आएंगे की कोई घटना न घट जाए; अपहरण, लूट, डकैती की घटनाओं का डंका था, खुलेआम फिरौती हो रही थी। वही हाल बिहार का जंगलराज था लालू के जमाने में था।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Mar 14, 2026 13:32:44
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *স্বাস্থে ঘাপলার অভিযোগ স্বাস্থ্য কর্মীদের।* কৃষ্ণনগর ১ নম্বর ব্লকের বিষ্ণপুর প্রাথমিক স্বাস্থ্যকেন্দ্র সহ ব্লকের ANM, CHO, CHA, এবং আশা কর্মী মহিলারা 282 +79 জন তাদের বেস্ট পারফরম্যান্স বেসড ইনসেনটিভের প্রায় ১১ লক্ষ টাকা তছরূপের অভিযোগ আনলো আজ, তাদের এর বকেয়া টাকা সময়মত পোর্টালে সাবমিট না করাতে তারা টাকাটা পায়নি, সেই কারণে বিক্ষোভ দেখালেন কমিউনিটি হেলথ অফিসাররা (CHO) এবং ANM নার্সরা। আজ শনিবার স্বাস্থ্যকেন্দ্রের DEO ও ব্লক মেডিক্যাল অফিসার অব হেলথ (বিএমওএইচ)-কে ঘিরে ধরে বিক্ষোভ প্রদর্শন করেন তারা। অভিযোগ, নির্ধারিত সময়ে ডাটা এন্ট্রি অপারেটরকে সমস্ত প্রয়োজনীয় তথ্য জমা দেওয়া হলেও তাদের পারফরম্যান্সের তথ্য সঠিকভাবে আপলোড করা হয়নি পোর্টালে। এর ফলেই দীর্ঘদিন ধরে পারফরম্যান্স বেসড ইনসেনটিভের সকলের মিলে প্রায় ১১ লক্ষ টাকা তারা পাননি বলে দাবি করেন,বিক্ষোভকারীরা।এই বিষয়ে কৃষ্ণনগর ১ নম্বর ব্লকের ব্লক মেডিক্যাল অফিসার অব হেলথ (বিএমওএইচ) অভিযোগের বিষয়টি স্বীকার করে জানান, কিছু সমস্যা হয়েছিল পোর্টালে সাবমিট হয়নি, পেপার রেডি করা হয়েছে,সেটা সাবমিট করার প্রক্রিয়া চলছে,বিষয়টি খতিয়ে দেখে দ্রুত সমস্যার সমাধানের চেষ্টা করবেন । DEO বলেন,আমি DEO না, BMOH যা নির্দেশ দেন,তাই আমি করি, বাইট অভিযোগ কারী নার্স, যার বিরুদ্বে অভিযোগ DEO, শেষে BMOH ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 140326ZG_NAD_HELTH_CHO নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 14, 2026 13:31:51
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह गरीब महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करता था और उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते व सिम कार्ड लेकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। खोराबार थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। गिरोह की गिरफ्त में आये सदस्य वंश निषाद, शोभित गौड़, शक्ति जायसवाल और शिवम पटवा हैं और सभी गोरखपुर जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, पासबुक, एटीएम कार्ड और एटीएम स्लिप बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है और संभव है कि इससे जुड़े कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह कब से सक्रिय था और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 14, 2026 13:30:48
Ajmer, Rajasthan:
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 13:30:44
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग -नेशनल लोक अदालत में 335 प्रकरण हुए निराकृत 35 लाख 53 हजार 64 रुपए की हुईं वसूली एंकर -बड़ामलहरा अदालत परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें आपसी राजीनामा योग्य न्यायालीन व प्री लिटिगेशन संबंधी 1694 प्रकरण रखे गए जिनमे से 17 महिला संबंधी प्रकरणो के साथ 335 मामलो का निराकरण किया गया इस दौरान बैंक व नगर परिषद की 53 लाख 83 हजार 64 रुपए बकाया राशि की वसूली भी हुई उक्त नेशनल लोक अदालत का आयोजन माननीय प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश छतरपुर के मार्गदर्शन में किया गया लोक अदालत में क्रमशः 27, 28 दो खंडपीठो का गठन किया गया जिसमें न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक दीक्षित न्यायाधीश सुश्री संगीता कोरकू ने मामलो की सुनवाई की जबकि सुलहकर्ता सदस्य के रूप में एडवोकेट उमेश शर्मा व संगीता
0
comment0
Report
BTBrajesh Tiwari
Mar 14, 2026 13:30:43
Noida, Uttar Pradesh:रिफाइनरी में 20 प्रतिशत प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है। रिफाइनरी में प्रोडक्शन बढ़ाने से पेट्रोल, डीजल , गैस का उत्पादन बढ़ेगा। किसी प्लांट में प्रोडक्शन बढ़ाने के आदेश नहीं है। रिफाइनरी से गैस प्लांट तक पहुंचती है। लोनी में इंडियन, एचपी और भारत गैस का प्लांट है। प्लांट से सिलेंडर सीधे डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाता है। डिस्ट्रीब्यूटर से सीधे उपभोक्ता के पास सिलेंडर जाता है। पैनिक सिचुएशन होने की वजह से दिक़त है। भारत गैस में रोजाना 80 हजार सिलेंडर रिफिल किया جاتا है। यहाँ से 13 जिलों में सप्लाई होता है। पैनिक की वजह से बुकिंग डबल हो गई है। पहले रोजाना औसतन 60 हजार बुकिंग आती थी। लेकिन अब ये आकड़ा एक लाख 20 हजार हो गया है। जिसके पास पीएनजी गैस और सिलेंडर है, और वो सिलेंडर इस्तेमाल नहीं करता था, वो भी गैस की बुकिंग करवा रहा है। ऐसे ऐसे सिलेंडर वापस आ रहे हैं जो 5 साल से कभी रिफिल ही नहीं हुआ। और अब रिफिल करने के लिए आ रहे है। डिस्ट्रीब्यूटर के पास स्टाफ की कमी है और लोग ज्यादा आ रहे है इसी लिए भीड़ बढ़ गई है। सरकार ने 25 दिन का बुकिंग कैप लगाया है। ये भी वजह भीड़ बढ़ने की। ये सिर्फ जानकारी है। प्लांट के बाहर से वॉक थ्रू है
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 13:30:37
Chhatari, Tyor, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के पहासू पंड्रावल मार्ग पर गांव चौंढेरा के समीप अनियंत्रित कार खारजा नहर में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की शाम गांव चौढेरा निवासी चेतन सिंह पुत्र छोटे लाल कार से पंड्रावल दोराहे की तरफ जा रहा था। पंड्रावल पहासू मार्ग पर खारजा नहर पुल पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में चालक चेतन घायल हो गया है। इस दौरान घायल को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक हाशिम भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची ने पुलिस मामले की जांच पड़ताल की है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top