Back
UPSC परिणाम: कैसरगंज के सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह के बेटे कार्तिकेय ने 269वीं रैंक हासिल की
AKAtul Kumar Yadav
Mar 06, 2026 12:00:44
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में मधईपुर के रहने कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह के बड़े पुत्र कार्तिकेय सिंह ने आज संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2025 के जारी की गई रिजल्ट में 269वीं रैंक हासिल करके दूसरे प्रयास में बड़ी सफलता हासिल की है। कार्तिकेय सिंह ने कक्षा 1 से लेकर 10 तक की पढ़ाई रघुकुल विद्यापीठ गोंडा बृजभूषण शरण के स्कूल से की है और स्कूल इन्होंने 2015 में इन्होंने उत्तीर्ण किया है। वही कक्षा 11 से 12 तक की पढ़ाई इन्होंने फातिमा इंटर कॉलेज सर्कुलर रोड गोंडा से है 2017 में इंटरमीडिएट इन्होंने पास किया है। वही आईआईटी मुंबई से उन्होंने बीटेक 2021 में पास करके यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी और दूसरे प्रयास में इनको बड़ी सफलता हाथ लगी है। सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह के दो पुत्र बड़े बेटे का नाम कार्तिक सिंह छोटे बेटे का नाम मार्कण्डेय सिंह है। जो लखनऊ हाई कोर्ट में अधिवक्ता है माता किरन सिंह पोस्ट विभाग में डाक अधीक्षक के पद पर तैनात है। पिता संजीव सिंह ने बेटे को मिली बड़ी उपलब्धि को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे बेटे ने जब इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी और जब वह कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी करने गया था। तभी उसने ठान लिया था कि उसे यूपीएससी क्लियर करना है इंजीनियरिंग की तरफ ना जाकर के उसने यूपीएससी की तरफ जाने का फैसला किया था। इस बार दूसरे प्रयास में मेरे बेटे को सफलता मिली है पिछली बार चार नंबर काम आने के कारण वह इंटरव्यू में नहीं शामिल हो पाया था। लेकिन इस बार परीक्षा में अच्छा नंबर था इंटरव्यू में भी बैठा और अब 269वीं रैंक उसने हासिल की है। मैं राजनीति में हूं उनकी माता पोस्ट विभाग में है लेकिन फिर भी बच्चों के लिए समय निकालना पड़ता है और समय देना पड़ता है। मैंने अपने बेटे से कहा था कि जो तुमको करना है तुम करो मेरा पूरा सहयोग रहेगा और मैं अपने बेटे को पूरा सहयोग किया। जो भी अभिभावक अपने बच्चों की तैयारी करवा रहे हैं मैं उसे अपील करूंगा कि अगर बच्चा कुछ करना चाहता है तो उसको सपोर्ट करें पूरी तरीके से अपने बच्चों का सहयोग करें जहां भी आपकी आवश्यकता हो वहां आप खड़े रहे। मुझे बहुत खुशी है कि मेरा बेटा इतनी कम उम्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है और इससे बड़ी खुशी एक पिता के लिए और क्या हो सकती है।
बाइट- संजीव सिंह- कार्तिकेय के पिता व संसद प्रतिनिधि कैसरगंज।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report