Back
Gonda271504blurImage

UP News- योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विधायक ने मरीजों को बांटे फल

Rajan Kushwaha
Jun 05, 2025 11:53:30
Paraspur, Uttar Pradesh

गुरुवार को परसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक अजय सिंह ने मरीजों को फल वितरित किए। अधीक्षक डॉक्टर लवकेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने परसपुर सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल वितरित करके मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सूरज सिंह, अधीक्षक डॉक्टर लवकेश शुक्ला, प्रदीप पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, पिंकू सिंह, अशोक यादव, देव प्रयाग अवस्थी समेत अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|