केंद्रीय राज्य मंत्री बने दिशा के अध्यक्ष, बृजभूषण के बेटे सांसद करण भूषण सिंह को हटाया
Janki Nagar, Uttar Pradesh:गोंडा जिला निगरानी समिति के अध्यक्ष पद से सांसद करण भूषण सिंह को हटाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह (राजा भैया) को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। करण भूषण सिंह को अब समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा यह आदेश कल देर शाम जारी किया गया। लोकसभा चुनाव के बाद करण भूषण सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। बृजभूषण शरण सिंह कई सालों से समिति के अध्यक्ष थे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
