वजीरगंज के ब्रह्मचारी पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाई भिड़े, पिता को भी पीटा, मुकदमा दर्ज
Wazir Ganj, Uttar Pradesh:वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी पुरवा में जमीन विवाद को लेकर हुए पारिवारिक मारपीट में आधा दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। दोनों सगे भाइयों ने एक दुसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रामसुघर द्विवेदी व दिनेश कुमार आपस में सगे भाई हैं। जमीन विवाद में हुई मारपीट में पिता काशीराम समेत अन्य परिजनों को भी चोटें आयी हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
