271002
सरयू नदी में कछुआ विमोचन कार्यक्रम, 93 कछुए छोड़े गए
kumbh nagar, Uttar Pradesh:सरयू नदी में कछुओं के संरक्षण के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 93 कछुए नदी में छोड़े गए। यह कार्यक्रम घड़ियाल पुनर्वास केंद्र लखनऊ के तत्वावधान में करनैलगंज में हुआ। जिलाधिकारी नेहा शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भारतीय स्टार टर्टल, पेंटेड टर्टल, स्पॉटेड फ्लैपशेल टर्टल, गंगा साफ्टशेल टर्टल, रेड-ईयर्ड स्लाइडर सहित नौ विभिन्न प्रजातियों के कछुए नदी में छोड़े गए जो जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन में मदद करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन: जलभराव-शहर विकास पर भाजपा पर निशाना
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- बादशाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, दीपेंद्र हुड्डा और जितेंद्र भारद्वाज सम्मेलन में पहुंचे बूथ और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन स्थानीय समस्याओं और आगामी चुनावी रणनीति पर भी हुई चर्चा गुरुग्राम की जलभराव और कूड़े की समस्या को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को घेरा भाजपा सरकार ने 2 काम किये- हुड्डा 1) 5 स्टार गुरुकमल दफ्तर बनाने का और दूसरा गुरुग्राम का नाम गुरुग्राम करने का लेकिन नाम बदलने के बाद भी हालत वैसे ही है- हुड्डा गुरुग्राम के बादशाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। सम्मेलन का उद्देश्य बूथ और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। इस दौरान स्थानीय जनसमस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई। राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गुरुग्राम में जलभराव, कूड़े की समस्या, ट्रैफिक और अधूरी विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस शहर को कांग्रेस के समय ‘मिलेनियम सिटी’ के तौर पर विकसित किया गया, वह आज जलभराव और कूड़े की समस्या से जूझ रहा है।दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की कई विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने आधुनिक बस अड्डे, सरकारी अस्पताल और मेट्रो विस्तार की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण काम अभी भी अधूरे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। हरियाणा ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन के जरिए पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। नेताओं ने बूथ, ब्लॉक और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया गया।0
0
Report
3 दिन बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: 13 सितम्बर को बड़ा आंदोलन का आह्वान
Karnal, Haryana:सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 3 दिन और बढ़ी, 13 सितंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान, नरेश शास्त्री बोले—“सरकार को जेब नहीं काटने देंगे करनाल में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने करनाल में बड़ा ऐलान करते हुए हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार जल्दबाजी में कोई भी फैसला ले, लेकिन सफाई कर्मचारी अपने आंदोलन को पूरी रणनीति और संयम के साथ आगे बढ़ाएंगे। उनका कहना है कि सरकार बातचीत के जरिए कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे。 तीन दिन और बढ़ी हड़ताल नरेश शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने फिलहाल हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरह वे भी जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहते, जिससे प्रदेश की जनता को परेशानी हो। उनके मुताबिक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और सरकार के पास अभी भी बातचीत का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि सरकार यह न समझे कि हड़ताल बढ़ाते ही सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाई कर्मचारी पूरी तरह समझदार हैं और हर कदम सोच-समझकर उठाया जा रहा है。 सरकार पर कर्मचारियों पर कार्रवाई का आरोप नरेश शास्त्री ने सरकार पर आंदोलनकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के 40 कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और अलग-अलग शहरों में भी एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों के बावजूद कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं, बल्कि पूरे मामले पर बेहद सजगता और जिम्मेदारी के साथ निर्णय लिया जा रहा है। 10 से 12 सितंबर तक जिला स्तर पर पंचायत आंदोलन की अगली रणनीति का ऐलान करते हुए नरेश शास्त्री ने बताया कि 10, 11 और 12 सितम्बर को जिला स्तर पर पंचायतें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 13 सितंबर को राज्य स्तरीय पंचायत होगी। उन्होंने इन पंचायतों को ‘जननायक पंचायत’ नाम दिया है। उनका कहना है कि इन पंचायतों में केवल सफाई कर्मचारी ही नहीं, बल्कि विभिन्न दलित संस्थाओं के साथ कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर, किसान और अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। 13 सितंबर को बड़े आंदोलन का दावा नरेश शास्त्री ने दावा किया कि 13 सितंबर की पंचायत आंदोलन का बड़ा रूप लेगी। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारी पूरी ताकत लगाएंगे और यह आंदोलन सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा。 उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि वह कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे。 “सरकार ईमानदारी से बातचीत करे” सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों से की जा रही अपील पर नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार को केवल अपील करने के बजाय कर्मचारियों के साथ ईमानदारी से बैठकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 मई को हुए समझौते के बिंदुओं पर सरकार ठोस कार्रवाई करे। उनके मुताबिक सफाई कर्मचारी सरकार से किसी विशेष रियायत की मांग नहीं कर रहे, बल्कि अपने अधिकार और पहले से किए गए समझौतों के पालन की मांग कर रहे हैं। पक्की नौकरी की मांग पर सरकार को घेरा मुख्यमंत्री की ओर से जारी पत्र को लेकर नरेश शास्त्री ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग कौशल रोजगार में जाने की नहीं, बल्कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की है। उन्होंने दावा किया कि यदि सफाई कर्मचारी नियमित होते हैं तो उनकी तनख्वाह करीब 34 हजार रुपये तक हो सकती है। वहीं वर्तमान व्यवस्था में वेतन और भत्तों को लेकर सरकार की पेशकश पर उन्होंने सवाल उठाए। “20 हजार मिल रहे हैं तो 25,500 क्यों लें?” नरेश शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारों को फिलहाल करीब 20 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। सरकार की ओर से करीब 25,500 रुपये देने की बात कही जा रही है, लेकिन कर्मचारियों की मांग इससे कहीं आगे की है। उन्होंने कहा कि सफाई भत्ता, झाड़ू भत्ता और जोखिम भत्ता जोड़ने के बाद भी कर्मचारियों के हितों के साथ न्याय नहीं हो रहा। उनका आरोप है कि सरकार कर्मचारियों की जेब से करीब 15 हजार रुपये कम करने की कोशिश कर रही है। “सफाई कर्मचारियों की जेब नहीं काटने देंगे” नरेश शास्त्री ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और सरकार को उनकी जेब काटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के मुद्दे पर सच्चाई से बात नहीं कर रही है। उनका कहना है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगों पर ठोस समाधान नहीं निकलता।0
0
Report
जहरीली शराब से मौतों का जिम्मेदार कौन? जवाब क्या है
Damoh, Madhya Pradesh:जहरीली शराब से मौतों का जिम्मेदार कौन?0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के सत्या निकेतन भवन गिरने हादसा: राहत टीमों की तत्परता, दुखद घड़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के सत्या निकेतन में भवन गिरने की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों की तत्परता और समर्पण सराहनीय है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा इस हादसे से प्रभावित प्रत्येक परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।0
0
Report
नालंदा के अस्ता में करंट से बिजलीकर्मी की मौत, दो झुलसे; जांच शुरू
Pariaunna, Bihar:नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता गाँव में बिजली के काम के दौरान करंट लगने से एक बिजलीकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बिजलीकर्मी झुलस गए। मृतक की पहचान नागीना पासवान के रूप में हुई है। घायल साजन पासवान समेत दो बिजलीकर्मियों का इलाज चल रहा है; इनमें से एक का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है, जबकि तीसरे बिजलीकर्मी को मामूली रूप से झुलसा बताया गया है। परिजनों के अनुसार ठेकेदार के माध्यम से तार बदले जा रहे थे और शटडाउन लिया गया था, उसके बाद खंभे पर चढ़कर तार बदले जा रहे थे कि अचानक करंट प्रवाहित हो गया। परिजनों ने ठेकेदार और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है; पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव: गंगानगर में भाजपा-कांग्रेस का दांव पेंच तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है तो वहीं कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। श्री गंगानगर जिले में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर कई नेताओं की साख दांव पर लगी है; ऐसे में दोनों ही पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों के लिए देर रात समर्थन में जनसम्पर्क करते हुए नजर आ रहे है। वही नगर निकाय चुनावो को लेकर भाजपा नेताओं ने बड़ी दावेदारी जताते हुए दावा किया है कि जिले में सबसे ज्यादा नगरपालिकाओ में भाजपा का बोर्ड बनेगा।0
0
Report
Advertisement
जमुई के जतहर गांव में चचरी पुल से नदी पारना आसान, स्थायी पुल की मांग
Jamui, Bihar:जमुई: खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत के जतहर गांव में वर्षों से नदी पार करने की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को समाजसेवी डॉ. नीरज साह के सहयोग से बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों के आपसी सहयोग और डॉ. नीरज साह के आर्थिक सहयोग से नदी पर चचरी पुल तैयार किया गया, जिसका रविवार को उद्घाटन किया गया। पुल बनने के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। करीब 250 की आबादी वाले जतहर गांव के लोगों के लिए बरसात के दिनों में नदी पार करना हमेशा बड़ी चुनौती रही है। वर्षों से ग्रामीण बांस-बल्लियों के सहारे नदी पार करने को मजबूर थे। कई बार ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाई, लेकिन अब तक पक्के पुल का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीण युवाओं ने आपसी सहयोग से चचरी पुल बनाने की पहल शुरू की। आर्थिक परेशानी की जानकारी मिलने पर डॉ. नीरज साह ने ग्रामीणों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग किया। डॉ. नीरज साह के सहयोग से चचरी पुल तैयार होने के बाद ग्रामीणों ने उन्हीं के हाथों इसका उद्घाटन कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने डॉ. नीरज साह के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जरूरत के समय ग्रामीणों की परेशानी को समझा और सहयोग किया। चचरी पुल से फिलहाल आवागमन में राहत मिली है और बरसात में नदी पार करने की परेशानी कुछ कम हुई है। इस मौके पर डॉ. नीरज साह ने कहा कि उन्हें जब ग्रामीणों और युवाओं के प्रयास की जानकारी मिली तो उन्होंने सहयोग करना अपना दायित्व समझा। गांव के लोगों की सुविधा के लिए कुछ सहयोग कर पाना उनके लिए खुशी की बात है। ग्रामीणों ने कहा कि चचरी पुल भले ही तत्काल राहत का साधन बन गया है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। आजादी के 79 साल बाद भी गांव के लोगों को बांस-बल्लियों के सहारे नदी पार करना पड़े, यह विकास के दावों पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से जतहर गांव में जल्द पक्के पुल का निर्माण कराने की मांग की है। हालांकि, चचरी पुल निर्माण में सहयोग के लिए ग्रामीणों ने डॉ. नीरज साह, अर्णमाबांक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव और हरनी पंचायत के मुखिया प्रकाश तांती सहित अन्य सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुष्पा खैरबार, नंदकिशोर दास, चेतन रविदास, रंजन रविदास, राजेश रविदास और इंद्रदेव रविदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
प्रताप नगर की पानी टंकी पर पाँच लोग चढ़े; पुलिस बचाव कार्य शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर Vishnu सांगानेर प्रताप नगर से बड़ी खबर चार महिलाओं सहित पांच जनें पानी की टंकी पर चढ़े प्रताप नगर अलकनंदा अपार्टमेंट में स्थित है पानी की टंकी टीला वाला गांव में जमीनी विवाद को लेकर है पूरा मामला सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे सिविल डिफेंस व अन्य को भी बुलाया मौके पर उन्हें समझाबुझा कर नीचे उतारने का किया जा रहा है प्रयास0
0
Report
फागी में कांग्रेस राज के विकास कार्य गिनाते बाबूलाल नागर, जनता से वोट अपील
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने फागी में कांग्रेस राज के विकास कार्यों को गिनाया। भाजपा के पूर्व प्रधान का मुद्दा सभा में छाया, पूर्व प्रधान ने भी सरकार पर साधा निशाना। नागर ने उप जिला अस्पताल, कॉलेज और दूदू फागी को निकाय बनाने के मुद्दे को लेकर जनता से वोट के लिए की अपील। चुनाव प्रचार बना चर्चा का विषय, फागी बना हॉट वार्ड, प्रत्याशियों ने झौंकी ताकत।0
0
Report
Advertisement
पाली नगर निगम 65 मतदान केंद्रों की तैयारी पूरी, निरीक्षण में सुविधाओं का अवलोकन
Pali, Rajasthan:नगर निगम के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश, नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां, 65 वार्डों के मतदान केन्द्रों का लिया जायजा, नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत, तहसीलदार सुनील कुमार तथा तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी ने नगर निगम पाली के सभी 65 वार्डों में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान कक्ष, मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान दिवस से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी -निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के 36 संवेदनशील मतदान केन्द्रों सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संवेदनशील केन्द्रों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.0
0
Report
CM के रोड शो के कारण अलवर में यातायात डायवर्जन, कई मार्ग बंद
Alwar, Rajasthan:CM के रोड शो को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्तों पर एंट्री बंद\n\nअलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 7 सितंबर को अलवर शहर में प्रस्तावित रोड शो को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था जारी की है। रोड शो के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।\n\nयातायात पुलिस के अनुसार काशीराम चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले सभी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसी तरह कटला की तरफ से नगर निगम की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश भी निषेध रहेगा।\n\nवंडरमॉल की तरफ से मन्नी का बड़ और मनुमार्ग की तरफ से मन्नी का बड़ आने वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कंट्रोल रूम से होप सर्कस की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश भी रोड शो के दौरान बंद रहेगा।\n\nपुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि रोड शो के दौरान परेशानी से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन रूट का ही इस्तेमाल करें।\n\nबाइट: सीओ सिटी0
0
Report
36 मवेशी ले जाने की खबर पर कार्रवाई: तीन गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया स्थित शिवडीह गांव के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 मवेशियों को मुक्त कराया। मवेशियों को 16 चक्का ट्रक में कथित तौर पर क्रूरता पूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए ट्रक जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसआई रीमा कुमारी और एसआई अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सशस्त्र बल को कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने शिवडीह के समीप संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें 36 गाय लदी मिलीं। मवेशियों को एक साथ ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिससे उनके लिए पर्याप्त जगह और आराम की स्थिति नहीं थी। पुलिस ने सभी मवेशियों को ट्रक से उतरवाकर सुरक्षित कराया। गिरफ्तार आरोपितों में नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलधार गांव निवासी नीतीश कुमार व नीरज कुमार तथा रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 निवासी मो. चांद शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक संख्या बीआर 27 जीबी 4910 को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लगातार कार्रवाई, फिर भी जारी पशु तस्करी पशु तस्करी और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सरकारें लगातार सख्त कार्रवाई और प्रभावी नियंत्रण का दावा करती रही हैं, लेकिन जमुई में सामने आ रहे मामले इन दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर दिखाते हैं। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत लगातार मामले दर्ज होने और मवेशियों की बरामदगी के बावजूद पशु तस्करी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि जमुई के रास्ते मवेशियों को झारखंड और आगे कोलकाता तथा बांग्लादेश की ओर ले जाया जाता है। पुलिस और संबंधित विभागों की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करी का सिलसिला पूरी तरह थम नहीं सका है। लिहाजा सवाल यह है कि अगर कार्रवाई के बावजूद ऐसे वाहन लगातार पकड़े जा रहे हैं तो तस्करी के पूरे नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई कब होगी? बहरहाल, 36 गायों की बरामदगी एक बार फिर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच मौजूद अंतर को सामने लाती है।0
0
Report
Advertisement
नेपाल आपदा पर भारत की संवेदनशीलता, बगहा में बाढ़-कटाव रोकथाम की तैयारी जोरशोर से
Bagaha, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे और बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम बगहा पहुंचे जहाँ बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया उसके बाद मंत्री नें इलाके में बाढ़ कटाव के हालात का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने बीते दिनों पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आईं त्रासदी पर कहा की देखिए नेपाल हमेशा भारत का एक पूरक बनके रहा है। नेपाल के प्रति हमेशा भारत संवेदनशील रहता है। नेपाल में आईं इस आपदा औऱ दुख की घड़ी में हमेशा एक अच्छे मित्र होने के नाते भारत नेपाल के साथ खड़ा है। पूरे भारतवासी नेपाल में आईं आपदा से दुखी हैं और भारत तत्पर है वहाँ हर संभव सहयोग करने के लिए, हम सब लोग सहयोग करने के लिए तैयार हैं। आगे उन्होंने कहा की अब नेपाल से निकलने वाली नारायणी ऐसी नदी है जिसपर काबू पाना बड़ा मुश्किल है। सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। नदी अपना करवट बदलते रहती है। कभी धारा बदलकर इधर इस साल कटाव करतीं है तो कभी उधर उस साल कटाव करतीं है। बावजूद इसके इधर आपदा से बचाव की पूरी तैयारी है। अगर कटाव होगा तों फिर सरकार हमेशा की तरह तत्पर है बचाव करने के लिए। राज्य औऱ केंद्र सरकार बाढ़ कटाव से निपटने के लिए हर मुमकिन तैयारियों में जुटा है। वहीं गंडक नदी पर बगहा शहर को शास्त्रीनगर से यूपी के बेलवनिया में जोड़ने वाली प्रस्तावित पुल निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि चलिए वह भी समय आएगा तों बताएंगे, बात चल रहीं है जल्द हीं गंडक नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी मिलेगी। बतादें की केंद्रीय मंत्री औऱ बिहार सरकार के मंत्री के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिंतय लल्ला औऱ सदर विधायक राम सिंह के अलावा पार्षद पंकज मिश्रा औऱ कई नेता समेत कार्यकर्त्ताओं नें सेवा कार्यशाला में भाग लिया।0
0
Report
राज एम्पायर सोसायटी में कुत्ता टहलाने को लेकर विवाद, मारपीट की घटना
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी में कुत्ता टहलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद सोसायटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना नंदग्राम पुलिस को राज एम्पायर सोसायटी में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मारपीट में घायल पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है।0
0
Report
खंडवा में चाइनीज मांझे से घायल दुर्लभ उल्लू का रेस्क्यू सफल
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में चाइनीज मांझे से घायल दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का रेस्क्यू. एंकर: खंडवा में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल दुर्लभ प्रजाति के एक उल्लू का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया । घायल उल्लू रामनगर क्षेत्र की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में देखा गया था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उल्लू को सुरक्षित रेस्क्यू किया । वीओ: खंडवा वन विभाग के वनकर्मी उमाशंकर रायकवार ने बताया कि रामनगर क्षेत्र स्थित शिवराज मल्टी में एक उल्लू के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक उल्लू का रेस्क्यू किया है। जांच के दौरान सामने आया कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू है जो चाइनीज मांझे में फंस गया था, जिसके चलते उसके पंख और गर्दन में चोट आई है। वन विभाग की टीम ने घायल उल्लू को पशु चिकित्सक से उपचार कराया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग ने लोगों से पतंग उड़ाने में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
