271209
मेहनौन पंचायत मे मां पटमेश्वरी देवी मंदिर के पास लग रहा टावर, जल्द दूर होगी नेटवर्क की समस्या
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत मेहनौन पंचायत में प्रसिद्ध मां पटमेश्वरी देवी मंदिर है। यहाँ तमाम लोग दर्शन पूजन को आते हैं और स्कूल के साथ बाजार भी है। यहाँ मिले पास के मध्यनगर गाँव के रोहित सिंह ने बताया की मंदिर परिसर समेत आस पास किसी भी मोबाइल कम्पनी का नेटवर्क नहीं रहता था और लोगो को भारी समस्या थी। यहाँ के प्रधान प्रतिनिधि रामु सिंह के प्रयास से मंदिर के निकट निजी कम्पनी का टाबर लग रहा है। जल्द ही स्थानीय लोगों को बेहतर नेटवर्क मिलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालंधर में सतीश पूनिया का बड़ा बयान: कांग्रेस पर सवालों की बरसात
Jalandhar, Punjab:जालंधर पहुंचे सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर उठाए बड़े सवाल भाजपा अकाली दल गठजोड़ पर भी कह दी बड़ी बात सज्जन कुमार के घर गए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर भी उठाए सवाल जालंधर में पहुंचे बीजेपी के सीनियर नेता सतीश पूनिया ने पत्रकार से बातचीत दौरा बताया कि यह भारतीय जनता पार्टी का मिशन पंजाब है जिसमें उनके द्वारा पूरे पंजाब में जाकर अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत किया जा रहा है उन्होंने बताया कि वह अपने पार्टी के हर दफ्तर हर स्थान पर जा रहे हैं जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उन्हें मजबूती से भारतीय जनता पार्टी का साथ देने और संगठन को मजबूत करने के लिए कह रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में बहुत बड़ी बहुमत से जीत प्राप्त करने वाली है क्योंकि यह सपना उनका नहीं यह पूरी भारतीय जनता पार्टी का है वहीं पर उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने बलबूते पर और अपनी एजेंट पर पंजाब में चुनाव लड़ेगी ना कि किसी के साथ एलाइंस कर कर वह चुनाव लड़ेगी वहीं उन्होंने सज्जन कुमार के भोग कार्यक्रम में गए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर सवाल करते हुए कहा जो लोग सज्जन कुमार के वहां गए थे उनको पार्टी ने फटकार लगाई है और उन्हें आगे से ऐसी गलती न करने के लिए चेतावनी मिली है उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में भी हरियाणा में भी और दिल्ली में भी दंगों में मारे गए सिखों के प्रति भावनाएं प्रकट करती है और करती रहेगी वह उनके प्रति हमेशा ही संवेदनशील है और जो इस चीज को तोड़ने की कोशिश करेगा उसके ऊपर पार्टी सबसे सख्त कार्रवाई करती है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सिख विरोधी है थी और रहेगी इसके बारे में पूरे देश को पता है बाईट:- सतीश पूनिया ( बीजेपी )0
0
Report
बटाला के ऐतिहासिक मंदिर में नाग पंचमी का उत्सव, भक्तों की आस्था
Batala, Punjab:ਬਟਾਲਾ ਦਾ ਇੱਕ ਅਜਿਹਾ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਮੰਦਰ ਜਿੱਥੇ ਹਰ ਸਾਲ ਨਾਗ ਪੰਚਮੀ ਮਨਾਈ ਜਾਂਦੀ ਇਸ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਮੰਦਰ ਦੀ ਮਾਨਤਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦਾ ਜੋ ਵੀ ਨਮਕ ਔਰ ਪਿਆਜ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਖਾਂਦਾ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਕਦੀ ਵੀ ਸੱਪ ਨਹੀਂ ਡਸਦਾ ਨਾ ਹੀ ਕੱਖ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਇੱਥੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸਾਨਨ ਬਰਾਦਰੀ ਦੇ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਤੇ ਨਾਗ ਪੰਚਮੀ ਮਨਾਉਂਦੇ ਨੇ ਇਸ ਦਿਨ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਨਵ ਜਨਮੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲਿਆ ਕੇ ਇੱਥੇ ਮੱਥਾ ਟਿਕਾਉਂਦੇ ਨੇ ਤੇ ਮੁੰਨਣ ਕਰਾਉਂਦੇ ਨੇ ਮੰਦਰ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਇਹ ਮੰਦਰ ਸਾਡੇ ਪੁਰਖਿਆਂ ਤੋਂ ਮੌਜੂਦ ਹੈ ਹਰ ਸਾਲ ਇੱਥੇ ਨਾਗ ਪੰਚਮੀ ਮਨਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਰੱਖੜੀ ਤੋਂ ਪੰਜ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਹੈ। ਕਿ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦਾ ਜਿਹੜਾ ਵੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਖਾ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਉਹਦੇ ਘਰ ਸੱਪ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦਾ ਨਾ ਹੀ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਹੈ。0
0
Report
बारां के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास से बच्चों की कॉन्फिडेंस और करियर तैयारी
Baran, Rajasthan:बारां जिलें में शिक्षा को लेकर नया नवाचार सरकारी स्कूलों में जनरल स्टडी, इंग्लिश स्पीकिंग और मेंटल एबिलिटी की ऑनलाइन क्लास, महीने में एक बार होगी करियर काउंसलिंग जिला कलेक्टर से जिलें के 11 स्कूलों में की आनलाईन क्लास शुरू बारां जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल स्तर से ही तैयार करने के लिए जिला प्रशासन ने मिशन सामर्थ की शुरुआत की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सीएसआर के सहयोग से जिले के 11 स्कूलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। इस पहल का मकसद सिर्फ अतिरिक्त पढ़ाई कराना नहीं, बल्कि बच्चों के कॉन्फिडेंस और प्रतियोगी परीक्षाओं की नींव को मजबूत करना है। बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि इन 11 स्कूलों में जनरल स्टडी, इंग्लिश स्पीकिंग और मेंटल एबिलिटी की नियमित ऑनलाइन क्लास लगेंगी। अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके साथ ही महीने में एक बार करियर काउंसलिंग क्लास भी आयोजित होगी, ताकि बच्चे समय रहते अपने भविष्य को लेकर सही विकल्प चुन सकें। मिशन की शुरुआत के दौरान करीब 400 से 500 बच्चे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सीधे कलेक्ट्रेट से जुड़े और कलेक्टर से संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने खुलकर अपनी जरूरतें भी बताईं। किसी ने नए संकाय खोलने, किसी ने अतिरिक्त कमरे और प्रयोगशाला, तो किसी ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। कलेक्टर ने कहा कि यह मिशन बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का प्लेटफॉर्म भी बनेगा। इसके तहत बच्चों की नियमित परीक्षाएं भी होंगी, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई के असर का आंकलन किया जा सकेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम की नियमित मॉनिटरिंग कलेक्ट्रेट से की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर 11 स्कूलों में इस मॉडल के बेहतर परिणाम आए तो इसे जिले के अन्य स्कूलों में भी विस्तार दिया जाएगा। मिशन सामर्थ को सरकारी स्कूल के बच्चों को क्लासरूम से करियर तक जोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है0
0
Report
Advertisement
मऊ की 7 वर्षीय समरा नाज सड़क की खराब हालत से परेशानी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान करने वाला और मार्मिक मामला सामने आया है। यहाँ एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची, समरा नाज, अपनी एक बड़ी समस्या लेकर सीधे खराब सड़क से आए दिन हो रही परेशानी के कारण डीएम कार्यालय पहुंची। 7 साल की समरा नाज ने बताया कि हक़ीक़तपुरा थाना दक्षिणटोला उसके घर से स्कूल तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर है। खराब रास्ते और गड्ढों के कारण स्कूल जाते वक्त वह अक्सर गिर जाती है, जिससे उसे चोटें आती हैं। रास्ते कीचड़ और गंदगी से भरे होने के कारण उसकी स्कूल की ड्रेस भी खराब हो जाती है।0
0
Report
हरीनगर के खुले नाले से बच्चों को खतरा, प्रशासन पर सवाल
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरीनगर थाने के सामने खुले नाले दे रहे है मौत को दावा सिविक एजेंसियां और प्रशासन की बड़ी लापरवाही पार्क से निकलने वाले बच्चे हो सकते है नाले के हादसों का शिकार हरीनगर की सड़को पर भी गहरे गड्ढे नाले के साथ टूटा पेड़ की टहनी भी कई दिनों से पेड़ से लटकी हुई प्रशासन को है बड़े हादसे का इंतजार राजधानी के अलग-अलग इलाके में अक्सर यह देखा जाता है कि अलग-अलग सिविक एजेंसियां अपने काम में कितनी लापरवाही करती है ।चाहे क्लस्टर हो या फिर पॉश कॉलोनी हर जगह इन एजेंसियों की लापरवाही सामने आती है। हरि नगर विधानसभा इलाके स्थित हरी नगर थाने के ठीक आगे एजेंसी की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। आप खुद देख सकते हैं की नाला बनाने का काम लगभग 2 महीने पहले शुरू किया गया था लेकिन थाने के आगे मुख्य सड़क के साथ काफी लंबी दूरी तक नाला खुला हुआ है और सारा मलवा नाले के बाहर पड़ा हुआ है इस खुले नाले को लेकर स्थानीय लोग न सिर्फ सिविक एजेंसी बल्कि इलाके के विधायक श्याम शर्मा aur दिल्ली सरकार पर गंभीर सवाल उठा रहे और उनका कहना है कि सरकार के लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है और थाने के आगे और साथ में पार्क है पैट्रोल पम्प पर भी यही रास्ता जाता है और दमकल विभाग भी पास में पड़ता है।और इस रास्ते से हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। और अगर बरसात आती है और सड़को पर पानी पूरी तरह से जमा हो जाता है तो खुले नाले का पता ही नहीं चलेगा।पार्क से निकलने वाले बच्चे भी कभी भी नाले के हादसे का शिकार हो सकते है।जिस तरह के हालात है वह निश्चित तौर पर स्थानीय विधायक के साथ-साथ सरकार पर लापरवाही से जुड़ा बड़ा सवाल है। मौके से वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली0
0
Report
नोएडा डूब क्षेत्र में बिजली कटौती के खिलाफ स्थानीय लोग विधायक कार्यालय का घेराव
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगो ने विधायक पंकज सिंह के कार्यालय को घेरा पिछले 4 दिनों से बिजली विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अभियान में हजारों बिजली के कनेक्शन काटे छिजारसी, चोटपुर , बेहलोलपुर डूब क्षेत्र में कनेक्शन काटे गए बिजली ना आने की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी जीने में दिक्कत आ रही है लोगो का कहना है कि हमने जब रजिस्ट्री कराई है कई सालों से रह रहे है तो अब बिजली काटने की क्या जरूरत है लोगो की मांग है हम और लोगो की तरह 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए हमे पक्का मीटर दिया जाए डूब क्षेत्रों में प्राइवेट सिंडिकेट द्वारा अवैध मीटर लगाकर बिजली सप्लाई की जा रही थी सीएम ने शिकायत मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाया था फटकार सीएम के फटकार के बाद बिजली विभाग लगातार अभियान चलाकर बिजली काट रहा है इसी बात से नाराज लोग कर रहे है विधायक कार्यालय का घेराव0
0
Report
Advertisement
PHED में महिला इंजीनियर से यौन उत्पीड़न: कनिष्ठ इंजीनियर नीरज राजपूत निलंबित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में महिला इंजीनियर से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सरकार ने कार्रवाई की है। विभाग ने आरोपों से घिरे कनिष्ठ अभियंता नीरज राजपूत को निलंबित कर दिया है। नीरज राजपूत वर्तमान में अलवर में पदस्थापित थे। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय धौलपुर निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार, नीरज राजपूत के खिलाफ एक महिला इंजीनियर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर महिला इंजीनियर की ओर से शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में यौन उत्पीड़न के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले की शिकायत सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद सरकार ने आरोपी कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन आदेश के तहत नीरज राजपूत को अलवर से हटाकर धौलपुर मुख्यालय किया गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबन अवधि में उनके मुख्यालय से संबंधित दायित्व और उपस्थिति के नियम लागू रहेंगे। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच संबंधित स्तर पर की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। PHED में महिला अधिकारी के साथ कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ा यह मामला विभागीय स्तर पर भी चर्चा में रहा है। सरकार की ओर से आरोपी इंजीनियर को निलंबित किए जाने के बाद अब मामले की जांच और उसके निष्कर्ष पर नजर रहेगी। हालांकि, निलंबन को आरोपों की पुष्टि नहीं माना जा सकता है। अंतिम स्थिति जांच और सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी.0
0
Report
बीकानेर के 80 वार्डों में नामांकन स्क्रूटनी से चुनावी तस्वीर साफ़ होने लगी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर 80 वार्डों में दाखिल 593 नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी जारी जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया चल रही भारी संख्या में बीजेपी कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी और उनके समर्थक मौजूद एडीएम सिटी रीना की मौजूदगी में हो रही नामांकन पत्रों की जांच स्क्रूटनी के दौरान कई नामांकन पत्रों के खारिज होने की जानकारी दस्तावेजों और नामांकन पत्रों की जांच के बाद तय होगी प्रत्याशियों की तस्वीर आज शाम तक साफ हो सकती है कितने नामांकन हुए खारिज और कितने हुए वैध स्क्रूटनी के बाद चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों की संख्या होगी स्पष्ट नामांकन खारिज होने के साथ कई वार्डों में बदल सकते हैं चुनावी समीकरण अब सभी की नजर स्क्रूटनी की अंतिम रिपोर्ट और प्रत्याशियों की फाइनल सूची पर आज शाम तक बीकानेर के 80 वार्डों की चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद0
0
Report
PHED में महिला इंजीनियर से यौन उत्पीड़न केस: कनिष्ठ अभियंता नीरज राजपूत निलंबित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में महिला इंजीनियर से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सरकार ने कार्रवाई की है। विभाग ने आरोपों से घिरे कनिष्ठ अभियंता नीरेज राजपूत को निलंबित कर दिया है। नीरेज राजपूत वर्तमान में अलवर में पदस्थापित थे। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय धौलपुर निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार, नीरेज राजपूत के खिलाफ एक महिला इंजीनियर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। शिकायत में यौन उत्पीड़न के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले की शिकायत सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद सरकार ने आरोपी कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन आदेश के तहत नीरेज राजपूत को अलवर से हटाकर धौलपुर मुख्यालय किया गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबन अवधि में उनके मुख्यालय से संबंधित दायित्व और उपस्थिति के नियम लागू रहेंगे। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच संबंधित स्तर पर की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। PHED में महिला अधिकारी के साथ कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ा यह मामला विभागीय स्तर पर भी चर्चा में रहा है। सरकार की ओर से आरोपी इंजीनियर को निलंबित किए जाने के बाद अब मामले की जांच और उसके निष्कर्ष पर नजर रहेगी। हालांकि, निलंबन को आरोपों की पुष्टि नहीं माना जा सकता है। अंतिम स्थिति जांच और सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
जल जीवन मिशन के बजट को सरकार ने मंजूरी दी, 600 करोड़ फाइल पर मुहर
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन के बजट को सरकार ने मंजूरी दी, 600 करोड़ फाइल पर मुहर जयपुर-राजस्थान के जल जीवन मिशन के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पीएचईडी के बजट पर मुहर लगा दी है। सीएमओ ने फाइल को स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद अब पीएचईडी प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिलेगी। जिससे हर घर तक पीने का पानी पहुंच पाएगा。 पीएचईडी जल्द करेगा भुगतान- प्रदेश में जल जीवन मिशन यानी JJM से जुड़े कामों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक PHED के बजट को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सीएमओं से करीब 600 करोड़ रुपये की फाइल पर स्वीकृति दी है। बताया जा रहा है कि इस बजट से प्रदेश में चल रहे जल जीवन मिशन के मेजर प्रोजेक्ट्स के लिए भुगतान किया जाएगा। सरकार जल्द ही संवेदकों के लिए बजट जारी कर सकती है। इसके बाद PHED की ओर से संवेदकों के लंबित भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी。 2500 करोड की मांग- लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे संवेदकों ने सरकार के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। संवेदकों की ओर से सरकार को चिट्ठी लिखकर बजट जारी करने और लंबित भुगतान करने की मांग की गई थी। अब 600 करोड़ रुपये की फाइल को मंजूरी मिलने के बाद संवेदकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। संवेदक 2500 करोड की बजट की डिमांड कर रहे है। अब आने वाले दिनों में भी सरकार बजट जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक संवेदकों को भुगतान सरकार के साथ हुए समझौते की शर्तों के तहत किया जाएगा। PHED जल्द ही बजट जारी कर भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है。 1000 करोड पहले जारी हो चुके- इससे प्रदेश में JJM के तहत चल रहे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को भी गति मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बजट जारी होने के बाद लंबित कार्यों और भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार की ओर से 1,000 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। अब 600 करोड़ रुपये की मंजूरी के बाद PHED और जल जीवन मिशन से जुड़े संवेदकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है.0
0
Report
वन रक्षक पर हमला: अंबागढ़ चौकी में बीट गार्ड घायल, आरोपी पकड़
अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में वन विभाग के बीट गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगल में लकड़ी काटने से मना करने पर एक व्यक्ति ने बीट गार्ड पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में बीट गार्ड के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल बीट गार्ड को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी लाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं सूचना मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंच गया और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर वन विभाग और स्थानीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही बीट गार्ड का नाम तारण सिंह राजपूत बताया जा रहा है।0
0
Report
12वें दिन जारी अभ्यर्थी आंदोलन: सेकंड लिस्ट और 1600 पदों पर लिखित आश्वासन मांग
Kawardha, Chhattisgarh:आरक्षक भर्ती की सेकंड लिस्ट की मांग को लेकर 12वें दिन भी जारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, 1600 पद भरने लिखित आश्वासन पर अड़े कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के शेष बचे करीब 1600 पदों को भरने और सेकंड लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार 12वें दिन भी जारी है। अभ्यर्थी कवर्धा स्थित डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में शेष रह गए 1600 पदों को भरने के लिए सेकंड लिस्ट जारी करने संबंधी ठोस निर्णय और लिखित आश्वासन मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका स्पष्ट कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन या बातचीत के भरोसे वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। अभ्यर्थनों ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने और समाप्त कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से दबाव कराया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कुछ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। हालांकि, इन कार्रवाइयों के बावजूद अभ्यर्थी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वहीं पुलिस जो है उनके आरोपों को खारिज करते हुए कह रहे हैं कि अभ्यर्थियों को निर्धारित धरना स्थल पर धरना दिए जाने की समझाइए दी गई है, और पूर्व में जिन अभ्यर्थियों के द्वारा आंदोलन के दौरान रास्ता जाम करने और आम जनता को हो रही परेशानी पर दोषी मानते हुए मामला दर्ज किया गया है अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री के साथ चर्चा और बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका कहना है कि यदि बातचीत के दौरान शेष 1600 पदों को भरने और सेकंड लिस्ट जारी करने को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जाता है, तो वे आंदोलन समाप्त करने पर विचार करेंगे। अन्यथा उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर जल्द निर्णय लेते हुए लिखित रूप में आश्वासन दिया जाए, ताकि लंबे समय से चल रहे आंदोलन का समाधान निकल सके.0
0
Report
Advertisement
धनवार में दो पक्षों के विवाद पर पुलिस पर सवाल, वायरल वीडियो चर्चा में
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि चितमाटांड़ में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वहीं, पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इधर एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जबरन उनकी जमीन पर कब्ज़ा करने ओर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. इधर पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी है.0
0
Report
HAM प्रवक्ता का तीखा पलटवार: 1700 मांझी परिवार बदहाल, मंत्री पर जिम्मेदारी
Patna, Bihar:हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने SC-ST कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान के बयान पर तीखा पलटवार किया है ,उन्होंने कहा कि अगर मंत्री के अपने पंचायत में 1700 मांझी परिवार आज भी बदहाल स्थिति में हैं, तो इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। श्याम सुंदर शरण ने लखेंद्र पासवान पर जीतन राम मांझी और संतोष मांझी को लेकर दिए गए बयानों के बहाने निशाना साधते हुए कहा कि मुद्दे को दूसरी दिशा में ले जाने के बजाय मंत्री को अपने क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, उन्होंने कहा कि दलित समाज के जिस हिस्से को विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित जनप्रतिनिधियों की है। HAM प्रवक्ता ने मंत्री लखेंद्र पासवान को यह भी नसीहत दी कि मंत्री या विधायक का पद हमेशा के लिए नहीं होता उन्होंने कहा कि राजनीति में पद और कद अलग-अलग चीजें हैं और नेता अपने लंबे संघर्ष से कद हासिल करता है इसलिए कायदे में रहकर बयान दीजिए0
0
Report
कुरवाई में शराब विवाद: फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या पिता के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा वार, मौके पर मौत; बेटा गिरफ्तार कुरवाई में सनसनीखेज वारदात, पिता की हत्या कर भागा बेटा चंद घंटों में गिरफ्तार मामला ग्राम तलापार का है, जहां 28 अगस्त की रात चुन्नू उर्फ अरुण अहिरवार का अपने पिता सोमत अहिरवार से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिता के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरवाई पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) VNS के तहत कार्रवाई की है।0
0
Report
Advertisement
