Gonda
गोंडा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है दो घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोंडा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं दो अन्य घायलों के हालत में सुधार है उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में ही इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा में ब्लैकमेलिंग से महिला ने फांसी लगा ली; पुलिस ने केस दर्ज किया
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर बैरिया सालपुर बाजार की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर के आज शुक्रवार सुबह 5:00 बजे के करीब अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटक करके अपनी जान दे दी है। पीड़ित पति सुबह सोकर जब उठा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद काफी खोलने का प्रयास किया ना खोलने पर देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी फांसी के फंदे से लटकी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित पिता ने मूड़ाडीहा गांव के रहने वाले राकेश कुमार जो मृतका के घर से कुछ ही दूरी पर लोकवाणी केंद्र दुकान चलाता है। आरोप लगाया है कि उनके द्वारा बार-बार मेरी पत्नी के फोन पर फोन करके बात करने और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था मेरी पत्नी ने जब संबंध बनाने और बात करने से मना किया। तो वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल करके बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी लगातार मेरी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था। मेरी पत्नी ने कल शुक्रवार रात में मुझे 8:00 बजे इस बात की जानकारी दी कि राकेश कुमार मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं इसके बाद में अपने पिता के साथ और अपनी पत्नी के घर वालों के साथ राकेश कुमार के पास गया और समझाया तो यह वहां पर भी मेरी पत्नी के ऊपर गलत गलत आरोप लगा रहा था।फिर जब मैं वहां से समझा करके आया तो फिर मेरी पत्नी के मोबाइल नंबर पर फोन करके उसे ब्लैकमेल कर रहा था। हमने काफी समझाया फिर हम लोग रात में सो गए थे और इसी बात से परेशान होकर के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने आज सुबह फांसी लगा लिया है। देहात कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पति के तहरीर पर राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
पूर्व मंत्री जयप्रकाश की गाड़ी हादसे से बाल-बाल बचे; बेसहारा पशु वजह
Jhanj Kalan, Haryana:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जींद से उचाना की ओर जा रहे थे कि दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ जाने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद उनकी हालत पूरी तरह ठीक बताई गई है। हादसा उस समय हुआ जब सांसद जींद से उचाना की ओर जा रहे थे; अचानक एक बेसहारा पशु सड़क पर आ गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद सांसद को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है; नेशनल हाईवे पर बेसहारा पशुओं की समस्या और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दूसरी गाड़ी मंगवाकर चले गए।0
0
Report
सोनीपत के शिक्षा मंत्री के दावे: 12 हजार नए कमरे, 80% पुनर्निर्माण पूरा
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज़ सोनीपत में आयोजित कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। इसी दिशा में आयोजित बैठक में 16 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है。 शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जर्जर हो चुके सरकारी स्कूल भवनों की जगह अब तक करीब 12 हजार नए कमरे तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा 1500 स्कूलों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से स्कूल भवनों की नई रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिन स्कूलों में अतिरिक्त निर्माण या मरम्मत की जरूरत होगी, वहां भी जल्द काम शुरू कराया जाएगा。 प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री ने मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने की शिकायत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि सुबह के समय अधिक आवाज होने के कारण घरों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी होती है। इस मामले में प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करने और ध्वनि प्रदूषण संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश का सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है。 महिपाल ढांडा ने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में ही नमाज अदा करनी चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार का तनाव या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने प्रशासन को कानून के दायरे में रहकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
श्रीनगर में दसवें मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न, ज़दिबाल इमामबाड़ा तक
Srinagar, Uttarakhand:Thousands of mourners (Azadars) from Srinagar and various districts of Jammu and Kashmir participated in the grand 10th Muharram (Youm-e-Ashura) procession from Bota Kadal to the historic Zadibal Imambargah, commemorating the martyrdom of Imam Hussain (AS) and his companions at Karbala. The procession witnessed a large turnout of devotees, with participants reciting elegies, performing matam, and accompanying the symbolic Zuljanah throughout the route. Men, women, and children joined the solemn procession, reflecting deep religious devotion and unity. The Jammu and Kashmir administration made extensive arrangements for the event. Security personnel from the J&K Police, CRPF, and other security agencies were deployed along the route, while traffic diversions and barricading were put in place to ensure the smooth movement of the procession. Medical teams, ambulances, drinking water facilities, and volunteer services were also available. Lieutenant Governor Manoj Sinha, Director General of Police (DGP), Inspector General of Police (IGP Kashmir), Senior Superintendent of Police (SSP Srinagar), civil administration, and district officials monitored the arrangements to facilitate the peaceful observance of Youm-e-Ashura. The procession concluded peacefully at Zadibal Imambargah, where mourners offered prayers and paid tribute to the supreme sacrifice of Imam Hussain (AS), emphasizing the timeless values of justice, truth, patience, and humanity. Authorities appreciated the cooperation of mourners, volunteers, and the general public in ensuring the event concluded peacefully and in an orderly manner.0
0
Report
महोबा: खेत में लापता वृद्ध घनश्याम कुशवाहा का शव मिलने से गांव में हड़कंप, जांच
Mahoba, Uttar Pradesh:ब्रर्किंग महोबा संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर पड़ा मिला लापता अधेड़ का शव, बीते रोज रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था मृतक घनश्याम कुशवाहा, खेत में शव पड़ा मिलने से परिजनों में मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुटी पुलिस, कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के लमौरा गाँव का मामला ।0
0
Report
Dehradun dispute resolved: Sikh jathedars and administration reach consensus, situation calm
Dehradun, Uttarakhand:एंकर निहंग जत्थेदारों और उत्तराखंड प्रशासन में सकारात्मक बातचीत के बाद विवाद का हल निकल गया है। 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद मामले में सहमति बन गई है। आखिर क्या कुछ रहा देखिए इस रिपोर्ट में गुरुवार देरNight राजधानी देहरादून के बॉर्डर पर निहंग जत्तेदारों ने जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान वह वेरिगेटिंग तोड़कर राजधानी देहरादून के अंदर पहुंच गए। इसके बाद रात करीब 3:00 बजे प्रशासन और जत्तेदारों के बीच में बातचीत हुई और सभी निहंग जत्थेदार वापस हिमाचल के पोंटा साहिब गुरुद्वारा लौट गए। पांवटा साहिब गुरुद्वारे में सुबह 11:00 बजे से देहरादून प्रशासन के अधिकारियों के साथ जत्तेदारों की बैठक हुई। इस बैठक में इस विवाद का सकारात्मक हल निकल गया। जत्थेदारों ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रशासन के अधिकारियों ने उनको उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पांच निहंग प्रतिनिधियों के दल से जेल में बंद निहंगों से मुलाकात कराई जाएगी इसके साथ ही एम्स में इलाज चल रहे निहंग का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। जिन पुलिस कर्मियों ने मामले में सही कार्य नहीं किया है उनके खिलाफ उचित कार्रवाई भी होगी। 2 दिन के भीतर प्रशासन कार्रवाई करता नजर आना चाहिए वरना फिर निहंग उत्तराखंड कूच करने के लिए मजबूर होंगे। निहंगों ने कहा है कि इस दौरान वह हिमाचल की पोंटा साहिब गुरुद्वारे में ही रहेंगे। बाइट जगदीप निहंग मुख्य जत्थेदार वहीं हरिद्वार के एसएसपी नवनीत भुल्लर का कहना है कि प्रशासन से इस मामले में निहंग जत्थेदारों की मुलाकात हुई है और कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। इस पूरे मामले में निहंग जत्थेदार भी शांतिपूर्वक यात्रा करें यही बातचीत में तय हुआ है। बाइट नवनीत भुल्लर एसएसपी हरिद्वार प्रशासन और निहंग जत्तेदारों की इस बैठक के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने इस पूरे मामले को बहुत संभेदनशीलता के साथ हैंडल किया है। क्योंकि इस मामले में अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो यह आक्रोश ज्यादा खतरनाक हो जाता। हालाँकि अब मामला शांत होता नजर आ रहा है ।0
0
Report
Advertisement
सिवनी में मानसून की दस्तक, गरज के साथ बारिश ने बदला मौसम
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में मानसून की दस्तक. गरज और चमक के साथ बारिश का दौर जारी. सिवनी जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है. आज बिजली की तेज चमक और गर्जना के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है ऐसा लगता है जैसे सिवनी में मानसून ने दस्तक दे दी है. बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुलने लगी है. वहीं किसानों की बोवनी और सूखे ताल तलैया के लिए ये बारिश वरदान साबित हो सकती है. फिलहाल बारिश होने से जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है।0
0
Report
शेखपुरा में मुहर्रम: मातमी जुलूस के साथ इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धांजलि
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में मुहर्रम पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है।शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के बिचली गली में शिया समुदाय के लोगों ने मातमी जुलुस निकाल कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को नमन किया।शिया समुदाय के लोगों ने तरछा इमामबाड़ा से पहलाम निकाला। इस दौरान जुलुस में मुशी रजा के द्वारा आकर्षक नोहा पढ़कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को गीतों में ढाला। मातमी जुलुस में लोगों ने जजीरी मातम कर अपने आप को भी लहुलुहान किया। मातमी जुलुस अहियापुर होते हुए बड़ी दरगाह पहुंचा जहां कर्बला में पहलाम का विसर्जन किया गया। मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सजग और सभी 73 संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गई थी।0
0
Report
रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 46वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कृषि अनुसंधान, नई तकनीकों के विकास और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने, उत्पादन बढ़ाने और टिकाऊ खेती को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच स्मार्ट और सतत (Sustainable) खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में कृषि अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के माध्यम से झारखंड के किसानों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर की कृष्णा शर्मा अंडर-21 टीम के साथ UK दौरे के लिए चुनी गईं
Morena, Madhya Pradesh:एंकर - ग्वालियर की बेटी कृष्णा शर्मा ने अपने शानदार खेल से पूरे ग्वालियर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। कृष्णा का सिलेक्शन भारतीय अंडर-21 महिला हॉकी टीम में हुआ है। वह 5 जुलाई से शुरू होने वाले यूनाइटेड किंगडम दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। संघर्ष, मेहनत और परिवार के सहयोग से टीम इंडिया तक पहुंची कृष्णा की कहानी हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई है। वीओ - ग्वालियर की होनहार हॉकी खिलाड़ी कृष्णा शर्मा अब भारत की अंडर-21 महिला हॉकी टीम की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मैदान में उतरेंगी, हॉकी इंडिया द्वारा घोषित टीम 5 जुलाई से स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहाँ भारतीय टीम स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, अमेरिका और बेल्जियम की जूनियर टीमों के खिलाफ टेस्ट मुकाबले खेलेगी। वीओ- कृष्णा शर्मा की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। हॉकी खेलते समय स्कर्ट पहनने को लेकर समाज के कुछ लोगों ने उन्हें ताने दिए, लेकिन कृष्णा ने हर आलोचना का जवाब अपने खेल से दिया। आज वही बेटी भारत की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है, कृष्णा के पिता सुनील शर्मा एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी का संचालन करते हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी बेटी का साथ दिया और उसके सपनों को उड़ान दी। वीओ- कृष्णा शर्मा ने साल 2019 में मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी से हॉकी की शुरुआत की। कोचों के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2023 में उन्हें भारतीय अंडर-18 सब जूनियर टीम के साथ नीदरलैंड्स और बेल्जियम टेस्ट सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। जिसके बाद उनकी उपलब्धियों की सूची लगातार लंबी होती गई। GFX IN... - वर्ष 2022 में हैदराबाद में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं और दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। - वर्ष 2023 में ग्वालियर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। - दिल्ली में आयोजित 29वीं चरनजीत राय नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। - वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ में आयोजित हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट ज़ोन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। - इसके बाद नई दिल्ली में आयोजित 31वें चरनजीत राय नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ पूरे टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। - वर्ष 2024 में रांची में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया इंटर ज़ोन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। - वर्ष 2025 में बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। - वर्ष 2025 में काकीनाडा में आयोजित 15वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। - पुणे में आयोजित यूनिवर्सिटी वेस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। - वर्ष 2026 में भुवनेश्वर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट में उनकी टीम चौथे स्थान पर रही。 GFX OUT... वीओ- अब कृष्णा शर्मा भारतीय अंडर-21 महिला हॉकी टीम के साथ यूनाइटेड किंगडम दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ग्वालियर की यह बेटी न केवल शहर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की नई पहचान बन चुकी है,उनकी सफलता हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हर सपना पूरा किया जा सकता है,ग्वालियर की बेटी कृष्णा शर्मा की इस उपलब्धि पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और हॉकी से जुड़े लोगों का कहना है कि कृष्णा आने वाले समय में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में भी अपनी जगह बनाएंगी और देश के लिए कई बड़े मेडल जीतेंगी,फिलहाल पूरे ग्वालियर और मध्यप्रदेश को अपनी इस बेटी पर गर्व है। बाइट- सुनील शर्मा- पिता बाइट- माया शर्मा- माँ बाइट- धर्मेंद्र शर्मा- चाचा0
0
Report
ग्वालियर छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो वायरल धमकी पर केस दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:वीओ-ग्वालियर में 2 साल पहले अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करने आई 23 साल की छात्रा की पहचान ग्वालियर के पवन मौर्य से हुई। पवन ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और प्रेम जाल में फंसा लिया। छात्रा का आरोप है कि 27 नवंबर 2025 को पवन उसे कंपू स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 27 दिसंबर को भी वह उसे उसी रेस्टोरेंट में ले गया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। छात्रा के मुताबिक करीब तीन महीने पहले आरोपी ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि शादी उसी से करेगा। इसी बहाने वह उसे ग्वालियर किले पर ले गया, जहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।छात्रा ने बताया कि 2 मई को उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया। इस पर पवन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने छात्रा को उसके साथ रिलेशनशिप के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। परेशान छात्रा गुरुवार शाम कंपू थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी बाइट- रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर0
0
Report
जयपुर के ट्रैफिक जाम से आम आदमी की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर का जाम: सिर्फ गाड़ियां नहीं फंसतीं, आम आदमी की जिंदगी भी प्रभावित होती है जयपुर में बढ़ता ट्रैफिक जाम अब आम लोगों की रोजमर्रा की बड़ी परेशानी बन चुका है। ऑफिस जाने वाला कर्मचारी हो, स्कूल जाने वाला बच्चा, व्यापारी, ऑटो चालक या आम नागरिक… हर कोई इस समस्या से जूझ रहा है। लोगों का कहना है कि जाम की वजह से उनका काफी समय बर्बाद होता है। कई लोग ऑफिस और अपनी मंजिल तक समय पर पहुंचने के लिए घर से काफी पहले निकलते हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक में फंस जाते हैं। इसका असर काम, परिवार के समय और मानसिक तनाव पर भी पड़ता है। आम आदमी की बाइट: “हम रोज समय से पहले घर से निकलते हैं ताकि ऑफिस और अपने काम पर समय से पहुंच सकें, लेकिन कई बार ट्रैफिक जाम की वजह से काफी समय खराब हो जाता है। बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है। ड्रेनेज व्यवस्था को भी बेहतर करने की जरूरत है।” जयपुर के कई इलाकों में बढ़ते वाहनों का दबाव, सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जाम की बड़ी वजह बन रही है। कई बार एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती है। ट्रैफिक पुलिस की बाइट: “ट्रैफिक जाम की समस्या के पीछे कई कारण हैं। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, पार्किंग की समस्या है और कई लोग नियमों का पालन नहीं करते। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान और कैंप चलाती है। सभी लोगों के सहयोग से ही ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सकती है।” आम आदमी के लिए ट्रैफिक पुलिस का संदेश: “जिंदगी अनमोल है। हेलमेट का इस्तेमाल करें, सीट बेल्ट जरूर लगाएं, जेब्रा लाइन से पहले रुकें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। आपके घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।” स्थानीय लोगों का कहना है कि जयपुर में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण पर नियंत्रण और जरूरत के हिसाब से एलिवेटेड रोड जैसे समाधान जरूरी हैं。 क्योंकि जाम में सिर्फ वाहन नहीं रुकते… किसी की मेहनत का समय, किसी की कमाई और किसी की जिंदगी भी प्रभावित होती है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में 5.15 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS के तहत
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़: 5.15 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, डीएसटी टीम की मदद से नोहर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, मंदरपुरा गांव निवासी इमरान को गिरफ्तार; गश्त के दौरान एसआई राजेंद्र कुमार ने टीम के साथ कार्रवाई।0
0
Report
गुरदासपुर में 10 साल बाद 3 दिन का बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, युवाओं को जोड़े
Gurdaspur, Punjab:ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਲਈ 10 ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਚ 3 ਰੋਜ਼ਾ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ,,,ਹਾਕੀ ਦੇ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਲ ਖਿਡਾਰੀ ਅਤੇ ਐੱਸਪੀ ਯੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੇ ਲਈ ਜਿਲ੍ਹਾ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਖਾਸ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ 10 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ 3 ਰੋਜ਼ਾ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਅੱਜ ਹਾਕੀ ਦੇ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਖਿਡਾਰੀ ਅਤੇ ਐੱਸਪੀ ਯੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰਸਟ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਪਹੁੰੰਚੇ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰਸਟ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਾਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ ਹੈ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਣ ਦੇ ਲਈ ਇਹ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੇ ਲਈ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਮੰਗਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。0
0
Report
प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, छह बच्चों की मां शामिल
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार मृतक युवक का एक विवाहित महिला से पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। महिला छह बच्चों की मां है और बताया जा रहा है कि दोनों घर छोड़कर साथ जाने की योजना बना चुके थे। इसी दौरान महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को देख लिया और युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। ग्रामीण थाना प्रभारी विक्रम चारण ने बताया कि मृतक की पहचान चौहटन थाना क्षेत्र के सांवलोर निवासी 25 वर्षीय मागाराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मागाराम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे टैक्सी से महिला के गांव पहुंचा था। उस समय महिला का पति किसी काम से बाड़मेर गया हुआ था और महिला अपने छह बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गांव से साथ निकल रहे थे। इसी दौरान महिला के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। आरोप है कि उन्होंने दोनों को रोक लिया और मागाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक खुद को बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई जारी रखी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि महिला वापस अपने घर लौट गई। कुछ समय बाद जब महिला का पति बाड़मेर से वापस गांव पहुंचा तो उसे घर के पास युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मागाराम और महिला के बीच लगभग तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों की पहचान महिला के गांव के पास रहने वाली मृतक की बहन के घर आने-जाने के दौरान हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने साथ भागने की योजना बनाई थी। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मृतक के परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की परिस्थितियों एवं आरोपियों की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
