271504
हर पल लग रहा वाहनों का लंबा जाम, सड़क पटरी फुटपाथ का नहीं इंतजाम, राहगीर परेशान
Paraspur, Uttar Pradesh:सीबीएन मार्ग पर हर थोड़ी देर में वाहनों का जाम लग जाना आम बात बन गयी है,जिससे राहगीरों, बाइक सवारों, व स्कूली बच्चों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है.राहगीर शिव चरण ने कहा कि परसपुर बाजार में सड़क पटरियां अतिक्रमण की शिकार है, संजय ने कहा कि बेतरतीब वाहन पार्किंग होना भी बड़ी समस्या है राहगीरों को पैदल चलने के लिये फुटपाथ ही नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अरनोद में आवारा सूअरों के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, बाहर छोड़े गए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद नगर पालिका क्षेत्र में आवारा सूअरों की बढ़ती समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। स्थानीय नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्यवाहक आयुक्त एवं तहसीलदार नितिन मेरावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद नगर पालिका ने बाहर से सूअर पकड़ने वाली विशेष टीम को बुलाया। टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई आवारा सूअरों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर छोड़ा। लंबे समय से आवारा सूअरों के कारण सड़क पर आवागमन में बाधा, गंदगी और लोगों की सुरक्षा को लेकर परेशानी बनी हुई थी। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद कस्बेवासियों ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन का आभार जताया। लोगों का कहना है कि समय पर की गई कार्रवाई से आमजन को बड़ी राहत मिली है और नगर में स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नगर पालिका स्वच्छता, जनसुविधाओं और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं पर इसी तरह त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी, ताकि नगर में बेहतर व्यवस्था बनी रहे।0
0
Report
तीन महीने शादी के बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक किनारे; पति-ससुर पर हत्या का आरोप
Jamui, Bihar:तीन महीने पहले हुई थी शादी, अब रेलवे ट्रैक के किनारे मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने पति व ससुर पर लगाया हत्या का आरोप जमुई। झाझा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे नवविवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दादपुर (ढ़ीबा) निवासी अमरेंद्र रावत की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को धमना निवासी अभिमन्यु रावत (पिता- भूषण रावत) से हुई थी। परिजनों के अनुसार नेहा करीब 10 दिन पहले मायके से ससुराल गई थी। मृतका के मामा ओंकार रावत ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को नेहा की शादी काफी लेनदेन और धूमधाम से हुई थी। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि नेहा का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। सूचना पर जब परिजन घटनास्थल पहुंचे तो उन्हें हत्या की आशंका हुई। उनका आरोप है कि नेहा की लोहे के किसी भारी हथियार से हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि शव रेलवे ट्रैक से करीब 10 फीट दूर पड़ा था, दोनों हाथ जुड़े हुए थे और चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। परिजनों ने पति अभिमन्यु रावत और ससुर भूषण रावत पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पूरे मामले को लेकर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक के समीप से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बहरहाल, घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था, जिसने मौके से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, परिजनों के आवेदन तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन छानबीन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
यहां शौचालय तो बना,लेकिन आज तक ताला नहीं खुला, ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। रूपईडीह ब्लाक क्षेत्र के भुडकुड़ा गांव में बने सामुदायिक शौचालय का आज तक ताला नहीं खुल सका है। करीब छह साल बीतने के बाद भी शौचालय ग्रामीणों की सुविधा के लिए नहीं खोला गया है। इस कारण ग्रामीणों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। गुरुवार को ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय के पास विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।ग्रामीणों ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को इनके संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन किस समूह को जिम्मेदार बनाया गया है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है। तिलकराम, लालजी, नानकून, गुरुप्रसाद, साहूकार सोनकर, बदलू, भरतलाल, राघव राम, दु:खरन, अनोखीलाल, कोयले, मनीष कुमार, अंश कुमार, ब्रह्मादीन, शोभाराम, धनीराम, दुल्ले, रामदयाल, रामलोटन, दुर्गेश, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
अलवर: निजी स्कूल से लापता 3 छात्र, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
Alwar, Rajasthan:अलवर में स्कूल से 3 छात्र लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल से कक्षा 7 के तीन छात्र ल lunch ब्रेक के बाद लापता हो गए। यह घटना 22 जुलाई की है। स्कूल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। लापता छात्रों में 13 वर्षीय योगेश प्रजापत (निवासी ढाढोली), उसके सहपाठी उमेश और अक्षय मीणा शामिल हैं। तीनों नेहरू नगर स्थित हरदेव दास उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। इनमें से दो छात्र स्कूल के पास ही रहते हैं, जबकि योगेश करीब 12 किलोमीटर दूर से बस के जरिए स्कूल आता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लंच ब्रेक के बाद तीनों छात्र कक्षा में वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों को बिना निगरानी के परिसर से बाहर जाने दिया गया और समय पर सही जानकारी भी नहीं दी गई। वहीं, स्कूल निदेशक अनिल शर्मा ने बताया कि दो छात्र रोज की तरह लंच के समय घर जाते थे और संभावना है कि तीसरा छात्र भी इनके साथ चला गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीनों छात्र स्कूल के पीछे के गेट से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्कूल प्रशासन पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है। बाइट:परिजन जानकारी के अनुसार, अन्य छात्रों ने बताया कि तीनों खाटूश्यामजी जाने की बात कर रहे थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एनईबी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बच्चों की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं。0
0
Report
हनुमानगढ़ में जलभराव के बाद प्रशासन का गांव दौरा, SDM ने जायज़ा लिया
Hanumangarh, Rajasthan:मक्कासर में जल भराव की खबर चलने के बाद पहुंचा प्रशासन, तहसीलदार राजकुमारी ने गांव के प्रभावित इलाके का किया दौरा, उसके बाद बीडीओ शर्मिला ने भी पहुंच कर देखा हाल, अब एसडीएम मांगीलाल भी पहुंचे है गांव में, प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से की वार्ता, एसडीएम बोले जरूरत महसूस हुई तो शेल्टर हाउस भी बनाएँगे, देर रात्रि से हुई मूसलाधार बारिश से करीबन 30 परिवारों को छोड़ना पड़ा है घर0
0
Report
मुजफ्फरपुर बिजली ऑफिस में डिफरमेंट चार्ज के नाम पर मीटर कटौती से उपभोक्ता हंगामा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में डिफरमेंट चार्ज के नाम पर मीटर से पैसे काटने को लेकर बिजली ऑफिस पर उपभोक्ताओं का हंगामा; तिलक मैदान स्थित बिजली ऑफिस में उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा और आंशिक तोड़फोड़ किया. पैसे की कटौती और बिजली काटे जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने ऑफिस पहुंच कर प्रदर्शन किया. आरोप हैं कि डिफरमेंट चार्ज के नाम पर उनके मीटर से 1000 से 5000 रुपये तक की अवैध कटौती की गई, जिसके कारण हजारों उपभोक्ताओं का बैलेंस मिनस में चला गया और बिजली काट दी गई. शिकायत लेकर बिजली ऑफिस पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय उनके साथ मारपीट करते हैं. इस क्रम में एक उपभोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भीड़ उग्र हो गई और बिजली ऑफिस में तोड़फोड़ करने की कोशिश हुई, पर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मोर्चा संभाला. SDM पूर्वी आनंद उत्सव और ASP नगर सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारी और पुलिसकर्मी आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझाने-बुझाने में जुटे हैं. SDM ने कहा मामला बातचीत से हल किया जाएगा; तोड़फोड़ की जांच हो रही है. ASP ने बताया कि उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
जयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई: स्पेन-मैक्सिको पार्सलों से ड्रग्स बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई स्पेन से आए पार्सल में 370 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, मैक्सिको से आए पार्सल में 500 LSD ब्लॉट्स जब्त नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय पार्सलों से प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा और LSD बरामद किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मादक पदार्थ जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है。 CBN के अनुसार, पहली कार्रवाई जयपुर स्थित फॉरेन पोस्ट ऑफिस (FPO) में की गई। FPO कस्टम्स जयपुर से सूचना मिली थी कि स्पेन से आए एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल में नशीले पदार्थ होने की आशंका है। सूचना के आधार पर CBN जयपुर की टीम ने FPO कस्टम्स के सहयोग से पार्सल की तलाशी ली। जांच के दौरान पार्सल में रखे एक बेबी बैग के अंदर छिपाकर रखे गए 6 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 0.370 किलोग्राम प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड्स (गांजा) मिला। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। CBN ने दूसरी कार्रवाई की जिसमें ब्यूरो को सूचना मिली थी कि मैक्सिको से FPO जयपुर पहुंचे एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल में मादक पदार्थ हो सकते हैं। इसके बाद CBN जयपुर की टीम ने पार्सल की तलाशी ली। जांच में 5 LSD ब्लॉटर शीट बरामद हुईं, जिनमें कुल 500 LSD ब्लॉट्स थे। इनका कुल वजन 7.71 ग्राम पाया गया। बरामद LSD को भी एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। इस मामले में भी जांच जारी है。0
0
Report
रामगढ़ में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक पर कार्रवाई
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर लाठीचार्ज जांच और नीट पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग रामगढ़ में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को युवा छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने रैली निकाली। मुख्य बाजार से शुरू हुई यह रैली उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां छात्रों ने एसडीएम सुभाष यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्रों के हाथों में तख्तियां और सामाजिक महापुरुषों के बैनर भी थे। युवा छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से देशभर में आक्रोश है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की。 ज्ञापन में कहा गया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कमजोर हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, सख्त कानून बनाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
गाजीपुर में निपुण भारत संकल्प: 700 निपुण विद्यालय बनाने का लक्ष्य
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर निपुण भारत मिशन को नई रफ्तार, गाजीपुर में संकल्प कार्यशाला, डीएम अनुपम शुक्ला बोले- 700 विद्यालयों को बनाएंगे निपुण, बच्चों का भविष्य होगा और मजबूत गाजीपुर-बलिया के शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों ने लिया हिस्सा डीएम अनुपम शुक्ला और सीडीओ आलोक प्रसाद रहे मौजूद निपुण भारत मिशन को गति देने पर हुआ मंथन, गाजीपुर में 550 से 600 निपुण विद्यालय सक्रिय अब 700 निपुण विद्यालय बनाने का रखा गया लक्ष्य, बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर दिया गया जोर नियमित मूल्यांकन और प्रशिक्षण से शिक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत- डीएम गाजीपुर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित 'निपुण संकल्प कार्यशाला' में गाजीपुर और बलिया के शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निपुण विद्यालयों की संख्या बढ़ाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। दरअसल एक निजी मैरेज लॉन में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में गाजीपुर और बलिया जनपद के बीएसए, एबीएसए, एआरपी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मुख्य अतिथि तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों और अधिकारियों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों और रणनीतियों से जोड़ना रहा। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में गाजीपुर में करीब 550 से 600 निपुण विद्यालय हैं, जहां के विद्यार्थी 75 से 80 प्रतिशत तक अंक हासिल कर रहे हैं। अब प्रशासन का लक्ष्य इस संख्या को बढ़ाकर 700 निपुण विद्यालय करना है। इसके लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण, बच्चों का नियमित मूल्यांकन और सतत मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। फिलहाल शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने की दिशा में आयोजित यह निपुण संकल्प कार्यशाला आने वाले समय में गाजीपुर और बलिया के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने का प्रयास है। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर विद्यालय निपुण बने और हर बच्चा सीखने की दौड़ में आगे बढ़े। बाइट – अनुपम शुक्ला- डीएम गाजीपुर0
0
Report
Advertisement
संतकबीरनगर में लेखपाल रिश्वत लेते पकड़, एंटी करप्शन ने गिरफ्तारी की
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है...जमीन का काम कराने के नाम पर घूस मांगने वाले लेखपाल पर एंटी करप्शन टीम ने ऐसा शिकंजा कसा कि रिश्वत लेते ही उसका खेल खत्म हो गया... गिरफ्तार के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है...0
0
Report
बहराइच के प्रेमनगर में बाघ हमला: पत्ती काट रही महिला की दर्दनाक मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के प्रेमनगर गांव में गन्ने के खेत में जगली जानवर का हमला, पत्ती काट रही महिला को दबोचा, हुई मौत, खबर बहराइच से है,जहां मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में जगली जानवर के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है。 जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखीमपुर सीमा पर स्थित प्रतापपुर जंगल मटेरा की निवासी राजकुमारी, 51 वर्ष पत्नी राम कुमार, अपने पालतू मवेशियों के चारे के लिए गन्ने की पत्ती काटने अपने खेत गई थीं। उनका खेत प्रेमनगर में है。 तभी गन्ने के खेत में छिपे बैठे जगली जानवर ने अचानक महिला पर हमला कर दिया और उसे दबोच लिया। महिला की चीख सुनकर पास के खेत में झोपड़ी बनाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान मनोहर दौड़े। उन्होंने देखा कि बाघ महिला को मुंह में दबाए है तो उनके होश उड़ गए。 मनोहर ने तुरंत गांव में सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर बाघ को भगाया। तब तक बाघ के जबड़े से छूटी राजकुमारी की मौत हो चुकी थी。 सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। परिजनों के मुताबिक हमलावर जानवर बाघ है जिसने महिला पर हमला कर जान ले ली,0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के लिए सड़क परियोजनाओं का शीघ्र लोकार्पण मुद्दा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सी.पी. जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की। सांसद ने चित्तौड़गढ़ रिंग रोड (बाइपास) की स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रतापगढ़ बाईपास और भटेवर-मावली-नाथद्वारा-चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग-162ई के शीघ्र लोकार्पण का आग्रह किया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर अंडरपास, सर्विस रोड, ओवरब्रिज और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की स्वीकृति की भी मांग रखी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद जोशी ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात, पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में फर्नीचर गुणवत्ता नियंत्रण पर बीआईएस मंथन और जागरूकता कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जोधपुर में मानक मंथन, फर्नीचर के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश विषय पर मानक मंथन। जोधपुर में उद्योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जयपुर शाखा कार्यालय द्वारा केंद्रीय प्रयोगशाला के सहयोग से कार्यक्रम। एमएसएमई क्लस्टरों में साझा परीक्षण प्रयोगशाला के विकास हेतु वित्तीय सहायता देने संबंधी बीआईएस योजना पर जागरूकता कार्यक्रम। कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों, निर्माताओं और अन्य हितधारक शामिल। गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों, भारतीय मानकों, बीआईएस प्रमाणन प्रक्रिया और साझा परीक्षण सुविधाओं के विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।0
0
Report
जयपुर आबकारी विभाग की समीक्षा, राजस्व सुधार और बाहरी शराब पर कड़ा एक्शन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर और ग्रामीण के अधिकारियों की बैठक जयपुर शहर अभी राजस्व में पिछड़ रहा आयुक्त नमित मेहता ने परफॉर्मेंस सुधारने को कहा निरोधात्मक गतिविधियों को लेकर दिए निर्देश बाहरी राज्यों की शराब पर सख्त एक्शन जरूरी आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने आज जयपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण की राजस्व और निरोधात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में जयपुर शहर जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम शर्मा, निरोधक दल के उपायुक्त ज्ञानप्रकाश मीणा, अभियोजन DEO संजय सिंह दुल्लर, ग्रामीण DEO गिरिवर शर्मा, जयपुर शहर के सहायक आबकारी अधिकारी प्रदीप बिश्नोई और महेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान जयपुर शहर और ग्रामीण के सभी आबकारी निरीक्षक और प्रहराधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में सर्किल और थाने वार राजस्व, चालानों और दर्ज अभियोगों की समीक्षा की गई। राजस्व अर्जन के साथ ही अवैध शराब पर कार्रवाई, चालान निस्तारण और बकाया वसूली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर समीक्षा की गई। आयुक्त नमित मेहता ने जयपुर शहर को राजस्व में पीछे रहने पर लिफ्टिंग बढ़ाने और राजस्व अर्जन सुधारने को कहा। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाली शराब पर सख्त निगरानी और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उत्पादन इकाइयों पर पदस्थापित प्रभारी आबकारी अधिकारी भी मौजूद रहे。0
0
Report
करनाल में साध्वी निरंजन ज्योति का बयान: आंदोलन संवैधानिक तरीके से हो
Karnal, Haryana: भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति आज करनाल पहुंची जहां पर उन्होंने बताया आज हरियाणा की धरती पर आना हुआ है यह वह धरती है जहां पर गीता का संदेश दिया गया था वही। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री जी ने जो कुछ भी कहा वह सब ने सुना है जो गुनहगार है उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जारी है उन्होंने कहा यह सब मामला जो चल रहा है हम छात्रों के साथ है लेकिन उनके भेष में उसके नाम को लेकर कोई अराजक तत्व गलत काम ना कर जाए हमें इसको भी देखना चाहिए । उन्होंने कहा कि मैं अपील करती हूं आंदोलन संवैधानिक तरीके से हो । उन्होंने लाठी चार्ज मामले पर तो कुछ खास कहा नहीं बल्कि यही बात कही प्रधानमंत्री जी ने इस पर बात कही है और जो दोषी होगा उसे पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा यह आंदोलन छात्रों का था लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियों उसकी आड़ में जो है राजनीति कर रही है जो कि गलत है।0
0
Report
Advertisement
