सड़क के दोनों ओर दुकानदारों कब्जे से लग रहा जाम, प्रशासन के तरफ से नहीं हो रही है कार्रवाई
Paharwa, Uttar Pradesh:अलावल देवरिया बग्गी रोड में सड़कों पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं। राहगीरों,वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ता है। सड़कों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने और यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के हालत इतने खराब हैं कि चौड़ी सड़कें दुकानें खुलते ही सिकुडऩे लगती हैं। दोनों ओर के दुकानदार सड़कों को ही शोरूम बना देते हैं। आधी से ज्यादा सड़क पर सामान रख दिया जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
