एक साल से खराब है मोटर, ग्रामीणों को हो रही है पानी की किल्लत
Itia Thok, Uttar Pradesh:बीते एक साल से पांच हजार की आबादी वाले गांव करुवा पारा के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण यह है कि गांव में लगे पानी टंकी का मोटर खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2016 में कार्यदायी संस्था अधिशासी निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम गोंडा द्वारा 98.17 लाख अनुमानित लागत से पानी टंकी निर्माण कराया गया, तभी से ग्रामीणों को इसका लाभ मिल रहा था। बीते एक साल पहले इस पंप का मोटर जल गया। ऑपरेटर के द्वारा इसकी सूचना विभाग को दी गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
