271002
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई संपन्न
KUMBH NAGAR, Uttar Pradesh:शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सीएससी अधीक्षकों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की योजनावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सीएससी अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं के कार्य समय से पूर्ण कराया जाय तथा समय-समय पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से योजनावार समीक्षा भी की जाय।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी में 15 करोड़ की चोरी: अंतरराज्यीय गैंग का बड़ा खुलासा
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में 15 करोड़ की चोरी का बड़ा खुलासा, 10 नवंबर को ही शहर पहुंच गया था शातिर गिरोह, चोरों की फोटो भी आई सामने, होटल में आधार कार्ड देकर ठहरे थे बदमाश, दूसरे ज्वेलरी शोरूम की भी की थी रेकी, कई राज्यों में फैला है गैंग का नेटवर्क. एंकर – कटनी के बरगवां स्थित किसना हीरा एवं आभूषण केंद्र में हुई करीब 15 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी की जांच में अब एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। करोड़ों की इस चोरी को अंजाम देने वाला शातिर गिरोह वारदात से कई दिन पहले ही कटनी पहुंच चुका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश 11 नहीं, बल्कि 10 नवंबर को ही शहर में दाखिल हो गए थे। चार आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल गणपति प्लाजा में कमरा लेकर ठिकाना बनाया था। खास बात यह है कि इनमें से दो बदमाशों ने होटल में अपने आधार कार्ड भी जमा किए थे, और सभी चोरों की फोटो भी सामने आ चुकी है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि बदमाशों का निशाना सिर्फ किशना ज्वेलर्स नहीं था। गिरोह ने वारदात से पहले शहर के दूसरे ज्वेलरी शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी रेकी की थी। गजानन कॉम्प्लेक्स सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की मौजूदगी सामने आई है। अब पुलिस इन फुटेज के जरिए बदमाशों की शहर में आवाजाही, संपर्कों और उनकी पूरी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय पेशेवर गैंग है। यह गिरोह गैस कटर के जरिए बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर बताया जा रहा है। ओडिशा, मुंबई, दिल्ली और झारखंड सहित कई राज्यों में इस गिरोह से जुड़े सदस्यों के खिलाफ इसी तरह की चोरी के मामले सामने आए हैं। आशंका है कि बदमाश पहले शहर में ठिकाना बनाते हैं, फिर कई दिनों तक रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं और इसके बाद दूसरे राज्य में फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी में शामिल बदमाशों को चिन्हित करने का दावा किया है। उनके हुलिए और पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा ली गई है। झारखंड और उत्तरप्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच में जबलपुर पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही है। होटल के दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है। बाइट – कमल मौर्य, एडिशनल एसपी कटनी।0
0
Report
जालौन: तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन: तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, मचा हड़कंप वायरल वीडियो में कैद हुई मारपीट की घटना, अभय तिवारी पर सुरेश याज्ञिक के साथ मारपीट करने का आरोप जालौन। नगर में पूर्व इंडियन बैंक के पास स्थित तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। अचानक हुई मारपीट से दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रपटगंज निवासी अभय तिवारी और सुरेश याज्ञिक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में अभय तिवारी ने सुरेश याज्ञिक के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हुए विवाद और मारपीट का घटनाक्रम सामने आने की बात कही जा रही है।0
0
Report
छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, सुरक्षा व्यवस्था पूरी
Madanpur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मधेपुरा के भिरखी घाट, गुमटी घाट, बेल्हा घाट सहित जिले के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पूजा की सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर घाटों पर पहुंचीं। पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोर, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक घाट पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा।0
0
Report
Advertisement
गढ़वा दानरो नदी घाट पर हजारों छठव्रतियों की संध्या पटना के बाद दिखा जलोत्सव
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा दानरो नदी घाट पर हजारों छठव्रतियों की संध्या पटना के बाद दिखा जलोत्सव0
0
Report
बक्सर में छठ महापर्व: सूर्य को अर्घ्य देता व्रतियों का उत्साह रामरेखा घाट पर
Buxar, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बक्सर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चारों तरफ छठी मइया के गीतों और भक्ति के माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, बक्सर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर छठ पूजा के दौरान काफी उत्साह दिखा। गंगा घाट पर जहां एक तरफ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य आस्था, भक्ति और आधुनिक तकनीक के इस अनूठे संगम ने रामरेखा घाट की छटा को और भी आकर्षक बना दिया।0
0
Report
कोडरमा के छठ घाटों पर तीसरे दिन आस्था का अद्भुत नजारा, सूर्य को अर्घ्य
Koderma, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज कोडरमा जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिले के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और व्रती पहुंचे और व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन अनुष्ठान के तीसरे दिन पूरा वातावरण छठी मइया के भक्ति गीतों और जयकारों से भक्तिमय हो उठा। पूजन सामग्री से भरा दउरा, हाथों में फल और प्रसाद से सजे सूप तथा मन में अटूट श्रद्धा लिए व्रती छठ घाटों पर पहुंचे। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भी इस पावन अवसर पर भगवान भास्कर से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही कोडरमा के छठ घाट भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आए। अब कल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय इस महापर्व का विधिवत समापन होगा।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में छठ का जोश, रघुवर दास ने बढ़ाया भक्तों का उत्साह
Jamshedpur, Jharkhand:लोकआस्था का महापर्व की धूम जमशेदपुर मे भी देखने को मिल रहा है, शहर के नदी घाटों से लेकर विभिन्न जगहों पर छठ की छटा देखने को मिल रही है, वंही जमशेदपुर के सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर छठ घाट की बात करें तो यंहा भक्तो का जन शैलाब उमड़ पड़ा है, वंही सूर्य मंदिर के संग्रक्षक झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास है, रघुवर दास ने सूर्य मंदिर छठ घाट पर पहुँच कर श्रद्धांलुओं का हौसला बढ़ाया, आज सभी भक्तों ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया, इसके साथ ही आज तीसरे दिन का पर्व पूरा हुआ, कल सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर इस आस्था के महापर्व की समाप्ति हो जाएगी, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी कल सुबह भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिलवाएंगे।0
0
Report
करहल-किरथुआ तिराहे पर चला चेकिंग अभियान,हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर वाहन चालकों को किया जागरूक।
Kirthua, Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल क्षेत्र के किरथुआ तिराहे पर यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। अभियान के तहत बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की साथ ही बताया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इस दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
जहानाबाद में छठ पूजा: अस्ताचलग सूर्य के पहले अर्घ्य, सुरक्षा पुख्ता
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य अर्पित करने के लिए पूरा शहर भक्ति के सागर में डूब गया। चारों ओर गूंजते छठी मइया के पारंपरिक लोकगीतों से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक का वातावरण गुंजायमान रहा। शाम होते ही शहर के दरधा-यमुना संगम घाट पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर आस्था और लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। अपनी मन्नतें पूरी होने पर कई छठ व्रती और श्रद्धालु कठिन साधना करते हुए पारंपरिक तरीके से घर से दंडवत प्रणाम करते हुए संगम घाट तक पहुंचे। घाट पर पहुंचने के बाद व्रतियों ने पवित्र जल में डुबकी लगाई और विधि-विधान के साथ डूबते हुए सूर्य देव को नमन कर पहला अर्घ्य दान किया। श्रद्धालुओं ने संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए छठी मइया से प्रार्थना की। इधर महापर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर परिषद द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाट परिसर और संपर्क मार्गों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की गई, जबकि नदी में SDRF की टीम और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के बीच प्रथम अर्घ्य का अनुष्ठान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अब श्रद्धालुओं को इंतजार है कल सुबह का, जब उदयीमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय इस महान अनुष्ठान का समापन होगा।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में छठ व्रतियों ने अस्ताचलग सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा शुरू की
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। शहर से लेकर गांव तक छठ को छटा देखने को मिल रही है। शहर से गुजरने वाली लक्ष्मणा नदी किनारे छठ व्रतियों ने पहला अर्घ्य देकर भाष्कर की पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की है।0
0
Report
बेरमो के छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य, भक्तों की आस्था चरम पर
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में भी छठ व्रती छठ घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे। छठ मईया पर लोगों की गहरी आस्था देखने को मिलती है तस्वीरें बेरमो की हैं जहां छठ घाट पर छठ व्रती छठ घाट तक दंडवत प्रणाम करते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी चल रही है कुछ ही देर में डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया जाएगा। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने의 पहली तस्वीर बेरमो जारंगडीह कोनार नदी छठ घाट की है。0
0
Report
मऊ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर दहेज के आरोप, पुलिस जांच जारी
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है...मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है...अब सवाल है कि आस्का की मौत की असली वजह क्या है...क्या वाकई दहेज की मांग मौत की वजह है...फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तलाशे जा रहे हैं...0
0
Report
Advertisement
कोटा में सड़क सुरक्षा दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने दिवंगत यातायात पीड़ितों को श्रद्धांजलि
Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा राजस्थान सड़क सुरक्षा दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत लोगो को दी श्रद्धांजलि, वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी कोटा ग्रामीण ट्रैफिक पुलिस द्वारा कैथून क्षेत्र में विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस व राजस्थान सड़क सुरक्षा दिवस पर सडक दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई。 यातायात ट्रैफिक पुलिस कास्टेबल रमेश चंद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के आदेशानुसार जिले में विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस एवं राजस्थान सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर रविवार को कैथून क्षेत्र व दिल्ली -मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया。 जिसमें कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवार, यातायात इंचार्ज पीरूमल मीणा,हेड कांस्टेबल खुशाल सिंह,शम्भू लाल मौजूद रहे。 कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया गया तथा आमजन एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया。 सीआई मनोज सिकरवार द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वाहन चालकों को समझाया गया कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करें, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाएं तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें。 कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आमजन को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाने एवं यातायात नियमों के पालन का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया。 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना, आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा。 कार्यक्रम में लोगो व वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की रक्षा का संकल्प का संदेश दिया गया।0
0
Report
हरियाणा में कानून व्यवस्था संकट: दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर हमला
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा में फिरौती राज और कानून व्यवस्था पर दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर हमला हरियाणा में कानून व्यवस्था ठप, प्रदेश में चल रहा फिरौती और गैंगस्टरों का राज: दीपेंद्र हुड्डा पंजाब में बीजेपी सरकार आने के दावे करने से पहले हरियाणा से गैंगस्टरों को भगाएं मुख्यमंत्री---दीपेंद्र हुड्डा 35 लाख वोट कटने का दावा, SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल0
0
Report
SSB जवान विक्रम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, तिरंगा यात्रा में जनसैलाब
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर SSB जवान विक्रम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब。 सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के ढाणी सेवागावली निवासी SSB जवान विक्रम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की पार्थिव देह देर रात नीमकाथाना पहुंची, जिसके बाद रविवार सुबह उनके सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा जाट छात्रावास से शुरू हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जवान के पैतृक गांव ढाणी सेवागावली पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई दी।जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह बिहार के किशनगंज में SSB की 12वीं बटालियन में तैनात थे। 13 नवंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद कंपनी कमांडर उन्हें उपचार के लिए PHC टप्पू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। गांव पहुंचने पर SSB की टुकड़ी ने जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इस दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक सुरेश मोदी, भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।देश की सेवा में तैनात जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। तिरंगे में लिपटे जवान की पार्थिव देह को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में गमगीन माहौल के बीच जवान को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई।0
0
Report
Advertisement
