सड़क हादसा में बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में छाया मातम, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
Paraspur, Uttar Pradesh:बेलसर मार्ग पर मंगलवार की बीती रात में ग्राम मोहना बैशन पुरवा के समीप सड़क हादसा में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। गोण्डा से बाइक पर घर आते समय 18 वर्षीय अजय गौतम रात में गोण्डा से घर आ रहा था कि उसकी बाइक चौपहिया वाहन के चपेट में आ गयी। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राघव राम के शिकायत पर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
