271002
रैन बसेरा आश्रय गृह मेवातियान का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Gonda, Uttar Pradesh:आज देर शाम जिला अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा मुख्यालय पर स्थित रैन बसेरा आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब व्यवस्था चाक चौबंद पाया। वहीं आश्रय केंद्र पर रुके हुए कुछ लोगों से बात चीत कर उनके संतुष्टि के बारे में जानकारी की। आश्रय केंद्र में मौजूद कर्मचारियों से भी उनके रजिस्टर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आश्रय केंद्र में रुके यात्रियों से यह भी जाना की कोई कर्मी द्वारा किसी से कोई पैसा तो नहीं लिया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
क्षेत्र की अधिकतर समितियां पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं
Gaura Chawki, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोण्डा खोड़ारे क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बी पैक्स कोल्ही गरीब, गौरा बुजुर्ग, सहित कई समितियों में यूरिया खाद मौके पर उपलब्ध नहीं है। सचिव विश्राम मिश्रा ने बताया कि दो समितियों खमरिया और मद्दों पर 400,400 बोरी यूरिया खाद आई थी। जिसका वितरण किसानों को किया जा रहा है । अभी दोनों समितियां पर 120- 120 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है, जिसको आजकल में बांटा जाएगा l गौरा बुजुर्ग समिति पर मंगलवार तक खाद आने की उम्मीद है l किसान शिवप्रसाद मौर्य ने बताया कि यूरिया खाद के लिए वह कई समितियां का चक्कर काट चुके हैं लेकिन अभी तक यूरिया खाद नहीं मिल पाई है l किसान मोहम्मद इशहाक ने बताया कि 15 बीघा धान की रोपाई कर चुके हैं लेकिन अभी तक एक बोरी भी यूरिया खाद समितियो से नहीं मिल पाया है l किसान रामबरन मौर्य ने बताया कि धान के लिए यूरिया खाद नहीं मिल रहा है जब समय खत्म हो जाएगा तो यूरिया लेकर क्या करेंगे l0
0
Report
धमधा में अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.146 किग्रा बरामद
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही जहां अवैध रूप से गांजा बेचने वाले आरोपी को दुर्गा की धमधा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम हिमांशु ध्रुवे है जो धमधा के नवागांव का रहने वाला है। तो वही आरोपी हिमांशु के पास से 1 किलो 146 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है जिसके अनुमानित कीमत 56 हजार ₹ आंकी गई है। दरअसल धमधा पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम रौंदा चौक के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा का संग्रहण कर बिक्री कर रहा था। इसके बाद फौरन धमधा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घेरा बंदी कर युवक से पूछताछ की गई। पहले तो युवक ने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आरोपी की पतासाजी की तो उसके पास एक बैग में एक किलो से 146 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी कीमत 56 हजार ₹ आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा बेचकर अर्जित किए गए 810 रुपए भी पुलिस ने जप्त किये हैं। फिलहाल आरोपी हिमांशु धुर्वे के खिलाफ NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
धान की फसल के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक दबे, किसानों ने बचाई जान
Sagar, Madhya Pradesh:धान की बुआई के लिए मिट्टी मचा रहा ट्रेक्टर पलटा ड्राइवर नीचे दबा लोगों ने बचाई जान... एंकर/ सागर के देवरी इलाके से झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई है लेकिन अच्छी बात ये है कि इस हादसे में एक ड्राइवर की जान बच गई और इसके लिए ग्रामीणों को सूझबूझ और मेहनत तारीफ के काबिल है। दरअसल बारिश के बाद इलाके में धान की फसल लगाने का काम हो रहा है और देवरी क्षेत्र के रामगढ़ में भी एक किसान के खेत में तैयारियां चल रही है इसी को लेकर एक ट्रेक्टर खेत में मिट्टी को मचाने का काम कर रहा था और अचानक पलट गया। ट्रेक्टर पूरा उल्टा हो गया और इसके नीचे ड्राइवर आ गया। ट्रेक्टर ड्राइवर पूरी तरह से ट्रेक्टर के नीचे दबा था और उसने चीखना शुरू किया तो आसपास के खेतों से किसान दौड़े और देखते ही देखते वहां हुजूम लग गया, किसानों में सूझबूझ का परिचय दिया और जुगत लगाकर ट्रेक्टर को सीधा कर दिया और उसके नीचे दबे ड्राईवर को सुरक्षित निकाल लिया गया, इस प्रक्रिया में किसानों को करीब 45मिनट लगे और इस दौरान ड्राइवर की हालत क्या होगी अंदाजा लगाया जा सकता है वहीं राहत की बात ये है कि इतना बड़ा ट्रेक्टर ड्राइवर के ऊपर पलटा वो दबा रहा लेकिन उसे मामूली चोटें भर आई है।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर के ओमती में दो पक्ष भिड़े, वीडियो में मारपीट, पुलिस जांच शुरू
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र के सड़क पर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और हाथ मुक्कों से मारपीट भी हुई। सूचना मिलने पर ओमती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़कर थाने लायी गयी जहां विवाद का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि पुराने विवाद के चलते दोनों पक्ष भिड़ गए थे, वीडियो में भी जमकर मारपीट दिख रही है। ओमती पुलिस मामले की जाँच में जुटी है。0
0
Report
कोरिया के ग्राम में फलदार पौधारोपण से भूजल संरक्षित, आय बढ़ाने की उम्मीद
Muju, Jeonbuk State:एंकर: कोरिया जिले में पर्यावरण संरक्षण और भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सोनहत जनपद के ग्राम पंचायत किशोरी में 4 हेक्टेयर क्षेत्र में एक हजार फलदार पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने स्कूली बच्चों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह फलोद्यान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने का भी माध्यम बनेगा। वीओ: पौधारोपण अभियान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलासरई और माध्यमिक विद्यालय किशोरी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत सीईओ योगेंद्र श्रीवास ने बताया कि वीबी जीरामजी योजना के तहत 4 हेक्टेयर क्षेत्र में भूजल संवर्धन के लिए बोल्डर चेक, रिचार्ज पिट, कंटूर ट्रेंच और थर्टी-फोर्टी मॉडल जैसी करीब 950 जल संरक्षण संरचनाएं विकसित की गई हैं। इन संरचनाओं के बीच लगाए गए फलदार पौधों का संरक्षण और देखरेख स्व-सहायता समूह की महिलाओंाएँ करेंगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों को भविष्य में आर्थिक लाभ भी मिलेगा। बाइट - रोक्तिमा यादव कलेक्टर कोरिया0
0
Report
राजपुरा बांध में मगरमच्छों के शव: पोस्टमार्टम से मौत की वजह खुल सकती है
Pali, Rajasthan:सादड़ी, राजपुरा बांध में मिले दो मगरमच्छों के शव, वन विभाग की टीम ने दोनों शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, शव करीब 48 घंटे पुराने होने की जताई जा रही आशंका, मेडिकल बोर्ड की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम, मछली पकड़ने के जाल में फंसने से मौत की आशंका, मछली पकड़ने वाले चार युवकों से वन विभाग कर रहा पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा।0
0
Report
Advertisement
भवारना के सलूंबर में मोबाइल शॉप चोरी, 40 हजार नगद भी चुराया बदमाश
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर जिले भवारना कस्बे में बीती रात बदमाशों ने मोबाइल शॉप में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मोबाइल शॉप से हजार रुपए मूल्य के नए और पुराने मोबाइल के साथ 40 हजार रुपए की नगदी चुरा कर फरार हो गए। बदमाश मोबाइल शॉप का स्वेटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता सुबह चला। सूचना मिलने पर झल्लारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुवायना कर मामले की जानकारी ली। कस्बे के मुख्य बाजार में हुई चोरी की इस घटना से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने पुलिस को जल्द बदमाशों को पकड़ने और रात्रि गस्त व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की है。0
0
Report
महाकाल मंदिर परिसर में फूल-प्रसादी ठेले विवाद: सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तारी
Ujjain, Madhya Pradesh:फूल-प्रसादी का ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में सिक्युरिटी गार्ड पर किया था हमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी अंकुश परमार दबोचा गया उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में सिक्युरिटी गार्ड पर चाकू से हमले के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को घटनास्थल से भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को महाकाल मंदिर परिसर में सिक्युरिटी गार्ड आकाश राठौर पर चाकू से हमला किया गया था। घायल आकाश की शिकायत पर महाकाल थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में अंकुश परमार, निवासी जयसिंहपुरा, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महाकाल मंदिर क्षेत्र में फूल-प्रसादी का ठेला लगाता था। ठेला लगाने की जगह को लेकर सिक्युरिटी गार्ड आकाश राठौर से उसका विवाद हो गया था। इसी रंजिश में उसने आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गगन बादल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सावन माह से पहले महाकाल मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात भी पुलिस ने कही है।0
0
Report
पटना बंद: प्रशासन के कड़े प्रबंध, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील जारी
Noida, Uttar Pradesh:आत्मजा पटना नीट अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज AISA के आह्वान पर बिहार बंद बुलाया गया है। बंद को देखते हुए पटना जिला प्रशासन और पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। बिहार बंद से पहले शुक्रवार को पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने साफ कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन हिंसा, आगजनी, सड़क जाम, तोड़फोड़ या सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी भी हाल में नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने बताया कि बिहार बंद से पहले छात्र नेताओं के साथ बैठक भी की गई, जिसमें प्रदर्शन के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। छात्रों से अपील की गई कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के लिए केवल गर्दनीबाग धरना स्थल की अनुमति दी गई है। इसके अलावा राजधानी के किसी भी अन्य स्थान पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी। यदि कहीं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या हिंसा फैलाने की कोशिश होती है, तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। फिलहाल, पूरे राज्य की नजर आज के बिहार बंद पर टिकी है। यह देखना अहम होगा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहता है या फिर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण होते हैं।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-63 के The Weekend Town House बार में बाउंसरों का तांडव, मारपीट
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा सेक्टर-63 के The Weekend Town House बार में बाउंसरों का 'तांडव'! ग्राहकों और बाउंसरों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, धक्का- मुक्की हाई-वोल्टेज हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 एच ब्लॉक चौकी के नाम के पास हुई घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल。 क्लबों में बाउंसर सुरक्षा दे रहे हैं या दहशत फैला रहे हैं? थाना सेक्टर-63 क्षेत्र H ब्लॉक चौकी क्षेत्र की घटना ।0
0
Report
DOGESH से जुड़ी नई खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गैस सिलेंडर आग के बीच पुलिस ने बचाई जान, चिंतामण थाने के जवानों की बहादुरी
Ujjain, Madhya Pradesh:लपटों से घिरे गैस सिलेंडर के बीच जान जोखिम में डालकर पुलिस ने बचाया घर, सामने घटना का लाइव वीडियो चिंतामण पुलिस और डायल-112 की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, समय रहते आग पर पाया गया काबू उज्जैन। उज्जैन के चिंटामन थाना क्षेत्र के ग्राम चांदमुख में घरेलू गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में आग की भयावह लपटें और धुएं के बीच चिंतमाण थाना प्रभारी हेमराज यादव एवं पुलिसकर्मी बिना समय गंवाए बचाव कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की सूझबूझ और साहस से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया。 जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम चांदमुख के एक मकान में रखे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची। उस समय मकान के तीसरे कमरे में रखा सिलेंडर आग की लपटों से घिरा हुआ था और पूरा कमरा धुएं से भर चुका था。 घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी हेमराज यादव, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम वर्मा तथा अन्य पुलिस बल भी तत्काल मौके पर पहुंच गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी की मोटर चालू करवाई और कंबल, शॉल सहित मोटे कपड़ों को पानी में भिगोकर सिलेंडर और आग से प्रभावित हिस्से को सावधानीपूर्वक ढंकते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया गया。 पुलिस के अनुसार आग सिलेंडर के आसपास रखे सामान और लकड़ी तक पहुंच चुकी थी। अगर कुछ देर और हो जाती तो आग पूरे मकान में फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते की गई कार्रवाई से जन-धन की संभावित हानि टल गई。 इस बचाव अभियान में थाना प्रभारी हेमराज यादव, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक अलकेश सिंह, डायल-112 के पायलट मुकेश और लोकेश सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया और उनके साहस एवं तत्परता की सराहना की。 पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। यदि गैस रिसाव या आग लगने जैसी स्थिति बने तो घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत डायल-112 या अग्निशमन विभाग को सूचना दें。0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में जुड़े हुए जुड़वा बच्चों का जन्म: डॉक्टर हैरान
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- नरसिंहपुर के शासकीय जिला अस्पताल से एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने आपस में जुड़े हुए—यानी कंजॉइंट जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जन्म के बाद बच्चों की अनोखी शारीरिक संरचना देखकर परिजन ही नहीं, बल्कि डॉक्टर भी हैरान रह गए। मामला नरसिंहपुर जिले के बम्होरी सोकलपुर का है। यहाँ की रहने वाली कुब्जा कुशवाहा को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला जटिल होने के कारण डॉक्टरों ने बिना देरी किए सिजेरियन ऑपरेशन करने का फैसला लिया। ऑपरेशन तो सफल रहा, लेकिन जैसे ही नवजात बाहर आए, अस्पताल में मौजूद हर कोई दंग रह गया। महिला ने आपस में जुड़े हुए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, ऐसी जटिल सर्जरी और बच्चों को एक-दूसरे से अलग करने की सुविधाओं के लिए डॉक्टरों ने कोई जोखिम नहीं उठाया। दोनों नवजातों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।0
0
Report
प्रतापगढ़ के कुनी घाटे में बाइक-टेंपो टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : कुनी घाटे में बाइक-टेंपो की टक्कर, 19 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के कुनी घाटे में बाइक और टेंपो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कल देर शाम पठार निवासी मुकेश पुत्र नाकूड़ा मीणा मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुनी घाटे के बीच उसकी बाइक की एक टेंपो से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद टेंपो चालक घायल मुकेश को उपचार के लिए अरनोद अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उदयपुर रेफर कर दिया, लेकिन उदयपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सुहागपुरा थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक पूनमचंद ने बताया कि शुक्रवार को मृतक के पिता नाकूड़ा मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद टेंपो चालक ने वाहन अपने सहयोगी के माध्यम से अरनोद थाने में खड़ा करवा दिया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
