लाखों की लागत से बना शवदाह गृह हो गया खंडहर, सामान चुरा ले गये चोर
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में कई गांवों में सरकार ने लाखों रुपये लगाकर शवदाह गृह बनाया जिसमें सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर शव जलाने का शेड और यात्रियों के बैठने का विश्राम स्थल,नल ,चारों तरफ से बाउंड्री, शौचालय, स्नान घर, इंडिया मार्का नल लगाया गया था। जिसके तहत विकासखंड कटरा बाजार के दुबेपुरवा के पास में शवदाह गृह टेढ़ी नदी के किनारे बनाया गया। शवदाह गृह पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां तक के खिड़की दरवाजे और इंडिया मार्का नल,गेट चोरों द्वारा उखाड़ लिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
