271002
आयुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण कहा नाम छूटा तो होगी कार्रवाई
सूबेदार, Uttar Pradesh:आयुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने शनिवार को चलाये गये विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद बलरामपुर और बहराइच के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एम पी पी इण्टर कालेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज, आदर्श विद्यालय इण्टर कालेज, बालक विद्यालय, कम्पोजिट विद्यालय श्रावस्ती, सुहेलवा, कंछर सहित स्थापित दर्जनों बूथों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने बीएलओ से विगत दिनों के प्राप्त आवेदन की संख्या के बारे में जानकारी ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट के DNA खुलासे के बाद SIT से असली आरोपी तक पहुँचने की कवायद: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नया मोड़
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -बागेश्वर धाम से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जांच का रुख अब पूरी तरह बदल गया है... हाईकोर्ट में DNA रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि जेल में बंद नामजद आरोपी राजू जाटव भ्रूण का जैविक पिता नहीं है। इसके बावजूद हाईकोर्ट ने आरोपी को जमानत नहीं दी और 2 महीने में SIT बनाकर असली आरोपी को ढूंढने के आदेश दिए हैं। अभियोजन के अनुसार मामला 15 मार्च का है। 16 साल की नाबालिग मां से विवाद के बाद बागेश्वर धाम चली गई थी। 17 मार्च को उसकी मुलाकात राजू जाटव से हुई। आरोप है कि राजू उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और उसी रात बागेश्वर धाम के पास खेत में दुष्कर्म किया। आरोप है कि वो करीब 15 दिन तक उसे अपने साथ रखता रहा और फिर ट्रेन से पचोर ले गया। बाद में राजू की पत्नी ने ही नाबालिग को पुलिस के पास पहुंचाया था। इसके बाद नाबालिग ने अपनी बहन और बाल कल्याण समिति के सामने घटना की जानकारी दी थी। जांच के दौरान नाबालिग करीब दो महीने की गर्भवती मिली थी। मेडिकल प्रक्रिया के बाद भ्रूण और प्लेसेंटा को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। 29 अगस्त को आई FSL रिपोर्ट में राजू जाटव को भ्रूण का जैविक पिता नहीं माना गया। हाईकोर्ट के आदेश में ये भी दर्ज है कि कोर्ट में बयान के दौरान नाबालिग ने राजू पर दुष्कर्म से इनकार किया था। 25 सितंबर को हाईकोर्ट ने राजू जाटव की दूसरी जमानत अर्जी खारिज करते हुए छतरपुर SP को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा है कि 2 महीने में पता लगाया जाए कि नाबालिग का यौन उत्पीड़न किसने किया और भ्रूण का जैविक पिता कौन है। इसी जांच के बीच 3 अक्टूबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के दौरान महिलाओं और माताओं से एक बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अकेले बागेश्वर धाम ना आएं, अनजान लोगों और यहां तक कि सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। मंदिर और हाल के अलावा कहीं ना जाएं और धाम में ज्यादा दिनों तक ना रुकें। हालांकि बाबा बागेश्वर ने अपनी अपील में इस नाबालिग वाले मामले का नाम नहीं लिया, लेकिन इस घटना के बाद आई ये अपील सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद SDOP खजुराहो और बमीठा पुलिस की विशेष टीम संभावित संदिग्धों के ब्लड सैंपल लेकर DNA मिलान करेगी, तभी इस पूरे मामले की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।0
0
Report
रेयर ब्लू बर्ड की दुर्लभ झलक से पक्षी प्रेमियों में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:Rare blue bird0
0
Report
राज्य सरकार ने मदरसा सेवा आयोग भंग कर भर्ती एसएससी से कराने का फैसला लिया
Noida, Uttar Pradesh:राज्य सरकार ने मदरसा सेवा आयोग को समाप्त कर दिया है, भर्ती एसएससी के माध्यम से की जाएगी। मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मदरसा सेवा आयोग को भंग कर दिया गया है और इसका विलय विद्यालय सेवा आयोग में कर दिया गया है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मदरसा सेवा आयोग को भंग कर दिया गया है और इसका विलय विद्यालय सेवा आयोग में कर दिया गया है।"0
0
Report
Advertisement
तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया: क्षेत्र में देखते रह गए लोग
Noida, Uttar Pradesh:leopard climbing the tree0
0
Report
अरवल में सेवा ज्योति यात्रा का शुभारम्भ, मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर उद्घाटन
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारम्भ किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के उमैराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के मुख्य चौराहे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संकल्प ज्योति की स्थापना कर यात्रा का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन केवल 25 वर्षों का शासनकाल नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र कल्याण की लंबी यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बचपन से ही लोगों की सेवा और कल्याण के कार्यों से जुड़े रहे हैं और आज भी देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि अरवल में स्थापित सेवा ज्योति देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केंद्रीय मंत्री ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 21वीं सदी भारत की होगी। विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र था और आज दूसरे नरेंद्र यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक नरेंद्र की भविष्यवाणी को दूसरा नरेंद्र पूरा करने में जुटा है。0
0
Report
CEIR पोर्टल से 19 लाख कीमत के 127 मोबाइल फोन बरामद, असली मालिकों को सौंपे
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 19 लाख कीमत के 127 मोबाइल फोन बरामद एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने वास्तविक स्वामियों को सौंपे मोबाइल फोन खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के खिले चेहरे0
0
Report
Advertisement
झांसी के लाल्ले टौरिया मोहल्ले में जमीन विवाद पर परिवारिक हिंसा, भूपेंद्र समेत मां घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र के लाल्ले की टौरिया मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र कुशवाहा अपना मकान बनवा रहा है, इसी बात से नाराज होकर उसके चचेरे भाई घर पर आये और उसे गाली-गलौज करने विरोध करने पर चचेरे भाइयों ने भूपेंद्र और उसकी मां पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और मां बेटे की जमकर पिटाई कर दी, इस मारपीट में भूपेंद्र और उनकी मां के सिर में चोट लगी है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आए। पीड़ित भूपेंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
आश्रम 04 की शूटिंग दौसा जेल में, बॉबी देओल समेत कलाकार पहुंचे
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा वेब सीरीज आश्रम 04 की हुई दौसा में शूटिंग विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास पर फिल्माए कुछ दृश्य फिल्म अभिनेता सहित अन्य कलाकार हुए शूटिंग में शामिल जयपुर जेल प्रशासन से अनुमति के बाद हुई शूटिंग अभी कुछ सीन ओर फिल्माए जाएंगे जेल परिसर में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में की जा रही वेब सीरीज की शूटिंग इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वेब सीरीज आश्रम 04 की शूटिंग की जा रही है फिल्म निर्देशक प्रकाश झा द्वारा निर्मित वेब सीरीज आश्रम बड़ी चर्चा में है वेब सीरीज आश्रम के कुछ दृश्य दौसा जिले के श्यालावास में स्थित विशिष्ट केंद्रीय कारागृह में भी फिल्माए जा रहे हैं संभवतया 10 अक्टूबर तक जेल परिसर में वेब सीरीज की शूटिंग होगी शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेता बॉबी देवल पहुंचे हैं साथ ही सीरीज निर्माण में जुटी तकनीकी टीम पहुंची है जयपुर जेल प्रशासन की अनुमति के बाद वेब सीरीज की जेल परिसर में शूटिंग की जा रही है इसके लिए जेल परिसर में बने कुछ बैरक किराए पर लिए गए हैं बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम में बाबा निराला का किरदार निभा रहे हैं जैसे ही जेल के समीप स्थित गांव के लोगों को फिल्म अभिनेता बॉबी देओल का शूटिंग के लिए श्यालावास जेल पहुंचने की सूचना मिली तो बड़ी तादाद में लोग भी बॉबी देआल की एक झलक देखने के लिए वहां पहुंच गए और बॉबी देओल को जपनाम के नाम से लोगों ने संबोधित किया वेब सीरीज आश्रम के कई सीन जयपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्माए गए हैं बताया जा रहा है करीब 90 से 95% शूटिंग राजस्थान में ही की जा रही है0
0
Report
खाने के दौरान नींद आना: कैसे हुआ यह चौंकाने वाला घटना?
Noida, Uttar Pradesh:He fell asleep while eating0
0
Report
Advertisement
मोदी के 25 साल सेवा यात्रा का बस्तर में आगाज़, ग्राम-ग्राम पहुंचाने का संकल्प
Jagdalpur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर बस्तर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया, जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर से शुरू हुई इस यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया, कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप भाजपा के जिलाध्यक्ष, चित्रकोट विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी शामिल हुए, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर गुजरात से शुरू हुआ प्रधानमंत्री मोदी का 25 साल का सफर अब देश की सेवा तक पहुंचा है, इस दौरान गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं, जिनका लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया, वहीं सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना बताया गया कि सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, इसके तहत यात्रा गांव-गांव तक पहुंचेगी और लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा, कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति यात्रा क्रीड़ा परिसर से शहीद पार्क तक बाइक रैली निकाली।0
0
Report
सरधना विधानसभा की राजनीति में बदलाव: 2022 में अतुल प्रधान की जीत
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सरधना विधानसभा क्षेत्र का अपना प्रमुख स्थान रहा है। वर्ष 1951 में सरधना पूर्व और सरधना पश्चिम के नाम से दो विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में थे। इसके बाद 1957 में दोनों क्षेत्रों को मिलाकर सरधना विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। इसी के साथ सरधना ने एक संगठित विधानसभा क्षेत्र के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। छह दशक से अधिक समय में बदली राजनीति। सरधना की राजनीति में समय के साथ कई दलों और नेताओं का प्रभाव रहा। निर्वाचन अभिलेखों में 1962 के सरधना क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण चंद्र शर्मा के विजयी होने का उल्लेख मिलता है। इसके बाद के दशकों में कांग्रेस, निर्दलीय, भारतीय क्रांति दल, जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल, भाजपा, बसपा और समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इस तरह सरधना का चुनावी इतिहास उत्तर प्रदेश की बदलती राजनीति का भी प्रतिबिंब रहा है। भाजपा और क्षेत्रीय दलों का प्रभाव। 1980 के दशक के बाद सरधना की राजनीति में गैर-कांग्रेसी दलों का प्रभाव बढ़ता गया। 1989 में भाजपा के अमर पाल सिंह, 1991 में जनता दल के विजयपाल सिंह तोमर और 1993 में भाजपा के रविंद्र पुंडीर जैसे नेताओं ने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। बाद के वर्षों में बसपा और अन्य दलों को भी यहां प्रतिनिधিত্ব मिला। उपलब्ध चुनावी आंकड़ों के अनुसार 2007 में चंद्रवीर सिंह बसपा के टिकट पर विजयी हुए। 2012 के बाद सरधना बनी प्रदेश की चर्चित सीट। वर्ष 2012 में भाजपा के संगीत सिंह सोम के चुनाव जीतने के बाद सरधना विधानसभा प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल हुई। 2017 में भी संगीत सिंह सोम ने चुनाव जीता। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान ने भाजपा के संगीत सिंह सोम को पराजित किया और 18,200 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।0
0
Report
श्रावस्ती में दारा सिंह चौहान का सपा पर बड़ा हमला
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में दारा सिंह चौहान का सपा पर हमला दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा सियासी हमला बोला है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दारा सिंह चौहान ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह नामांकन के समय समाजवादी पार्टी मैदान छोड़कर भागी है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी भागेगी। विपक्ष पर जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने दारा सिंह चौहान श्रावस्ती पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान की ज्योति कलश यात्रा में हिस्सा लिया। साथ ही श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में भी शिरकत की। इसके बाद जिला प्रशासनिक समन्वय समिति और कोर कमेटी की बैठक में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लेकिन पूरे दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा प्रभारी मंत्री के सियासी बयान की रही, जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला।0
0
Report
Advertisement
पिंक रॉबिन पक्षी की नई तस्वीरें सामने
Noida, Uttar Pradesh:pink robin bird0
0
Report
चार्ज शीट से नाम हटाने के नाम पर दारोगा ने मांगे पच्चीस हजार रुपए,घूसखोर दरोगा के खिलाफ fir दर्ज
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: बिवांर थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद सुल्तान पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज, मुकदमे में विवेचना कराने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप, फोन पर की गई पीडितों नाम हटाने के एवज में 25-25 हजार रुपए के लेनदेन की बातचीत, फोन पर हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी एमएस पाठक ने की कार्यवाही, वायरल ऑडियो में 25 हजार के लेनदेन की बातचीत, मवई गोलीकांड मामले में फंसे निर्दोष लोगों को छोडऩे के नाम पर पैसों की दरोगा ने मांग थी की, बिवांर थाने में तैनात हैं दरोगा मोहम्मद सुल्तान।0
0
Report
अमित शाह ने गुरुग्राम में पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा - सेवा ज्योति यात्रा' में हिस्सा लिया।0
0
Report
Advertisement
