271002
वर्षों से टूटे पुलिया का नहीं हो रहा समाधान, खंभा के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं लोग
Gonda, Uttar Pradesh:वर्षों से टूटी पुलिया का निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन के काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार सब जानकर अनजान बने हुए हैं। मामला विकास खण्ड पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत मुडेरवामाफी का है। मुडेरवामाफी में वर्षों से ग्रामीणों के दर्जनों शिकायतों के बाद भी निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीण वर्षों से बिजली का खंभा रख कर आवागमन कर रहे हैं। निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद में सफाई कर्मियों का धरना 12वें दिन, नगर निगम के बाहर कूड़ा फेंका गया
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद में नगर निगम मुख्यालय के बाहर पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मियों को उनकी मांगों को लेकर नहीं मिला सरकार और अधिकारियों से आश्वासन तो सफाई कर्मियों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर ट्राली भरकर कूड़ा डाल दिया。 गौरतलब कि आज नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मियों का धरने का 12 वा दिन है।0
0
Report
गुढ़ागौड़जी पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि नंगली दीपसिंह गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश पुत्र शेरसिंह, निवासी नंगली दीपसिंह थाना गुढ़ागौड़जी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।0
0
Report
फरीदाबाद में सुबह 5 गाड़ियों में आग, फायरब्रिगेड ने काबू पाया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में सुबह 5 गाड़ियों में लगी आग प्रेस कॉलोनी इलाके की घटना आग लगने के कारणों का नहीं चला पता फायरब्रिगेड ने पाया आग पर काबू घटना में नहीं हुई जनहानि0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट आदेश के बाद परसरामपुरा स्टेडियम अतिक्रमण हटाने की तैयारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं परसरामपुरा स्टेडियम अतिक्रमण मामला हाईकोर्ट आदेश पर 13 मई को होगी कार्रवाई अतिक्रमण की 700 मीटर दीवार तोड़ने की तैयारी में प्रशासन ग्रामीणों ने स्टेडियम बचाने की उठाई मांग एसडीएम बोले- कोर्ट आदेश की पालना जरूरी नदी के बहाव क्षेत्र में बताया गया निर्माण ग्रामीणों ने मांगा 18 मई तक का समय मांग नहीं मानी तो मानव श्रृंखला बनाकर विरोध चेतावनी झुंझुनूं एंकर हाईकोर्ट के आदेश की पालना में प्रशासन परसरामपुरा स्थित खेल स्टेडियम की करीब 700 मीटर लंबी दीवार हटाने की तैयारी में जुट गया है। प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बाबा मानदास आश्रम मंडी में बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों ने स्टेडियम को बचाने की मांग उठाई। बैठक में एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा कि संबंधित जमीन नदी के बहाव क्षेत्र में आती है, इसलिए हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करना प्रशासन की बाध्यता है। उन्होंने ग्रामीणों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की। तहसीलदार सीताराम कुमावत ने मौके के निरीक्षण के बाद बताया कि करीब 700 मीटर लंबी दीवार और एक अधूरी निर्माणाधीन संरचना खसरा नंबर 1350 की सीमा में स्थित है। प्रशासन के अनुसार यह निर्माण नदी के कैचमेंट एरिया में किया गया है। ग्रामीणों ने बैठक में कहा कि गांव के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए वर्षों की मेहनत और जनसहयोग से इस खेल स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई रोकने और 18 मई तक का समय देने की मांग की, ताकि स्टेडियम को बचाने के लिए वैकल्पिक समाधान तलाशा जा सके। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि वे अपनी बात जिला कलेक्टर के समक्ष रखें, जिससे किसी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करने के लिए बाध्य है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि ग्रामीणों की मांग नहीं मानी गई तो गांव के लोग मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रशासनिक बैठक के बाद पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने भी ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और मामले को लेकर चर्चा की। बाइट 01 : कुलदीप सिंह शेखावत ,एसडीएम नवलगढ़ बाइट 02 : ग्रामीण बाइट 03 : ग्रामीण0
0
Report
एटा में एसपी सिटी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का कड़ा संदेश दिया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय आमजन की सुरक्षा को लेकर उतरे सड़कों पर, भारी पुलिस बल के साथ किया शहर में पैदल मार्च, एसपी सिटी ने सड़क पर चल रहे संदिग्ध वाहन चालकों की चेकिंग कर दी सख्त हिदायत, तेज तर्रार एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने अराजक तत्वों और बदमाशों को दी सख्त चेतावनी, बदमाश और अराजक तत्व छोड़ दें जनपद की सीमा, माया पैलेस चौराहे से आगरा रोड़, बस स्टैंड सहित शहर में दर्जनों जगह किया फ्लैग मार्च, एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला0
0
Report
ग्राम विकास रथ यात्रा ने नवलगढ़ के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समझाया
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ क्षेत्र में पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा ग्रामीणों ने किया रथ यात्रा का स्वागत पुजारियों की ढाणी में आयोजित हुई जनसभा भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने ग्रामीणों को किया संबोधित सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी किसानों को कृषि योजनाओं और अनुदान की जानकारी परसरामपुरा, गिरधरपुरा और चारण की ढाणी में पहुंची यात्रा बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही ग्राम विकास रथ यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची। रथ यात्रा के पुजारियों की ढाणी, परसरामपुरा, चारण की ढाणी और गिरधरपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।पुजारियों की ढाणी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के उत्थान और आमजन की खुशहाली के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।इस दौरान सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश आलड़िया, पंचायत प्रशासक शुभिता दूत और पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण चौधरी ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। सहायक कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने किसानों के लिए संचालित कृषि योजनाओं और अनुदान संबंधी जानकारी साझा की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
राज सिंह ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए, परिवार ने फोटो जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:राज सिंह अपनी मां के साथ लखनऊ के बाद अयोध्या में रामलला का दर्शन किया जिसका फोटो परिवार द्वारा उपलब्ध कराया गया है0
0
Report
बांकीपुर बस डिपो खाली, पटना में फाइव स्टार होटल बनने की तैयारी शुरू
Patna, Bihar:राजधानी पटना के बांकीपुर बस स्ट Stand की जगह अब जल्द ही फाइव स्टार होटल बनने जा रहा है यानी कि बांकीपुर बस डिपो अब सिर्फ एक इतिहास रह जाएगा । नई सरकार और नए मंत्रिमंडल बनने के बाद पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार बड़े होटल और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार कर रही है। सरकार कि प्राथमिकता है बिहार को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए ताकि देश-विदेश के लोग बिहार की संस्कृति और विरासत को जान सकें । जानकारी के अनुसार, बांकीपुर बस स्ट Stand परिसर को लगभग एक महीने के भीतर खाली कराया जा सकता है। वर्षों से लंबी दूरी की बसों और हजारों यात्रियों के लिए प्रमुख केंद्र रहे इस बस डिपो को तोड़कर वहां फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। करीब 3.5 एकड़ में फैले मौजूदा बस स्ट Stand को अब जेपी गंगा पथ के किनारे शिफ्ट करने की तैयारी है, जहां लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में नया आधुनिक बस स्टैंड विकसित किया जाएगा। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने जिला प्रशासन से जमीन आवंटन की मांग भी की है। प्रस्तावित फाइव स्टार होटल में करीब 500 कमरे होंगे, पहले चरण में 350 कमरों का निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 150 अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। बिहार सरकार ने अगले चार वर्षों के भीतर इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।0
0
Report
15 मई को सातारा में गडकरी-फडणवीस के साथ भाजपा का शक्तिशाली प्रदर्शन
Satara, Maharashtra:सातारा जिल्ह्यात १५ मे रोजी राजकीय घडामोडींना वेग येणार असून भाजपच्या दोन हेवीवेट नेते वेगवेगळ्या व्यासपीठांवरून दिसणार आहेत. केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी भुईंज येथील किसन वीर सहकारी साखर कारखान्याच्या कार्यक्रमाला उपस्थित राहणार आहेत, तर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस साताऱ्यातील सैनिक स्कूल मैदानावरील प्रधानमंत्री आवास योजनेच्या भव्य कार्यक्रमाला उपस्थित राहणार आहेत. किसनवीर सहकारी साखर कारखान्यांच्या वतीने राष्ट्रवादीचे मंत्री मकरंद पाटील आणि खासदार नितीन पाटील हे केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांचा सत्कार करणार आहेत. हा सत्काराचा कार्यक्रम ९ मे ला होणार होता मात्र नितीन गडकरी यांना या कार्यक्रमाला पोहचता आले नाही त्यामुळे आता १५ तारखेला हा कार्यक्रम होणार आहे. दुसरीकडे साताऱ्यात मुख्यमंत्री फडणवीस यांच्या उपस्थितीत होणाऱ्या कार्यक्रमाची धुरा ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे आणि सार्वजनिक बांधकाममंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले यांनी सांभाळली आहे. प्रधानमंत्री आवास योजनेअंतर्गत पाच लाख घरांच्या लोकार्पणाचा हा सोहळा असला, तरी त्यातून भाजपचे शक्तीप्रदर्शन होणार असल्याची चर्चा सुरू आहे.0
0
Report
Advertisement
रायपुर: 1484 वन रक्षक भर्ती नहीं होने से अभ्यर्थी दबाव, लिखित परीक्षा मांग
Begun, Rajasthan:रायपुर: 1484 वन रक्षक भर्ती अटकी, अभ्यर्थियों में आक्रोश। अभ्यर्थी पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप के बंगले। 3 साल बाद भी नहीं हुई लिखित परीक्षा। फिजिकल टेस्ट 16 नवंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक हो चुका पूरा। 16,762 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए पात्र। बावजूद अब तक नहीं हुई लिखित परीक्षा। वन मंत्री केदार कश्यप से जल्द लिखित परीक्षा घोषित करने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
खनन रोक पर मंत्री मीणा वन मंत्री से मुलाकात, CM सचिव आवास पहुँचे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा के आवास पर। सैकड़ो की तादाद में लोगों के साथ पहुंचे मंत्री मीना। वन क्षेत्र में खनन पर रोक को लेकर पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा। वन मंत्री संजय शर्मा से मुलाकात के बाद पहुंचे CM सचिव अखिल अरोड़ा के आवास पर.0
0
Report
रायपुर में धान खरीदी घोटाला: 10 लाख के गबन के पीछे जांच शुरू
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर से धान खरीदी में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. धरसींवा ब्लॉक की खौना प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में करीब 10 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ है. जांच में पाया गया कि धान खरीदी के रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन में भारी अंतर है. 229 क्विंटल से ज्यादा धान और सैकड़ों बारदाने स्टॉक से गायब मिले. वहीं हमाली दर में भी हेराफेरी कर अतिरिक्त राशि निकाली गई. मामले में तत्कालीन समिति और केंद्र प्रभारी पवन कुमार देवांगन को सहकारी समिति सेवा नियम 2018 के तहत बर्खास्त कर दिया गया है. प्राधिकृत अधिकारी की शिकायत पर धरसींवा थाना की सिलयारी चौकी में आरोपी और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में गबन का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
लखीसराय बायपास पुल पर भारी वाहनों पर रोक, मरम्मत शुरू
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद शहर का लाइफलाइन कहे जाने वाले बाईपास आर,ओ,बी पुल पर पथ निर्माण विभाग के द्वारा तकनीकी निरीक्षण के बाद सुरक्षा दृष्टिकोण से भारी वाहनों पर रोक लगा दिया गया है। आज से ट्रक, ट्रेलर, बस, हाइवा के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते 10 मई को बिहार_state पुल निर्माण निगम और पटना आई टीम ने बायपास पुल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पुल के स्पेन में कई जगह पर दरार पाया गया। जिससे खतरे की संभावना देखते हुए बड़े एवं भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है। फिलहाल बड़े वाहनों के परिचालन के लिए शहर मार्ग से होकर निकालने की तैयारी की जा रही है। डीएम ने बताया कि पुल का मरम्मती कार्य भी जल्द शुरू कर देना जाएगा। पुल पर बड़े वाहनों का प्रवेश ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पर बोर्ड लगाकर बड़े एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की सूचना दी जाएगी। वहीं दूसरा मलिया-तेतरहाट पुल में भी निरीक्षण के दौरान पाया कि नींव जर्जर पाया गया था। जिसका मरम्मत भी जल्द करवाया जाएगा। बतायें चले कि लखीसराय शहर स्थित बायपास पुल होकर लोग बड़ी वाहन पटना, बेगूसराय, देवघर, मुंगेर और भागलपुर जाता है। पुल पर भारी वाहनों की रोक पर वाहन मालिकों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ेगा। बाइट - शैलेन्द्र कुमार, डीएम, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
Unknown vehicle kills bike rider: families protest outside hospital
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत का मामला परिजन ओर ग्रामीणों का सिकराय अस्पताल के सामने प्रदर्शन परिजन लगा रहे हत्या का आरोप परिजन मृतक का शव लेने से कर रहे इनकार परिजनों का कहना पहले आरोपी हो गिरफ्तार कुंडेरा डूंगर रोड पर देर रात को हुआ था हादसा मृतक अशोक महावर का शव रखा मोर्चरी में पुलिस परिजन ओर ग्रामीणों से कर रही समझाइश मानपुर थाना क्षेत्र का है घटनाक्रम देर रात्रि को मानपुर थाना क्षेत्र में सिकराय के कुंडेरा डूंगर रोड पर बाइक सवार अशोक महावर की अज्ञात वाहन से मौत के मामले को लेकर अब परिजन और ग्रामीण सिकराय अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं परिजनों का आरोप है मृतक की हत्या की गई है ऐसे में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करें परिजनों का कहना है जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी वह शव नहीं लेंगे वही ग्रामीण मृतक परिवार को आर्थिक सहायता की भी मांग कर रहे हैं फिलहाल मानपुर थाना पुलिस ग्रामीण और परिजनों से समझाइश करने में जुटी हुई है वही मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दे रही है लेकिन परिजन और ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अडिग हैं।0
0
Report
देसी पुलिस ने 400 किलो से अधिक डोडा पोस्ट के साथ स्कॉर्पियो बरामद, फरार आरोपी
Pali, Rajasthan:मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपी हर दिन तस्करी के लिए नये नये पैंतरे अपनाते हैं ऐसे में आज देसूरी पुलिस एवं DST टीम की संयुक्त कार्रवाई में जिस स्कॉर्पियो को जब्त कर माल बरामद किया है उसे स्कॉर्पियो पर शादी का बैनर लगाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की जा रही थी लेकिन पुलिस के इनपुट ने स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है तो वही डोडा पोस्ट भी बरामद हुआ है हालांकि आरोपी फरार होने में सफल हो गए हैं पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है तो वही जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से माल बरामद किया है उसे गाड़ी की भी जांच की जा रही है फिलहाल जानकारी मिल पाई है कि 400 किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्ट उसे गाड़ी में भरा हुआ था, पाली एसपी मोनिका सेन के निर्देशन में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
