271003
कर्मचारियों की अनुशासनहीनता और बिना सूचना के अनुपस्थिति पर गंभीरता संज्ञान
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा देवीपाटन मंडल में कर्मचारियों की अनुशासनहीनता और बिना सूचना के अनुपस्थिति पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की इस लापरवाही के चलते शासकीय एवं जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति को सुधारने के लिए तत्काल प्रभाव से कई आदेश लागू किए गए हैं। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बिना अवकाश पर नहीं रहेगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अशोक नगर-शाढ़ौरा में सत्ता संघर्ष के बीच पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - शाढ़ौरा में सत्ता और बर्चस्व की लड़ाई में खूनी खेल.. - दो नेताओं की आपसी रंजिश बनी विवाद का कारण, सरेराह सोने की चैन और नकदी लूटने के लगे आरोप, - शाढ़ौरा में नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में निगरानी समिति के सदस्य भास्कर सिंह रघुवंशी, के बीच हुआ विवाद, - बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मबीर रघुवंशी समेत 8 लोगों पर फरसे और लुहांगी से हमले का आरोप, - BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज, शाढ़ौरा पुलिस जांच में जुटी, जहां नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान मैं बीजेपी की निगरानी समिति के सदस्य भास्कर सिंह रघुवंशी पर जानलेवा हमला किया गया है, आरोप सीधे तौर पर बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर रघुवंशी और उनके साथियों पर लगा है, पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार रात के अंधेरे में 8 हमलावरों ने पूर्व परिषद उपाध्यक्ष को घेरकर फरसे, लाठी और लुहांगी से बेरहमी से हमला किया, पिस्टल से हवाई फायर किया और सोने की चैन समेत नकदी लूटकर फरार हो गए, राहगीरों द्वारा घायल पूर्व उपाध्यक्ष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है, पुलिस ने मामले में (BNS) की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है..!!0
0
Report
गोगामेड़ी की पत्नी को जान से मारने की धमकी: पुलिस ने मामला दर्ज किया
Hanumangarh, Rajasthan:सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी उनकी बेटी के इंस्टाग्राम आईडी पर दी गई थी, जिससे गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। शीला शेखावत ने बताया कि 16 अगस्त 2026 को उनकी बेटी उर्वशी शेखावत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक व्यक्ति ने उन्हें AK-47 और AK-56 जैसे हथियारों से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले ने उनके सुरक्षा कर्मियों को भी निशाना बनाने की बात कही है। शिकायत के अनुसार, शीला शेखावत ने कहा कि उनके पति सुखदेव सिंह शेखावत राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष थे और इस कारण कुछ लोगों के राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें धमकाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन धमकियों से वे और उनका परिवार दहशत में हैं और सामाजिक-मानसिक प्रताड़ना के कारण उनकी Political और सामाजिक छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गोगामेड़ी पुलिस ने शीला शेखावत की लिखित रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 351 (2) (BNM) और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और थानाधिकारी जयप्रकाश ने मामले की जांच शुरू कर दी है। FIR की प्रति नियमानुसार जारी कर दी गई है।0
0
Report
खेरेश्वर मंदिर में भव्य कार्यक्रम
Kanpur, Uttar Pradesh:बाबा खेरेश्वर महादेव के श्रृंगार व भंडारे में उमड़ा भक्तों का सैलाब कानपुर। शिवराजपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा खेरेश्वर मंदिर प्रांगण में सावन माह के अवसर पर बाबा खेरेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा के भव्य श्रृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश अवस्थी मौजूद रहे। उनके साथ प्रमोद जायसवाल, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, भाजपा नेता रवि बाजपेई समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ बाबा का पूजन-अर्चन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष शैल शुक्ला ने बताया कि बाबा खेरेश्वर महादेव की कृपा से सावन माह के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार होता आ रहा है और इस बार उन्हें आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। उनका उद्देश्य बाबा के भक्तों की सेवा करना और धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाना है। वहीं सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंदिर के विकास के लिए करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे मंदिर की रूपरेखा में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के बाद श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करने में पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है। प्रमोद जायसवाल ने बाबा खेरेश्वर मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बेहद प्राचीन मंदिर है और इसकी मान्यता महाभारत काल से जुड़ी हुई मानी जाती है। यही वजह है कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा खेरेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। बाइट:- रमेश अवस्थी, सांसद बाइट:- प्रमोद जायसवाल, भाजपा नेता बाइट:- शैल शुक्ला ,समिति अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
जोड़किया मारपीट मौत: छह गिरफ्तारी, पिता-पुत्र समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़। जोड़किया गांव में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में शामिल होने के आरोप में बलकरण सिंह उर्फ बंटी और अंगदपाल उर्फ मोती को गिरफ्तार किया। मामले में पहले पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि 20 अगस्त 2026 को वार्ड नंबर 8 जोड़किया निवासी मनीष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 19 अगस्त को उसके पिता रामकुमार खेत गए थे। रात करीब 9 बजे लोकेन्द्र थोड़ी, मदनलाल थोड़ी, धर्मवीर थोड़ी, अंगदपाल थोड़ी और 3-4 अन्य लोगों ने उसके पिता के साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उनकी मौत हो गई। मामले में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में प्रकरण संख्या 566/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 103(1), 307 और 189(2) के तहत जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया。 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद और हनुमानगढ़ वृत्ताधिकारी मीनाक्षी के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रामचंद्र कसवां के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में उपनिरीक्षक गजेन्द्र शर्मा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने मानवीय और तकनीकी आसूचना जुटाकर 22 अगस्त को बलकरण सिंह उर्फ बंटी और अंगदपाल उर्फ मोती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं。0
0
Report
BNSS धारा 163 लागू, त्योहारों में जुलूस-सभा पर रोक और सख्त सुरक्षा
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 23 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। ईद मिलाद-उन-नबी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर यह फैसला शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। धारा 163 लागू होने के दौरान बिना अनुमति जुलूस, प्रदर्शन, सभा और भीड़ जुटाने जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आयोजन, सभा या कार्यक्रम के लिए संबंधित प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होगा।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिले के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धारा 163 के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जिले के लोगों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से बिना अनुमति किसी भी प्रकार का जुलूस, प्रदर्शन या सामूहिक आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
कैसे यह परिवार ऊपर शिफ्ट हो गया? रहस्य बना रहा
Noida, Uttar Pradesh:Everything else is fine, but I wonder how this family managed to shift upstairs.0
0
Report
Advertisement
चंदौली में जमीन विवाद के चलते दबंगों ने पीड़ितों पर हमला; पुलिस पर आरोप
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... ( मारपीट के लाइव विजुअल ) - जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप... - रसूखदार पक्ष ने पीड़ित पक्ष को जमकर पीटा... - महिलाओं, बुजुर्गों और नाबालिक बच्ची और बच्चे कि दबंगो ने कि जमकर पिटाई - दबँगो के दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल - पीड़ित पक्ष का आरोप - लोहे की रॉड और डंडों से हमला... - सरेराह मारपीट का वीडियो आया सामने... - मारपीट में बुजुर्ग के घायल होने और महिला के बेहोश होने का दावा... - पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के कई लोगों पर लगाया गंभीर आरोप... - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस... - पीड़ितों ने पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का लगाया आरोप... - पीड़ित परिवार ने पुलिस और राजस्व विभाग से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग... - पूरे प्रकरण की जांच - में जुटी पुलिस - सदर कोतवाली चंदौली के गंगा रोड की घटना... बाइट: अंजू देवी, पीड़िता... बाइट: अजीत कुमार, पीड़ित...0
0
Report
रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस योजना की सौगात, पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला। तहसील परिसर स्थित सभागार में रविवार को रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का आंवला में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत रसोइया माता-बहनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार की ओर से की गई घोषणाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि करते हुए इसे 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये किए जाने, दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा पहनावे के लिए मिलने वाली धनराशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किए जाने की घोषणा की। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से रसोइयों और उनके परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सुशील मिश्रा और ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश, आलमपुर जाफराबाद की मौजूदगी में रसोइया माता-बहनों को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। अधिकारियों ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार आंवला, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, विभागीय शिक्षक, बड़ी संख्या में रसोइया और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। आलमपुर क्षेत्र के परिषदीय शिक्षकों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर भव्य रंगोली भी बनाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।0
0
Report
डॉनपरेवा के अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड के 74 रणबांकुरों में शामिल अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट का जन्म 5 मार्च 1921 को एक किसान परिवार में हुआ था. महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. डौनपरेवा गांव के अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज डौनपरेवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया. सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि थे और उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. शिविर में ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कुछ समस्याओं के मौके पर निस्तारण हुए. उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.0
0
Report
Advertisement
कौए ने नल खोलकर पानी पीना सीखा, याददाश्त से चकित दुनिया
Noida, Uttar Pradesh:Crows are incredibly clever. This one figured out how to turn a tap on to get water and even remembered to turn it off afterwards. Their ability to learn, remember, and repeat useful behaviours is amazing0
0
Report
पूर्व पति के कब्जे से 24 वर्षीय ब्राज़ीलियन महिला बचाई गई, कांपती, बंधी मिली
Noida, Uttar Pradesh:24yo BRAZIL WOMAN RESCUED after DAYS in CAPTIVITY by EX-HUSBAND — FOUND SHAKING, CHAINED and GAGGED0
0
Report
हरमाड़ा में अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी गिरफ्तारी; 56,500 रुपये बरामद
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर DCP वेस्ट प्रशान्त किरण के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 56 हजार रुपये बरामद भारत नगर कच्ची बस्ती इलाके में कार्रवाई को दिया अंजाम हरमाड़ा SHO नरेंद्र भड़ाना ने कार्रवाई को दिया अंजाम पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों वसीम अली, चांद और मोहम्मद साजिद को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 56 हजार 500 रुपये की जुआ राशि और 52 पत्ते ताश बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी भारत नगर कच्ची बस्ती के पास अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे और आसपास के कॉलोनियों के नवयुवकों को जुए की ओर प्रेरित कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जयपुर प्रशांत किरण के निर्देशन में थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना ने यह कार्रवाई अंजाम दी।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में हिस्ट्रीशीटर धर्मपाल के कब्जे से 230 नशीली गोलियाँ बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:मंडी पीलीबंगा में नशे की 230 गोलियों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 टेपेंटाडोल और 30 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद की हैं। कुल 230 प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ मिलने पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी, वृत्ताधिकारी रावतसर विक्रम चौहान के निकटतम सुपरविजन में पीलीबंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई की。 थानाधिकारी रायसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मंडी पीलीबंगा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्मा संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 200 टेपेंटाडोल और 30 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, 18(बी), 27(13)(11) ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट तथा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी रायसिंह द्वारा की जा रही है。 45 मामलों में दर्ज है नाम पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्मा पीलीबंगा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, चोरी सहित अन्य गंभीर अपराधों के करीब 45 मामले दर्ज हैं。 कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई राजेंद्र कुमार, एएसआई लक्ष्मीनारायण, कांस्टेबल फुमन सिंह और विकास शामिल रहे। आरोपी धर्मपाल (37) पुत्र रामजीलाल झींवर, निवासी शास्त्री चक्की के पास, वार्ड नंबर 11 व नया वार्ड नंबर 20, मंडी पीलीबंगा, जिला हनुमानगढ़ का रहने वाला है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह: 1 क्विंटल 5 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:नशा तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन चक्रव्यूह, 1 क्विंटल 5 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार हनुमानगढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गांव रोडांवाली में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 क्विंटल 5 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि जिले में नशे की तस्करी और इससे जुड़े वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद और वृत्ताधिकारी मीनााक्षी के निकटतम सुपरविजन में कार्रवाई की गई। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव रोडांवाली में दबिश दी। इस दौरान आरोपी साहिल पुत्र अल्लादित्ता, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12, रोडांवाली को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 1 क्विंटल 5 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में प्रकरण संख्या 577/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रावतसर थाने के थानाधिकारी अजय गिरधर द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां, एएसआई लालचंद, हेड कांस्टेबल संदीप कुकणा, कांस्टेबल भीमसेन और अजायबसिंह शामिल रहे। विशेष भूमिका जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ के प्रभारी ताराचंद तथा कांस्टेबल सुखजोत सिंह, फारुख, जोतराम, पवन, नरेंद्र और अरविंद सिंह की रही。0
0
Report
हनुमानगढ़ में मिलावटी मावे पर बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने लैब के लिए भेजे
Hanumangarh, Rajasthan:मुखबिर की सूचना पर मावे की खेप पकड़ी,सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा की मौजूदगी में मावा व रसगुल्लों के 5 नमूने लिए, जांच के लिए बीकानेר प्रयोगशाला भेजे हनुमानगढ़। रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन नमूनीकरण एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त, राजस्थान सरकार, जयपुर एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के नेतृत्व में रविवार को जिले में व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर बीकानेर क्षेत्र से बस के माध्यम से हनुमानगढ़ लाई जा रही मावे की खेप को रुकवाकर स्वयं सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा मौके पर पहुंचे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि संबंधित व्यापारियों की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा टीम ने मावा एवं रसगुल्लों के कुल 5 नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में स्वामी मावा भण्डार, हनुमानगढ़ जंक्शन के मावे एवं रसगुल्ले, बीकानेरी रसगुल्ला मावा भण्डार के मावे, श्याम मावा भण्डार के मावे तथा रामकिशन गिरधारी लाल हलवाई के मावे के नमूने लिए गए। इससे पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग द्वारा भी विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। थालड़का से धर्मवीर के संस्थान से पनीर एवं मावा, थालड़का में संचालित मैसर्स लम्माणी स्वीट्स एंड कैटर्स से रसगुल्ला एवं बर्फी (मावा मिठाई) तथा नेहरावाली ढाणी में संचालित मैसर्स भूप गोस्वामी मावा निर्माणकर्ता से मावा एवं मिक्स दूध के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भेजा गया है एवं रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जावेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग, अनूपम चोयल एवं संजय कुमार, सहायक कर्मचारी हीरावल्लभ, होमगार्ड योगेश कुमार तथा वाहन चालक गुरशरण सिंह मौजूद रहे। विभाग द्वारा त्योहारी सीजन के दौरान इसी प्रकार खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है। दुकानदारों को दिए शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने निरीक्षण के दौरान मिठाई एवं खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहारी अवसर पर आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं किया जाए। दुकानदार केवल गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध खाद्य सामग्री से मिठाइयां तैयार करें तथा खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करें। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों एवं मावे की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में खाद्य कारोबारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। किसी भी प्रकार की मिलावट अथवा घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिठाई खरीदते समय आमजन भी बरतें सावधानी डॉ. शर्मा ने आमजन से अपील की कि रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदते समय कुछ आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें। मिठाई हमेशा प्रतिष्ठित एवं स्वच्छ प्रतिष्ठान से ही खरीदें। खुली एवं संदिग्ध गुणवत्ता वाली मिठाइयों से बचें। अत्यधिक चमकीले रंग वाली मिठाइयों को खरीदने से बचें तथा संभव हो तो पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, बैच नंबर एवं लेबल अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि मावे एवं दूध से बनी मिठाईयां जल्दी खराब हो सकती हैं, इसलिए उन्हें लंबे समय तक सामान्य तापमान पर रखकर सेवन न करें। मिठाई खरीदते समय उसकी गंध, रंग, स्वाद एवं ताजगी पर भी ध्यान दें। किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसका सेवन न करें और संबंधित विभाग को सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
