271504
परसपुर थाना में निरीक्षक सेवा दे चुके संतोष सरोज का आकस्मिक निधन, विभाग व परिजनों में शोक
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना में निरीक्षक सेवा दे चुके संतोष सरोज का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। जिससे विभाग समेत परिजनों में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार- गोण्डा जिला के इटियाथोक, तरबगंज तथा परसपुर समेत कई थाने पर सेवा दे चुके संतोष सरोज पिछले साल स्थानांतरित होकर जनपद बहराइच गए। वह हल्दी थाने के प्रभारी निरीक्षक के बाद पुलिस लाइन में थे। वह अवकाश पर सिद्धार्थ नगर गए थे। और वहीं उनके निधन की खबर से विभाग में शोक व्याप्त है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निर्मल कोसरे बने अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, भिलाई चरोदा महापौर की बड़ी भूमिका
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई चरोदा के महापौर और कांग्रेस नेता निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है निर्मल कोसरे लंबे समय से कोंग्रेस की राजनीति में सक्रिय है वही इस वक्त भिलाई चरोदा के महापौर भी है निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कट्टर समर्थक माना जाता है वही ZEE MEDIA से बात करते हुए निर्मल कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी तादाद में अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं उनके उत्थान के लिए काम किया जायेगा आपको बता दे की निर्मल कोसरे पार्षद,जिला अध्यक्ष रहते हुए भिलाई चरोदा के मेयर और फिर 2023 में अहिवारा से कोंग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है जिसके बाद अब कोंग्रेस पार्टी ने निर्मल कोसरे को अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.0
0
Report
कैबिनेट फैसला: सरकारी कर्मचारियों को उम्र सीमा में छूट, निर्यात-व्यापार पर जोर
Raipur, Chhattisgarh:कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, सरकारी कर्मचारियों को उम्र सीमा में छूट, जेन जी को साधने की कोशिश, निर्यात-व्यापार पर जोर0
0
Report
पचपेड़वा व टनटनवा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 दुकानों से अवैध लकड़ी बरामद
Newal Garh, Uttar Pradesh:भांभर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पचपेड़वा व बिशुनपुर टनटनवा में फर्नीचर की दुकानों पर बड़ी छापेमारी की गई। इस दौरान 8 दुकानों से भारी मात्रा में अवैध सागौन व अन्य प्रतिबंधित लकड़ी बरामद कर जब्त की गई। वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया हमें लगातार शिकायत मिल रही थी कि पचपेड़वा व टनटनवा में कुछ फर्नीचर दुकानदार अवैध रूप से जंगल की लकड़ी काटकर बेच रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर आज औचक छापा मारा गया। मौके से बिना प्रपत्र के रखी गई लकड़ी बरामद हुई है। सभी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी कीमत पर जंगल की अवैध कटान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन दुकानदारों पर कार्रवाई हुई है उनमें पचपेड़वा के अब्दुल मोबिन, आलम, रामगुलाम, मोहन विश्वकर्मा, हीरालाल तथा बिशुनपुर टनटनवा के अनवर अली, शाहबान व दिनेश शामिल हैं। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में गंगा तट पर युवक सुसाइड नोट मिलने के बाद तलाश
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद न्यूज़ मेरे घर वाले मुझे ढूँढने की कोशिश ना करे..फर्रुखाबाद में सुसाइड नोट छोड़कर गंगा पुल से युवक के छलांग लगाने की आशंका Location - Farrukhabad Date - 09-09-2026 ➡️ फर्रुखाबाद के शमसाबाद स्थित ढाईघाट गंगा पुल पर मिला युवक का सुसाइड नोट ➡️ सुसाइड नोट में लिखा- ‘परिजन मुझे ढूंढने की कोशिश न करें’ ➡️ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ➡️ गंगा में युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई ➡️ तलाश के बावजूद युवक का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग ➡️ एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला बताया जा रहा युवक ➡️ फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के ढाईघाट गंगा तट का मामला0
0
Report
नाबालिग से छेड़छाड़ के यूपी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Khargone, Madhya Pradesh:नाबालिग से छेड़छाड़ में यूपी का संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार । आरोपी के पास CID का कार्ड होने की पुलिस कर जांच। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन का पार्ट होना बताया। नाबालिग से स्नेपचैट से जुड़ा होने की बात भी पुलिस ने बताई। पुलिस हर बिंदु पर कर रही जांच। आरोपी पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्यवाही। आरोपी अबुझर खान उम्र 23 वर्ष यूपी के सारहनपुर का निवासी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल। सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला। चौकी प्रभारी गजेंद्र चौहान ने पूरा मामला बताते हुए यूपी के युवक का खरगोन जिले के सेगांव पहुँचना हर बिंदु पर इन्वेस्टिगेशन की बात कही है। पूरे मामले में लव लिहाज को लेकर भी सवाल खड़े हुए है। बताया जाता है आरोपी को हिंदू संगठन के लोगो द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। सेअति ही यूपी के सारंगपुर से 1250 किमी खरगोन जिले के सेगांव आना भी शंकापस्त होकर जांच का विषय। पुलिस हर बिंदु पर जांच की बात कह रही है । फिलहाल आरोपी पास्को एक्ट एवं छेड़छाड़ की धाराओं में खरगोन न्यायालय से जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
कोसी के जलस्तर बढ़ने से चौसा-आलमनगर में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन राहत तेज करेगा
Madanpur, Bihar:कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चौसा और आलमनगर प्रखंड के निचले इलाकों में उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात के बीच जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव वाले इलाकों, प्रभावित गांवों और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में घूमकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सूखा राशन के पैकेट का वितरण का व्यवस्था किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत लगा तो प्रभावित लोगों के लिए कम्युनिटी किचन भी जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि बाढ़ की स्थिति में लोगों को भोजन की परेशानी नहीं हो। गौरतलब है कि कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण चौसा और आलमनगर प्रखंड के कई निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। चौसा के कियर टोला स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पानी प्रवेश करने के बाद विद्यालय का संचालन बंद कर दिया गया है और बच्चों को पास के दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था की गई है। चौसा प्रखंड में 16 निजी और 3 सरकारी नावों का परिचालन कराया जा रहा है, जबकि आलमनगर में 36 स्थानों पर निजी नावों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मोटरबोट और एसडीआरएफ की टीम को भी तैयार रखा गया है। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने पशु चारा और राहत सामग्री की उपलब्धता बढ़ाने की मांग रखी। पानी बढ़ने के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं। कई परिवार भी घरेलू सामान को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव की पूरी तैयारी की गई है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बिहार शराबबंदी: कानून के बावजूद तस्करी कैसे जारी?
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना आज बिहार में शराबबंदी की हकीकत खुद सरकार के मंत्रियों के बयानों से सामने आ रही है। मंत्री मदन सहनी जी खुद कह रहे हैं कि अब लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी शराब के अवैध कारोबार में उतर रही हैं। सवाल यह है कि आखिर शराबबंदी के बावजूद शराब पहुंच कैसे रही है? शराब की बरामदगी कभी विधानसभा परिसर से जुड़ी खबरों में होती है, कभी मुख्यमंत्री आवास के आसपास और कभी दूसरे सरकारी संस्थानों से जुड़े मामलों में सवाल खड़े होते हैं। अगर छोटी खेप पकड़कर कार्रवाई हो रही है, तो सवाल उन बड़े सिंडिकेट और बड़े सप्लायरों पर है जो ट्रक-ट्रक शराब बिहार की सीमा में पहुंचा रहे हैं सरकार बताए कि जिन जिलों में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, वहां के जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर कितनी कार्रवाई हुई? सिर्फ छोटे तस्करों को पकड़ने से शराबबंदी सफल नहीं होगी। असली नेटवर्क और उसके संरक्षण की जांच होनी चाहिए और सबसे बड़ी चिंता युवाओं के भविष्य की है। रोजगार और अवसर के सवालों के बीच अगर अवैध शराब का कारोबार युवाओं और अब महिलाओं तक पहुंच रहा है, तो यह सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है। शराबबंदी कानून अगर लागू है तो उसका असर जमीन पर दिखना चाहिए—सिर्फ बयान और छोटी-मोटी गिरफ्तारी से नहीं बाइट — शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता, राजद बिहार में शराबबंदी पूरी तरह लागू है और यह जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला है। कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बावजूद यदि कोई व्यक्ति शराब की तस्करी करता है या शराबबंदी कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है आज अगर शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं, बड़ी मात्रा में शराब जब्त हो रही है और तस्करों की संपत्तियां तक जब्त की जा रही हैं, तो यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार का प्रशासन और खुफिया तंत्र पूरी तरह सतर्क और मजबूत है राष्ट्रीय जनता दल को आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। उस दौर में शराब और अपराध की स्थिति क्या थी, यह जनता अच्छी तरह जानती है हमारी सरकार सिर्फ छोटे तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि शराब के पूरे नेटवर्क और उसके सरगनाओं तक पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। हजारों लीटर शराब जब्त कर नष्ट की गई है और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई जारी है बिहार में कानून का राज है, सुशासन का राज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपराधी कोई भी हो और अपराध कितना भी बड़ा हो—कानून से बच नहीं सकता। अपराध करने वालों के लिए बिहार में एक ही जगह है, जेल की सलाखों के पीछे बाइट — प्रीति शेखर, प्रदेश महामंत्री, भाजपा बिहार में जब शराब की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, तो फिर सवाल यह है कि शराब आखिर पहुंच कैसे रही है? आज तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं और शराब की खेप बिहार के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच रही है। हाल के दिनों में ट्रेन, सड़क और यहां तक कि नदी के रास्ते भी शराब तस्करी के मामले सामने आए हैं सरकार कहती है कि शराबबंदी पूरी तरह प्रभावी है, लेकिन अगर गली-मोहल्लों तक शराब पहुंच रही है और होम डिलीवरी की शिकायतें सामने आ रही हैं, तो फिर निगरानी तंत्र पर सवाल उठना स्वाभाविक है मेरा सीधा सवाल मंत्री जी से है—जब बिहार में शराब की बिक्री कानूनी तौर पर हो ही नहीं सकती, तो तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत कैसे है? शराब राज्य के अंदर तक पहुंच रही है तो बॉर्डर से लेकर स्थानीय स्तर तक जिम्मेदारी किसकी है सरकार सिर्फ शराब पकड़ने और गिरफ्तारी की संख्या बताकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। सवाल यह है कि सप्लाई चेन को जड़ से खत्म क्यों नहीं किया जा रहा? आखिर शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब की उपलब्धता बनी हुई है तो इसके लिए जवाबदेही किसकी तय होगी? मंत्री जी को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए—क्या यह प्रशासनिक विफलता नहीं है? बाइट — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस0
0
Report
बाढ़ से बिहार की राजनीति गर्म, विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ की विभीषिका है .. लाखों लोग बेघर हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त। लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के बीच राज्य की राजनीति भी पूरी तरह गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है, तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और 5 हजार करोड़ रुपये की तुरंत वित्तीय मदद देने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष यानी एनडीए ने पलटवार करते हुए इसे विपक्ष की नकारा राजनीति करार दिया है। बिहार में नदियों का बढ़े जलस्तर ने तबाही मचाई है, लेकिन इस आपदा के दौर में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार में आई बाढ़ को तुरंत 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित किया जाए। तेजस्वी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर 5,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने की मांग की और कहा कि राज्य का खजाना खाली हो चुका है और जमीनी स्तर पर राहत कार्य नाकाफी हैं। लालू प्रसाद ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विशेष पैकेज की याद दिलाई है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई चर्चा और राज्य सरकार के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
Mulmula हत्याकांड: SIT ने प्रेम प्रसंग से मामले का पर्दाफाश किया
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र में 27 जून को अमित भंडारी के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और मामले में एक महिला के साथ उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने इस मामले की जांच के लिए सात दिन पहले ही ASP की अध्यक्षता में SIT का गठन किया था और SIT ने मामले का री क्रिएशन और ब्रेन मेपिंग कर मामले का खुलासा किया. हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग होने का खुलासा हुआ है. मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में 29 जून को खेत में एक युवक की दुर्गन्ध आती संदिग्ध में लाश मिली थी, जिसे ग्रामीणों ने अमित भंडारी के रूप में किया. मुलमुला पुलिस ने डॉग स्क्वायड फॉरेनसिक टीम के माध्यम से जाँच शुरू की, जाँच में शव 2 दिन पुराना बताया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. मुलमुला पुलिस ने मृतक के भाई भाभी के स्थान प्रेमिका पर संदेह था लेकिन इनसे पूछताछ में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुँच पाई और मामले की उच्च स्तरीय जाँच के लिए मांگ उठने लगी. पुलिस अधीक्षक ने सप्ताह भर पहले ही ASP डॉ यूनलेटन यार्क की अगुवाई में SIT का गठन किया, और मामले की री क्रिएशन कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए और संदिग्धों से पूछताछ के निर्देश दिए. SIT की टीम ने बिलासपुर के सीनियर ट्रेकर डॉग विमला के सहयोगी अधिकारी को भी बुलाया और मौके का री क्रिएशन किया. तब पता चला कि ट्रेकर डॉग विमला घटना स्थल से दौड़ते हुए संतोषी सिंह के घर पहुंची और घर के पीछे जाकर रुक गई थी, जहाँ पर दीवाल में मानव खून के निशान मिला था. इस खुलासे के बाद पुलिस ने अमित भंडारी की प्रेमिका संतोषी सिंह से पूछताछ की और ब्रेन मेपिंग, पाली ग्राफ टेस्ट जैसे आधुनिक तकनीक से जाँच की और मामले का खुलासा हुआ. SIT की टीम ने संतोषी सिंह के टेस्ट के बाद पाया कि संतोषी का अमित भंडारी से शादी से पूर्व प्रेम प्रसंग चल रहा था और संतोषी अपने पति से लड़ कर कोसा आती थी और अमित भंडारी से सम्बन्ध बनाती थी. 27 जून की रात डेढ़ बजे अमित और संतोषी के बीच मोबाईल में बातचीत हुई और अमित भंडारी उससे सम्बन्ध बनाने उसके घर के पीछे पहुँच गया. टेंट का काम करने वाला बजरंग सिंह टेंट का सामान रखने के बाद बाँड़ी से आवाज सुनकर वहाँ पहुँच गया और अपनी बहन संतोषी के साथ अमित भंडारी को संदिग्ध परिस्थिति में देखने पर संतोषी के भाई बजरंग और अमित भंडारी के बीच विवाद हुआ और छीना-झपटी के दौरान दीवार में सिर टकराने से अमित भंडारी का सिर फट गया और अमित दीवार कूद कर भागने लगा, तभी बजरंग सिंह फावड़ा उठाकर अमित भंडारी पर हमला कर दिया और अमित की मौत हो गई. घटना के बाद बजरंग सिंह ने अमित भंडारी की लाश वहीं झाड़ियों के बीच छुपा दी, और दूसरे रात अपने भाई पप्पू सिंह के साथ मिल कर रात में शव को गांव के बीचो बीच छोड़ कर भाग गए. SIT की टीम ने आरोपी संतोषी सिंह का ब्रेन मेपिंग के बाद आरोपी बजरंग सिंह और पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बजरंग सिंह का टेस्ट कराने के लिए रिमांड में लेने की तैयारी में है. अमित भंडारी 27 जून की रात से घर नहीं लौटा था, जिसके अमित के भाई के साथ आरोपी बजरंग सिंह भी मुलमुला थाना पहुँच था और अमित की गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया, और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो पुलिस के हाथ से नहीं बच सकता. SIT जांच और आधुनिक उपकरण से हुए जाँच ने प्रकरण की गुत्थी सुलझा दी है और अब आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है.0
0
Report
Advertisement
कटघोरा में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत; 21 फीट प्रतिमा और 101 फीट पंडाल आकर्षण
Korba, Chhattisgarh:कटघोरा में गणपति बप्पा के स्वागत का शानदार जश्न चला; ढोल-नगाड़ों की गूंज, डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते दिखे और शोभायात्रा के साथ नगर पहुंचे कटघोरा के राजा. अहिरन नदी से निकली शोभायात्रा 21 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के अनावरण के साथ शहीद वीर नारायण चौक पहुंची, और पूरा कटघोरा ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा. हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े. ढोल-डिजे और झांकियाँ माहौल को भक्तिमय बना दीं. कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस वर्ष जयदेवा गणेशोत्सव समिति द्वारा 101 फीट ऊंचे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति वाला भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है, जो गणेशोत्सव के प्रमुख आकर्षण रहेगा.0
0
Report
यूपी में 2027 के लिए योगी का हिंदुत्व मिशन तेज, विपक्ष कितना काट पाएगा?
Varanasi, Uttar Pradesh:यूपी में 2027 का रण अभी दूर है.. लेकिन योगी का हिंदुत्व मिशन अभी से तेज नजर आ रहा है.. कुछ दिनों से लगातार मथुरा, काशी और अयोध्या का दौरा ये साफ कर रहा है कि अब यूपी की सियासत हिंदुत्व की तरफ रुख कर रही है.. अब देखना होगा कि 2027 के महासमर में सीएम योगी का हिंदुत्व फिट बैठता है.. या फिर विपक्ष कोई काट निकाल पाता है..0
0
Report
ईडी ने सेंधवा में तायल बंधुओं के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा शहर में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कारोबारी अशोक तायल और तायल बंधुओं से जुड़े ठिकानों पर की कार्रवाई। आज ईडी की टीम ने सेंधवा शहर के तायल बंधुओं पर कार्रवाई की है। ईडी की टीमें जगन्नाथपुरी कॉलोनी स्थित निवास, पुराने एबी रोड स्थित मकान और वरला रोड स्थित राजराजेश्वर जिंिंग फैक्ट्री पहुंचीं। कार्रवाई के दौरान टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने सेंधवा में ईडी की कार्रवाई होने की पुष्टि की है। हालांकि, कार्रवाई किस मामले और दस्तावेजों की जांच के लिए की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, मामला राजराजेश्वर वेंचर्स से जुड़े करोड़ों रुपए के लोन प्रकरण से संबंधित हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले तायल बंधुओं से जुड़े ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने भी कार्रवाई की थी; उस समय राजराजेश्वर वेंचर्स से जुड़े कथित करोड़ों रुपए के लोन घोटाले को लेकर जांच की बात सामने आई थी। सीबीआई की कार्रवाई के दौरान कारोबारी ठिकानों और दस्तावेजों की जांच की गई थी। अब इसी प्रकरण से जुड़े पहलुओं को लेकर ईडी की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.0
0
Report
Advertisement
भाई ने बहन की दो साल की बेटी को आग में झोंका; मौत
Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपने ही भाई की पत्नी और उसकी दो साल की मासूम बच्ची को रायपुर ले जाने और विवाद के बाद बच्ची को आग में झोंकने का गंभीर आरोप लगा है। आग से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में कोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे घटनाक की जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि घुटकु निवासी सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को आरोपी नितिन लोनीया सोसायटी जाने की बात कहकर अपने साथ रायपुर ले गया था। इसके बाद दोनो वहीं काम करने लगे। कुछ दिनों बाद किसी बात को लेकर आरोपी और महिला के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान नितिन ने महिला की दो साल की मासूम बच्ची को आग में झोंक दिया। बच्ची बुरी तरह झुलस गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।मामले को लेकर बच्ची के पिता सुधीर ने अपने ही भाई पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बच्ची के नाना का कहना है कि सुधीर की पत्नी की मानसिक स्थिति शुरू से ठीक नहीं थी और आरोप है कि आरोपी इसी स्थिति का फायदा उठा रहा था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ हुई घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। आखिरकार इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।वहीं मामले को लेकर एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी नितिन लोनीया महिला और उसके दो साल के बच्चे को लेकर रायपुर गया था। वहीं दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पर बच्ची को आग में झोंकने का आरोप है। बच्ची झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोनी पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस अब घटना के कारणों, और आरोपी की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
इंदौर के अपोलो टावर में फायर सेफ्टी के उल्लंघन पर 600 दुकानों को सील
Indore, Madhya Pradesh:एंकर: इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली जहां इंदौर के अपोलो टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिला जहां करीब 600 दुकान और ऑफिस को नगर निगम ने फायर सेफ्टी नॉर्म्स की अनदेखी को लेकर सील कर दिया. जी पल्स 6 फ्लोर की इस कमर्शियल बिल्डिंग में दुकान और ऑफिस संचालित होते हैं जहां फायर सेफ्टी सिस्टम न होने से दुकानों और ऑफिसों को सील कर दिया गया दुकानदारों का कहना है कि हम लोग फायर सेफ्टी सिस्टम लगाते ही रहे थे लेकिन हमारे प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया. वहीं नगर निगम भवन अधिकारी का कहना है कि पूर्व से सूचना की गई थी दुकान संचालक को और ऑफिस संचालकों को नोटिस भी दिया गया था बावजूद उसके कोई तैयारी नहीं की गई जिससे लेकर सभी दुकानों और ऑफिसों को सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.0
0
Report
इंटर्न मेडिकल छात्रों का तीन दिन का प्रदर्शन खत्म, वेतन में 50% बढ़ोतरी की घोषणा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के किलोल पार्क पर चल रहा तीन दिन से इंटर्न एमबीबीएस छात्रों का प्रदर्शन आज हुआ खत्म सरकार और डॉक्टर्स के बीच बनी सहमति उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की घोषणा 30000 स्टाइपेंड करने की थी मांग सरकार ने 21,500 स्टाइपेंड अमाउंट किया छात्रों के स्टाइपेंड अमाउंट में की गई लगभग 50% की बढ़ोतरी इंटर्न डॉक्टर्स ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर दी बधाई साथ ही प्रोटेस्ट में घायल हुए छात्रों को मुआवजा देने की भी कहीं बात 3 दिन से बंद किलोल पार्क का रोड खुला छात्र निकले गांधी मेडिकल कॉलेज कैंपस के लिए वापस0
0
Report
Advertisement
