271503
भारतीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं निकाली मतदाता जागरूकता रैली।
Katra, Uttar Pradesh:गोंडा-शुक्रवार को भारतीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई,रैली को प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र वर्मा ने हरी दिखाकर रवाना किया।रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना है।हर वोट महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में इसकी अहम भूमिका है।इस अवसर पर संतोष चौबे,राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गोपीचंद पडळकर की उम्मीदें मजबूत, ईश्वरपूर में आतिशबाजी
Sangli, Maharashtra:गोपीचंद पडळकर यांचा अर्ज वैध ठरल्यानंतर ईश्वरपुर मध्ये आमदार खोत समर्थकांकडून आतिषबाजी करत जल्लोष. सर्वोच्च न्यायालयाच्या निवडणुकिन्चे अर्ज अखेर वैध ठरवला आहे. त्यामुळे पडळकरांचा निवडणूक लढवण्याचा मार्ग मोकळा झाला आहे. सर्वोच्च न्यायालयाच्या निर्णयानंतर आमदार सदाभाऊ खोत समर्थकांकडून ईश्वरपूर मध्ये जल्लोष करण्यात आला आहे. फटाक्यांची आतिशबाजी करत खोत समर्थकांनी न्यायालयाच्या निर्णयाचं स्वागत केले आहे. आमदार खोत यांनी यावेळी विरोधकांच्यावर टीका करताना जिल्हा बँक ही अलीबाबाची गुहा बनवली होती, मात्र यावेळी बँकेत फिरणाऱ्या दरोडेखोरांचा बंदोबस्त गोपीचंद पडळकर करतील आणि मोठ्या फरकाने पडळकर विजय होतील असा विश्वास आमदार होते यांनी व्यक्त केला आहे.0
0
Report
योगेश कदम: दिवाली से पहले किसानों को 5 हजार की अग्रिम सहायता
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री शेतकऱ्यांना ५ हजारांची अग्रीम मदत मिळणारच; विरोधकांकडून केवळ राजकारण – योगेश कदम दिवाळीपूर्वी शेतकऱ्यांच्या खात्यात मदत जमा करण्याचा सरकारचा प्रयत्न; पंचनामे पूर्ण झाल्यानंतर भरीव नुकसानभरपाई दिवाळीत शेतकऱ्यांना आर्थिक अडचण भासू नये, यासाठी सरकारकडून पाच हजार रुपयांची अग्रीम मदत. पाच हजार रुपयांची रक्कम थेट शेतकऱ्यांच्या बँक खात्यात जमा होणार असल्याची गृहराज्यमंत्री योगेश कदम यांची माहिती. नुकसानग्रस्त भागांमध्ये सध्या पंचनाम्यांची प्रक्रिया सुरू. दुष्काळग्रस्त तालुक्यांच्या यादीत आणखी ४० तालुक्यांचा समावेश. नुकसानीचे आकलन पूर्ण झाल्यानंतर शेतकऱ्यांना भरीव मदत देण्यात येणार. केंद्र सरकारकडून मिळणाऱ्या मदतीचाही विचार केला जाणार. पाच हजार रुपये ही केवळ अग्रीम मदत; अंतिम नुकसानभरपाई वेगळी असणार. शेतकऱ्यांना मदत करण्याऐवजी विरोधक या विषयावर राजकारण करत असल्याची योगेश कदम यांची टीका.0
0
Report
ह हादसे के बाद बिलासा तांती शर्मा के अंगदान ने मानवता की मिसाल कायम की
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम से सामने आई यह खबर सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत और मानवता की ऐसी मिसाल है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। जिले के पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत बनखेड़ी के खापाखुर्द की रहने वाली बिलासा तांती शर्मा अपने पति के साथ सलकनपुर देवी धाम के दर्शन के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद भोपाल एम्स में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस मुश्किल घड़ी में परिवार ने अंगदान का फैसला लेकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। अंगदान के बाद शुक्रवार को बिलासा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस योगदान को स्मरणीय बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। दरअसल, 10 अक्टूबर को बिलासा तांती शर्मा अपने पति अखिलेश शर्मा के साथ बाइक से सलकनपुर देवी धाम के दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान सीहोर जिले के बुधनी के पास सलकनपुर रोड पर बाइक से गिरने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल भोपाल एम्स ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस दुखद घड़ी में परिवार ने हिम्मत दिखाते हुए अंगदान का फैसला लिया। एम्स में बिलासा की दोनों किडनी और लिवर को प्रिजर्व किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सके। परिवार के इस फैसले ने दुख की घड़ी को मानवता की मिसाल में बदल दिया। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर बिलासा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। एक हादसे ने भले ही उनकी जिंदगी छीन ली, लेकिन उनके परिवार के इस नेक फैसले ने उन्हें कई जिंदगियों में जीवित रहने का अवसर दे दिया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर इस मामले को लेकर पोस्ट साझा की। उन्होंने अंगदान के बाद बिलासा को दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को स्मरणीय बताया।0
0
Report
Advertisement
वासुदेव देवनानी ने बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा की
Banswara, Rajasthan:एंकर - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बांसवाड़ा जिले के दौरे के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने माता के दरबार में धोक लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय तक पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता त्रिपुर सुंदरी के दरबार में पहुंचकर उन्होंने श्रद्धा के साथ दर्शन किए। माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विधानसभा अध्यक्ष के मंदिर पहुंचने के दौरान उनका दौरा धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि तथा आमजन के मंगलमय जीवन की कामना की。 वीओ - पूजा अर्चना0
0
Report
साहडोली प्लॉट विवाद: लाठी-डंडों से हमला, कई घायल; महिला अलवर रेफर
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:साहडोली में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, लाठी-डंडों से हमले में दो महिलाओं सहित कई घायल; एक महिला अलवर रेफर रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के साहडोली गांव में शुक्रवार सुबह प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। इस दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में एक पक्ष के दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला मूवीना को रामगढ़ उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। झगड़े की सूचना मिलने पर बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए रामगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार के सदस्य हैदर अली ने बताया कि प्लॉट को लेकर मम्मल खान के परिवार के लोगों के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसकी चाची मूवीना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उसके पिता रहीश के पैर में चोट आई। परिवार की अन्य महिलाओं सहित कई लोगों को भी चोटें आई हैं। मूवीना की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बगड़ तिराहा थाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, साहडोली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट – सरतार खान, पीड़ित परिवार का सदस्य0
0
Report
राज्यपाल बागडे के बीकानेर दौरे में नशे से लड़ने और गाय पालन पर जोर
Bikaner, Rajasthan:राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बीकानेर दौरे पर नशे के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि युवाओं की ताकत को कमजोर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है और बाहरी देशों से ड्रग्स भेजे जा रहे हैं. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अच्छी नस्ल की गायों के पालन पर जोर दिया गया. राजुवास के नवम दीक्षांत समारोह में 623 विद्यार्थियों को उपाधियां और 42 पदक प्रदान किए गए. साथ ही 2.55 करोड़ रुपये की लागत से बना कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया गया. बेटियों से शोध कार्यों में आगे आने का संदेश भी दिया गया. राजुवास के दीक्षांत समारोह में किसानों को ऊर्जा और कृषक समुदाय को मजबूत बनाने के बारे में बात कही गई।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर इनाम 15 हजार रुपये: जारी है दबिश
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित.. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने की घोषणा.. तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध में फरार है शोएब ढेबर गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है लगातार प्रयास आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का नकद इनाम पहले भी सेंट्रल डीसीपी ने 5 हजार रुपए इनाम की कर चुके हैं घोषणा इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हुई. कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगी थी फिरौती0
0
Report
संभल की रामलीला कमेटी ने फूहड़ डांस पर रोक लगाने की घोषणा की
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल की रामलीला कमेटी ने रामलीला में फूहड़ डांस का प्रदर्शन बंद कराने का फैसला लिया। संभल की ऐतिहासिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय ने रामलीला के मंच पर फूहड़ और आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर कड़ा एतराज जताया, सख्त कार्रवाई की मांग की। कमेटी ने सफाई पेश की: रामलीला में दर्शक जुटाने के लिए नर्तकियों का डांस मजबूरी। रामलीला के मंच पर फूहड़ और आपत्तिजनक डांस को लेकर पुलिस का तर्क: वायरल वीडियो पुराना, जांच के आदेश दिये गये। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को ब्रीफ कर रामलीला के मंच पर फूहड़, अश्लील डांस के प्रदर्शन पर पाबंदी के निर्देश। रामलीला पंडालों में पुलिस कर्मियों की तैनाती... मंच पर नजर रखने के लिए।0
0
Report
संतकबीरनगर की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी: यूज बॉय डेट अनिवार्य
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी संतकबीरनगर में त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग की टीम ने यूज बाय डेट को लेकर शहर की कई मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की और बिना तारीख वाले खाद्य पदार्थों और मिठाइयों की जांच की। इस दौरान खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दुकानदारों को मिठाइयों पर यूज बाय डेट लिखने के निर्देश दिए और उन्हें जागरूक किया। वीओ- आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने 15 अक्टूबर से खुली मिठाईयों की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब दुकानदारों को मिठाइयों पर यूज बाय डेट लिखना अनिवार्य होगा। इसका मकसद उपभोक्ताओं और ग्राहकों की गुणवत्ता युक्त और ताजा खाद्य पदार्थ की पहचान करने में मदद मिल सके और दुकानदार ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ न कर सकें। इस नए नियम के अनुपालन को लेकर सन्तकबीरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने सहायक खाद्य आयुक्त सतीश सिंह के नेतृत्व में शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने दुकानों में रखी मिठाइयों पर लगी मैन्युफैक्चरिंग डेट और यूज बाय डेट की बारीकी से जांच की। इस दौरान दुकानों पर यूज बॉय डेट को लेकर दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि बिना यूज बाय डेट की कोई भी मिठाई या खाद्य सामग्री की बिक्री न की जाए। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते दी कि अगर कोई दुकानदार एक्सपायरी सामान बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइट- सतीश कुमार सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त, सन्तकबीरनगर。0
0
Report
Advertisement
अंकिता भंडारी मामले में NSUI ने न्याय और निष्पक्ष जाँच की मांग के साथ प्रदर्शन किया
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने कपकोट के भराड़ी बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार की सांकेतिक शवयात्रा निकालकर NSUI जिला अध्यक्ष कमलेश गढ़िया अपना सिर मुंडवाया आक्रोश जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।0
0
Report
उधम सिंह नगर में गुलदार ने बाहर कुत्ते को निशाना; CCTV वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- गुलदार ने कुत्ते को बनाया शिकार CCTV में कैद हुई पूरी घटना रिपोर्ट-विजय आहूजा स्थान- उधम सिंह नगर एंकर- जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत महुआखेड़ागंज के पैगा फार्म में इन दिनों रात के अंधेरे में गुलदार मौत बनकर घूम रहा है वहीं बीती रात एक ऐसी घटना सामने आई, यहां एक घर के बाहर गुलदार और कुत्ते के बीच हुई भिड़ंत में गुलदार ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के अंधेरे में गुलदार और कुत्ते के बीच हुई भिड़ंत देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आए दिन गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। रात होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं।ऐसे में वायरल वीडियो ने वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ती आवाजाही को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
पीलीभीत: पूर्व मंत्री मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली समर्थकों संग सपा में शामिल
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की 127 विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार विधायक रहे मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली ने अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में 'घर वापसी' कर ली है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाने अली और उनके समर्थकों को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हजारों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता शाने अली के साथ पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से रिंकू पांडे(पूर्व प्रदेश सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड),हसनैन सैयद, अंजुम साहब, अफसर खान, सचिन पांडे, मनोज मिश्रा, राकेश शर्मा राजू गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रिंस मौर्य राजू वर्मा, दिनेश वर्मा, अरविंद गंगवार सोनू गंगवार, रामपाल गंगवार, राजेश यादव राहुल कश्यप, अनुराग बाजपेई समेत पीलीभीत से आए तमाम अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर कुल 15 हजार नकद इनाम घोषित
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित.. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने की घोषणा.. तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध में फरार है शोएब ढेबर गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है लगातार प्रयास आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का नकद इनाम पहले भी सेंट्रल डीसीपी ने 5 हजार रुपए इनाम की कर चुके हैं घोषणा इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हुई.0
0
Report
हस्की पप पहली बार बिल्ली से मिला: दोस्ती की पहली मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:Husky pup meets kitty for the first time0
0
Report
पल्ला में पति की हत्या: पत्नी-प्रेमी की खौफनाक साजिश सामने
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के पल्ला में पति की गर्दन काटकर हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने मौत के घाट उतारा, यूपी हाथरस का रहने वाला फरीदाबाद पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव निवासी गोपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या की। पुलिस ने गोपाल की पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर था गोपाल गोपाल डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के इ魅त से काम करता था। वह श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में किराये के मकान में अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी काजल अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी। दो दिन पहले काजल अपनी बेटी शालिनी और दो बेटों को लेकर गोपाल के पास आई थी। बेटी के फोन के बाद मौके पर पहुंचा परिवार वीरवार शाम गोपाल की बेटी शालिनी ने अपने पिता के भाई अशोक को फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की बात कही और जल्द फरीदाबाद आने को कहा। अशोक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मकान पर पहुंचा तो गोपाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चाकू से वार किए गए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में पत्नी ने बताई हत्या की बात सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गोपाल की पत्नी काजल से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में काजल ने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। योगेंद्र भी हाथरस के कुंवरपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, काजल ने ही उसे हत्या के लिए गांव से बुलाया था。 बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, वारदात के समय गोपाल और काजल एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान काजल ने योगेंद्र को कमरे में बुलाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर गोपाल की हत्या कर दी। वारदात के बाद योगेंद्र मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। तीन साल से संपर्क में थी काजल पुलिस के अनुसार, काजल पिछले करीब तीन साल से योगेंद्र के संपर्क में थी। पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गोपाल के भाई अशोक ने उसकी बेटी शालिनी पर भी संदेह जताया था, लेकिन अब तक की जांच में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
