271003
सड़कों पर आवारा गोवंश, DM के निर्देश बेअसर
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा में DM नेहा शर्मा ने छुट्टा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन इटियाथोक ब्लॉक के संझवल पंचायत में यह आदेश बेअसर दिख रहा है।
क्षेत्र में सड़कों, राजमार्गों, खेतों और बागों में आवारा गोवंश घूमते नजर आ रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। BDO एसपी पांडेय ने बताया कि प्रधान को निर्देश दिया गया है कि सभी आवारा गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपालगढ़ में पंचायत समिति सदस्य के पंजीकरण के लिए भारी भीड़, नामांकन शुरू
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ जोधपुर भोपालगढ़ व आसोप पंचायत समिति सदस्य के आवेदन के लिए आज बड़ी संख्या में उम्मीदवार व उनके समर्थक उपखंड कार्यालय व तहसील परिसर में आवेदन जमा करवाने पहुंचे, इस दौरान दूसरी बार पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन करने पहुंचे शिवराम बांता ने भीड़ जुटाकर माहौल बनाया, भोपालगढ़ के लिए रिटेनिंग अधिकारी गोपाल जांगिड़ व आसोप के लिए रिटेनिंग अधिकारी दिनेश मीणा है0
0
Report
ब्लू फ्लैग से गुहागर बीच का कायाकल्प, पर्यटन में उछाल और सुविधाएं
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. गुहागर बीच आंतरराष्ट्रीय स्तरावर चमकणार; 'ब्लू फ्लॅग' मानांकनानंतर विकासकामे युद्धपातळीवर!.. गुहागर समुद्रकिनाऱ्याला 'ब्लू फ्लैग' मानांकन मिळाल्यानंतर त्याच्या कायापालटाला वेग आला आहे..पर्यटकांच्या वाढत्या गर्दीच्या पार्श्वभूमीवर जाणवणारी स्वच्छतागृहे,चेंजिंग रूम और सुरक्षिततेची कमतरता आता दूर होणार आहे. सुमारे ६ किलोमीटरच्या विस्तीर्ण किनाऱ्यावर आंतरराष्ट्रीय दर्जाचे लॉकर्स,प्रशिक्षित लाईफगार্ড्स आणि सौरऊर्जेवरील पथदीपांची कामे युद्धपातळीवर सुरू आहेत.या नव्या सुविधांमुळे पर्यटकांना जागतिक दर्जाचा सुरक्षित अनुभव मिळणार असून,कोकण पर्यटनाला नवी ओळख मिळण्याची अपेक्षा आहे..0
0
Report
आकाशीय बिजली ने शिवदान गुर्जर की पांच बकरियों की मौत, क्षेत्र में मची हड़कंप
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर आकाशीय बिजली का कहर,पशुपालक शिवदान गुर्जर की 5 बकरियों की दर्दनाक मौत,अचानक बदला मौसम, तेज गर्जना के साथ आसमान से गिरी बिजली, जालपाली के पास खेत में बकरियां चरा रहा था पशुपालक शिवदान गुर्जर, ग्रामीण अंचल में करीब 20 मिनट तक हुई तेज बारिश,बिजली गिरने से मची अफरा-तफरी,आंखों के सामने उजड़ गई कमाई, मृत बकरियों के पास मायूस बैठा रहा शिवदान गुर्जर,पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग एंकर श्रीमाधोपुर क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक शिवदान गुर्जर की पांच बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिन बकरियों के सहारे उसकी रोजी-रोटी चलती थी, उन्हें आंखों के सामने खोने से वह मायूस हो गया। जानकारी के अनुसार, जालपाली के पास खेत में शिवदान गुर्जर अपनी बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से पांच बकरियों की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं शहरी तथा ग्रामीण अंचल में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। घटना के बाद शिवदान मृत बकरियों के पास मायूस बैठा रहा। शिवदान गुर्जर ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के नरेला की नई अनाज मंडी में बारिश से खुले अनाज खराब, वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: नरेला की नई अनाज मंडी में खुले में रखा अनाज अचानक आई बारिश के कारण खराब हो गया। वीडियो मंडी से है。0
0
Report
फलसूंड महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता सप्ताह से चुनावी उत्साह बढ़ा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन -फलसूंड रिपोर्टर -शंकरदान मोबाइल नम्बर -9799069952 राजकीय महाविद्यालय फलसूण्ड में आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन फलसूंड, जैसलमेर फलसूण्ड गांव के राजकीय महाविद्यालय में आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता संबंधी आयोजन के क्रम में सतरंगी सप्ताह की शुरुआत की गई । कॉलेज प्राचार्य डॉ. झवरराम एवं नोडल अधिकारी व ईएलसी प्रभारी डॉ. भैराराम बेनीवाल ने बताया कि सप्ताह के प्रथम दिन "मतदान एक पवित्र अधिकार" के संबंध में क्विज (प्रश्नोत्तरी) का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया ।0
0
Report
कलाम जयंती पर जयपुर भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, मदन राठौड़ ने किया संबोधित
Jaipur, Rajasthan:डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विचार गोष्ठी, मदन राठौड़ ने किया संबोधित जयपुर-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती मौजूद रहे। इस दौरान मदन राठौड़ ने डॉ. कलाम के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत को मजबूत बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। मदन राठौड़ ने कहा कि पोखरण परमाणु विस्फोट से दुनिया थर्रा गई थी। यह रास्ता डॉ. कलाम ने दिखाया था। उनके योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक विकसित हो और देशभक्त बने, यही भाजपा की प्राथमिकता है। ‘खुद पर किसी की छाप मत लगने दो’ विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि वे खुद पर किसी की छाप न लगने दें और जो अच्छा काम करे, उसे शाबाशी दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम भाइयों को डराकर वोट लेती है और उन्हें यह कहकर डराती है कि RSS खा जाएगा। राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने हमीद खान मेवाती को स्टार प्रचारक बनाया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को भी अपने विवेक से निर्णय लेना चाहिए और किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
कर्णप्रयाग पुलिस ने साइबर ठगी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया
Karnaprayag, Uttarakhand:साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कर्णप्रयाग चौकी पुलिस ने आज मुख्य बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार में मौजूद व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और अन्य लोगों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने लोगों को बताया कि थोड़ी सी लापरवाही उनकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है, इसलिए किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध कॉल या मेसेज पर भरोसा करने से बचना जरूरी है। पुलिस ने इसके लिए वहां मौजूद लोगों को शपथ भी दिलाई। जागरूकता अभियान के दौरान चौकी प्रभारी बीरपाल सिंह नेगी ने लोगों को साइबर अपराधियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठग अक्सर बैंक अधिकारी, एटीएम कर्मचारी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों का कर्मचारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उनसे बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी मांगते हैं। कई बार ठग केवाईसी अपडेट करने, बैंक खाता बंद होने, एटीएम कार्ड की समय सीमा समाप्त होने या खाते में समस्या आने का डर दिखाकर लोगों से ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी और अन्य निजी विवरण हासिल करने का प्रयास करते हैं। चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस तरह की कॉल आती है और कॉल करने वाला बैंक डिटेल, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी मांगता है, तो उसे किसी भी परिस्थिति में अपनी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर साइबर अपराधी बैंक खाते से रकम निकालकर व्यक्ति को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, संदिग्ध लिंक और भ्रामक संदेशों से सावधान रहें तथा किसी के कहने पर जल्दबाजी में कोई भी ऑनलाइन लेनदेन न करें। पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें सतर्कता बरतने की शपथ भी दिलाई। लोगों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी और अन्य गोपनीय विवरण साझा नहीं करेंगे। साथ ही, अपने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी के प्रति जागरूक करेंगे। पुलिस ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल लेनदेन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सावधानियां बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि के मामले में घबराने के बजाय सतर्कता से काम लेना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे बिना देरी किए साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए और संबंधित आधिकारिक माध्यम से भी इसकी सूचना देनी चाहिए। कर्णप्रयाग चौकी पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं और अपनी व्यक्तिगत व बैंक संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखें। पुलिस ने कहा कि सामूहिक जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।0
0
Report
डॉ. एपीजे कलाम की जयंती पर छात्रों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गजाधरपुर स्थित बाबा सत्यनारायण शिक्षण संस्थान में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रदर्शनी और गोष्ठी हुई। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।बच्चों ने विज्ञान और डॉ. कलाम के जीवन से जुड़े कई चित्र और मॉडल बनाए। प्रदर्शनी में चंद्रयान, वाष्पीकरण विधि, रॉकेट, सौरमंडल, वैज्ञानिक उपकरण खास आकर्षण रहे। छात्र-छात्राओं ने अपने चित्रों से विज्ञान और शिक्षा के प्रति अपनी रुचि दिखाई।इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य ने बच्चों को डॉ. कलाम के जीवन, उनकी शिक्षा, वैज्ञानिक उपलब्धियों और देश के विकास में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को डॉ. कलाम से प्रेरणा लेकर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।कार्यक्रम में आलोक कुमार मौर्य, उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार पटेल,शिक्षक विजय बहादुर यादव, शिवपाल कनौजिया,नंद मौर्य, प्रिंस कुमार,योगेंद्र, कफील, मंजू कनौजिया, रुखसार, निधि, प्रियंका, पूनम, सीमा मिश्र व श्रीमती नीलम मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के आदर्शों और उनके सपनों के भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई।0
0
Report
बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजन हत्या की निष्पक्ष जांच चाहते
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के डोबा निवासी 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता कुशाल सिंह रौतेला ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के साथ मारपीट होती थी। इस संबंध में पहले भी दो बार मामला कोतवाली पहुंचा था, लेकिन समझौता हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की असल वजह जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
हरभा में मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर भिड़ंत, घायल को फतेहगढ़ से अस्पताल भेजा गया
Jaisalmer, Rajasthan:हरभा गांव के समीप मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार घायल हुआ। घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया। 108 एम्बुलेंस EMT नजीर खान ने बताया कि शेरु खान पुत्र अलाणेखा निवासी हरभा गंभीर घायल हो गया और बाड़मेर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार तोगा से हरभा की ओर मोटरसाइकिल जा रही थी; ट्रैक्टर हरभा से तोगा की ओर जा रहा था। हरभा सरहद में हादसा हुआ। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई।0
0
Report
AAP के झाड़ू से तीसरे मोर्चे को बारां- बूंदी- उनियारा में बड़ा झटका
Baran, Rajasthan:पंचायत चुनाव से पहले बारां, बूंदी और उनियारा में तीसरे मोर्चे की रणनीति को झटका लगा है। किसान नेता नरेश मीणा ने आम आदमी पार्टी के झाड़ू सिंबल पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, वो अपने अनशन के दौरान हाथ मे झाड़ू लेकर बारां से जयपुर तक कूच किया था। लेकिन पार्टी की ओर से जारी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के 41 प्रत्याशियों की सूची में तीसरे मोर्चे के किसी भी समर्थक को टिकट नहीं दिया गया। ऐसे में तीसरे मोर्चे के सामने अब चुनावी सिंबल को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं, बारां नगर परिषद में तीसरे मोर्चे की अगुवाई करने वाले पूर्व सभापति कमल राठौर ने आम आदमी पार्टी पर टिकट नहीं देने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आप पार्टी पर प्रमोद जैन भाया से मिलीभगत का आरोप लगाया है। इससे पहले نरेش मीणा भी ऐसा ही आरोप लगा चुके हैं। हालांकि, कमल राठौर का कहना है कि तीसरा मोर्चा बारां जिले में दमदारी से चुनाव लड़ेगा और वह किसी पार्टी के टिकट का मोहताज नहीं है। अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी का सिंबल नहीं मिलने के बाद तीसरा मोर्चा किस रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरता है।0
0
Report
जोधपुर ओसियां पंचायत समिति नामांकन में दूसरे दिन दो और आवेदन, कुल पांच पहुंचे
Jodhpur, Rajasthan:खबर पंचायत की जोधपुर ओसियां पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन के दूसरे दिन आए दो आवेदन ओसियां व सामराऊ पंचायत समिति सदस्यों के कुल हुए पांच आवेदन जमा. ओसियां,सामराऊ पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल शुक्रवार को है आवेदन की अंतिम तिथि. 11 बजे से 3 बजे तक होंगे आवेदन जमा, ARO छतर सिंह राजपुरोहित ने दी जानकारी।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर सीकर में चोरी: सूने मकान से लाखों के आभूषण-नकद चुराने की घटना
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर, सीकर फतेहपुर कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने वार्ड नंबर 55 स्थित प्रजापत चौक के पास एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। वारदात का पता सुबह परिवार के सदस्य के घर पहुंचने पर चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रजापट चौक के पास भोलाराम प्रजापत के मकान में चोरी की वारदात हुई। परिवार की महिला मुखिया किसी काम से मुकुंदगढ़ गई हुई थी; इसी दौरान रात में चोरों ने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान के कमरों के ताले तोड़ दिए और एक कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। चोरी की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
सुलताना में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की झांकियाँ, देवी शक्ति की जयकार
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन वार्ड 12 में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजीं रक्तबीज वध की झांकी के जरिए दर्शाया देवी शक्ति का पराक्रम पंडित राजेश शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के वार्ड 12 में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। वहीं, रक्तबीज वध की झांकी के माध्यम से देवी शक्ति और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रसंग भी दर्शाया गया। महोत्सव के दौरान पंडित राजेश शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। महोत्सव में आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की स्तुति की और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नौ दिवसीय महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
राजसमंद पंचायत चुनाव: भाजपा-कांग्रेस बनाम निर्दलीयों में त्रिकोणीय मुक़ाबला
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले मे पंचायत चुनावों को लेकर घमासान जारी राजसमंद पंचायत समिति के 25 वार्डों में नामांकन का दौरा जारी, राजसमंद रिटर्निंग अधिकारी ओम प्रभा को सौंपे नामांकन राजसमंद जिले में जिला परिषद और 3 पंचायत समितियों में कुमावत समाज ने ठोकी ताल राजसमंद में पंचायत चुनावों में त्रिकोणीय मुक़ाबला भाजपा-काँग्रेस और निर्दलीयों के बीच टक्कर राजसमंद पंचायत समिति के 25 में से 7 वार्डों में कुमावत समाज के हज़ारों लोग रैली निकाल पहुँचे नामांकन भरने0
0
Report
Advertisement
